आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ऊब जाना मज़ेदार भी हो सकता है यदि आप यह जानते हों कि करना क्या है। आपको केवल इतना करना है कि वो चीज़ें ढूंढें जिसमें आपका समय बीते और बस, फिर आप बिलकुल नहीं ऊबेंगे। अपनी ऊब को जीतने की शुरुआत करने के लिए पहले चरण को देखिये!

  1. बेक करने या पकाने की खूबी यह है कि यह कार्य, समय व्यतीत करने में आपकी मदद करता है तथा अंततोगत्वा आपको (आशा है कि) खाने के लिए लज़ीज़ कुछ मिल भी जाता है। अपनी पाक कला की पुस्तकों की धूल झाड़िए अथवा ऑनलाइन कोई विलक्षण व्यंजन बनाने की विधि खोज कर कोशिश शुरू करिए।
  2. विभिन्न प्रकार से श्रिंगार करें और देखें कि वे आप पर कैसे लगते हैं। अपने कपड़ों की छँटाई करिए और वे कपड़े अलग कर लीजिये जो आपको अगले कुछ दिनों में पहनने हैं। कपड़ों के साथ अलंकारों का जोड़ा लगाएँ और देखें कि कौन सी सहायक सामग्री उपयुक्त होगी।
    • नखों का सुंदरीकरण करें। नख रंगने वाले कलम से नखों पर ज़बरदस्त चमकीले चित्र बनाएँ अथवा प्रत्येक नख को अलग अलग रंग में रंगें।
  3. आप ऑनलाइन कोई मूवी ढूंढ सकते हैं अथवा दुकान पर जाकर डीवीडी किराये पर ले सकते हैं। आप चाहें तो स्थानीय सिनेमा हॉल में भी जा सकते हैं। हो सके तो ऐसा कुछ देखिये जैसे डॉक्यूमेंटरी अथवा रहस्यमयी फिल्म।
  4. उन कौशलों , जिन्हें आप बिलकुल पक्का करना चाहते हों, के अभ्यास का वह उचित समय होता है, जब आपके पास इससे अच्छा करने को कुछ न हो। यदि आप फुटबॉल खेलते हों तो गेंद लेकर पिछवाड़े के आँगन में जाकर गेंद को ड्रिबल करने का या गोल मारने का अभ्यास करें। यदि आप प्यानो बजाते हों तो बैठ कर कुछ धुनें बजाये। आपको शास्त्रीय संगीत बजाने की भी आवश्यकता नहीं है, उसके स्थान पर आप अपने प्रिय टुकड़े अथवा गीत भी बजा सकते हैं।
  5. सुनिश्चित करें कि सब कुछ सुंदर लग रहा है और अपने स्थान पर ही है। कमरे में सफाई होना आपको निपुण एवं सुव्यवस्थित होने के एहसास को कराने में सहायक होता है। एक स्वच्छ कमरे से आपको ऊर्जा पाने में सहायता मिलती ताकि आप अपनी ऊब से उबर कर कुछ और कर सकें।
    • अपनी अलमारी ठीक करें: जब आप ऊबे हों तब वह काम करने का सर्वोत्तम समय है जो आप सामान्यतया नहीं करते हैं, जैसे अपनी अलमारी सुव्यवस्थित करना। अपने कपड़ों की छँटाई कीजिये, देखिये कि कौन से छोटे हो गए हैं अथवा किन्हें आप नहीं पहनते हैं। नई चीजों के लिए स्थान बना कर आपको अच्छा लगेगा।
  6. उन स्थानों की सफाई करिए जिनकी आप समान्यतया नहीं करते हैं: अपनी दुछत्ती अथवा गैरेज की जांच करें और देखें कि किस चीज़ से छुटकारा पाया जा सकता है और किसे साफ किया जा सकता है। सफाई करते समय आपको कुछ खोई हुई वस्तुएँ मिल भी सकती हैं।
    • रिमोट कंट्रोल, रेफ्रीजिरेटर की पीछे, शौच कागज़ के पुलिंदे के हत्थे, रोशनी के स्विच एवं बर्तन धोने की मशीन ऐसी जगहें हैं जिनकी सफाई करना लोग अक्सर भूल जाते हैं। [१] एक झाड़न उठाइये और बस इन स्थानो को बढ़िया से चमका दीजिये।
  7. जब आपके पास कुछ समय हो तभी यह उचित होगा कि आप पेंडिंग पड़े हुए वो घरेलू काम हाथ में ले लें, जो आप टालते आ रहे हों। यदि आप कुछ संगीत चालू कर लेंगे, तो यह आनंददायक हो जाएगा और आप कुछ निष्पादित कर पाएंगे!
