आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

लहसुन को एक हर्ब या जड़ी-बूटी माना जाता है, लेकिन यह एक तीव्र/तीक्ष्ण स्वाद वाला कंद है जो प्याज़ की फैमिली से नजदीकी सम्बन्ध रखता है | इसका उपयोग कई तरह से भोजन पकाने में और कभी-कभी औषधीय उद्देश्य से भी किया जाता है | ताज़ा लहसुन आपके स्थानीय सब्जी विक्रेता के पास या आपके बगीचे में मिल सकता है | चाहे आप इसे स्टोर से खरीदें या घर पर उगायें, आप सही तरीके से इसे संग्रहित करके लम्बे समय तक चला सकती हैं | इस लेख में ताज़े लहसुन को संग्रहित करने के दिशानिर्देश दिए गये हैं जिनसे आपको लहसुन को सही तिरके से संग्रहित करने में मदद मिल सकित है | (Store Fresh Garlic, Lahsun Kaise Store Kare)

विधि 1
विधि 1 का 2:

ताज़े लहसुन संग्रहित करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    ताज़े लहसुन को लम्बे समय तक ताज़ा बनाये रखने के लिए यह ज़रूरी होता है |
    • लहसुन का कंद नर्म होने के साथ-साथ कागजी सूखी स्किन वाला और बिना अंकुर वाला होना चाहिए | नर्म कंद लहसुन के अत्यधिक पक जाने का संकेत देते हैं जिन्हें लम्बे समय के लिए संग्रह करके नहीं रखा जा सकेगा |
    • सूखे हुए लहसुन के कंद या राशन की दुकान पर रेफ्रीजिरेटर में संग्रह करके रखे गये लहसुन न लें |
  2. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    संग्रह करने के पहले घर पर उगाये गये लहसुन को सुखा लें: घर पर उगाये हुए लहसुन को संग्रह से पहले सुखाने से उनमे स्वाद विकसित होता है और वे अधिक सांद्रित होते हैं | [१]
    • आपके द्वारा हाल ही में उखाड़े हुए लहसुन के कंदों को धोएं और उन्हें अँधेरे लेकिन नमी-मुक्त स्थान में लगभग एक सप्ताह तक सूखने दें |
    • आप लहसुन को सुखाने के लिए इसके तने को लटका कर रख सकते हैं |
  3. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    कई लोग लहसुन को रेफ्रीजिरेटर में संग्रह करने की गलती करते हैं, लेकिन लहसुन को लगभग 60 डिग्री फेरनहाइट के कमरे के तापमान पर संग्रहित करना सबसे अच्छा होता है | [२]
    • लहसुन को रेफ्रीजिरेटर में रखना एक गलत उपाय होता है क्योंकि इसके कारण लहसुन के कंद ख़राब हो जाते हैं | रेफ्रीजिरेट किये हुए लहसुन में नमी आ जाती है जिससे कंद में फंगस की वृद्धि हो सकती हैं |
    • अगर आपके पास ताज़े बारीक़ कटे हुए लहसुन हों तो आप इन्हें कम समय अवधि के लिए रेफ्रीजिरेटर में एक सील किये हुए कंटेनर में रख कर संग्रह कर सकते हैं लेकिन इसका उपयोग जल्दी से जल्दी कर लें |
    • लहसुन को फ्रीज़ करने की सिफारिश नहीं की जाती क्योंकि इससे लहसुन की कंसिस्टेंसी और स्वाद बदल जाते हैं |
  4. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    लहसुन को उचित प्रकार से हवा के संचरण वाली जगह पर रखने से लहसुन को हवा मिल सकेगी और इसके संग्रह की आयु की बढ़ सकेगी | [३]
    • लहसुन के कंदों को वायर की बास्केट या मेश, छेद वाले एक छोटे बाउल या एक पेपर बैग में रखा जा सकता है |
    • ताज़े लहसुन के कंदों को किसी प्लास्टिक के बैग या सील किये हुए कंटेनर में नहीं रखें | इसके कारण कवक या अंकुर उत्पन्न हो सकते हैं |
  5. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    ताज़े लहसुन के कंदों को अन्देरे और सूखे स्थान पर संग्रह करें: इसके लिए आपके किचन की अलमारी उचित होती हैं |
    • अंकुर उत्पन्न होने से बचाने के लिए लहसुन को सूर्य के प्रकाश और नमी से दूर रखें |
  6. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    लहसुन के कंद को तोड़ने के बाद लहसुन का जल्दी उपयोग कर लें: जब आप लहसुन की कलियाँ निकालने के लिए कंद को तोड़ देते हैं तो लहसुन की शेल्फ लाइफ विशेषरूप से कम हो जाती हैं |
    • अगर लहसुन नर्म होना शुरू हो जाए या कलियों में हरे अंकुर निकलने लगें तो समझ लें कि लहसुन को कचरे के डिब्बे में डालने का समय आ गया है |
    • सही तरीके से संग्रह करने पर बिना टूटे हुए लहसुन के कंद 8 सप्ताह से अधिक समय के लिए सुरक्षित रखे जा सकते हैं | लहसुन के कंद से टूटी हुई कलियां 3 से 10 दिन तक ही रखी जा सकेंगी |
  7. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    ”नए मौसम के लहसुन” के संग्रह में सावधानी रखें क्योंकि ये सामने लहसुन से भिन्न होते हैं: घर पर उगाये नए मौसम के लहसुन को खोदने के बाद सीधे रेफ्रीजिरेट करने की ज़रूरत होगी |
    • इन्हें “युवा गीले” लहसुन भी कहा जाता है, इन लहसुन के कंदों को गर्मियों की शुरुआत में हार्वेस्ट किया जाता है और ये हल्के स्वाद वाले होते हैं | इन्हें सुखाने की ज़रूरत नहीं होती और एक सप्ताह तक रेफ्रीजिरेट करके भी रखे जा सकते हैं |
    • नए मौसम के लहसुन बहुत हल्के या कम तीखे स्वाद वाले होते हैं और इसका उपयोग प्याज़ के स्थान पर किया जा सकता है |
विधि 2
विधि 2 का 2:

परिरक्षण (प्रिजर्वेशन) के द्वारा लहसुन का संग्रहण करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. हालाँकि, कुछ लोग लहसुन को फ्रीज़ करने के विरुद्ध होते हैं क्योंकि कहा जाता है कि इससे लहसुन का टेक्सचर और स्वाद बदल जाता है, लेकिन लहसुन को फ्रीज़ करके रखना उन लोगों के लिए अच्छा उपाय है जो लहसुन का उपयोग बार-बार करते हैं या जो लोग लहसुन की बची हुई कलियों को बर्बाद नहीं करना चाहते | आप लहसुन को दो तरीकों के फ्रीज़ कर सकते हैं:
    • आप बिना छिले हुए सम्पूर्ण लहसुन को एल्युमीनियम फॉयल या प्लास्टिक व्रैप में लपेटकर फ्रीज़ कर सकते हैं या इन्हें फ्रीजर बैग में बंद करके फ्रीजर में रख सकते हैं | ज़रूरत पड़ने पर आप इनमे से थोड़ी-थोड़ी कलियाँ निकाल सकते हैं | [४]
    • वैकल्पिक रूप से, आप लहसुन की कलियों को छीलकर, इन्हें बारीक़ काटकर एक प्लास्टिक बैग में रखकर या कुछ प्लास्टिक फ्रीजर व्रैप में इन्हें लपेटकर रख सकते हैं | अगर फ्रोजेन होने पर लहसुन एकसाथ चिपक जाएँ तो आप ज़रूरत के अनुसार फ्रोजेन लहसुन को कसकर (grate off) निकाल सकते हैं | [४]
  2. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    लहसुन को तेल में संग्रहित करने के बारे में कुछ मतभिन्नताएं हैं कि कमरे के तापमान पर लहसुन को तेल में डुबाकर रखने से उसमे “क्लॉस्ट्रीडियम बोतुलिनम (clostridium botulinum)” नामक बैक्टीरिया की वृद्धि होने लगती हैं जिसके कारण घातक बीमारी हो जाती है जिसे बॉटूलिस्म (botulism) कहते हैं | परन्तु, अगर लहसुन को फ्रीज़र में संग्रह करके रखा जाए तो इस बैक्टीरिया के विकसित होने की सम्भावना खत्म हो जाती है | [५] लहसुन को तेल में सुरक्षित रूप से संग्रह करने के लिए:
    • आप लहसुन की प्रत्येक कली को छीलकर पूरी तरह से तेल के कांच के जार या प्लास्टिक के कंटेनर में डुबा सकते हैं | जार या कंटेनर को एक ढक्कन लगाकर कसकर सील कर दें और सीधे फ्रीजर में रख दें | ज़रूरत पड़ने पर लहसुन को निकलने के लिए एक चम्मच का उपयोग करें | [५]
    • वैकल्पिक रूप से, आप लहसुन को शुद्ध घी या ऑलिव आयल में संरक्षित कर सकते हैं, इसके लिए एक भाग छिली हुई लहसुन की कलियों के साथ दो भाग ऑलिव आयल मिलाकर एक ब्लेंडर में पीस लें और इस प्यूरी को एक कसकर लगाने योग्य ढक्कन के साथ फ्रीजर सेफ कंटेनर में डालें और फ्रीजर में रख दें | पकाने की यह विधि बहुत सुविधाजनक है क्योंकि इसमें आयल प्यूरी को फ्रीज़ होने से बचाता है जिससे इसे आसानी से चम्मच में भरकर सीधे पैन में डाला जा सकता है | [५]
  3. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    छिली हुई लहसुन की कलियों को वाइन या विनेगर (सिरका) में डालकर अचार के रूप में चार महीनों तक रेफ्रीजिरेटर में संग्रह करके रखा जा सकता है | आप एक ड्राई रेड या वाइट वाइन या एक सफ़ेद सिरका या सफ़ेद वाइन विनेगर का उपयोग कर सकते हैं | इस विधि से लहसुन को संग्रह करने के लिए, एक कांच के जार को छिली हुई लहसुन की कलियों से भरें और फिर उपलब्ध जगह को आपके द्वारा चुने गये वाइन या विनेगर से भर दें | जार को कसकर बंद कर दें और रेफ्रीजिरेटर में रख दें | [५]
    • लहसुन के अचार में अतिरिक्त स्वाद मिलाने के लिए, आप इसमें एक बड़ी चम्मच नमक (एक कप तरल में एक बड़ी चम्मच नमक) के साथ कुछ सूखी हर्ब्स जैसे रेड पेपर फ्लेक्स (red pepper flakes), ऑरेगैनो (oregano), रोजमेरी (rosemary) या तेज पत्ता मिला सकते हैं | सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिलाने के लिए जार को हिलायें | [५]
