आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

टाइम बताते आना, खासतौर से बच्चों के लिए थोड़ा मुश्किल काम होता है। लेकिन एक पेरेंट या टीचर होने के नाते, आप बच्चे के साथ मिलकर घड़ी बनाकर उनके लिए टाइम बताना सीखने को एक मजेदार एक्टिविटी बना सकते हैं। इसके पहले कि आप क्लॉक बनाना शुरू करें, पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके बच्चे को बेसिक्स आते हैं। आप चाहें तो टाइम के अलग-अलग ब्लॉक्स के साथ भी उन्हें टाइम सिखाना शुरू कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

बेसिक्स को समझाएँ (Getting the Basics down)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. टाइम बताना सिखाने के लिए बच्चों को 60 तक की गिनती (सही क्रम में) आना जरूरी है। आपके बच्चे से पेपर के एक टुकड़े पर 1 से 60 तक के नंबर लिखवाइए। जब वो प्रत्येक नंबर को लिखें, उसी समय पर उनसे नंबर को बोलते जाने का भी बोलें। एक दीवार पर कागज के इस टुकड़े को पोस्ट करें और उनसे फिर रेग्युलरली नंबर बुलवाएँ। [१]
    • जब आप बाहर पब्लिक में जाएँ, जैसे कि किराने की दुकान पर, तब वहाँ किसी डबल-डिजिट वाले नंबर को दिखाएँ और आपके बच्चे से आपको नंबर दोहराने के लिए कहें।
    • अपने बच्चे को गिनती की प्रैक्टिस करने में मदद करने के लिए गिनती वाले गाने का यूज करें। उदाहरण के लिए, आप उनके साथ "एक, दो तीन" या “100 Bottles of Milk" गा सकते हैं। गिनती के दूसरे गानों की तलाश करने के लिए ऑनलाइन देखें।
    • अपने बच्चे को सीखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप उनके अच्छा काम करने पर उन्हें खेलने का टाइम दे रहे हैं या फिर उनके लिए उनका फेवरिट स्नैक तैयार कर रहे हैं।
  2. पाँच के समूहों को समझने से भी टाइम बताना सीखना बहुत आसान हो जाएगा। अपने बच्चे को पाँच से आगे बढ़ते हुए 60 तक एक पेपर की शीट पर लिखवाएँ। जब वे नंबर लिख लेते हैं, तो उन्हें नंबर बुलवाएँ भी। यह बताना सुनिश्चित करें कि प्रत्येक संख्या या तो 5 या 0 पर खत्म होती है। [२]
    • एक स्पेशल “5 की गिनती” वाले एक गाने को एक आकर्षक धुन के साथ बनाएँ, जिसे आपका बच्चा भी आपके साथ गा सकता है। आप गाने में डांस मूव भी जोड़ सकते हैं; उदाहरण के लिए, हर क्वार्टर पर, आप अपने हाथों को हवा में रखते हैं या अपने पैरों को स्टंप करते हैं। इस गाने को अपने बच्चे के साथ नियमित रूप से गाएँ ताकि उनके लिए 5 के ग्रुप में गिनती को सीखना आसान बन सके।
    • आपको ऑनलाइन जैसे कि यू ट्यूब पर भी, पाँच के ग्रुप में गिनती के बारे में गाने मिल सकते हैं।
  3. टाइम के जनरल कन्सेप्ट सुबह, दोपहर, शाम और रात हैं। प्रत्येक कन्सेप्ट को कुछ एक्टिविटी के साथ जोड़कर, अपने बच्चे की इन कन्सेप्ट के साथ पहचान कराएँ। फिर अपने बच्चे के साथ में एक क्विज करें और कुछ हमेशा होने वाली चीजों के बारे में पूछें। [३]
    • उदाहरण के लिए, “सुबह हम नाश्ता करते हैं और अपने दाँतों को ब्रश करते हैं। दोपहर में, हम लंच करते हैं और थोड़ी झपकी लेते हैं। रात में, हम बुक पढ़ते हैं और सोने जाते हैं।”
    • आप अपने बच्चे से यह पूछ सकते हैं कि, "सुबह क्या होता है?" और "रात में क्या होता है?"
    • आप अपने रोज के काम का एक चार्ट पोस्ट कर सकते हैं, जिससे आपका बच्चा पूरे दिन में की जाने वाली अलग-अलग चीजों को उसमें देख सकता है। रोज की जाने वाली अलग-अलग चीजों के टाइम को चार्ट के द्वारा उन्हें समझाएँ।
विधि 2
विधि 2 का 4:

