आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी वस्तु को गतिशील करने या उसकी गति में वृद्धि (त्वरण) के लिए उस पर लगाया जाने वाला "धक्का” या "खिंचाव” ही बल (Force) है। न्यूटन की गति का द्वितीय नियम यह बताता है कि, द्रव्यमान (Mass) और त्वरण (Acceleration) एक-दूसरे से किस प्रकार जुड़े हुए हैं, और इस संबंध का प्रयोग बल की गणना में किया जाता है। सामान्य तौर पर, वस्तु का द्रव्यमान (Mass) जितना अधिक होगा, उसे स्थानांतरित (Move) करने के लिए आवश्यक बल भी उतना ही अधिक लगेगा।

विधि 1
विधि 1 का 2:

सूत्र की जानकारी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक निश्चित द्रव्यमान (m) वाली किसी वस्तु को एक निश्चित त्वरण (a) के साथ स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक बल (F) की मात्रा इस सूत्र में है, F = m x a । इस प्रकार, बल = द्रव्यमान और त्वरण का गुणांक। [१]
  2. अन्तर्राष्ट्रीय इकाई (SI) प्रणाली में द्रव्यमान (Mass) की इकाई किलोग्राम है, और त्वरण (Acceleration) की इकाई मीटर/सेकेंड 2 (मीटर प्रति वर्ग सेकेंड) है। अतः जब द्रव्यमान और त्वरण को उनकी SI इकाइयों में व्यक्त किया जाता है तो, SI इकाई में बल प्राप्त हो जाता है, जो कि N (न्यूटन) है।
    • एक उदाहरण के रूप में, यदि वस्तु का द्रव्यमान 3 पाउंड है, तो इस पाउंड के किलोग्राम में रूपांतरण की आवश्यकता होगी। 3 पाउंड में 1.36 किलोग्राम होते हैं, इसलिए वस्तु का द्रव्यमान 1.36 किग्रा है। [२]
  3. ध्यान रखें कि, भौतिकी में भार और द्रव्यमान अलग-अलग चीजों के लिए प्रयोग किये जाते हैं: एक वस्तु का भार N (न्यूटन) में दिया गया है, तो इसे 9.8 से विभाजित करके इसके समतुल्य (Equivalent) द्रव्यमान को प्राप्त कीजिए। उदाहरण के लिए, 10N भार को लें, जो कि 10 / 9.8 = 1.02 किलो के बराबर है।
विधि 2
विधि 2 का 2:

सूत्र का प्रयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1000 किलोग्राम के वजन वाली एक कार के वेग (Velocity) में 5 मीटर/सेकेंड 2 की तेजी लाने के लिए आवश्यक बल का पता लगाएं।
    • यह जाँच कर लें कि, आपके सभी आँकड़े अपने सटीक SI मूल्य में हैं।
    • अपने आवश्यक मूल्य को पाने के लिए त्वरण संख्या (1000 किग्रा) में 5 मीटर/सेकेंड 2 से गुणा करें।
  2. 7 मीटर/सेकेंड 2 से गतिशील एक 8 पाउंड की वजन वाली वैगन में त्वरण लाने के लिए आवश्यक बल की गणना कीजिए।
    • सबसे पहले अपनी सभी इकाइयों को SI में बदलिए। एक पाउंड 0.453 किग्रा. के बराबर होता है। इसलिए द्रव्यमान को प्राप्त करने के लिए 8 पाउंड में इस मूल्य से गुणा करना होगा।
    • द्रव्यमान के इस नए मूल्य (3.62 किग्रा.) में त्वरण मूल्य (7 मी./सेकेंड 2 ) से गुणा करें।
  3. 5 मीटर/सेकेंड 2 की दर वाले त्वरण से गतिशील 100N के वजन वाली एक कार पर क्रियाशील बल की गणना कीजिए।.
    • याद रखें, 9.80 N = 1.00 किग्रा.। तो न्यूटन को किग्रा. में बदलने के लिए इसे 9.8 किग्रा. से विभाजित कर लीजिए। द्रव्यमान के लिए आपका नया किलो मूल्य 10.2 किलो होना चाहिए।
    • अपने नए द्रव्यमान मूल्य (10.2 किग्रा.) को त्वरण (2.5 मी/सेकेंड 2 ) से गुणा करें।

सलाह

  • यह निर्धारित करने के लिए कि द्रव्यमान और भार में से किसका मूल्य दिया गया है, प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • बल की मानक इकाई न्यूटन (N) की परिभाषा है, N = किग्रा *मीटर/सेकेंड^2।
  • अच्छी तरह से जाँच कर लें कि, सभी संख्यायें किलोग्राम और मीटर/सेकेंड^2 में बदली गयी हैं या नहीं।

संबंधित लेखों

फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
भाग करें (Division Kaise Kare)
मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
ग्राम को किलोग्राम में बदलें
षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३६,४८९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?