    • सजाएँ। वह चित्र टांग दें जो तलघर में पिछले छः महीनों से पड़ा है।घर के प्रमुख आवासीय भाग की पुनर्सज्जा करें। फर्नीचर को इधर से उधर करें या दीवारों को फिर से रंगें।
    • घरेलू सामान की मरम्मत करें। शायद आपका सिंक चू रहा है अथवा सामने की सीढ़ियों में झोल आ गया है। इस समय का उपयोग उस चरमराते हुये द्वार को ठीक करने में लगाएँ, आपको ऊब के स्थान पर उपलब्धि का एहसास होगा।
  8. यदि आपके पास कोई जानवर है तो उसको स्नान कराकर अथवा उसके नख काट कर उसका लाड़ करें। अपने परिवार और मित्रों को प्रभावित करने के लिए अपने पालतू को कोई करतब सिखाएँ।
विधि 1
विधि 1 का 5:

घर बाहर स्वयं का मनोरंजन करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कुछ व्यायाम करना, ऊब का एक बढ़िया इलाज है। आपके एंडोर्फीन चालू हो जाएँगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे और जो आपके शरीर को प्रसन्न करेगा। भागिए, साइकल चलाइये, पैदल घूमिए, जिस शहर में आप रहते हैं उसकी छान बीन कीजिये, योग करिए, रस्सी कूदिए, हूला हूप करिए।
    • इस समय का उपयोग उस शहर की छान बीन करने में करें जिसमें आप रहते हैं। आपका व्यायाम हो जाएगा, ऊब पर विजय हो जाएगी और शायद आप कोई गुप्त स्थान भी खोज लेंगे।
  2. अपनी कार, बस का पास या अपनी साइकल लीजिये और फिर शहर या नगर के बाहर की ओर चल पड़िए। उस स्थान के लिए बस पकड़िए जहां आप आम तौर पर नहीं जाते, साइकल से उस ओर जाइए जहां नगर के धनी लोग रहते हैं, कोई गुप्त बाग खोज निकालिए।
  3. विशेषकर यदि आपने अपने समय का उपयोग अपने घर की छान बीन में और उन वस्तुओं की छंटाई में लगाया है जिनकी आपको अब आवश्यकता नहीं है, तो आप उनको इस भोजन बैंक में दान कर सकते हैं; चीज़ें जैसे कपड़े जिनकी आपको अब आवश्यकता नहीं (जो ठीक हालत में हैं, फटे या धब्बेदार नहीं) या डिब्बाबंद भोज्य।
    • आप भोजन बैंक को अपने समय का भी दान कर सकते हैं, उनको सामान लगाने में मदद कर या अगर वे करते हों तो, भोजन परोसने में। यह सहायता करने का, कुछ अलग करने का और उस समय के उपयोग करने का, जिसे आप अन्यथा बिना कुछ किए व्यर्थ कर देते, एक अच्छा तरीका है।
  4. पशुओं का ध्यान रखने में सहायता करिए, कुत्तों को टहलाइए और उनकी सफाई करिए। पशु शरणस्थलियों को अक्सर स्वयंसेवकों की आवश्यकता पड़ती है और यह पशुओं के साथ खेलने का एक उत्तम तरीका भी है (विशेषकर यदि आपके पास वे नहीं हैं) और आप कुछ उपयोगी करेंगे भी।
  5. अपने माता पिता अथवा मित्रों से पूछिये यदि उन्हें किसी सहायता की आवश्यकता हो: आपको केवल अनजानों की सहायता करने की आवश्यकता नहीं है, आप उनकी मदद भी कर सकते हैं जिन्हें आप जानते हों। बगीचे में अथवा उनके घर की सफाई में उनकी मदद करने का प्रस्ताव दीजिये। यह आपके खाली समय का अच्छा उपयोग होगा, आपको किसी के साथ रहने का अवसर मिलेगा और आप किसी और के लिए कुछ अच्छा करेंगे। ऊब के इलाज का यह कोई बुरा तरीका नहीं है।
