आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पॉपसिकल स्टिक से घर बनाना टाइम पास करने का एक मजेदार और आसान तरीका है। आप कई अलग-अलग तरीके से अपना मास्टरपीस बना सकते हैं, लेकिन इस गाइड में आपके लिए शुरुआत करने के लिए कुछ तरीके दिए हैं, जिसमें सबसे पहले दीवार के लिए स्टिक्स को एक-साथ चिपकाकर चार स्क्वेर बनाकर शुरुआत करना शामिल है। ऐसा करने के बाद, आप स्टिक्स को एक-साथ चिपकाकर दो ट्राएंगल बनाकर आपकी छत बना सकते हैं। फिर आता है सबसे अच्छा भाग - अपने घर को अपनी पसंद से डेकोरेट करना

विधि 1
विधि 1 का 3:

दीवारें बनाना (Building the Walls)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपको करीब 100 पॉपसिकल स्टिक की जरूरत पड़ेगी। क्राफ्ट स्टिक्स को एक किसी भी हॉबी स्टोर से या एक सुपरमार्केट के क्राफ्ट सेक्शन से भी खरीद सकते हैं। साथ में आपको ग्लू की भी जरूरत पड़ेगी। एक हॉट ग्लू गन सबसे सही काम करती है, लेकिन बच्चों के साथ में एक एडल्ट को ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। साथ में पेपर, कैंची और यूटिलिटी नाइफ भी रखें।
    • अगर आप हॉट ग्लू नहीं यूज करना चाहते हैं, तो क्राफ्ट ग्लू की एक रेगुलर बॉटल भी आपके काम आएगी।
    • हॉट ग्लू गन यूज करते समय हमेशा सावधानी रखें, क्योंकि इसकी वजह से आप जल भी सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    क्योंकि आपको ग्लू के साथ में काम करना है, इसलिए अच्छा होगा कि आप जिस भी सरफेस पर काम कर रहे हैं, उसे न्यूज़पेपर से, एक डिस्पोज़ेबल टेबल क्लॉथ से या और किसी चीज से कवर कर लें, जो सरफेस को प्रोटेक्ट कर सके।
    • हॉट ग्लू को सरफेस पर से निकाल पाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए पहले से ही थोड़ा ज्यादा ख्याल रखें। हॉट ग्लू भी कभी-कभी गन में से बाहर निकल जाती है, इसलिए इसे भी हमेशा एक ढँकी हुई सरफेस में सेट करें।
  3. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    पॉपसिकल स्टिक को एक-दूसरे के पेरेलल, एक-दूसरे से ठीक एक स्टिक के बराबर दूरी पर रखें। एक स्क्वेर बनाने के लिए एक स्क्वेर बनाने के लिए पहले दो के ऊपर और दो स्टिक्स रखें। इन्हें कोनों पर चिपकाएँ। तीन और स्क्वेर बनाने के लिए इसे तीन और बार दोहराएँ।
    • ये स्क्वेर्स घर की दीवार की तरह बनेंगे।
  4. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    पॉपसिकल स्टिक को दीवार के फ्रेम से कवर करते हुए चिपकाएँ: स्क्वेर को फ्लेट रखकर, पूरे स्क्वेर को एक लाइन में कवर करने के लिए भरपूर स्टिक्स चिपकाएँ। स्क्वेर की दो अपोजिट साइड्स पर ग्लू की एक लाइन बनाएँ और स्टिक्स को उसकी जगह पर रखें। सभी चारों दीवारों को पूरा करने के लिए इसे दोहराएँ।
    • सुनिश्चित करें कि आप स्टिक्स को एक-साथ टाइट लगा रहे हैं, ताकि दीवार के बीच में कोई भी गैप न रह जाए।
    • हो सकता है कि आपके पास में सिरे पर एक पूरी स्टिक के लिए जगह न रहे, इसलिए स्टिक को उनकी फ़ाइनल स्पॉट पर फिट करने के हिसाब से ट्रिम करने के लिए यूटिलिटी नाइफ यूज करें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

छत को क्राफ्ट करना (Crafting the Roof)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    तीन पॉपसिकल स्टिक लें और कोनों पर स्टिक्स को ओवर्लेप करते हुए एक ट्राएंगल बनाएँ। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी स्टिक के ऊपर कौन सी स्टिक रख रहे हैं। स्टिक्स को सारे तीनों कोनों पर जोड़ने के लिए ग्लू की एक जरा सी बूंद का इस्तेमाल करें। एक और ट्राएंगल बनाने के लिए इसी प्रोसेस को रिपीट करें। [१]
    • ये बेसिक रूफ ट्रस बनाने के लिए केवल दो ट्राएंगल को यूज करता है, लेकिन आप चाहें तो एक थर्ड ट्राएंगल बनाकर एक और ज्यादा स्टेबल छत बना सकते हैं, जो छत में दो मेन के बीच में जाएगा।
  2. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    पॉपसिकल स्टिक के हर एक साइड के हर सिरे पर ग्लू की एक डॉट रखें। स्टिक को दोनों ट्राएंगल पर अटेच करें, ताकि ये पर्पेंडीकुलर रखें। इस प्रोसेस को तब तक रिपीट करें, जब तक कि आपके पास में ट्राएंगल की साइड की लंबाई कवर नहीं रह जाती। स्टिक्स एक-साथ को टाइट रखें। हर एक स्टिक्स को कम से कम 5 सेकंड के लिए पकड़े रखें, ताकि ग्लू चिपक जाए।
    • हर एक स्टिक्स को रखते समय बहुत नरमी से पेश आएँ, ताकि आप किसी भी पिछली वाली को ट्राएंगल से अलग न खींच लें।
  3. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    छत की पहली साइड को जिस तरह से अपने सेट किया है, ठीक इसी तरह से स्टिक्स को छत के अपोजिट साइड्स ग्लू से चिपका दें। छत को संभालते समय सावधान रहें, ताकि आप छत किसी भी स्टिक को छत में से अलग न निकाल दें।
  4. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    अब आपके पास में छत की फ्रेम है, जो दोनों सिरों से खुले हैं। एक ऑप्शनल एडिशन के रूप में आप छत के इंटीरियर को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं। छत के निचले भाग से शुरुआत करके, स्टिक को फ्रेम के ऊपर चिपकाएँ। जब आप हर एक एडिशनल स्टिक को जोड़ेंगे, आपको इसे हल्का सा छोटा काटने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि ट्राएंगल अपने एपेक्स पर संकरा होता है।
    • छत को पूरी तरह से बंद करने से आपके पॉपसिकल स्टिक हाउस असली जैसा लगेगा, क्योंकि इसी तरीके से असली हाउस को तैयार किया जाता है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

