आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

वेलोसिटी टाइम/समय का एक फ़ंक्शन है और इसे मैग्निट्यूड और दिशा दोनों में दिखाया जाता है। [१] अक्सर फ़िज़िक्स के सवालों में, आपको प्रारंभिक वेलोसिटी (स्पीड और दिशा) कैल्क्युलेट करनी पड़ेगी जिस पर कोई वस्तु चलना शुरू करती है। यहाँ मल्टिपल इक्वेशन हैं जिन्हें प्रारंभिक वेलोसिटी पता करने के लिए यूज किया जा सकता है। सवाल में दी गई जानकारी का यूज करके, आप यूज करने के लिए उचित इक्वेशन पता कर सकते हैं और अपने सवाल का उत्तर आसानी से दे सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

अंतिम वेलोसिटी, त्वरण, और समय से प्रारंभिक वेलोसिटी पता करना [२]

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ़िज़िक्स के किसी भी सवाल को सॉल्व करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी इक्वेशन यूज करना है। सही इक्वेशन को पता करने का पहला स्टेप पहले से पता सभी जानकारी को लिखना है। यदि आपके पास अंतिम वेलोसिटी, त्वरण, और लगने वाले समय की वैल्यूज हैं, तो आप इस इक्वेशन को यूज कर सकते हैं:
    • प्रारंभिक वेलोसिटी: V i = V f - (a * t)
    • समझें कि प्रत्येक सिम्बल का क्या मतलब है।
      • V i “प्रारंभिक वेलोसिटी” को बताता है
      • V f “अंतिम वेलोसिटी” को बताता है
      • a “त्वरण” को बताता है
      • t “समय” को बताता है
    • ध्यान करें कि यह इक्वेशन प्रारंभिक वेलोसिटी पता करते समय यूज किया जाने वाला स्टैंडर्ड इक्वेशन है।
  2. एक बार जब आप पहले से पता जानकारी लिख लेते हैं और उचित इक्वेशन निर्धारित कर लेते हैं, तो आप उपयुक्त वेरीयेबल के लिए वैल्यूज भर सकते हैं। प्रत्येक सवाल को सावधानीपूर्वक सेट अप करना और प्रॉसेस के हर चरण को लिखना महत्वपूर्ण है।
    • यदि आप कोई ग़लती करते हैं, तो आप अपने पिछले चरणों को देख कर इसे आसानी से पता कर सकते हैं।
  3. सभी संख्याओं को अपनी जगह पर रखने के साथ, सवाल को हल करने के लिए उचित क्रम का यूज करें। यदि आपको अनुमति मिलती है, तो आसान सी ग़लतियों को कम करने के लिए एक कैल्क्युलेटर का यूज करें।
    • उदाहरण के लिए: पूर्व की ओर 10 meters (32.8 ft) प्रति वर्ग सेकंड से ऐक्सेलरेट होने वाली एक वस्तु 12 सेकंड यात्रा करने पर 200 meters (656.2 ft) प्रति सेकंड की अंतिम वेलोसिटी तक पहुँचती है। उस वस्तु की प्रारंभिक वेलोसिटी पता करें।
      • ज्ञात जानकारी को लिखें:
      • V i = ?, V f = 200 m/s, a = 10 m/s 2 , t = 12 s
    • त्वरण और समय का गुणा करें। a * t = 10 * 12 =120
    • प्रोडक्ट को अंतिम वेलोसिटी से घटा दें। V i = V f – (a * t) = 200 – 120 = 80 V i = 80 m/s पूर्व
    • अपने उत्तर को सही से लिखें। माप की एक यूनिट, आमतौर पर मीटर प्रति सेकंड या m/s , वस्तु के यात्रा करने की दिशा को शामिल करें। दिशा के बारे में जानकारी दिए बिना, आपके पास वेलोसिटी के बजाय केवल स्पीड या गति होती है।
विधि 2
विधि 2 का 4:

दूरी, समय, और त्वरण से प्रारंभिक वेलोसिटी पता करना [३]