विधि 2
विधि 2 का 5:

स्वयं के कार्यस्थल अथवा कक्षा में मनोरंजन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह एक बढ़िया तरीका है अपने हाथों को व्यस्त रखने का, वह भी तब, जबकि आपका मस्तिष्क अध्यापक अथवा प्रोफेसर की बात पर केन्द्रित हो। यह आप काम पर रहते हुये भी कर सकते हैं, जब आप यह विचार कर रहे हों कि अगली किस परियोजना पर काम करना है या आप केवल उच्चाधिकारी के सम्मुख व्यस्त दिखने का प्रयास कर रहे हों। [२]
    • यदि आप इसी में आनंद लेना चाहते हों तो अपने मित्रों अथवा सहकर्मियों के साथ लक्ष्यहीन चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकते हैं। एक दूसरे से बढ़ चढ़ कर ऊटपटाँग चित्रकारी का प्रयास करें अथवा एक दूसरे के चित्रों में कुछ जोड़ कर सचमुच की किसी अद्भुत चीज़ का सृजन करें।
  2. आप स्वयं को कार्य में अथवा कक्षा में चुनौती देना चाहते हैं परंतु यदि आप ऊब रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपको समुचित चुनौती नहीं मिल रही है। किसी ऐसी परियोजना का विचार करने का प्रयास करिए जो चुनौतीपूर्ण एवं रोचक हो तथा उसको अपने अधिकारी अथवा अध्यापक को प्रस्तावित करिए। [३]
  3. जब आपके पास काम में कुछ खाली समय हो तो यह एक बढ़िया समय होगा थोड़े बहुत मामूली पुनर्गठन का। कभी कभी यह आपको अपनी उत्पादकता फिर से पा लेने में सहायता कर सकता है। अपने कार्य-स्थल की या विद्यालय के कागज पत्रों की सफाई करें। सुनिश्चित करें कि सभी चीज़ें अपने स्थान पर हों और उनको आसानी से ढूंढा जा सके।
  4. स्क्रीन साफ करें, कुंजियों के बीच सफाई करें। यदि वह सफ़ेद हुआ करता था तो ध्यान से प्रयास करके अपने कंप्यूटर को वापस उसी साफ स्थिति में लाएँ।
    • अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप को ऐसे नियोजित करिए कि आप चीजों को खोज सकें। चित्रों को लेबल लगे चित्रों के फोल्डर में रखिए और सुनिश्चित करिए कि आपके सभी डोक्यूमेंट आदि यथायोग्य लेबल लगे फोल्डरों में हैं।
  5. यदि आपके पास समय है और आप ऊबे हुये हैं तो आप ध्यान करने में उसका उपयोग कर सकते हैं। यह आपके मस्तिष्क को शांत करेगा और आपको अगले काम पर केन्द्रित करेगा। यह पुनरुर्जाकरण की एक उत्तम तकनीक है।
    • अपनी मेज़ पर आँखें बंद कर शांति से बैठिए (या मान लीजिये कि आप काम कर रहे हैं।)। गहरी सांसें लीजिये और अपने श्वसन के आने और जाने पर ध्यान लगाइये। यदि आपको मस्तिष्क में विचार आते हुये प्रतीत होते हैं तो उनकी उपस्थिती को स्वीकार करें और फिर उनको चले जाने दें।
  6. पढ़ना मज़ेदार है और आप कोई पुस्तक, पत्रिका अथवा समाचारपत्र चुन सकते हैं। कुछ पढ़ना, आपको कुछ ऐसा देकर, जो आपके मस्तिष्क को अनुरक्त कर सके, समय बिताने में मदद करता है। कुछ खाली समय किसी नवीन प्रयास को करने के लिए उत्तम समय है।
