आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आपने कभी जंगली इलाके की ज़मीन पर नंगे पैर चलकर देखा है तो आपने अपने पैरों के नीचे नरम और नम काई या मॉस (moss) को नोट किया होगा। ये बारीक रेशे जैसी घास अहातों या यार्ड्स और गार्डन्स के लिए बहुत अच्छी होती है। मॉस नमी को रोके रहती है और इसे घास की तरह काटने की ज़रूरत नहीं होती है। इसके अलावा, आप इसकी मिक्सचर को अपनी फेंस (fence), घर की नींव, या पत्थरों पर फैलाकर उन्हें एक जंगल का जादुई लुक दे सकते हैं। मॉस को उगाने के लिए आपको केवल शुरू में थोड़ा सा काम करना पड़ेगा उसके बाद में ये सालों तक अपनी देखभाल खुद कर लेगी।

विधि 1
विधि 1 का 2:

यार्ड में मॉस बोयें (Planting Moss in Your Yard)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आपके लॉन में पहले से मॉस लगी हो तो आप पोटीन लगाने के चाकू या पुटी नाइफ (putty knife) से मॉस के लेयर के नीचे के हिस्से को धीरे से कुरेदें और मॉस को ज़मीन पर से ऊपर उठायें। यदि आपके आसपास मॉस न हो तो आप एक नर्सरी में जाएँ और उनके पास जो मॉस के विकल्प हों उनके बारे में पता करें। [१]
    • आप एक्रोकार्पस मॉस (acrocarpous moss) को या जिस मॉस में बालों जैसे लम्बे रेशे उगते हैं उसे उठा सकते हैं।
    • नहीं तो आप प्लूरोकार्पस मॉस (pleurocarpous moss), जो छोटी साइज़ की मॉस होती है और छोटे क्षैतिज या हॉरिजॉन्टल पैटर्न में उगती है, को ले सकते हैं।
    • मॉस की जड़ें नहीं होती हैं। इसलिए उसे उठाने से मिट्टी के नीचे किसी चीज को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
  2. यार्ड में एक नम जगह चुनें जहाँ से बहुत कम पानी बाहर निकल सके: मॉस की बहुत ज्यादा ज़रूरतें नहीं होती हैं लेकिन वह गीली जगहों पर ज्यादा अच्छे से उगती है। यार्ड में एक ऐसी जगह चुनें जहाँ पर भारी बारिश के समय बहुत ज्यादा पानी भर जाता है, जैसे कि एक पहाड़ी के नीचे का हिस्सा। [२]
    • मॉस यार्ड में पानी के बहने की प्रक्रिया या ड्रेनेज को सुधार सकती है।
    • जड़ें न होने के कारण मॉस आसानी से पथरीली मिट्टी पर उग सकती है जहाँ पर घास के उगने की संभावना नहीं होती है।
  3. मॉस को बहुत ज्यादा नमी की ज़रूरत होती है इसलिए मॉस की अधिकांश प्रजातियां सीधी धूप में ठीक से नहीं उगती हैं। अपने यार्ड को देखें और एक ऐसी जगह खोजें जहाँ पर बहुत ज्यादा सीधी धूप न आती हो, जैसे कि किसी पेड़ के नीचे या घर के साइड में कोई जगह देखें। [३]
    • मॉस की कुछ प्रजातियां सीधी धूप में अच्छी उगती हैं लेकिन वे इतनी आम नहीं हैं।
  4. मिट्टी को टेस्ट (test) करके देखें कि उसका pH 5.0 और 6.0 के बीच में है: सॉइल टेस्ट स्ट्रिप्स (soil test strips) यूज़ करके मिट्टी का pH पता करें। मॉस को अम्लीय या एसिडिक मिट्टी पसंद है जिसका pH 5.0 और 6.0 के बीच में हो। टेस्ट के परिणामों के अनुसार आपको मिट्टी के pH को बढ़ाने या कम करने की ज़रूरत होगी। [४]