    • हालाँकि लहसुन का अचार रेफ्रीजिरेटर में चार महीनों तक सुरक्षित रहेगा, लेकिन अगर आपको इसके तरल की सतह पर फफूंदी लगने के कोई भी चिन्ह दिखें तो इसे फेंक देना चाहिए | कभी भी कमरे के तापमान पर लहसुन के अचार का संग्रह नहीं करना चाहिए अन्यथा बहुत जल्दी फफूंदी लग जाएगी | [२]
  4. लहसुन के संग्रह का एक अन्य उपाय है इसे सुखाकर रखना | सूखा लहसुन सघन हो जायेगा जिससे आप बड़ी मात्रा में लहसुन को आपके किचन में बहुत छोटी सी जगह पर रख पाएंगे | जब खाना पकाने के लिए उपयोग करना हो तो सूखा लहसुन पानी को अवशोषित कर लेगा और आपके व्यंजन को स्वादिष्ट बना देगा | लहसुन को सुखाने के दो तरीके होते हैं जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपके पास फ़ूड डिहाइड्रेटर (food dehydrator) है या नहीं |
    • आप लहसुन की कलियों को छीलकर और उन्हें लम्बाई में आधा काटकर फ़ूड डिहाइड्रेटर में लहसुन को सुखा सकते हैं | डिहाइड्रेटिंग के लिए आपको केवल बिना धब्बों वाले मोटे लहसुन की कलियों का उपयोग करना चाहिए | इन्हें अपने डिहाइड्रेटर की ट्रे पर रखें और उचित हीट सेटिंग के लिए मैन्युफैक्चरर के निर्देशों का पालन करें | जब लहसुन कुरकुरे और भंगुर हो जाएँ तो ये पूरी तरह से सूख चुके होते हैं | [५]
    • अगर आपके पास डिहाइड्रेटर नहीं है तो आप इसी प्रक्रिया को ओवन में भी कर सकते हैं | आधी कटी हुई लहसुन की कलियों को बेकिंग डिश में रखें और दो घंटों के लिए 140 डिग्री फेरनहाइट पर बेक करें | अब हीट को कम करके 130 पर कर दें और लहसुन को पूरी तरह से सूखने तक लगातार बेक करते रहें | [२]
  5. Watermark wikiHow to फ्रेश लहसुन को स्टोर करें (Store Fresh Garlic)
    आप सूखे लहसुन का उपयोग लहसुन का नमक बनाने के लिए कर सकते हैं जो खाना बनाते समय आपके व्यंजन के स्वाद को बढ़ा देता है | लहसुन का नमक बनाने के लिए सूखे लहसुन को ब्लेंडर में डालकर पाउडर बनने तक पीसें | अब हर एक भाग लहसुन में चार भाग समुद्री नमक मिलाएं और इन्हें अच्छी तरह से मिलने के लिए एक या दो मिनट तक पकाएं | [२]
    • दो मिनट से ज्यादा समुद्री नमक और लहसुन के पाउडर को न पकाएं अन्यथा ये एक-दूसरे को लसलसा (clump) कर देंगे |
    • लहसुन के नमक को एक कसे हुए ढक्कन वाले कांच के जार में संग्रहित करें और किचन की अलमारी में अँधेरे और ठन्डे स्थान पर रखें |

सलाह

  • वायु संचरण के लिए छिद्रों वाले और विशेषरूप से लहसुन के कंदों के संग्रह के लिए बनाये गये सिरेमिक बाउल्स कई किचन सामग्री वाले स्टोर्स पर उपलब्ध होते हैं |

चेतावनी

  • अगर लहसुन को ऑलिव आयल में संग्रह करना हो तो जार को कभी भी कमरे के तापमान पर रखा न छोड़ें अन्यथा इससे “क्लॉस्ट्रीडियम बोतुलिनम (clostridium botulinum)” नामक हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है |

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

ताजे लहसुन को स्टोर करने के लिए, उसे एक वायर बास्केट या छेद वाली बास्केट जैसी किसी ऐसी चीज में रखें, जिसमें हवा आ सके। फिर, लहसुन रखने के लिए किचन कबर्ड जैसी एक अंधेरी, सूखी जगह चुनें। अगर आप इसे ज्यादा लंबे समय तक स्टोर करके रखने का सोच रहे हैं, तो लहसुन को एक प्लास्टिक बैग में लपेट लें, उसे एक फ्रीजर बैग में डाल दें और फिर उसे फ्रीजर में रख दें।

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १८,०९४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?