    • आप आम तौर पर कक्षा में अपनी पाठ्य पुस्तक के नीचे और काम पर अपनी डेस्क के नीचे कोई पुस्तक छिपा सकते हैं। उससे ऐसा लगेगा कि आप वास्तव में पढ़ाई कर रहे हैं या अपने सामान पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि वास्तव में आप उससे कहीं अधिक मज़ेदार कुछ कर रहे होंगे।
    • रहस्यमयी पुस्तक पढ़िये तथा जासूस से पहले समाधान का अनुमान लगाने का प्रयास करिए या कोई पूर्ण काल्पनिक अथवा विज्ञान कथा पढ़ने का प्रयास करिए। कुछ कथेतर अथवा धार्मिक, दार्शनिक, अपसामान्य अथवा पवित्र पुस्तकें जैसे बाइबल या कुरान को भी देखिये।
    • पता करिए कि कौन सी पुस्तकें आपको वाचनालय से मिल सकती हैं और उनको काम पर या कक्षा में आते या जाते समय ले लीजिये। कुछ वाचनालयों में तो ऑनलाइन डेटाबेस उपलब्ध होता है जहां से आप घर बैठे ही, किताब का पता लगा सकते हैं!
  7. कुछ खाली समय कुछ नया एवं रोचक सीखने का अवसर है। आप अपने मित्रों एवं परिवार को प्रभावित कर सकते हैं। जादू करना सीखिये, श्वांस में से आग निकालना सीखिये या शृंखला बद्ध पत्र लिखना शुरू कीजिये।
  8. यदि आपके सम्मुख कंप्यूटर है तो आप उसका प्रयोग करके ऑनलाइन जा सकते हैं तथा इंटरनेट की सैर कर सकते है। बस इतना सुनिश्चित कर लीजिये कि आप अपने उच्चाधिकारी अथवा अध्यापक द्वारा पकड़े न जाएँ। आप इस समय का प्रयोग, स्वयं को आनंदित रखने में अथवा कुछ नया सीखने में लगा सकते है।
    • क्रेगलिस्ट अथवा ई-बे पर जाइए और जो सबसे निराली चीज़ संभव हो उसे छांटिए। उसको अपने ट्विट्टर, फेसबूक, तथा तुंबलर (Tumblr) खातों में पोस्ट करिए।
    • इन्स्टाग्राम, फेसबूक अथवा वाइन (Vine) पर जाइए। चित्रों को अपलोड (upload) करिए, कहानियों को बाँटिए, दूसरों के पोस्ट तथा चित्र देखिये।
    • क्रम विहीन, कोई भी यू ट्यूब वीडियो देखिये। यदि आप दिल बहलाना चाहते हैं तब कॉमेडी चुनिये तथा मनोरंजन और तरोताजा रहने के लिए वाइरल वीडियो चुनें।
    • पिंटेरेस्ट का प्रयोग करें। एक प्रकरण का चयन करें और उसके लिए एक बोर्ड बनाएँ तथा चाहें तो चित्र लगाएँ। अथवा दूसरों के लगाए चित्र देखें।
  9. कभी कभी जब आप ऊबे हुये हों तो स्वयं का मन बहलाने का सर्वोत्तम उपाय होता है किसी के साथ बातें करने लगना। किसी ऐसे को चुनिये, जिसके संबंध में आप ज़्यादा नहीं जानते हों और उनसे उनके संबंध में पूछिए (वे कहाँ से हैं? वे कहाँ के विद्यालय में पढे हैं? काम के अलावा उनकी क्या करने में रुचि है?)। शायद आप एक नया मित्र ही बना लें।
विधि 3
विधि 3 का 5:

यात्रा के दौरान अपना मनोरंजन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यात्रा का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा होता है, ऐसे स्थानों पर पहुँच जाना जहां देखने के लिए बहुत से लोग होते हैं। जब आप किसी व्यस्त स्थान (ट्रेन स्टेशन, हवाई अड्डे, बस डिपो, कैफे आदि) में ऊब जाएँ तो आस पास के लोगों को देखिये।