हाउस को इकट्ठा करना (Assembling the House)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    अगर आप हाउस को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप दीवार में एक या दो खिड़कियाँ काट सकते हैं। ये दीवार को एक-साथ चिपकाने के पहले किए जाने लायक एक सबसे आसान तरीका होता है। यूटिलिटी नाइफ लें और किसी एक या और दीवारों पर आराम से एक इंच बाइ 1 इंच स्क्वेर काटें। [२]
    • खिड़की को या तो बीच में रखें या फिर आप अगर चाहें तो उसे साइड में भी काट सकते हैं।
    • हाउस को थोड़ा और डेकोरेट करने के लिए आप चाहें तो साइड्स पर शटर्स बनाने या खिड़की के आसपास फ्रेम बनाने के लिए आपके द्वारा अभी खिड़कियों के लिए काटे हुए पीस का यूज कर सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    आप चाहें तो दरवाजा काटकर एक और भी रिएलिस्टिक दिखने वाला घर बना सकते हैं। आपके द्वारा यूज किए जाने वाले क्राफ्ट स्टिक के साइज से तय होगा कि दरवाजा कितना बड़ा होगा। डोर के साइज को घर के ज़्यादातर हाइट के बराबर और चौड़ाई के करीब ⅓ होना चाहिए। यूटिलिटी नाइफ से डोर को काटें।
    • आप चाहें तो एक असली डोर की तरह यूज करने के लिए ओपनिंग की किनार पर डोर की ओपनिंग के साइज के पेपर के पीस को चिपका सकते हैं। दरवाजे के खुलने और बंद होने के लिए पेपर को आपके द्वारा चिपकाए किनार के साथ में मोड़ें।
  3. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    दो दीवारों को लें और उन्हें खड़ा करें, ताकि स्टिक्स वर्टिकल रहें। दीवार के हर एक सिरे पर स्टिक की अंदर की किनार के साथ में ग्लू की एक लाइन लगाएँ। ग्लू से चिपकाई हुई किनारों को आराम से दबाएँ और उसे करीब 30 सेकंड के लिए दबाए रखें। [३]
    • घर के बेसिक स्ट्रक्चर को पूरा करने के लिए बची हुई दो दीवारों को एक बार में एक करके जोड़ें।
  4. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    घर की ऊपरी किनार पर पूरे में ग्लू की एक लाइन बनाकर छत को चिपकाएँ। छत को घर पर सेट करें और आराम से इतनी देर के लिए दबाएँ, ताकि ग्लू चिपक जाए। आपकी पास में छत को नहीं चिपकाने का भी ऑप्शन होता है और उसे खुला भी छोड़ सकते हैं, ताकि आप घर के अंदर आसानी से चीजों को रख सकें।
  5. Watermark wikiHow to पॉपसिकल स्टिक या आइसक्रीम की लकड़ी से घर बनाएँ (Build a Popsicle House)
    घर को डेकोरेट करने के लिए आपके पास में लगभग कई सारे ऑप्शन हैं। पूरे घर को एक कलर में पेंट करने के लिए स्प्रे पेंट का यूज करें। दीवारों को एक कलर में और छत को दूसरे कलर में पेंट करने के लिए एक छोटे पेंटब्रश का इस्तेमाल करें। घर की दीवारों को एक पेटर्न देने के लिए फेब्रिक या गिफ्ट रैप अटेच करें। आप चाहें तो मॉस, फ्लॉवर या स्टिक्स को भी घर में ग्लू से चिपका सकते हैं।

सलाह

  • अपने इक्विपमेंट को पहले तैयार और इकट्ठा करें।
  • इस तरह के पॉपसिकल स्टिक हाउस खासतौर से डेकोरेशन पर आधारित होती है और ये शायद रफली खेलने के हिसाब से ठीक नहीं होते हैं।
  • आप चाहें तो आपके घर को असेंबल करने के बाद उसे किसी भी तरह से पेंट या डेकोरेट कर सकते हैं।

चेतावनी

  • चाकू का इस्तेमाल करते समय हमेशा बहुत सावधान रहें, क्योंकि इनसे आप खुद को कट कर सकते हैं।
  • जब स्टिक्स को काटें, सावधान रहें, क्योंकि आपको इनकी फांस लग सकती है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पॉपसिकल स्टिक या क्राफ्ट स्टिक्स
  • गन के साथ हॉट ग्लू या दूसरी ग्लू (जैसे कि क्राफ्ट ग्लू)
  • यूटिलिटी नाइफ (अगर आप एक डोर और खिड़की बनाना चाहते हैं)
  • पेपर (ऑप्शनल)
  • पेंट या दूसरी डेकोरेशन ऑप्शन (ऑप्शनल)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,७६० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?