    • अगर आप उसे मिट्टी में या किसी फ्लैट सरफेस पर बो रहे हैं तो पक्का करें कि सरफेस स्मूद और बिलकुल फ्लैट है। घास के विपरीत मॉस जिस जमीन या क्षेत्र में बोई जाती है वहां पर छोटे विभाजन और छेद दिखाई देते हैं।
    • pH को बढ़ाने के लिए मिट्टी में लाइमस्टोन (limestone) डालें। [५]
    • pH को कम करने के लिए सल्फर (sulfur), एल्यूमीनियम सल्फेट (aluminum sulfate), आयरन सल्फेट (iron sulfate), या घास पात डालें। [६]
  5. एक रेक (rake) से पत्तियों और मलबे को समेटें और उस क्षेत्र से हटायें। फिर मिट्टी को बराबर करें ताकि सरफेस लगभग फ्लैट हो जाये। मॉस की हर स्ट्रिप को उस जगह पर स्थिरता से रखें। उसके बाद में स्ट्रिप्स को दबाएं ताकि वे मिट्टी में बैठ जाएँ। [७]
    • आप थोड़ी सी मॉस को पत्थरों या चट्टानों पर भी दबा सकते हैं लेकिन अधिकांश मॉस को मिट्टी पर होना चाहिए।
  6. मॉस में पहले 3 हफ्तों में रोज पानी डालें ताकि उसे उगने के लिए प्रोत्साहन मिले: एक बारीक छेदों वाला स्प्रिंकलर या फाइन नोज़ल वाले होज़ से मॉस को गीला करें क्योंकि सीधा पानी का दबाव पड़ने से उसे नुकसान पहुँच सकता है। नहीं तो उसे निरंतर पानी प्रदान करने के लिए आप एक जेंटल इरीगेशन सिस्टम (gentle irrigation system) यूज़ कर सकते हैं। [८]
    • अगर मॉस देखने में गहरे हरे रंग की या धब्बेदार लगती है तो इसका मतलब है कि उसे बहुत ज्यादा पानी मिल रहा है।
    • लगभग एक महीने के बाद आप उसमें कम पानी डालना शुरू कर सकते हैं। लेकिन उसे हमेशा नम रखना चाहिए।
    • जब मॉस स्थापित हो जाएगी तो धीरे से खींचने पर वह अपनी जगह से नहीं हिलेगी।
  7. मॉस को पनपने में मदद करने के लिए उसके आसपास की जंगली घास को हटायें: जंगली घास, खासतौर से घास मॉस के आसपास से नमी को चुरा सकती है जिसकी वजह से वह सूखी और भंगुर दिखाई दे सकती है। अगर आपको मॉस के पास जंगली घास उगती हुई दिखाई दे तो आप उसे जड़ों सहित हटायें। हर मौसम में मॉस के आसपास के क्षेत्र पर नज़र रखें और पक्का करें कि उसके पास उगने और पनपने के लिए पर्याप्त जगह है। [९]
    • मॉस घास या जंगली घास को मार नहीं सकती है। वह केवल उस क्षेत्र को ढक देती है जहाँ पर घास या जंगली घास उग सकती थी।
    • मॉस आपके गार्डन या लॉन में काफी जल्दी फ़ैल सकती है, खासतौर से यदि वहां पर मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा है जहाँ पर कुछ नहीं है। अगर मॉस बहुत ज्यादा बढ़ जाये तो आप उसे उगने से रोकने के लिए अपने हाथों से थोड़ी सी मॉस को खींचकर निकाल सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 2:

मॉस को अन्य सतहों पर उगायें (Growing Moss on Alternative Surfaces)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पुटी नाइफ से मॉस को ज़मीन या किसी सीधी खड़ी हुई सरफेस, जैसे कि दीवार या फेंस पर से कुरेद कर निकालें। प्लूरोकार्पस मॉस या जो छोटी साइज़ की मॉस को लेने की कोशिश करें जो हॉरिजॉन्टल पैटर्न में उग रही हो। [१०]
    • दूसरी टाइप की मॉस के लम्बे रेशे होते हैं और वह अन्य सतहों पर ठीक से नहीं उगती है।
  2. एक ब्लेंडर में 2 कप (470 ml) पानी और 2 कप (470 ml) छाछ (buttermilk) डालें: छाछ एसिडिक और चिपचिपी होती है इसलिए वह मॉस के लिए आदर्श आधार है। मॉस की स्मूदी बनाने के लिए आप ब्लेंडर में पानी और छाछ की बराबर मात्रा डालें। [११]
    • अगर आपके पास छाछ न हो तो आप सादा दही यूज़ कर सकते हैं।
  3. आप दो-चार मुट्ठी स्वस्थ मॉस लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर ब्लेंडर में डालें जब तक ब्लेंडर भर जाये। मॉस गीली या सूखी हो सकती है। आपको मॉस की बिलकुल सटीक मात्रा लेने की ज़रूरत नहीं है लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा लें तो अच्छा है। [१२]
  4. ब्लेंडर को चलायें और सब इन्ग्रेडिएंट्स को मिलाकर एक गाढ़ी मिक्सचर बनायें: ब्लेंडर को 4 से 5 बार पल्स करें जब तक सब इन्ग्रेडिएंट्स ठीक से मिल जाएँ। मिक्सचर को मिल्कशेक या स्मूदी जैसा गाढ़ा होना चाहिए। [१३]
    • मिक्सचर को बहुत ज्यादा ब्लेंड न करें। अगर मॉस के टुकड़े बहुत छोटे होंगे तो वे दोबारा सतह पर ठहरना और उगना नहीं चाहेंगे।
  5. मिक्सचर को ईंटों, पत्थरों, पॉट्स, या फेंस की सतह पर उंडेलें: छाछ चिपचिपी होती है इसलिए वह मॉस को किसी भी सीधी खड़ी हुई या वर्टीकल सरफेस पर रोके रहेगी। आप कोई ऐसी सरफेस चुनें जहाँ पर छाया हो और पानी डालना आसान हो। एक पुराने कपड़े या ब्रश से मॉस की मिक्सचर को फेंस, पॉट्स की साइड्स, पत्थरों या ईंटों, या घर की साइड्स पर फैलाएं। [१४]
    • अगर आप ज्यादा रचनात्मक काम करना चाहते हैं तो मॉस से एक पैटर्न बनायें या किसी शब्द की स्पेलिंग (spelling) लिखें।
  6. मॉस को स्थापित करने के लिए अगले 2 से 3 हफ्तों तक उसमें रोज पानी डालें: जब मॉस उगना और स्थापित होना शुरू करती है तो उसे बहुत गीला रखने की ज़रूरत होती है। आप एक पानी देने के कैन से अगले कुछ हफ्तों तक मॉस में धीरे से पानी डालें जब तक वह स्वस्थ और हरी दिखाई देने लगे। उसे धूप से दूर रखें ताकि वह दिन भर ठंडी रह सके। [१५]
    • अगर मॉस को नम रखने के लिए उसके ऊपर स्प्रे बॉटल से पानी डालना ज्यादा आसान हो तो उसे यूज़ करें।

सलाह

  • मॉस को मिट्टी के बजाय हवा से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं इसलिए उसे बनाये रखना आसान है और उसे पोषक तत्व प्रदान करने या उसमें फर्टिलाइज़र डालने की ज़रूरत नहीं होती है।
  • मॉस को बिछाते समय आप उसके ऊपर बोर्ड का एक पीस या कोई अन्य सख्त चीज को रखें और उसके ऊपर दबाव डालें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

यार्ड में मॉस बोयें

  • पोटीन लगाने का चाकू या पुटी नाइफ
  • pH टेस्ट स्ट्रिप्स
  • रेक (Rake)

मॉस को अन्य सतहों पर उगायें

  • पुटी नाइफ
  • ब्लेंडर
  • पानी
  • छाछ

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,७५६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?