    • जिन लोगों को आप देख रहे हैं उनके संबंध में कहानियाँ बनाइये। वो ज़ेबरा के छाप वाली लेगिंग पहने महिला? वह एक अंतर्राष्ट्रीय जासूस है जो अपने उच्चाधिकारी के साथ मुलाक़ात के लिए जा रही है। वो ऐसे भड़कीले कपड़े इसलिए पहने है ताकि लोगों का ध्यान उसके चेहरे की ओर न जाये।
  2. अपने आस पास हो रहे वार्तालाप को सुनिए। प्रयास करके सुनने के लिए सबसे विचित्र वार्तालाप खोजिए और यह सुनिश्चित करिए कि लोग आपको, अपनी जासूसी करते हुये देख न पाएँ। ऐसे ढोंग करिये जैसे आप उसके स्थान पर कोई पुस्तक अथवा पत्रिका पढ़ रहे हैं।
    • जो आप सुन रहे हों उसको लिख लीजिये और उसको एक छोटी कहानी अथवा कविता में तब्दील कर दीजिये।
    • यदि आप किसी और व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे हों तो इसको एक खेल में बदल दीजिये। देखिये कि कौन सबसे विलक्षण वार्ता अथवा वाक्य सुन सकता है।
  3. जब आप यात्रा कर रहे हों तब आप जो चाहे वह हो सकते हैं। जब आप हवाई जहाज़ में हो, बस डिपो में हों, या ट्रेन आदि की प्रतीक्षा में हों तब थोड़े भी संभाव्य व्यक्तित्व की कल्पना करिए और उस पर डटे रहिए। देखिये कि क्या आप लोगों को अपने उस व्यक्तित्व का विश्वास दिला पाते हैं।
  4. चाहे आप बड़े हों या बच्चे, कभी कभी यही एक तरीका होता है अपने को प्रसन्न रखने का। आप सामान्य छुपा छुपी का खेल सकते हैं, जो कि विशेष रूप से बच्चों के लिए कार की यात्रा के दौरान अच्छा होता है। आप अपनी स्थिति के आधार पर अपने खेल बना भी सकते हैं।
    • लोगों को चिढ़ाने के लिए एक पॉइंट प्रणाली बनाइये। यह विशेषकर तब सहायक होगा जब आप भीड़ भाड़ वाले छुट्टियों के मौसम में, कहीं अटक गए हों। सदैव ही कुछ बेहद चिढ़ उत्पन्न करने वाले लोग होते ही हैं और उनकी तकलीफदेह आदतों को खेल में बदल देना उनको सह्य बना देता है। उदाहरण के लिए – आपको +10 अंक मिलेंगे जब वह पंक्ति में आपसे जबरन आगे निकल जायेगा, या +5 जब वह बच्चा चिल्लाये जो कि पूरी हवाई यात्रा के दौरान चीखता रहा हो।
  5. देखें कि और लोग क्या कर रहे हैं और अपने विचित्र यात्रा अनुभव प्रसारित करिए। आप समय बिताने की विधिओं के लिए विचारमंथन भी कर सकते हैं। आपको बात करने के लिए कोई मिल जाएगा और आपका समय भी बीत जाएगा।
विधि 4
विधि 4 का 5:

वीडियो बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. किसी ऐसे मित्र को फोन अथवा टेक्स्ट करिए जिसके संबंध में आपको मालूम हो कि वह व्यस्त नहीं है और उनसे आ कर साथ में वीडियो बनाने को कहिए: यह ऐसा मित्र हो सकता है जिससे आप सदैव चर्चा करते हों अथवा ऐसा मित्र जिससे आप शायद ही कभी बात करते हों।
  2. जब वे आपके घर पहुँचें तो अपने वीडियो संबंधी विचारों से उन्हें अवगत करायेँ: कहिए कि आप “क्या करें जब आप ऊब जाएँ” पर वीडियो बनाना चाहते हैं।
  3. संख्या इस पर निर्भर करेगी कि आप कितनी सोच पाते हैं।
