आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आपने गलती से अपने प्लास्टिक के काउंटरटॉप, कार, या किसी और सतह पर खरोंच लगा दी है, तो डरने की ज़रुरत नहीं है | अधिकतर मामलों में, आप आसान से पोलिशिंग कंपाउंड (Polishing compound) की सहायता से उस खरोंच को हटा सकते हैं | ज्यादा गहरे खरोंचों के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करते हुए फाइन ग्रेड का सैंडपेपर का प्रयोग करें | कार की प्लास्टिक में पड़ी खरोंचों के लिए, उस पर इस्तेमाल के लिए स्वीकृत बफ्फिंग (Buffing) सप्लाइज का ही प्रयोग करें | अगर खरोंच पेंट वाले प्लास्टिक पर लगा हो, तो आप आसानी से टच-अप पेन (Touch up pen) की मदद से उससे छुटकारा पा सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

हलकी खरोंच को हटाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक साफ़, गीला कपड़ा लें और उसे हलके से गर्म, साबुन के पानी में भिगो लें | इसे खरोंच के पास घुमावदार तरीके से मलें | इससे सभी गंदगी और चिकनाई निकाल जाएगी, जिससे खरोंच को हटाना भी आसान हो जायेगा | जब हो जाए तो हिस्से को साफ़ और सूखे कपड़े से पोंछना नहीं भूलें | [१]
  2. खरोंच के ऊपर नाखून फिरा कर उसकी गहरायी को जांचें: कम गहरायी वाली खरोंचें अक्सर आसानी से हटाई जा सकती है | अपने नाखून को खरोंच के ऊपर फिराएं | अगर आपका नाखून खरोंच में “फँस” जाता है तो वो काफी गहरा है और उसको छुटाना आसान नहीं है | गहरी खरोंचें अन्य तरीकों से ही हटाई जा सकती है | [२]
  3. टूथपेस्ट जैसे हल्का अब्रैसिव, खरोंच को आसानी से हटा सकता है | लेकिन टूथपेस्ट सामान्य होना चाहिए, जेल वाला नहीं | आप को कपड़े पर बहुत ज्यादा टूथपेस्ट लगाने की ज़रुरत नहीं है | बस इतना लगायें की जिससे आपकी खरोंच पूरी ढक जाए | टूथपेस्ट के इलावा, आप इन सब चीज़ों का प्रयोग कर सकते हैं: [३]
    • फर्नीचर पोलिश (Furniture polish)
    • कमर्शियल प्लास्टिक पोलिश (Commercial plastic polish)
    • बेकिंग सोडा | कुछ चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक समतल पेस्ट बना लें |
  4. खरोंच के ऊपर कपड़े को गोलाकार अवस्था में घुमाएं: पूरी खरोंच पर कपड़े को फिराएं, ऊपर से लेकर नीचे तक | इसी रगड़ने की हरकत से खरोंच प्लास्टिक से आसानी से निकल सकती है | तब तक रगड़ते रहे जब तक खरोंच गायब नहीं हो जाए | [४]
  5. जब आपका कार्य पूर्ण हो जाए, तो उस हिस्से को साफ़ गीले कपड़े से पोंछ कर बची हुई सामग्री को हटा दें | फिर, एक साफ़ कपड़ा ले कर सब कुछ पोंछ कर सूखने दें | [५]
विधि 2
विधि 2 का 3:

गहरी खरोंच हटाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर खरोंच इतनी गहरी है की आपका नाखून उसमें “फँस” जाए, तो आप उस पर सैंड पेपर का प्रयोग कर सकते हैं | लेकिन, ऐसा सही से करने के लिए. आपको 800 ग्रिट (Grit) से 1500 या 2000 ग्रिट तक के अलग अलग ग्रेड के सैंड पेपर लेने पड़ेंगे |
    • जितना बढ़ा अंक उतना ही ज्यादा फाइन होगा आपका सैंड पेपर |
    • सैंडपेपर आपको ऐसे किसी स्टोर पर मिल जायेगा जहाँ हार्डवेयर का सामान मिलता है | आप इन्हें इकट्ठे पाएंगे तो आपको हर ग्रेड के लिए अलग पैकेट नहीं खरीदना पड़ेगा |
  2. एक टुकड़ा लें, और उसके एक तिहाई हिस्से को मोड़ लें | इससे आपको काम करने के लिए छोटा हिस्सा मिल जायेगा, जिसे पकड़ पाना आपके लिए आसान होगा | इस सैंडपेपर को गीला कर लें | [६]
    • सैंडपेपर को गीला करना बहुत ज़रूरी है- इससे ये ज्यादा अब्रेसिव नहीं होता, और जैसे आप काम करते हैं गंदगी और धूल भी साफ होती रहती है |
  3. सैंडपेपर को घुमावदार अंदाज़ में खरोंच के ऊपर रगड़ें: सैंडपेपर का अब्रेसिव स्वभाव और रगड़ने की अदा से कई खरोंचे निकाली जा सकती है | लेकिन, धीरे काम करें | ज्यादा दबाव डालने से और खरोंच पड़ सकती है | [७]
    • तब तक रगड़ें जब तक खरोंच गायब नहीं हो जाए |
  4. एक साफ़, गीले कपड़े से उस हिस्से को साफ़ करें जिस पर आप काम कर रहे थे | नया, साफ़ कपड़ा लेकर उस हिस्से पर पोंछें जब तक वह सूख नहीं जाए | [८]
  5. अगर ज़रुरत हो तो अधिक फाइन ग्रिट का सैंडपेपर प्रयोग करें: खरोंच को ध्यान से देखें | उसमें कुछ बदलाव दिखना चाहिए, और वो खरोंच हट जाना चाहिए | अगर वो अभी भी दिख रहा है, तो आप उसे फाइन ग्रेड के सैंडपेपर से फिर रगड़ें | मसलन, 1200 ग्रिट का प्रयोग करके फिर उस प्रक्रिया को दोहराएं |
    • ये ध्यान रखे की हर बार इस्तेमाल से पहले आप सैंडपेपर को भिगो लें, और धीरे धीरे काम करें | [९]
    • अगर 1200 ग्रिट से भी काम नहीं बने, तो और फाइन ग्रेड (जैसे 1500) और उससे ऊपर चुनें |
  6. एक बार खरोंच पूरी तरह से हट गयी है, उस हिस्से को पोलिश करने से वो पहले जैसे दिखने लगेगी | बाज़ार से प्लास्टिक या ऐक्रेलिक पोलिशिंग कंपाउंड (acrylic polishing compound) लायें और उसे साफ़ कपड़े पर रखें | पूरे प्लास्टिक के हिस्से में उसे आसानी से समाने दें | फिर साफ़ कपड़ा लें और अधिक मात्रा को पोंछ दें | [१०]
    • आपको प्लास्टिक पोलिशिंग कंपाउंड किसी भी बढ़े स्टोर पर, या फिर ऑटो सप्लाई या होम क्लीनिंग हिस्से में मिल जायेगा |
विधि 3
विधि 3 का 3:

कार प्लास्टिक पर लगी खरोंचों को ढकना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक गीला कपड़ा लें जो हलके डिटर्जेंट के साथ मिले गुनगुने पानी से भिगोया गया हो | इस कपड़े को खरोंच के ऊपर और उसके आस पास के हिस्से पर रगड़ें और सारी गंदगी और मिटटी साफ़ कर लें | [११]
  2. एक बफर पैड (buffer pad) और बफ्फिंग कंपाउंड (buffing compound) खरीदें: ये सामान आसानी से हार्डवेयर स्टोर, और कुछ ऑटो सप्लाई स्टोर पर मिल सकता है | बफ्फर पैड किसी भी सामान्य इलेक्ट्रिक ड्रिल के साथ जोड़ा जा सकता है | बफ्फिंग कंपाउंड खरोंच को हटाने में मदद करता है | [१२]
  3. बफ्फिंग पैड को इलेक्ट्रिक ड्रिल के साथ जोडें | पैड पर थोड़ा सा बफ्फिंग कंपाउंड (उस पर लिखे निर्देशों का पालन करें) लगायें | ड्रिल को चालू करें और धीरे से पैड को पूरे खरोंच के हिस्से पर घुमाएं | [१३]
  4. अगर खरोंच गहरी है, तो टच अप पेन इस समस्या को छुपा सकता है | अपनी गाड़ी के लिए सही पेंट कोड देखें (ओनर मैन्युअल में या कार पर लगे लेबल में देखें) | किसी ऑटो सप्लाई स्टोर से मिलता जुलता टच अप पेन ढूँढें | [१४]
    • अधिकतर समय पर, आपको बस पेन को खरोंच पर घुमाना होगा, और पेंट लग जायेगा |
    • आगे बढ़ने से पहले हिस्से को सूखने दें |
  5. क्लियर कोट से वो हिस्सा बाकि प्लास्टिक जैसे ही दिखना लगता है | इस तरह से, आपको पता भी नहीं चलेगा की वहां पर कोई खरोंच थी | [१५]
    • आपको क्लियर कोट किसी ऑटो सप्लाई स्टोर पर मिल जायेगा |
    • उत्पाद के साथ लिखे निर्देशों का पालन करें | अगर वो एक छोटा सा खरोंच है, तो आप उस पूरे स्थान पर क्लियर कोट लगा सकते हैं |
    • किसी हवादार स्थान पर काम करें |
  6. एक बार आपका हो जाये और सब कुछ सूख जाए, सामान्य कार वैक्स लें | एक साफ़ कपड़ा या पोलिशिंग पैड लें, और पूरे हिस्से पर कार वैक्स लगा दें | इस आखरी कदम से आपकी कार नयी सी दिखने लगेगी | [१६]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • साफ़ कपड़ा
  • साबुन और पानी
  • टूथपेस्ट, फर्नीचर पोलिश, और प्लास्टिक पोलिशिंग कंपाउंड
  • अलग अलग ग्रेडस का फाइन सैंडपेपर
  • इलेक्ट्रिक ड्रिल
  • बफ्फर पैड
  • टच अप ऑटो पॉइंट पेन
  • ऑटो क्लियर कोट
  • कार वैक्स

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,३५१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?