आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

यदि आप अपने स्वयं के साबुन और स्किन केयर प्रॉडक्ट बनाने का आनंद लेते हैं या केवल प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों को पसंद करते हैं, तो आप शायद जानते हैं कि ग्लिसरीन इसमें कितना काम आती है। चूंकि ये एक अत्यंत प्रभावी क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर है, इसलिए आप इसका उपयोग अपने स्वयं के साबुन, क्लींजर, मॉइस्चराइजर, शैंपू, फेशियल मास्क और अन्य पर्सनल केयर प्रॉडक्ट को बनाने के लिए कर सकते हैं। भले ही आप बाहर से ग्लिसरीन खरीदकर ला सकते हैं, लेकिन अपने आप से इसे बनाने में आपको अलग ही आनंद मिल सकता है -- खासतौर से यदि आप वेजीटेबल वाली ग्लिसरीन बनाते हैं, जिसमें आप जानवरों के फैट का इस्तेमाल करते हैं। तेल और लाई (lye), जिसे कास्टिक सोडा यानि सोडियम हाइड्रॉक्साइड (Sodium hydroxide) के नाम से भी जाना जाता है, को मिलाकर आप एक ऐसा केमिकल रिएक्शन तैयार कर सकते हैं, जिससे वेजिटेबल ग्लिसरीन बनती है और बशर्ते आपके पास में एक कैंडी थर्मामीटर बस हो, तो आपको इसे करने लिए एक केमिस्ट्री का एक्सपर्ट होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ध्यान रखें कि लाइ एक अत्यंत कास्टिक पदार्थ है, हालांकि, इसे सावधानी से संभालना चाहिए। (How to make Glycerine at home in Hindi)

सामग्री

  • 1 कप (200 g) नारियल का तेल
  • 1 कप या 240 ml जैतून का तेल (olive oil)
  • 2 बड़ा चम्मच (30 g) लाई या कास्टिक सोडा
  • 1 कप (240 ml) पानी
  • ½ कप (150 g) नमक
विधि 1
विधि 1 का 3:

तेल को लाई के साथ में मिक्स करना (Mixing the Oils and Lye)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक बड़े बर्तन में 1 कप (200 ग्राम) नारियल का तेल और 1 कप (240 मिली) जैतून का तेल डालें। दोनों को एक साथ थोड़ी देर तक मिलाएं, हालांकि ये गर्म होने तक पूरी तरह से मिश्रित नहीं होंगे। [१]
    • आप नारियल और जैतून के तेल के लिए पाम (palm या ताड़), सब्जी, सोयाबीन या जोजोबा तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  2. अपने स्टोवटॉप पर तेल वाले बर्तन को रखें। आँच को तेज़ कर दें, और मिश्रण को एक से 2 मिनट के लिए या फिर नारियल के पिघलना शुरू होने तक गरम होने दें। [२]
    • खुद को उच्च तापमान से और अगले स्टेप में आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लाई से बचाने के लिए सेफ़्टी गॉगल्स या ग्लासेस, रबर के ग्लव्स और एक फेस मास्क पहन लें। लंबी पैंट और लंबी बाजू वाला टॉप पहनना भी एक अच्छा विचार है।
  3. Watermark wikiHow to बनाएँ घर पर वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable Glycerin Kaise Banaen, Homemade Glycerin)
    जब तेल गर्म हो रहा हो, तब एक हीट-सेफ ग्लास कंटेनर में 1 कप (240 मिली) पानी में 2 बड़े चम्मच (30 ग्राम) लाइ डालें। पानी में लाइ डालना सुनिश्चित करें, न कि इसके विपरीत, क्योंकि लाइ में पानी डालने से लाई कंटेनर से बाहर फैल सकती है। [३]
    • ऑनलाइन रिटेलर्स आमतौर पर लाइ खरीदने के लिए सबसे अच्छी जगह होती है। ईंट और मोर्टार स्टोर में इसे खोजना मुश्किल हो सकता है।
    • जब आप लाइ के साथ काम कर रहे हों, तब पर्याप्त वेंटिलेशन महत्वपूर्ण होता है। खिड़कियाँ खोल में और साथ में पंखा भी चला लें।
  4. Watermark wikiHow to बनाएँ घर पर वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable Glycerin Kaise Banaen, Homemade Glycerin)
    जब आप लाइ और पानी को मिला लें, फिर मिश्रण को बर्तन में रखे हुए तेल में सावधानी से डालें। सारी सामग्री के अच्छी तरह से मिलने की पुष्टि करने के लिए इन्हें अच्छे से मिलाएँ। [४]
    • लाई और पानी मिलाते समय सावधान रहें ताकि मिश्रण आपकी त्वचा के संपर्क में न आए।
    • अगर आपकी त्वचा पर लाई लग जाती है, तो अपनी त्वचा को तुरंत ठंडे पानी से धो लें और साथ में जिस भी कपड़े पर इसके छींटे पड़े हैं, उसे भी बदल दें। 15 मिनट के लिए त्वचा को पानी से धोना जारी रखें, और फिर चिकित्सा सहायता लें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