अपने बच्चों के साथ क्लॉक बनाएँ (Making a Clock with Your Kid)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पेपर प्लेट को घड़ी बनाने के लिए यूज किया जाएगा। एनालॉग घड़ी को, घड़ियों को बनाने के लिए एक रेफरेंस के रूप में यूज किया जाएगा। उन्हें एक टेबल पर रखिए और अपने बच्चे के साथ उस टेबल पर बैठिए। अपने बच्चे को एक उत्साहित आवाज़ में बताएँ कि, आप लोग मिलकर अपनी-अपनी घड़ी बनाएँगे। [४]
    • उदाहरण के लिए, “सोचो-सोचो, हम आज क्या कर रहे हैं? हम अपनी खुद की घड़ियाँ बनाने जा रहे हैं!”
  2. आपके बच्चे को अपनी पेपर की प्लेट पकड़कर आधे हिस्से में मोड़ने दें। फिर प्लेट को घुमाएं और इसे फिर से आधा मोड़ें। पेपर प्लेट्स के बीच में एक क्रॉस के जैसी क्रीज होनी चाहिए। आप इस क्रीज को रेफरेंस पॉइंट के जैसे यूज करेंगे। [५]
  3. अपने बच्चे से घड़ी के फ़ेस के सबसे ऊपर के हिस्से पर, उस जगह पर एक स्टिकर लगाने का कहें, जहां पर नंबर 12 होना चाहिए। फिर एनालॉग घड़ी को रेफरेंस करते हुए, बच्चे को एक मार्कर से उस स्टिकर के नीचे 12 नंबर लिखने के लिए कहें। नंबर 3, 6 और 9 के लिए इसे दोहराएँ। [६]
  4. एक बार जब आपके बच्चे ने 12, 3, 6 और 9 पर स्टिकर लगाकर नंबर लिख दिये हैं, तब उनसे घड़ी में बाकी की जगह को भरने के लिए कहें। अपने बच्चे को रेफरेंस के रूप में एनालॉग घड़ी दिखाएँ। [७]
    • उदाहरण के लिए, जिस जगह पर नंबर 1 होना चाहिए वहाँ पर उनसे एक स्टिकर लगाने के लिए कहें। फिर उनसे, स्टिकर के बगल में नंबर 1 लिखवाएँ। प्रत्येक नंबर के लिए इसे दोहराएँ।
  5. अपने बच्चे को, घड़ी के बीच से प्रत्येक नंबर तक एक लाइन बनवाएँ। अपने बच्चे से प्रत्येक पाई स्लाइस में अलग-अलग क्रेयोन कलर से रंग भरने के लिए कहें। [८]
    • कोशिश करें कि, प्रत्येक नंबर के लिए रेनबो में ऊपर की तरफ जाते हुए, 1 बजे को लाल रंग से भरना शुरू करें, कोई भी कलर को यूज करने की तुलना में, यह आपके बच्चे को नंबर के बढ्ने को समझना ज्यादा आसान बनाने में मदद करेगा।
  6. एक पोस्टर बोर्ड पर घड़ी के 2 हैंड या सुई को बनाएँ - मिनट वाली सुई के लिए एक थोड़ा बड़ा और घंटे के लिए एक छोटा हैंड। अपने बच्चे से कैंची की मदद से घड़ी की सुई कटवाएँ। [९]
    • यदि आपका बच्चा इतना बड़ा नहीं है कि, वह कैंची को सुरक्षित तरीके से यूज कर सकता है, तो उनके लिए आप खुद मिनट हैंड और घंटे वाली सुई को काटकर दे सकते हैं।
  7. अवर हैंड को मिनट हैंड के टॉप पर रखें। घड़ी के हैंड्स के सिरों पर पेपर फास्टनर (paper fastener) को लगाएँ। इसके बाद घड़ी के सेंटर पर भी पेपर फास्टनर को लगाएँ। घड़ी को उल्टा पलट दें और घड़ी के हैंडस को सिक्योर करने के लिए पेपर फास्टनर के सिरों को मोड़ दें। [१०]
  8. ध्यान दें कि आपके बच्चे को उनमें कितनी समानता दिखाई देती है। अपने बच्चे से पूछें कि क्या घड़ी में कुछ और जोड़ना है। यदि कुछ और जोड़ने कि जरूरत नहीं है, तो आप आगे बढ़ सकते हैं। [११]
विधि 3
विधि 3 का 4:

घंटे को तोड़ना (Breaking down the Hours)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. घड़ी के दोनों हैंडस की तरफ इशारा करें। अपने बच्चे से पूछें कि इन हैंडस के बीच में क्या अंतर है। यदि यह उन्हें इसे समझे में मुश्किल हो रही है, तो आप खुद उन्हें एक हिंट दे सकते हैं और कह सकते हैं, "क्या एक दूसरे से ज्यादा बड़ा दिख रहा है?" [१२]
  2. एक बार जब वे समझ जाते हैं कि, हैंडस की लंबाई अलग-अलग है, तब उन्हें अंतर बताएँ। उन्हें बताएँ कि, छोटा वाला अवर हैंड है और बड़ा वाला मिनट हैंड है। अपने बच्चे को छोटे हैंड पर “अवर (hour)” और लंबे हैंड पर “मिनट (minute)” लिखवाकर उससे इन हैंडस का नाम दिलवाएँ। [१३]
  3. मिनट हैंड को 12 बजे पर रखते हुए, अवर हैंड को प्रत्येक नंबर पर रखें। अपने बच्चे को बताएँ कि, हर बार अवर हैंड एक नंबर पर और मिनट हैंड 12 बजे पर होता है, तो यह ___ बजे है। प्रत्येक नंबर पर यह कहते हुए जाएँ कि, “अभी 1 बजे हैं। अब 2 बजे हैं। 3 बज गए ... ” फिर अपने बच्चे को दोहराने कहें कि, आपने अभी क्या किया। [१४]
    • अपने फायदे के लिए पाई स्लाइस और रंगों का उपयोग करना सुनिश्चित करें। इस आइडिया को फिर से बताएँ कि जब भी दिए गए पाई स्लाइस में अवर हैंड होता है, तो यह ___ बजे हैं।
    • यहां तक ​​कि आप घंटों को स्ट्रॉंग बनाने में मदद करने के लिए प्रत्येक नंबर के साथ एक्टिविटी को जोड़ सकते हैं; उदाहरण के लिए, "अभी 3 बजे हैं, जिसका मतलब है कि यह आपके पसंदीदा कार्टून देखने का टाइम है," या, "अब 5 बजे है, जिसका मतलब है कि यह फुटबॉल प्रेक्टिस का टाइम है।"
  4. अपने बच्चे की सहायता से, सप्ताह का एक दिन चुनें और उनके इन्वॉल्व टाइम के साथ 5 से 7 एक्टिविटी की एक लिस्ट लिखें। किसी एक्टिविटी को और उससे जुड़े हुए समय को बोलकर बताएँ। अपने बच्चे को अवर हैंड को सही नंबर पर रखने दें। यदि जरूरी हो, तो अपने बच्चे की गलती को आराम से सुधारें। [१५]
    • उदाहरण के लिए कहें कि, "स्कूल खत्म हो गया है, जिसका मतलब है कि अभी 3 बजा है।" हाथों को ले जाएँ और मुझे अपनी घड़ी में 3 बजे दिखाएँ, "या," यह 8 बज चुके हैं, इसका मतलब है कि यह सोने जाने का टाइम हो चुका है। हाथों को ले जाएँ और अपनी घड़ी में मुझे 8 बजे का टाइम दिखाएँ।”
    • रोज की एक्टिविटी के टाइम को मैच करने के लिए एक साथ पेपर घड़ी सेट करने का एक गेम बनाएँ। काम कर रही एनालॉग घड़ी को एक रेफरेंस की तरह उपयोग करें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

