PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

इमेज एडिटिंग सॉफ्टवेर में, ग्रेडिएंट इमेज या इमेज के हिस्से के ऊपर कलर या टिंट के ग्रेजुअल चेंज होते हैं। ग्रेडिएंट्स को इमेज में हल्का कलर चेंज एड करने के लिए यूज कर सकते हैं, जैसे शैडो से होता है, और इंटरेस्टिंग इफैक्ट क्रिएट करने के लिए उन्हें लेयर और ब्लैंड कर सकते हैं। फोटोशॉप में एक ग्रेडिएंट बनाने के लिए, आपको सेलेक्ट किए गए एरिया या लेयर में लीनियर, रेडियल, एंगुलर, रिफ्लेक्टेड, या डायमंड ग्रेडिएंट एड करने के लिए ग्रेडिएंट टूल का यूज करना होगा। बेसिक ग्रेडिएंट्स सीधे होते हैं, लेकिन आप ग्रेडिएंट एडिटर का यूज करके उन्हें कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कृपया ध्यान रखें, हालाँकि, आप बिटमैप या इंडेक्स-कलर इमेज में ग्रेडिएंट्स एड नहीं कर सकते हैं। [१]

विधि 1
विधि 1 का 2:

लेयर्स में बेसिक ग्रेडिएंट एड करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये स्क्वायर सिलेक्शन टूल या लासो जैसे डॉटेड लाइन वाले टूल हैं, जो आपको आपकी इमेज के एक छोटे से एरिया को अलग करने देते हैं। अगर आप कुछ भी सेलेक्ट नहीं करते हैं, तो आपका ग्रेडिएंट जिस लेयर पर आप काम कर रहे हैं उसे भर देगा।
    • जब तक आप सिलेक्शन करते हैं, तब तक आप किसी भी शेप के ग्रेडिएंट्स बना सकते हैं।
    • अगर आप चीजों को अभी केवल जाँच रहे हैं, तो एक छोटा सा स्क्वायर बनाएँ और उस पर काम करें।
    • ग्रेडिएंट जिस एरिया में होते हैं, वे उसे भर देते हैं। इसलिए, अगर आप बिना सिलेक्शन के ग्रेडिएंट बनाते हैं, तो आप पूरी लेयर को भर देंगे।
  2. यह ब्लैक से वाइट में फेड होने वाले छोटे रेक्टेंगल जैसा दिखता है। अगर आपको वह नहीं दिखता है, तो पेंट बकेट को क्लिक और होल्ड करें -- आमतौर पर वे एक दुसरे के ऊपर रखे होते हैं। आपके उसे क्लिक करने के बाद, आपको स्क्रीन के टॉप पर "gradient bar" दिखाई देगा। यहाँ आप आपने ग्रेडिएंट के लुक को एडिट कर सकते हैं।
  3. निचली दाईं तरफ के दो स्क्वायर का यूज करके अपने ग्रेडिएंट के लिए कलर सेलेक्ट करें: ये वही स्क्वायर हैं जिन्हें आप पेंटब्रश या पेंसिल का कलर चुनने के लिए यूज करते हैं, और आपके टूलबार के बॉटम पर होते हैं। अपने कलर बदलने के लिए हर स्क्वायर को डबल क्लिक करें।
    • आगे वाला स्क्वायर वह कलर होगा जिससे आपका ग्रेडिएंट शुरू होता है। उदाहरण के लिए, लाल को यूज करें।
    • पीछे वाला स्क्वायर वह कलर जिसमें आपका ग्रेडिएंट फेड होता है। उदाहरण के लिए, सफ़ेद को यूज करें।
    • ऊपरी बाएँ कोने में एक उदाहरण देगा कि वह कैसा दिखेगा।
  4. ऊपर टॉप बार पर आपको कई छोटे आइकन दिखाई देंगे। ये अलग-अलग ग्रेडिएंट स्टाइल के लिए होते हैं। ध्यान रखें कि फोटोशॉप के सभी वर्जन में ये सभी स्टाइल नहीं हैं -- ये 2015 में सबसे नई हैं। उनको सीखने का सबसे अच्छा तरीका? बस उन सबको टेस्ट करें!
    • Linear: क्लासिक ग्रेडिएंट, जो इवनिंग स्काई जैसा दिखता है। लाइन पर दो रंगों का ग्रेजुअल ट्रांजीशन।
    • Radial: एक कलर मिडिल में शुरू होता है, फिर एक गोले के रूप में बढ़ता है, धीरे-धीरे अगले कलर में बदल जाता है। सूर्य को देखने जैसे। पहला कलर "sun" और दूसरा "sky" है।
    • Angular: ज्यादा स्पेसिफिक होता है, इसमें आपके स्टार्टिंग पॉइंट की चारों तरफ कलर काउंटर-क्लॉकवाइज आर्क में घूमता है। अक्सर किनारों की चारों ओर ग्रेडेशन के साथ दो सॉलिड कलर में बदल जाता है।
    • Reflected: नॉर्मल लीनियर ग्रेडिएंट की मिरर इमेज बनाता है। सामान्यतः, अगर आप दाईं तरफ आपकी लाइन ड्रॉ करते हैं, तो वह बाईं तरफ ग्रेडिएंट को रिपीट कर देगा। आपको एक रिफ्लेक्टेड ग्रेडिएंट मिलेगा। इस केस में आपके पास तीन "bars" होंगे: सफ़ेद, लाल, फिर दोबारा सफ़ेद।
    • Diamond: रेडियल ग्रेडिएंट की तरह होता है, लेकिन मिडिल में एक सर्किल की बजाय एक डायमंड या स्क्वायर होता है। [२]
  5. ग्रेडिएंट का स्टार्टिंग पॉइंट सेट करने के लिए क्लिक और होल्ड करें: यहाँ आपका पहला कलर स्ट्रोंग होगा। यहाँ लाल के आलावा कुछ नहीं होगा। ध्यान रखें, जिस शेप में ग्रेडिएंट है, वह उसे भर देगा। आपको उसे फिट करने के लिए किनारों पर नहीं रखना होता है।
    • आपको अपने सिलेक्शन एरिया या लेयर में क्लिक भी नहीं करना है। अगर आप फेड को "off-screen" शुरू करना चाहते हैं, तो ऑफ-स्क्रीन को क्लिक करें। इससे फेड ज्यादा हल्के हो सकते हैं। [३]
    • जब तक आप ग्रेडिएंट सेट करने के लिए तैयार नहीं हो जाते हैं, तब तक माउस बटन को न छोड़ें।
