आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

लोग अधिकतर बो (bow) और रिबन (ribbon) को एक ही मानते हैं। रिबन से बो बनाने के कई तरीके हैं। आप किस काम के लिए बो बना रहे हैं, उसके अनुसार तरीका चुन सकते हैं। रिबन के बोस को बालों में लगाने की चीज़ों (hair accessories), उपहार को लपेटने, पोशाक बनाने, शिल्प आदि के काम के लिए इस्तेमाल करते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 6:

रिबन चुनें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इससे आपको रिबन का टेक्सचर और रंग चुनने में मदद मिलेगी। जैसे: मान लीजिये आप एक पोशाक सिल रहे हैं और उसमें बो लगाना चाहते हैं या एक पोशाक के साथ की अतिरिक्त वस्तुओं (accessories) में एक बो शामिल करना चाहते हैं, रिबन को कपड़ों के रंग और टेक्सचर से मैच करें।
  2. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    बो बनाने के लिए ज्यादातर साटन का रिबन इस्तेमाल करते हैं, पर एक नौसिखिया बो बनाने वाले को हो सकता है यह ज्यादा फिसलने वाला मटीरियल लगे। बिगिनर्स के लिए ग्रॉसग्रेन रिबन (Grosgrain ribbon) इस्तेमाल करना ज्यादा आसान होगा। प्रिंट्स (prints), वेल्वेट (velvet), लूरेक्स (Lurex), सूती, शीअर्स (sheers) और अन्य प्रकार के रिबन भी अच्छा काम करेंगे। वायर एजिस (wire edges) या तार के किनारों वाले रिबन उपहार और गुलदस्तों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
    • मूल रूप से, यदि एक रिबन से एक कसी हुई गाँठ बना सकते हैं, उससे एक बो बाँध सकते हैं।
    • कुछ रिबन्स ज्यादा सख्त होते हैं और उनसे बो बनाने के लिए तार की या सिलाई करने की ज़रूरत होती है।
  3. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    भिन्न प्रकार के रिबन्स और भिन्न चौड़ाई वाले रिबन्स से बो बनाकर देखें, और अपनी पसंद का स्टाइल बनायें।
    • ध्यान रखें कि एक बो बनाने के लिए आपको काफी रिबन की आवश्यकता होगी। मोड़ने और बाँधने में काफी रिबन लग जाता है।
विधि 2
विधि 2 का 6:

एक बेसिक बो बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    अपनी पसंद का, ज़रूरत के अनुसार एक बो चुनें। एक बार आप बेसिक तकनीक को समझ लें फिर आप उसे हर प्रकार के काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    यह पक्का कर लें कि उसकी लम्बाई, एक बो बनाने के लिए पर्याप्त हो। बो को ठीक से शेप करने और काफी लम्बा सिरा छोड़ने के लिए हमेशा अतिरिक्त लम्बाई रखें। [१]
    • एक समतल सतह पर रिबन को बिछाएं।
  3. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    उनको एक के ऊपर एक रखें। अब आपके पास दो लूप्स और दो सिरे होंगे। यदि लूप्स सुस्पष्ट न हों तो उनको शेप करें। [२]
  4. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    अर्थात यह देखें कि दोनों लूप्स और सिरों की नाप और लम्बाई आपके पसंद की हों, और वे सममित हों।
  5. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    उसे पीछे (around the back) और बीच के छेद (center hole) में से ले जाएँ। सेंटर (center) में कसकर खींचें। [३]
विधि 3
विधि 3 का 6:

एक ग्रॉसग्रेन रिबन बो (Grosgrain Ribbon Bow) बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    यह बो एक गिफ्ट बॉक्स के लिए सबसे अच्छा है। इसे बॉक्स के चारोंओर बाँधेंगे।
  2. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    ग्रॉसग्रेन रिबन को 6.5 फीट या 2 मीटर लम्बा काटें। रिबन को बॉक्स के चारोंओर लम्बाई में लपेटें। ग्लू या टेप से बॉक्स पर चिपकाएं और रिबन को चिपकाएं, पर रिबन को न काटें (आप रबन के लम्बे सिरे से लूप्स बनायेंगे)। [४]
  3. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    लूप को वापस बीच के जोड़ पर लायें। एक उँगली से रिबन को सही जगह पर रोकें। लूप की मुड़ने की जगह पर चुनट डालें। वापस मोड़कर एक और लूप बनायें। आप चाहें तो, ग्लू या टेप लगाकर सही जगह पर रखें। इसी प्रकार एक और लूप बनायें। [५]
  4. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    सेंटर की दूसरी ओर खिसकें। इसी प्रकार तीन और लूप्स बनायें। उन्हें वापस सेंटर में लायें और सही जगह पर चिपकाएं। [६]
विधि 4
विधि 4 का 6:

एक वायर बाउंड रिबन बो (Wire-Bound Ribbon Bow) बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    इसे उपहार को लपेटने, फूलों को सजाने, बालों की अतिरिक्त वस्तुओं और पार्टी के अलंकरण के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। रिबन को एक समतल सतह पर बिछाएं।
  2. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    रिबन के दोनों आधे हिस्सों को बीच में लाकर एक के ऊपर एक रखें। दोनों के अंत में सिरे भी होने चाहिए। [७]
    • रिबन को रोकने के लिए बीच में पकड़ें।
  3. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    बो के बीच (गर्दन) में चारोंओर, तार का एक बारीक टुकड़ा कसकर लपेटें। तार को ढकने के लिए उसके चारोंओर, रिबन या टेप लपेटें। इसके लिए बो का रंग या कोई संपूरक रंग इस्तेमाल करें। लपेटे हुए रिबन के टुकड़े को सही जगह पर रखने के लिए, उसे चिपकाएं या सिलें। [८]
  4. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    सममिति के लिए लूप्स और सिरों को व्यवस्थित करें। सिरों को काटें ताकि वे उधड़ें नहीं। तार लगे हुए बो को अपने अगले उपहार या माला (wreath) पर लगायें।
विधि 5
विधि 5 का 6:

एक फ्लोरल रिबन बो (Floral Ribbon Bow) बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    115 सेंटीमीटर या 45 इंच लम्बा रबन काटें। यह बो एक खिले हुए फूल की तरह दिखाई देता है। इसे सजाने, उपहार को लपेटने या अतिरिक्त वस्तुओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    रिबन के अंत से 20 सेंटीमीटर या 8 इंच दूर, 2.5 सेंटीमीटर या 1 इंच का एक लूप बनायें। उसे सही जगह पर रोकने के लिए अपने अंगूठे और पहली उँगली के बीच में पकड़ें। [९]
  3. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    रिबन के लम्बे हिस्से को ऊपर लायें, और आप जो लूप पकड़ें हैं उसके लेफ्ट में एक 2.5 सेंटीमीटर या 1 इंच का लूप बनायें। अपने अंगूठे और पहली उँगली के बीच में पकड़ें। [१०]
  4. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    इस बार वही लूप, सिर्फ राईट साइड में बनायें। इस प्रकार लूप्स बनाते जाएँ, हर बार साइड्स बदलकर जोड़े बनायें। पूरा करने के लिए करीब तीन से पाँच, लूप्स के जोड़े बनायें। [११]
  5. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    बो के बीच में थिन गेज वायर (thin gauge wire) लपेटें। पक्का करने के लिए कसकर घुमाएं और अतिरिक्त तार काट दें। तार को ढकने के लिए उसके ऊपर रिबन लपेटें। सही जगह पर रोकने के लिए चिपकाएं या सिलें। [१२]
  6. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    उनको राउंडिड फैशन (rounded fashion) में शेप करें ताकि वे देखने में एक फूल की तरह लगें।
विधि 6
विधि 6 का 6:

रिबन्स के सिरे शेप करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    लूप्स के साथ, सिरे भी, एक बो के महत्वपूर्ण अंग हैं। सब बो के डिज़ाइन्स में सिरे नहीं होते हैं। किन्तु सिरे वाले डिज़ाइन में साफ और नोकदार (sharp) सिरा बनाना ज़रूरी है।
  2. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    बो बनाते समय जितना हो सके, उतना लम्बा सिरा रखें। आप उनको जब चाहें, काटकर छोटा कर सकते हैं। किन्तु बो के लूप्स को खराब करे बिना उन्हें लम्बा करना मुश्किल है। [१३]
  3. Watermark wikiHow to रिबन (Ribbon) से एक बो (Bow) बनायें
    सिरे को काटने से रिबन उधड़ता नहीं है और देखने में साफ और सुंदर लगता है। एक कपड़े काटने की तेज़ कैंची इस्तेमाल करें। सिरे के अंतिम हिस्से भिन्न तरीकों से काट सकते हैं:
    • तिरछा (Diagonally): सिरे को एक तिरछी लाइन पर काटते हैं।
    • शेवरन (Chevron): रिबन के सिरे के अंत में एक सेंटर पॉइंट चुनें। इस पॉइंट तक लेफ्ट से तिरछा काटें और फिर राईट साइड से काटें। दोनों कट्स को सेंटर में, चुने हुए पॉइंट पर मिलाएं। कटे हुए टुकड़े को संभालकर हटायें, यदि वह अपने आप से न निकल गया हो। [१४]

सलाह

  • रिबन बोस बनाने के और आइडियाज़ (ideas) के लिए विकिहाउ के अन्य लेख देखें।
  • एक बॉक्स के चारोंओर लपेटने और फिर बो बनाने के लिए कितने लम्बे रिबन की आवश्यकता है, इसका अनुमान लगाने के लिए, रिबन को एक औसत नाप की गिफ्ट या बॉक्स के चारोंओर लपेटें और रिबन के दोनों ओर, 60 सेंटीमीटर या 24 इंच बो बनाने के लिए अतिरिक्त रिबन नापें।
  • रिबन पर ग्लू इस्तेमाल करने से पहले उसे टेस्ट करने के लिए, एक दिखाई न देने वाली जगह पर लगायें और सूखने दें। सूखने के बाद यदि रिबन में से ग्लू दिखाई देता है, आपको अपना बो इस प्रकार बनाना चाहिए कि वह छिप जाये, नहीं तो दूसरी तरह का ग्लू चुनें।
  • जो लोग एकदम शुरू से बो नहीं बनाना चाहते हैं, वे एक बो मेकर (bow maker) की मदद ले सकते हैं। नहीं तो आप किसी क्राफ्ट स्टोर से या ऑनलाइन, रेडीमेड बोस खरीद सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • रिबन
  • फ्लोरिस्ट वायर (थिन गेज)
  • कैंची
  • ग्लू

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,३६४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?