  4. चाहे वह आइ पैड का कैमरा हो, वीडियो वाला कैमरा हो, या आइ फोन, सब चलेगा। सुनिश्चित करिए कि आपके पास सम्पादन के लिए आवश्यक ऐप्स हैं और न हों तो उनको जुटाइये; बहुत से ऐप्स उपलब्ध हैं और आप उन्हें ऐप स्टोर से प्राप्त भी कर सकते हैं।
  5. सर्वोत्तम तो यह होगा कि एक मित्र को बताने दीजिये कि गतिविधि क्या है, जब पहला मित्र बता चुका हो तब दूसरे मित्र को उसे करके दिखाने दीजिये, दो अलग अलग वीडियो में रेकॉर्ड करें।
  6. ऐप स्टोर से प्राप्त ऐप्स का प्रयोग कर सभी वीडियो को एक साथ जोड़ लें। याद रखें कि अनेक ऐप्स उपलब्ध हैं जिनका आप डाऊनलोड कर परीक्षण कर सकते हैं और पसंद न आने पर या वैसा न पाने पर जैसा आपने सोचा था, डिलीट कर अन्य की खोज कर सकते हैं।
  7. यदि आपको पसंद न आए, तो उन हिस्सों को रिकॉर्ड कर लें जिनसे आप प्रसन्न न हों या फिर से शुरू करें। यदि आप उससे प्रसन्न हों तो उसको सोशल मीडिया जैसे फ़ेसबुक, गूगल+, यू ट्यूब या ट्विट्टर या इन्स्टाग्राम तक पर पोस्ट करें, हालांकि आप केवल 15 सेकंड की क्लिप ही पोस्ट कर सकते हैं मगर तब भी मित्रों को इसको दिखाना उचित तो होगा ही यह बताने के लिए कि आप क्या कुछ कर सकते हैं।
  8. यह आपको उन बड़ी बड़ी चीजों की याद दिलाएगा जो आप ऊब जाने के स्थान पर कर सकते हैं!
विधि 5
विधि 5 का 5:

मित्र के साथ अपना मनोरंजन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ठीक है, तो किसी मुद्दे पर एकमत नहीं हो सकते हैं। कोई एक चीज़ चुन लीजिये जो आप करना चाहते हों और उसको, उस चीज़ के साथ सम्मिश्रित करें, जो आपका मित्र करना चाहता हो। मान लीजिये कि आप एक चलचित्र देखना चाहते हों और आपका मित्र केक बनाना चाहता हो। एक सुंदर, चलचित्र सज्जा के साथ, खाने योग्य केक बेक करिए (यदि आप वास्तव में कुशल केक बेक करने वाले हों) और तब केक से संबन्धित कोई चलचित्र देखिये। शायद यह एक बुरा उदाहरण है मगर आप मतलब तो समझ गए न।
  2. शायद आपके प्रिय गीत में ऐसा कुछ हो जो आपको उत्प्रेरित करे। यह एक विवादास्पद विचार लग सकता है, पर कोशिश करके देखिये! ऐसा कोई गीत चुनिये जो आपके बारे में कुछ कहता हो और वहीं से शुरुआत करिए।
  3. यह एक कैलोरी से भरी हुई आदत बन सकती है मगर अपने मित्र के साथ कुछ पकाइए। और फिर अतिरिक्त कैलोरियों को व्यायाम करके जला डालिए। ऊबे हुये होने पर खाना कोई बुरी आदत नहीं है यदि आप उसे व्यायाम करके जला डालते हैं, विशेषकर यदि आप आरोग्यकर भोजन करते हैं। परंतु यदि आप व्यायाम करने जा रहे हों तो ध्यान रखेँ कि आप यथोचित रूप से जलयोजित हों और आप व्यायाम को खेल में भी बदल सकते हैं।
  4. यहाँ पर अति न करें। यदि आप किसी भीड़ भाड़ वाले स्थान पर हों तो बिलकुल ठीक है। उदाहरण के लिए, अपने किसी मित्र को चुनौती दें कि वह किसी अजनबी महिला अथवा पुरुष के पास जाएँ और पूछें कि क्या वे उनका बचा हुआ शर्बत लेना पसंद करेंगे। यदि आप विद्यालय में हैं तो भोजन विश्राम को रोचक बनाने के लिए कुछ मित्रों को चुनौती दें कि क्या वे दूसरी मेज़ पर अपने कुछ शत्रुओं अथवा विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ बैठ कर प्राकृतिक व्यवहार कर सकते हैं।