मिश्रण को गाढ़ा करना (Thickening the Mixture)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जब आप लाई के घोल को तेल के साथ में मिला लें, फिर बर्तन के साइड पर एक क्लिप-ऑन कैंडी थर्मामीटर (clip-on candy thermometer) को जोड़ें। जब तक तापमान 125 डिग्री फ़ारेनहाइट (52 डिग्री सेल्सियस) तक नहीं पहुंच जाता, तब तक मिश्रण को उच्च तापमान पर गर्म करना जारी रखें, जिसमें लगभग 20 मिनट लगने चाहिए। [५]
    • वेजिटेबल ग्लिसरीन बनाते समय मिश्रण को सही तापमान पर लाना बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए आपको यह सुनिश्चित करने के लिए थर्मामीटर का उपयोग करना चाहिए कि मिश्रण पर्याप्त गर्म हो।
    • मिश्रण को नियमित रूप से चलाते रहें ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
  2. जब मिश्रण 125 डिग्री फ़ारेनहाइट (52 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच जाए, तो आँच को मीडियम पर या मीडियम-लो पर कर दें। आपको मिश्रण के तापमान को तब तक नीचे लाते रहना है, जब तक कि यह 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस) तक न पहुँच जाए। [६]
  3. Watermark wikiHow to बनाएँ घर पर वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable Glycerin Kaise Banaen, Homemade Glycerin)
    मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक यह ठीक से गाढ़ा न हो जाए: जब आप मिश्रण के तापमान को 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस) तक नीचे ले आएँ, फिर इसे हीट पर और 10 से 15 मिनट के लिए चलाते रहना जारी रखें। मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि जब आप इसमें चम्मच को चलाएं, तब उसके रास्ते की रूपरेखा आपके द्वारा ट्रेस किए जाने के बाद कुछ सेकंड के लिए दिखाई देती रहे। [७]
    • मिश्रण को ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो ये इतना ज्यादा गाढ़ा हो सकता है कि फिर उसे चलाते ही न बने।
विधि 3
विधि 3 का 3:

ग्लिसरीन को तैयार करना (Homemade glycerine, diy glycerine)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to बनाएँ घर पर वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable Glycerin Kaise Banaen, Homemade Glycerin)
    जब ये मिश्रण उचित स्थिरता तक पहुंच जाए, तो पैन को आंच से उतार लें। इसमें आधा कप (150 g) ) नमक मिलाएं, और अच्छी तरह से हिलाएं ताकि यह अच्छी तरह से समा जाए। [८]
    • नमक डालते समय सुनिश्चित करें कि मिश्रण अभी भी गरम है।
  2. लाई और तेल के मिश्रण में नमक मिलाने के बाद, इसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें, जिसमें 20 से 30 मिनट का समय लग सकता है। जैसे ही यह ठंडा होगा, साबुन और ग्लिसरीन धीरे-धीरे अलग-अलग परतों में अलग हो जाएंगे। [९]
    • साबुन मिश्रण के शीर्ष पर एक मोटी परत में जम जाएगा, जबकि ग्लिसरीन बर्तन के तल पर तरल के रूप में रह जाएगी।
  3. Watermark wikiHow to बनाएँ घर पर वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable Glycerin Kaise Banaen, Homemade Glycerin)
    जब मिश्रण पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो ग्लिसरीन के ऊपर से साबुन की ऊपरी परत को हटा दें। हालाँकि, साबुन को धीरे से उठाने के लिए चम्मच का उपयोग करना आपके लिए आसान हो सकता है। [१०]
    • यदि आप साबुन का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसे साबुन के सांचे में डालें और 24 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। साबुन की बार या पट्टी को पक्का करने के लिए 2 से 3 सप्ताह के लिए उसे हवा में सुखाएँ।
    • यदि आप साबुन नहीं बनाना चाहते हैं, तो आप साबुन की परत को फेंक सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to बनाएँ घर पर वेजिटेबल ग्लिसरीन (Vegetable Glycerin Kaise Banaen, Homemade Glycerin)
    जब आप मिश्रण के ऊपर से साबुन को हटा दें, तरल वेजिटेबल ग्लिसरीन को एक कांच की बोतल में ट्रांसफर कर दें। कंटेनर को कसकर सील करें, और इसे रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें। [११]
    • वेजिटेबल ग्लिसरीन को फ्रिज में कम से कम 3 से 4 हफ्ते तक रखना चाहिए। जब आपको ये साफ दिखना बंद हो जाए और इसकी बजाय ऊपर से धुंधली सी दिखने लगे, तब आप समझ जाएंगे कि ये खराब हो चुकी है। खराब हुई ग्लिसरीन से बेकार महक भी आ सकती है।

सलाह

  • वेजिटेबल ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई तरह के होममेड ब्यूटी और स्किन केयर प्रॉडक्ट, जैसे कि बेबी लोशन, शैम्पू और मॉइस्चराइजर बनाने में किया जा सकता है।

चेतावनी

  • धुएं से आपको नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए, आपको हमेशा अच्छे हवादार कमरे में लाइ का उपयोग करना चाहिए। अपनी सुरक्षा के लिए, खिड़कियां खोलें और पंखा चालू करें।
  • यदि आपकी त्वचा पर या आपकी आंखों में लाई पहुँच जाती है, तो इसके छींटे वाले कपड़े को उतार दें और प्रभावित क्षेत्रों को कम से कम 15 मिनट के लिए ठंडे पानी से धो लें। फिर तुरंत डॉक्टर के पास चले जाएँ।
  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक अत्यधिक संक्षारक पदार्थ (caustic substance) है जिससे त्वचा आसानी से जल सकती है। अपनी सुरक्षा के लिए कास्टिक सोडा के साथ काम करते समय सुरक्षात्मक कपड़े, साथ में सेफ़्टी गॉगल्स, रबर ग्लव्स, एक फेस मास्क और लंबी पेंट और साथ में लंबी स्लीव्स वाली शर्ट पहनना आवश्यक है

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • बड़ा बर्तन
  • बड़ा कटोरा
  • सेफ़्टी गॉगल्स
  • रबर ग्लव्स
  • फेस मास्क
  • कैंडी थर्मामीटर
  • चम्मच
  • एयरटाइट काँच की बोतल

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,०७९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?