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ़िज़िक्स के किसी भी सवाल को सॉल्व करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी इक्वेशन यूज करना है। सही इक्वेशन को पता करने का पहला स्टेप पहले से पता सभी जानकारी को लिखना है। यदि आपको दूरी, समय, और त्वरण की वैल्यूज पता हैं, तो आप इस इक्वेशन को यूज कर सकते हैं:
    • प्रारंभिक वेलोसिटी: V i = (d / t) - [(a * t) / 2]
    • समझें कि प्रत्येक सिम्बल का क्या मतलब है।
      • V i “प्रारंभिक वेलोसिटी” को बताता है
      • d “दूरी” को बताता है
      • a “त्वरण” को बताता है
      • t “समय” को बताता है
  2. एक बार जब आप पहले से पता जानकारी लिख लेते हैं और उचित इक्वेशन निर्धारित कर लेते हैं, तो आप उपयुक्त वेरीयेबल के लिए वैल्यूज भर सकते हैं। प्रत्येक सवाल को सावधानीपूर्वक सेट अप करना और प्रॉसेस के हर चरण को लिखना महत्वपूर्ण है।
    • यदि आप कोई ग़लती करते हैं, तो आप अपने पिछले चरणों को देख कर इसे आसानी से पता कर सकते हैं।
  3. सभी संख्याओं को अपनी जगह पर रखने के साथ, सवाल को हल करने के लिए उचित क्रम का यूज करें। यदि आपको अनुमति मिलती है, तो आसान सी ग़लतियों को कम करने के लिए एक कैल्क्युलेटर का यूज करें।
    • उदाहरण के लिए: पश्चिम की ओर 7 meters (23.0 ft) प्रति वर्ग सेकंड से ऐक्सेलरेट होने वाली वस्तु ने 30 सेकंड में 150 meters (492.1 ft) की दूरी तय की। उस वस्तु की प्रारंभिक वेलोसिटी कैल्क्युलेट करें।
      • ज्ञात जानकारी को लिखें:
      • V i = ?, d = 150 m, a = 7 m/s 2 , t = 30 s
    • त्वरण और समय का गुणा करें। a * t = 7 * 30 = 210
    • प्रोडक्ट को दो से डिवाइड करें। (a * t) / 2 = 210 / 2 = 105
    • दूरी को समय से डिवाइड करें। d / t = 150 / 30 = 5
    • अपने पहले भाग (quotient) को दूसरे भाग को घटाएँ। V i = (d / t) - [(a * t) / 2] = 5 – 105 = -100 V i = -100 m/s पश्चिम
    • अपने उत्तर को सही से लिखें। माप की एक यूनिट, आमतौर पर मीटर प्रति सेकंड या m/s , वस्तु के यात्रा करने की दिशा को शामिल करें। दिशा के बारे में जानकारी दिए बिना, आपके पास वेलोसिटी के बजाय केवल स्पीड या गति होती है।
विधि 3
विधि 3 का 4:

अंतिम वेलोसिटी, त्वरण, और दूरी से प्रारंभिक वेलोसिटी पता करना [४]

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ़िज़िक्स के किसी भी सवाल को सॉल्व करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी इक्वेशन यूज करना है। सही इक्वेशन को पता करने का पहला स्टेप पहले से पता सभी जानकारी को लिखना है। यदि आपको अंतिम वेलोसिटी, त्वरण, और दूरी दी गई हैं, तो आप इस इक्वेशन को यूज कर सकते हैं:
    • प्रारंभिक वेलोसिटी: V i = √ [V f 2 - (2 * a * d)]
    • समझें कि प्रत्येक सिम्बल का क्या मतलब है।
      • V i “प्रारंभिक वेलोसिटी” को बताता है
      • V f “अंतिम वेलोसिटी” को बताता है
      • a “त्वरण” को बताता है
      • d “दूरी” को बताता है
  2. एक बार जब आप पहले से पता जानकारी लिख लेते हैं और उचित इक्वेशन निर्धारित कर लेते हैं, तो आप उपयुक्त वेरीयेबल के लिए वैल्यूज भर सकते हैं। प्रत्येक सवाल को सावधानीपूर्वक सेट अप करना और प्रॉसेस के हर चरण को लिखना महत्वपूर्ण है।
    • यदि आप कोई ग़लती करते हैं, तो आप अपने पिछले चरणों को देख कर इसे आसानी से पता कर सकते हैं।
  3. सभी संख्याओं को अपनी जगह पर रखने के साथ, सवाल को हल करने के लिए उचित क्रम का यूज करें। यदि आपको अनुमति मिलती है, तो आसान सी ग़लतियों को कम करने के लिए एक कैल्क्युलेटर का यूज करें।
    • उदाहरण के लिए: उत्तर दिशा में 5 meters (16.4 ft) प्रति वर्ग सेकंड से ऐक्सेलरेट होने वाली वस्तु 10 meters (32.8 ft) यात्रा करके, 12 meters (39.4 ft) प्रति सेकंड की अंतिम वेलोसिटी पर पहुँचती है। उस वस्तु की प्रारंभिक वेलोसिटी कैल्क्युलेट करें।
      • ज्ञात जानकारी को लिखें:
      • V i = ?, V f = 12 m/s, a = 5 m/s 2 , d = 10 m
    • अंतिम वेलोसिटी का वर्ग (Square) करें। V f 2 = 12 2 = 144
    • त्वरण को दूरी और दो से गुणा करें। 2 * a * d = 2 * 5 * 10 = 100
    • इस प्रोडक्ट को पिछले वाले प्रोडक्ट में से घटा दें। V f 2 - (2 * a * d) = 144 – 100 = 44
    • अपने उत्तर का वर्गमूल (square root) निकालें। = √ [V f 2 - (2 * a * d)] = √44 = 6.633 V i = 6.633 m/s उत्तर
    • अपने उत्तर को सही से लिखें। माप की एक यूनिट, आमतौर पर मीटर प्रति सेकंड या m/s , वस्तु के यात्रा करने की दिशा को शामिल करें। दिशा के बारे में जानकारी दिए बिना, आपके पास वेलोसिटी के बजाय केवल स्पीड या गति होती है।
विधि 4
विधि 4 का 4:

अंतिम वेलोसिटी, समय, और दूरी से प्रारंभिक वेलोसिटी पता करना [५]

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ़िज़िक्स के किसी भी सवाल को सॉल्व करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी इक्वेशन यूज करना है। सही इक्वेशन को पता करने का पहला स्टेप पहले से पता सभी जानकारी को लिखना है। यदि आपको अंतिम वेलोसिटी, समय, और दूरी दी गई हैं, तो आप इस निम्नलिखित इक्वेशन को यूज कर सकते हैं:
    • प्रारंभिक वेलोसिटी: V i = 2(d/t) - V f
    • समझें कि प्रत्येक सिम्बल का क्या मतलब है।
      • V i “प्रारंभिक वेलोसिटी” को बताता है
      • V f “अंतिम वेलोसिटी” को बताता है
      • t “समय” को बताता है
      • d “दूरी” को बताता है
  2. एक बार जब आप पहले से पता जानकारी लिख लेते हैं और उचित इक्वेशन निर्धारित कर लेते हैं, तो आप उपयुक्त वेरीयेबल के लिए वैल्यूज भर सकते हैं। प्रत्येक सवाल को सावधानीपूर्वक सेट अप करना और प्रॉसेस के हर चरण को लिखना महत्वपूर्ण है।
    • यदि आप कोई ग़लती करते हैं, तो आप अपने पिछले चरणों को देख कर इसे आसानी से पता कर सकते हैं।
  3. सभी संख्याओं को अपनी जगह पर रखने के साथ, सवाल को हल करने के लिए उचित क्रम का यूज करें। यदि आपको अनुमति मिलती है, तो आसान सी ग़लतियों को कम करने के लिए एक कैल्क्युलेटर का यूज करें।
    • उदाहरण के लिए: एक वस्तु 3 meters (9.8 ft) की अंतिम वेलोसिटी से दक्षिण दिशा में 15 सेकंड के लिए यात्रा करती हैं और 45 meters (147.6 ft) की दूरी तय की। उस वस्तु की प्रारंभिक वेलोसिटी कैल्क्युलेट करें।
      • ज्ञात जानकारी को लिखें:
      • V i = ?, V f = 3 m/s, t = 15 s, d = 45 m
    • दूरी को समय से डिवाइड करें। (d/t) = (45/15) = 3
    • वैल्यू को 2 से गुणा करें। 2 (d/t) = 2 (45/15) = 6
    • अंतिम वेलोसिटी को अंतिम प्रोडक्ट में से घटा दें। 2(d/t) - V f = 6 - 3 = 3 V i = 3 m/s दक्षिण
    • अपने उत्तर को सही से लिखें। माप की एक यूनिट, आमतौर पर मीटर प्रति सेकंड या m/s , वस्तु के यात्रा करने की दिशा को शामिल करें। दिशा के बारे में जानकारी दिए बिना, आपके पास वेलोसिटी के बजाय केवल स्पीड या गति होती है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पेंसिल
  • पेपर
  • कैल्क्युलेटर (ऑप्शनल)

संबंधित लेखों

औसत गति की गणना करें (Calculate Average Speed)
सर्किट का कुल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) कैलकुलेट करें
आवृत्ति की गणना करें (Calculate Frequency)
किलोवाट घंटा कैल्क्युलेट करें (Calculate Kilowatt hours)
द्रव्यमान की गणना करें (Calculate Mass)
द्रव्यमान (mass) से भार (weight) कैल्क्युलेट करें
रेसिस्टर के अक्रॉस वोल्टेज कैलकुलेट करें (Resistor ke across voltage calculate karen)
स्पीड को मीटर पर सेकंड में कैलकुलेट करें (Calculate Speed in Meters per Second)
फिजिक्स में तनाव (tension) की गणना करें
एक प्रिज्म के आयतन की गणना करें
डिस्प्लेसमेंट कैल्क्युलेट करें (Calculate Displacement)
एवरेज वेलोसिटी कैल्क्युलेट करें
गुरुत्व बल कैल्क्युलेट करें
विंड लोड कैल्क्युलेट करें (wind load calculate karen)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,०३५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?