  5. 5
    मित्र के साथ नृत्य कर्म का सृजन: पहले एक अच्छा गीत चुनें, तब अपने कदम चुनिये और अंत में वेशभूषा का सृजन करिए। तब उस नृत्य को करने की एक तिथि का चयन कीजिये और प्रतिदिन अभ्यास करिए।

सलाह

  • स्वयं को चुनौती दें: ऐसा कुछ करें जो आप सोचते हों कि आप पहले कभी नहीं कर सके थे।
  • सबसे महत्वपूर्ण है, आनंदित रहिए! जो भी आप कर रहे हों उसको करते समय मज़े में रहिए।
  • ऊब अक्सर सृजनात्मक विचारों एवं असामान्य अवधारणाओं की ओर ले जाती है – तो कभी कभी ऊब को गले भी लगाइये! [४]
  • घर में ही ऐसी चीजों को खोजिए जो आपको कुछ करने संबंधी विचार दें। उदाहरण – यदि आप पेंसिल देखते हैं तो आपको लिखने की प्रेरणा मिल सकती है।
  • किताब लिखिए या एक गीत का सृजन करिए। यह मज़ेदार होगा और आप इसको प्रकाशित अथवा प्रदर्शित भी कर सकते हैं।
  • अपने मस्तिष्क को व्यस्त रखने के लिए कुछ करिए, जैसे तीन मिनट के अंदर देश के सभी राज्यों के नाम लिखना।
  • किसी मित्र को निमंत्रित करिए या किसी मित्र के घर जाइए।
  • मित्रों के साथ बाहर जाइए।
  • कभी जब आपके पास पेंसिल हो तो आप ताल बना सकते हैं। यह सचमुच में मज़ेदार है और आप प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर सकते हैं यह देखने के लिए कि कौन है सर्वश्रेष्ठ पेंसिल से ताल बनाने वाला! बस इतना सुनिश्चित करें कि यदि आप विद्यालय में हों तो अपने अध्यापक को नाराज़ न करें।
  • एक बकेट सूची बनाएँ और मित्रों के साथ वह चीज़ें करें।
  • यदि आपको पता नहीं है कि आप करना क्या चाहते हैं, तो एक बकेट बनाएँ और उसको उन विचारों से भरें कि अगली बार जब आप ऊबेंगे तो क्या क्या करेंगे।
  • यदि आपके पास हों, तो अपने जानवरों से खेलें, बाहर जाएँ, दिवास्वप्न देखें और अपनी कल्पनाओं की उड़ान को विस्तार दें।
  • अपने कमरे की सजावट करें, पट्टियों से कुछ बनाएँ अथवा यू ट्यूब पर जाइए।
  • कुछ कलात्मक करें।
  • अपने माता पिता को बताए बिना, कि आप ऊब चुके हैं अपने मित्रों को ई मेल भेजें अथवा टेक्स्ट करें। धैर्य रखिए, वे शीघ्र ही उत्तर देंगे।
  • पिंटरेस्ट अथवा Tumblr से देख कर कुछ बनाएँ, यह मज़ेदार होगा और उन वेबसाइट्स पर हज़ारों परियोजनाएं उपलब्ध हैं।
  • जटिल उच्चारण वाले कथन ढूंढिए और उनको कहिए!

चेतावनी

  • कई बार वह जो ऊब जैसा लगता है वह वास्तव में उस कार्य से बचने का तरीका होता है जिसे आप करना ही नहीं चाहते। टालमटोल छोड़िए और जो कुछ भी करने की आवश्यकता है उसको कर ही डालिए।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,८९७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?