आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

यह विकीहाउ आर्टिकल आपको सिखाएगा कि माइनक्राफ्ट में एक चलने वाली कार कैसे बनाएं। हालांकि आप कार की दिशा नहीं बदल सकते, आप एक ऐसी गाड़ी बना सकते है जो अपने आप आगे बढ़ती हो। यह माइनक्राफ्ट के सभी वर्ज़न्स में संभव हैं।

  1. माइनक्राफ्ट के क्रिएटिव मोड में एक नया गेम शुरू करें: हालांकि आप तकनीकी रूप से माइनक्राफ्ट के सर्वाइवल मोड में भी एक कार बना सकते है, ऐसा करना अधिकतर आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण बहुत मुश्किल है। क्रिएटिव मोड में आप संसाधनों के खत्म हुए बिना कार बना सकते हैं।
  2. इसे ऐसे करें:
    • कंप्यूटर - E की (key) दबाएं।
    • पॉकेट एडिशन - पर क्लिक करें।
    • कंसोल एडिशन - X (एक्सबॉक्स) या स्क्वेयर (प्लेस्टेशन) बटन दबाएं।
  3. निम्न आइटम्स को अपनी क्रिएटिव इन्वेंटरी में से अपने एक्टिव बार में डालें:
    • स्लाइम ब्लॉक्स
    • पिस्टन
    • स्टिकी पिस्टन
    • रेडस्टोन ब्लॉक
  4. माइनक्राफ्ट का कार टेंप्लेट तब तक आगे बढ़ेगा जब तक कि वह किसी चीज से ठुक नहीं जाता, और फिर वह काम करना बंद कर देगा। कार के नीचे हमेशा एक ब्लॉक की जगह होना भी जरूरी है, अन्यथा वह आगे नहीं बढ़ेगी।
  5. इन पंक्तियों के बीच ठीक दो ब्लॉक की जगह होनी चाहिए।
  6. लाइन की पंक्तियों में मध्य ब्लॉक्स के बीच दो स्लाइम ब्लॉक्स रख दे। अब आपके पास में एक कैपिटल लेटर "i" की आकृति होना चाहिए। यह कार के स्टेजिंग एरिया की तरह काम करेगा।
  7. स्टैंगिंग एरिया के ऊपर एक स्लाइम ब्लॉक्स की एक परत जोड़ दें, फिर स्टैंगिंग एरिया वाले आठ स्लाइम ब्लॉक्स हटा दें। इससे आपके पास में हवा में स्थित "i" की आकृति होगी।
  8. पिस्टन का मुख पिछले मध्य ब्लॉक की ओर होना चाहिए। ऐसा करने का सबसे सरल तरीका है कि पहले पिछले-मध्य स्लाइम ब्लॉक को हटा दें, कार के दूसरी तरफ मुंह करें, मचान के रूप में काम करने के लिये जमीन पर कुछ ब्लॉक्स को रखें, पिस्टन को रखें, और फिर मचान को हटाकर आपनी स्लाइम ब्लॉक को दोबारा रख दें।
    • कार का पिस्टन वाला सिरा कार का पिछवाड़ा हैं।
  9. मध्य के दोनों ब्लॉक्स हटा दें। कार के सामने खड़े हो, और स्टिकी पिस्टन रखें। हो सकता है आपको अपने पीछे रखे स्लाइम ब्लॉक को हटाकर दूसरी स्टिकी पिस्टन रखने के बाद ब्लॉक को दोबारा रखना पड़े।
  10. आपको कार के फ्रंट के सबसे पास वाले स्टिकी पिस्टन की जगह कार के फ्रंट की ओर मुख किया हुआ एक सामान्य पिस्टन लगाना होगा।
  11. फ्रंट स्टिकी पिस्टन की जगह एक सामने मुख किया हुआ पिस्टन रख दें: इससे आपके पास पीछे से आगे तक निम्न डिजाइन होगी:
    • एक समानांतर स्लाइम पंक्ति
    • एक सामने की ओर मुख किया हुआ पिस्टन
    • एक पीछे की ओर मुख किया हुआ स्टिकी पिस्टन
    • एक और स्लाइम की पंक्ति
    • एक सामने की ओर मुख किया हुआ सामान्य पिस्टन
  12. यह फ्रंट-मिडल स्लाइम ब्लॉक पर रखाएगा।
  13. एक ब्लॉक पिछले-मध्य स्लाइम ब्लॉक पर रखाएगा और दूसरा स्टिकी पिस्टन के टॉप पर उसके ठीक सामने रखाएगा।
  14. कार में एक ऐसा एरिया ढूंढे जहां रेडस्टोन न हो और उस पर बैठ जाएं।
  15. कार आगे बढ़ने लगेगी आप स्टिकी पिस्टन के ऊपर दूसरा रेडस्टोन ब्लॉक रखकर या कार के सामने कोई भी ब्लॉक रखकर कार को रोक सकते हैं।

सलाह

  • आप चाहे तो अपनी कार को सजा सकते है, लेकिन ख्याल रखें कि कार के नीचे या पिस्टन के ऊपर कोई ब्लॉक न रखें।
  • उसे ऊँची जगह पर बनाएं ताकि यह लंबी दूरी तय करें।

चेतावनी

  • कार रुक जाएगी अगर किसी ब्लॉक के द्वारा कार के नीचे की जगह घेरी जाती हैं। सर्वश्रेष्ठ परिणामों के लिए कार को एक बहुत ही समतल जगह पर बनाएं।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०९५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?