  6. जिस डायरेक्शन में आप ग्रेडिएंट को चाहते हैं उधर अपने माउस को मूव करें, फिर छोड़ दें: आपको अपने स्टार्टिंग पॉइंट से आपको फॉलो करती हुई लाइन दिखाई देगी, जिस डायरेक्शन में कलर फेड होगा।
    • लम्बी लाइन्स से ज्यादा ग्रेजुअल ट्रांजीशन बनेंगे।
    • छोटी लाइन्स से दो कलर के बीच अचानक परिवर्तन होगा। [४]
  7. कहीं भी ट्रांजीशन क्रिएट करने के लिए ग्रेडिएंट का यूज करें: ग्रेडिएंट फोटोशॉप के बहुत शक्तिशाली टूल होते हैं। ये केवल अच्छे फेड कलर बनाने के लिए नहीं हैं, वे किसी भी प्रकार के ट्रांजीशन या ब्लेंडिंग इफ़ेक्ट क्रिएट कर सकते हैं। आप दो लेयर्स को एक साथ फेड करने के लिए उन्हें ट्रांसपेरेंसी लेयर के साथ यूज कर सकते हैं। ग्रेडिएंट्स को टेक्स्ट के ऊपर डाल सकते हैं। आप इमेज को आर्टफुली कलर करने के लिए लो-ऑपेसिटी वाले ग्रेडिएंट्स को यूज कर सकते हैं, यहाँ तक कि काले और सफेद रंग में भी ट्रांजीशन करा सकते हैं। ध्यान रखें, आपके द्वारा चुनी गई किसी भी चीज में ग्रेडिएंट अप्लाई कर सकते हैं। [५]
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपने गेडिएंट्स को कस्टमाइज करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप प्रीसेट को सेट कर सकते हैं। आप प्रिसाइज कलर अरेंजमेंट बना सकते हैं। आप पहले से मौजूद ग्रेडिएंट्स को परफेक्ट बनाने के लिए उन्हें एडिट भी कर सकते हैं। ग्रेडिएंट एडिटर देखने के लिए, नॉर्मल की तरह ग्रेडिएंट टूल को सेलेक्ट करें। फिर आपकी स्क्रीन के टॉप पर बार में दिखने वाले ग्रेडिएंट के उदाहरण को क्लिक करें। आपको ये दिखने चाहिए:
    • विभिन्न प्रीसेट ग्रेडिएंट्स।
    • एडजस्टेबल स्लाइडर वाले ग्रेडिएंट का उदाहरण।
    • ऑपेसिटी और लेयरिंग इनफार्मेशन।
    • नया ग्रेडिएंट बनाने, पुराना लोड करने, या क्रिएशन सेव करने के ऑप्शन। [६]
  2. जिस ग्रेडिएंट को आप एडिट करना चाहते हैं उसे क्लिक करें: आप प्रीसेट को मैनेज कर सकते हैं, या अपने करेंट ग्रेडिएंट को एडिट कर सकते हैं। यह आपको अपने ग्रेडिएंट को अप्लाई करने से पहले परफेक्ट बनाने देता है। अगर आपकी एक से ज्यादा लेयर हैं, तो ग्रेडिएंट की लेयर को सेलेक्ट करना सुनिश्चित करें।
  3. उदाहरण वाले ग्रेडिएंट के नीचे वाले छोटे स्टॉपर्स को क्लिक करके कलर चेंज करें: लाइन पर क्लिक करके आप और भी एड कर सकते हैं। ग्रेडिएंट एडिटर में लगभग आधा नीचे, आपको उसमें ग्रेडिएंट के एक उदाहरण वाला बार दिखाई देगा। नीचे दो ग्रे स्टॉपर हैं, जिन पर आप कलर बदलने के लिए क्लिक कर सकते हैं।
    • अन्य स्टॉपर एड करने के लिए लाइन पर डबल क्लिक करें। आप जितने चाहें उतने एड कर सकते हैं।
    • स्टॉपर को डिलीट करने के लिए उसे क्लिक और स्क्रीन पर नीचे ड्रैग करें। आप क्लिक करके डिलीट बटन भी दबा भी सकते हैं।
  4. ग्रेडिएंट के उदाहरण के ऊपर वाले छोटे स्टॉपर पर क्लिक करके ऑपेसिटी को चेंज करें: कलर कितने सॉलिड हैं उसके अनुसार ये छोटे ब्लॉक बदलते हैं, और अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। उनकी डिफ़ॉल्ट ऑपेसिटी 100% होती है।
    • कलर स्टॉपर की तरह आप ज्यादा कॉम्प्लेक्स ग्रेडिएंट्स के लिए और अधिक एड कर सकते हैं। यह राइट-क्लिक करके करें।
  5. मिडपॉइंट सेट करने के लिए डायमंड को मिडिल में एडजस्ट करें: यहाँ दोनों कलर मिलते हैं, जहाँ दोनों की स्ट्रेंग्थ 50% होती है। मिडिल पॉइंट सेट करने के लिए आप कोई दो कलर के स्टॉपर के बीच इस डायमंड को स्लाइड कर सकते हैं।
  6. इंद्रधनुष की तरह कलर के स्पॉट्स पाने के लिए ग्रेडिएंट की "smoothness" को एडजस्ट करें: एक "rough" ग्रेडिएंट हर स्पॉट के लिए रैंडम कलर को पिक करता है, जिनकी वैल्यू आपके दो एंड कलर्स के समान होती है। रिजल्ट एक बुकशेल्फ की तरह दिखता है, जिसमें एक स्मूथ, अनब्रोकन ट्रांजीशन की बजाय हर कलर का स्लॉट होता है। [७]
    • आप इसे ग्रेडिएंट टाइप पॉप-अप मेनू से "Noise" क्लिक करके और ज्यादा एडजस्ट कर सकते हैं।
  7. आपको पसंद किसी भी ग्रेडिएंट को बाद के लिए सेव करें, या मुफ्त में ऑनलाइन से और प्राप्त करें: ग्रेडिएंट प्रीसेट बहुत अच्छे हो सकते हैं। इसलिए दोबारा काम न करें! अगर आप अपनी पसंद का एक बनाते हैं, तो सेव करें। आप ऑनलाइन भी जा सकते हैं और "Gradient Preset Packs" देख सकते हैं। वहाँ हजारों ऑप्शन होते हैं, और आपको केवल छोटी फाइल को अपने डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना है। आप फिर ग्रेडिएंट एडिटर में दिए बटन का यूज करके उन्हें फोटोशॉप में "Load" कर सकते हैं। [८]

