आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फ्रैक्शन और डेसीमल नंबर एक से कम वाले नंबर को दर्शाने के दो अलग-अलग तरीके हैं। [१] चूँकि एक से कम वाले किसी भी नंबर को एक फ्रैक्शन या डेसीमल से दर्शा सकते हैं, तो कई स्पेसिफिक मैथ इक्वेशन होती हैं, जो आपको फ्रैक्शन का डेसीमल फॉर्म में क्या इक्विवेलेंट होगा, और इसके विपरीत पता लगाने देती हैं।

भाग 1
भाग 1 का 4:

फ्रैक्शन (भिन्न) और डेसीमल (दशमलव) को समझना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ्रैक्शन के पार्ट्स को और वे क्या दर्शाते हैं समझें: फ्रैक्शन के तीन पार्ट होते हैं: numerator , जो फ्रैक्शन के टॉप पार्ट पर होता है, [२] स्लैश, जो नंबर के बीच होता है, और denominator , जो बॉटम पार्ट होता है। [३]
    • डिनॉमिनेटर बताता है कि पूरी चीज में कितने बराबर हिस्से हैं: उदाहरण के लिए, एक पिज्जा को 8 भागों में काट सकते हैं। तो फिर पिज्जा के लिए डिनॉमिनेटर "8" होगा। अगर आप उसी पिज्जा को 12 टुकड़ों में काटते हैं, तो फिर डिनॉमिनेटर 12 होगा। दोनों तरह से वे एक पूरी चीज को दर्शाते हैं, बस काटा अलग तरीके से गया है। [४]
    • न्यूमरेटर पूरी चीज के एक हिस्से को, या हिस्सों को दर्शाता है: पूरे पिज्जा के एक टुकड़े को न्यूमरेटर "1" से दर्शाएँगे। चार टुकड़ों को न्यूमरेटर "4" से दर्शाएँगे।
  2. समझें की एक डेसीमल नंबर (दशमलव संख्या) क्या दर्शाता है: डेसीमल, पूरी चीज के कितने भाग हैं दर्शाने के लिए, स्लैश का यूज नहीं करते हैं। उसकी बजाय, नंबर की बाईं तरफ का डेसीमल बताता है कि वह नंबर एक से छोटा है। डेसीमल के साथ, डेसीमल की दाईं तरफ कितनी बार नंबर आता है, के अनुसार पूरी चीज को 10, 100, 1000, आदि पर आधारित माना जाता है।
    • डेसीमल को अक्सर फ्रैक्शन से उनकी समानता दिखाने वाले तरीके में भी पढ़ा जाता है। उदाहरण के लिए, 0.05 को 5/100 की तरह "five-hundredths" पढ़ा जाएगा। फ्रैक्शन डेसीमल पॉइंट की दाईं तरफ रखे नंबर्स से दर्शाया जाता है।
  3. फ्रैक्शन और डेसीमल किसी भी एक से कम वैल्यू को दर्शाने के केवल अलग-अलग तरीके हैं। इसी कारण उन दोनों को कई बार समान चीजों के लिए यूज किया जाता है, मतलब है कि आपको उन्हें जोड़ने, घटाने, या कम्पेयर करने के लिए कन्वर्ट करना होगा।
भाग 2
भाग 2 का 4:

भाग देकर (डिवाइड करके) फ्रैक्शन को डेसीमल में कन्वर्ट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ्रैक्शन को डेसीमल में कन्वर्ट करने का सबसे सरल तरीका फ्रैक्शन को डिवीजन प्रॉब्लम की तरह पढ़ना है, जिसमें टॉप के नंबर को बॉटम नंबर से डिवाइड करना हो। [५]
    • उदाहरण के लिए 2/3 फ्रैक्शन को 2 डिवाइडेड बाई 3 भी कह सकते हैं।
  2. फ्रैक्शन के न्यूमरेटर को फ्रैक्शन के डिनोमिनेटर से डिवाइड करें: विशेषकर अगर न्यूमरेटर और डिनोमिनेटर एक दूसरे के मल्टीप्ल (गुणांक) हैं, तो आप इस मैथ प्रॉब्लम को दिमाग में, कैलकुलेटर से, या लॉन्ग डिवीज़न से कर सकते हैं।
    • यह करने का सरल तरीका डिवाइजर (भाजक) (उदाहरण के लिए, 1 डिवाइडेड बाई 2 में 2 डिवाइजर है) को बॉटम पर और डिविडेंड (भाज्य) (1 डिवाइडेड बाई 2 में 1 डिविडेंड है) को टॉप पर रखना है। इसलिए, 1 डिवाइडेड बाई 2 वन हाफ (1/2) के बराबर होता है।
  3. जिस फ्रैक्शन से आपने शुरू किया था, उसके डिनॉमिनेटर से आपको मिलने वाले डेसीमल इक्विवेलेंट को गुणा करें। आपको आपके फ्रैक्शन का न्यूमरेटर मिलना चाहिए।
भाग 3
भाग 3 का 4:

"Power of 10" डिनॉमिनेटर वाले फ्रैक्शन को कन्वर्ट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फ्रैक्शन को डेसीमल में कन्वर्ट करने का दूसरा तरीका ट्राई करें: यह आपको फ्रैक्शन और डेसीमल के बीच के रिलेशन को समझने के साथ-साथ आपकी दूसरी बेसिक मैथ स्किल्स को इंप्रूव करने में मदद करेगा। [६]
  2. "power of 10" वाला डिनॉमिनेटर एक ऐसा डिनॉमिनेटर होता है, जिसमें एक पॉजिटिव नंबर होता है जिसे 10 का मल्टीप्ल (गुणांक) बनाने के लिए गुणा कर सकते हैं। 1,000 या 1,000,000 नंबर 10 की पॉवर वाले हैं, लेकिन इस मेथड के अधिकांश प्रैक्टिकल एप्लीकेशन में, आपको केवल 10 या 100 जैसे नंबर का यूज करना होगा।
  3. आसानी से कन्वर्ट हो जाने वाले फ्रैक्शन को पहचानना सीखें: कोई भी फ्रैक्शन जिसमें डिनॉमिनेटर 5 होता है उनमें से एक है, लेकिन 25 डिनॉमिनेटर वाले फ्रैक्शन आसानी से कन्वर्ट हो जाते हैं। कोई भी नंबर जिसमें पहले से डिनॉमिनेटर 10 का एक्स्पोनेंट (घातांक) हो, उसे कन्वर्ट करना सबसे सरल होगा।
  4. इस दूसरे फ्रैक्शन में ऐसा डिनॉमिनेटर होगा, जब दोनों डिनॉमिनेटर को एक साथ गुणा करें, तो 10 का मल्टीप्ल (गुणांक) बन जाए। इस दूसरे फ्रैक्शन का टॉप (न्यूमरेटर) उसके डिनॉमिनेटर के समान होगा। इससे दूसरा फ्रैक्शन एक के बराबर होता है।
    • मैथ में एक बेसिक नियम होता है कि किसी भी चीज को एक से गुणा करने से उसकी वैल्यू नहीं बदलती है। इसका मतलब यह है कि जब हम ऑरिजिनल फ्रैक्शन एक के बराबर फ्रैक्शन से गुणा करते हैं, तो हम उसकी वैल्यू नहीं बदल रहे हैं, हम बस उस वैल्यू को दर्शाने के तरीके को बदल रहे हैं।
    • उदाहरण के लिए, फ्रैक्शन 2/2 बस 1 है (क्योंकि 2 खुद से डिवाइड करने पर 1 के बराबर होता है)। अगर आप 1/5 को 10 डिनॉमिनेटर वाले फ्रैक्शन में कन्वर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप उसे 2/2 से गुणा करेंगे। परिणाम 2/10 होगा। [७]
    • दो फ्रैक्शन का गुणा करने के लिए सीधे-सीधे गुणा करें। दोनों न्यूमरेटर को एक साथ गुणा करें और आने वाले रिजल्ट को उत्तर का न्यूमरेटर बनाएँ। फिर डिनॉमिनेटर्स को गुणा करें और रिजल्ट को उत्तर का डिनॉमिनेटर बनाएँ। आपको एक नया फ्रैक्शन मिल जाएगा।
  5. अपने "power of 10" वाले फ्रैक्शन को डेसीमल में कन्वर्ट करें: इस नए फ्रैक्शन का न्यूमरेटर लें और एंड में डेसीमल पॉइंट लगाकर उसे दोबारा लिखें। अब डिनॉमिनेटर को देखें और नंबर में कितने जीरो हैं गिनें। फिर अपने दोबारा लिखे हुए नंबर पर डेसीमल पॉइंट को डिनॉमिनेटर की जीरो की संख्या के बराबर बाईं तरफ मूव करें।
    • उदाहरण के लिए, आपके पास 2/10 संख्या है: डिनॉमिनेटर में एक जीरो है। इसलिए हम "2" को "2." की तरह लिखकर (यह नंबर की वैल्यू चेंज नहीं करता है) शुरू करेंगे और फिर डेसीमल को एक अंक बाईं तरफ मूव करेंगे। यह हमें "0.2" दे देता है।
    • आप जल्दी से सीख जाएँगे कि आसान डिनॉमिनेटर वाले सभी नंबर के साथ यह कैसे करना है। थोड़े समय बाद, यह प्रोसेस बहुत आसान हो जाती है। आप बस 10 को पॉवर वाले डिनॉमिनेटर (या जिसे आसानी से कन्वर्ट कर सकते हों) को देखें और टॉप नंबर को डेसीमल में कन्वर्ट कर दें।
भाग 4
भाग 4 का 4:

फ्रैक्शन के महत्वपूर्ण डेसीमल इक्विवेलेंट्स को याद करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपके रेगुलरली यूज किए जाने वाले कुछ कॉमन फ्रैक्शन को डेसीमल में कन्वर्ट करें: जैसे हमने इस आर्टिकल के पहले पार्ट में किया था, आप यह न्यूमरेटर को डिनॉमिनेटर से (टॉप नंबर को बॉटम नंबर से) डिवाइड करके कर सकते हैं।
    • कुछ बेसिक फ्रैक्शन से डेसीमल के कन्वर्जन जो आपको याद होने चाहिए 1/4 = .25, 1/2 = .5, और 3/4 = .75 हैं।
    • अगर आप सच में फ्रैक्शन को जल्दी से कन्वर्ट करना चाहते हैं, तो आप अपना उत्तर सर्च करने के लिए इंटरनेट पर एक सर्च इंजन का यूज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप "1/4 decimal" या कुछ इसी तरह टाइप कर सकते हैं।
  2. एक तरफ फ्रैक्शन और दूसरी तरफ उसके डेसीमल इक्विवेलेंट वाले फ़्लैश कार्ड बनाएँ: इनकी प्रैक्टिस करना आपको इन फ्रैक्शन और डेसीमल इक्विवेलेंट्स को याद करने में सहायता करेगा।
  3. अपनी मेमोरी से फ्रैक्शन के डेसीमल इक्विवेलेंट्स को रिकॉल करें: आपके रेगुलरली यूज किए जाने वाले फ्रैक्शन के लिए यह उपयोगी हो सकता है।

संबंधित लेखों

फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
भाग करें (Division Kaise Kare)
मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
ग्राम को किलोग्राम में बदलें
षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,७७२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?