मिनट को तोड़ना (Breaking down the Minutes)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह बताना काफी कन्फ़्यूजिंग हो सकता है, कि नंबर 1 का मतलब 5 मिनट भी है और नंबर 2 का मतलब 10 मिनट भी है। इस कन्सेप्ट को समझने में अपने बच्चे की मदद करने के लिए, मान लेते हैं कि, नंबर डबल एजेंट हैं, जिनकी सीक्रेट पहचान क्लार्क केंट और सुपरमेन के जैसी है। [१६]
    • उदाहरण के लिए, अपने बच्चे को यह बताएं कि, नंबर 1 की सेक्रेट पहचान 5 है। फिर उन्हें नबर 1 के बगल में एक छोटा सा नंबर 5 लिखने को कहें। प्रत्येक नंबर के लिए इसे दोहराएँ।
    • सुनिश्चित करें कि आप फाइव्स से काउंट कर रहे हैं। अपना स्पेशल गाना “Count by 5s” को गाकर प्रत्येक संख्या की सीक्रेट पहचान पर जाएँ।
  2. अपने बच्चे को बताएँ कि, जब लॉन्ग हैंड, मतलब कि, मिनट हैंड किसी नंबर पर आता है, तब उस नंबर की सीक्रेट पहचान बाहर आती है। अवर हैंड को एक ही नंबर पर रखते हुए, मिनट हैंड को प्रत्येक नंबर पर ले जाएँ और उनसे संबन्धित मिनट को उन्हें बताएँ। फिर अपने बच्चे से इस प्रोसेस को वापस आपको दोहराने के लिए कहें। [१७]
    • उदाहरण के लिए, मिनट हैंड को 2 पर रखें और कहें कि, "अब ये 10 मिनट हुए हैं।" फिर मिनट वाली सुई को 3 पर रखें और कहें कि, "अब ये 15 मिनट पूरे हुए हैं।"
  3. दिखाएँ कि मिनट हैंड और अवर हैंड को एक साथ कैसे पढ़ा जाता है: एक बार जब आपके बच्चे को मिनट हैंड का कन्सेप्ट समझ में आ जाता है, तो आपको उन्हें यह सिखाने की जरूरत होगी कि घंटे और मिनट को एक साथ कैसे पढ़ें। आसान टाइम, जैसे कि 1:30, 2:15 और 5:45 से शुरु करें। अवर हैंड को एक नंबर पर, फिर मिनट हैंड को एक नंबर पर रखें। फिर कहें कि यह कितने बजे हैं। [१८]
    • उदाहरण के लिए, अवर हैंड को 3 पर रखें और मिनट हैंड को 8 पर रखें। अपने बच्चे को यह बताएँ कि, क्योंकि अवर हैंड 3 पर है और मिनट हैंड 8 पर है इसलिए अभी 3:40 बजे हैं। इस आइडिया को फिर से बताएँ कि, क्योंकि मिनट हैंड की सीक्रेट पहचान है, इसलिए इसे 40 पढ़ेंगे न कि 8। इस एक्टिविटी को तब तक दोहराएँ जब तक कि आपके बच्चे को इसकी आदत न लग जाए।
  4. एक बार जब आपका बच्चा 5-मिनट के इंटरवल्स को समझ लेता है, तो प्रत्येक इंटरवल के बीच में 4 टिक मार्क लगाएँ। 12 और 1 के बीच में टिक के निशान के बगल में 1, 2, 3 और 4 लिखकर शुरू करें। अपने बच्चे को बाकी मिनटों में भरने के लिए प्रोत्साहित करें, जैसे-जैसे आप बढ़ते जाते हैं, ज़ोर से गिनती करें। फिर मिनट हैंड को एक नॉन-5 मिनट पर रखें और अवर हैंड को एक अवर पर रखें। टाइम को पढ़ें। [१९]
    • उदाहरण के लिए, मिनट हैंड को चौथे टिक मार्क पर और अवर हैंड को 3 पर रखें। अपने बच्चे को बताएँ कि यह 3:04 बजे हैं। 3:04.इस प्रोसेस को तब तक दोहराएँ जब तक आपका बच्चा यह न समझ जाए कि, घड़ी पर टिक मार्क को कैसे पढ़ा जाता है।
  5. अपने बच्चे के साथ, उनके टाइम से संबन्धित 5 से 7 एक्टिविटीज़ की एक लिस्ट बनाएँ। अपने बच्चे से एक्टिविटी के सही टाइम को बताने के लिए क्लॉक के हैंडस को मूव करने के लिए कहें। शुरुआत में अपने बच्चे की मदद करना ठीक है। बस यह सुनिश्चित करें कि, एक्टिविटी को तब तक दोहराते हैं जब तक कि आपका बच्चा बिना आपकी मदद के हैंडस को सही नंबर पर न ले जा सके। [२०]
    • अच्छा काम करने पर प्राइज़ देकर अपने बच्चे को प्रोत्साहित करें। कुछ अच्छा सीखने को सेलीब्रेट करने के लिए उन्हें पार्क या आइसक्रीम शॉप पर ले जाएँ।
  6. एक बार जब आपका बच्चा अपने हाथ से बनाई हुई घड़ी पर एक्टिविटी करने में एक्सपर्ट हो जाए, उसके बाद उसे एनालॉग घड़ी पर ले जाएँ, जिसमें नंबर की कोई छुपी हुई पहचान नहीं होती है। यह देखने के लिए कि आपका बच्चा टाइम को बताने में कितना मास्टर हुआ है, उसके साथ में इस घड़ी के साथ एक्टिविटी को दोहराएँ। [२१]

सलाह

  • अपने बच्चे को एक डिजिटल घड़ी को पढ़ना सिखाने से पहले, यह सिखाना सुनिश्चित करें कि एनालॉग घड़ी को कैसे पढ़ा जाता है।
  • टाइम बताने से संबन्धित गानों जैसे कि “What’s the Time?” और “Hip-Hop Around the Clock” के लिए ऑनलाइन देखें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पेपर प्लेट (2)
  • मार्कर्स
  • क्रेयोन्स
  • पोस्टर बोर्ड
  • कैंची
  • पेपर फास्टनर्स

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,४६६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?