सलाह

  • फोटोशॉप में किसी भी चीज़ की पेचीदगियों को सीखने का सबसे अच्छा तरीका एक खाली पेज को खोलना और बस टूल के साथ खेलना है।

संबंधित लेखों

अपने फोन को एक माइक के रूप में यूज करें
किसी Excel शीट को अनप्रोटेक्ट करें
फाइल को पीडीएफ में कन्वर्ट करें (File ko PDF mein convert karen)
वर्ड में एक इंडेक्स बनाएँ (Create an Index in Word)
Excel में शीट्स को लिंक करें
एमएस वर्ड (MS Word) में शब्दों को तिरछा करें
MS Paint में एक इमेज बैकग्राउंड चेंज करें (ग्रीन स्क्रीन)
Microsoft Word में टेक्स्ट का ओरिएनटेशन बदलें
एक्सेल (Excel) में वॉटरमार्क डालें
पावरपॉइंट डाउनलोड करें (PowerPoint download karen)
एक्सेल में एक इन्वेंट्री (inventory) लिस्ट बनाएँ
SQL सर्वर डेटाबेस बनाएँ (Create a SQL Server Database)
वर्ड (Word) को पावरपॉइंट (PowerPoint) में बदलें
Microsoft Office को PC या Mac पर एक्टिवेट करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,२३२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?