आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

एक सिलेंडर (cylinder) दो बराबर के आकार वाले सामानांतर वृत्ताकार आधारों पर बना एक सरल ज्यामितीय स्वरूप है। अगर जानना चाहते हैं कि एक सिलेंडर के आयतन (volume) की गणना कैसे की जाये, तो आपको सिर्फ इसकी ऊंचाई (h), और अर्धव्यास या त्रिज्या (radius-r) का पता लगाना है, और इन्हें इस सरल सूत्र में पिरो देना है : V = hπr 2

विधि 1
विधि 1 का 1:

एक सिलेंडर (Cylinder) के आयतन की गणना करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. दोनों वृत्तों में से किसी एक को लिया जा सकता है क्योंकि दोनों एक ही आकार के होते हैं। अगर आपको पहले से ही त्रिज्या मालूम है, तो आगे बढ़ जाइये। त्रिज्या को नहीं जानते हैं, तो वृत्त के सबसे बड़े हिस्से को मापने के लिए एक रूलर का उपयोग कर सकते हैं और फिर इसे 2 से विभाजित करना होगा। पूरे व्यास (diameter) के आधे हिस्से को मापने की अपेक्षा यह ज्यादा सटीक होगा। मान लीजिए कि इस सिलेंडर की त्रिज्या है 1 इंच (2.5 सेंटीमीटर)। इसे लिख लीजिए।
    • अगर वृत्त का व्यास (diameter) मालूम है, तो बस इसे 2 से विभाजित कर लीजिए।
    • यदि वृत्त की परिधि (circumference) मालूम है, तो आप इसे 2π से विभाजित करके अर्धव्यास या त्रिज्या को पा सकते हैं।
  2. वृत्ताकार आधार के क्षेत्रफल (Area) की गणना कर लीजिए : इसके लिए वृत्त के क्षेत्रफल के सूत्र का उपयोग कीजिए, A = πr 2 । आपने जो त्रिज्या निकाली थी, बस उसे इस सूत्र में रख दीजिए। इसे इस प्रकार कीजिए:
    • A = π x 1 2 =
    • A = π x 1.
    • चूँकि π का मान लगभग 3.14 के तीन अंको के बराबर होता है, अतः हम कह सकते हैं कि वृत्ताकार आधार का क्षेत्रफल है 3.14 इंच 2
  3. इसकी उच्चता ज्ञात है, तो आगे बढ़ जाइए अन्यथा इसे मापने के लिए एक रूलर का इस्तेमाल कीजिए। दोनों आधारों के किनारों के बीच की दूरी ही उच्चता है। माना कि सिलेंडर की ऊँचाई है 4 इंच (10.2 सेंटीमीटर) । इसे लिख लीजिए।
  4. आप आधार के क्षेत्रफल के आयतन को सिलेंडर की ऊँचाई तक विस्तृत देख सकते हैं, जो कि सिलेंडर का आयतन है। चूँकि आपको मालूम है कि आधार का क्षेत्रफल 3.14 इंच 2 और ऊँचाई 4 इंच है, इन दोनों को गुणा करके आप सिलेंडर का आयतन प्राप्त कर सकते हैं। 3.14 इंच 2 x 4 इंच = 12.56 इंच 3 यही आपका निर्णायक उत्तर है।
    • अपने अंतिम उत्तर को हमेशा घन इकाई (cubic unit) में लिखें क्योंकि आयतन एक त्रि-आयामी स्पेस की गणना है।

सलाह

  • आपके सभी माप सटीक हैं, यह सुनिश्चित कर लें।
  • कुछ सवालों पर अभ्यास कर लीजिए। इससे आपको मालूम हो जाएगा कि वास्तव में इसकी गणना के समय आप इसे बिल्कुल सही-सही कर पायेंगे।
  • एक कैलकुलेटर से इसमें आसानी होगी।
  • याद रखें, व्यास (diameter) एक वृत्त में या एक परिधि (circumference) में सबसे बड़ी डोर है अर्थात् एक परिधि या एक वृत्त के दो बिन्दुओं के बीच आप जिस सबसे बड़ी माप को प्राप्त कर सकते हैं। तो अपने रूलर के शून्य अंक को वृत्त के किनारे से मिलाकर इससे बिना संपर्क खोये जो सबसे बड़ी नाप आप लेंगे वही व्यास (diameter) है।
  • अंगूठे के सामान्य नियम के अनुसार, वस्तु का आयतन उसके आधार गुणा ऊंचाई है। (यह सभी मामलों में लागू नहीं होगा, मसलन एक शंकु-cone)
  • सटीक अर्धव्यास (radius) की गणना केंद्र को ढूंढें बिना व्यास को मापकर उसे 2 से विभाजित करके बड़ी आसानी से की जा सकती है।
  • वृत्त के क्षेत्रफल की गणना कर लेने के बाद, इसे ऊंचाई से गुणा करने की सोचिये। दूसरे शब्दों में, आप मूलतः आधार चक्र को क्रमबद्ध ढेर में रखते जा रहे हैं जब तक की यह सिलेंडर की ऊंचाई तक नहीं पहुँच जाता। चूँकि आपने क्षेत्रफल की गणना कर ली है इसलिए यह आयतन के बराबर होगा।
  • एक सिलेंडर के आयतन का सूत्र है V = πr 2 h, और π का मान 22/7 के समकक्ष है।

संबंधित लेखों

फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
भाग करें (Division Kaise Kare)
मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
ग्राम को किलोग्राम में बदलें
षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३९,३१८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?