आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पेपर लिखने में रिसर्च पेपर के लिए इन्ट्रोडक्शन लिखना सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा हो सकता है। आप जो रिसर्च पेपर लिख रहे हैं उसके प्रकार के आधार पर इन्ट्रोडक्शन की लंबाई अलग-अलग होगी। इन्ट्रोडक्शन को आपके शोध प्रश्नों और परिकल्पनाओं से पहले, आपका विषय घोषित करना चाहिए, अपने काम के लिए संदर्भ और तर्क प्रदान करना चाहिए। अच्छी तरह से लिखित इन्ट्रोडक्शन, पेपर के लिए टोन सेट करते हैं, पाठक के हित को साधते हैं, और परिकल्पना या थीसिस स्टेटमेंट बताते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

पेपर के टापिक का इन्ट्रोडक्शन देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप कुछ ऐसे वाक्यों के साथ अपना इन्ट्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं जो आपके पेपर के विषय की घोषणा करते हैं और उसमें आप अपने पूछे जाने वाले शोध प्रश्नों का संकेत दे सकते हैं। यह आपके पाठकों को आपके विषय से परिचित कराने और उनकी रुचि बढ़ाने के लिए अच्छा तरीक़ा है। [१] पहले कुछ वाक्यों को एक व्यापक समस्या के संकेतक के रूप में कार्य करना चाहिए, जिससे आप अपने उस इन्ट्रोडक्शन पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसपर आपके विशिष्ट रिसर्च प्रश्न होंगे।
    • वैज्ञानिक पत्रों में इसे कभी-कभी "उल्टा त्रिकोण" (inverted triangle)के रूप में जाना जाता है, जहां आप खास चीजों पर पहुँचने से पहले शुरुआत सबसे व्यापक सामग्री से करते हैं। [२]
    • वाक्य "20 वीं शताब्दी के दौरान, अन्य ग्रहों पर जीवन के बारे में हमारे विचारों में भारी बदलाव आया है" एक विषय प्रस्तुत करता है, लेकिन व्यापक रूप से।
    • यह पाठक को निबंध की सामग्री के संकेत देता है और उन्हें उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  2. जब आप प्रकाशन के लिए रिसर्च पेपर लिखते हैं आपको इसे प्रमुख शब्दों की ऐसी श्रृंखला के साथ प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी जो आपके द्वारा किए जा रहे रिसर्च के क्षेत्रों के बारे में जल्दी से बता दें। आपके शीर्षक में भी ऐसे कुछ प्रमुख शब्द हो सकते हैं जिन्हें आप अपने इण्ट्रोडक्शन में स्थापित करना चाहते हैं और जिन पर आप अपने इण्ट्रोडक्शन में ज़ोर देते हैं। [३]
    • उदाहरण के लिए, यदि आप चूहों के व्यवहार के बारे में पेपर लिख रहे हों तो किसी विशेष पदार्थ के व्यवहार के बारे में लिखते समय, आप "माइस" (mice) शब्द को सम्मिलित करेंगे और पहले वाक्य में प्रासंगिक कंपाउंड का वैज्ञानिक नाम भी शामिल करेंगे। [४]
    • यदि आप ब्रिटेन में स्त्री पुरुष संबंधों पर प्रथम विश्व युद्ध के प्रभाव के बारे में इतिहास पेपर लिख रहे थे, तो आपको अपनी पहली कुछ पंक्तियों में उन महत्वपूर्ण शब्दों का वर्णन करना चाहिए।
  3. किसी भी महत्वपूर्ण शब्दावली या अवधारणाओं को परिभाषित करें: आपके इण्ट्रोडक्शन के शुरू में किसी भी महत्वपूर्ण नियम या अवधारणाओं को स्पष्ट करना आपके लिए आवश्यक हो सकता है। आपको अपने पेपर में स्पष्ट रूप से स्वयं को व्यक्त करने की आवश्यकता है क्योंकि यदि आप कोई अपरिचित शब्द या अवधारणा अस्पष्ट छोड़ देंगे तो आप अपने पाठकों को अपना तर्क स्पष्ट नहीं समझाने का जोखिम उठाते हैं। [५]
    • यह विशेष रूप से तब महत्वपूर्ण होता है जब आप एक नई अवधारणा विकसित करने का प्रयास कर रहे हों जिसमें ऐसी भाषा और शब्दावली का उपयोग होता हो, जिससे आपके पाठक अपरिचित हों।
  4. विषय को एनेक्डोट (anecdote) या उद्धरण के माध्यम से प्रस्तुत करें: यदि आप ह्यूमैनिटीज़ (Humanities) या सामाजिक विज्ञान पर निबंध लिख रहे हैं तो आप अपना इण्ट्रोडक्शन शुरू करने और अपने पेपर के विषय की घोषणा करने के लिए और अधिक साहित्यिक तरीक़े पा सकते हैं। ह्यूमैनिटीज़ निबंधों के लिए विशेष रूप से ऐसे उदाहरण के एनेक्डोट या उद्धरण के साथ शुरू करना आम है, जो रिसर्च के विषय को इंगित करता हो। यह "उलटा त्रिकोण" (inverted triangle) तकनीक से भिन्न होता है, आपके पेपर में अधिक कल्पनाशील तरीक़े से रुचि पैदा कर सकता है और लुभावनी लेखन शैली का भी प्रदर्शन कर सकता है।
    • यदि आप एनेक्डोट का प्रयोग करते हैं तो सुनिश्चित करें कि वह रिसर्च के लिए संक्षिप्त और अति प्रासंगिक है। इसे वैकल्पिक ओपेनिंग के रूप में काम करना है, विशेषकर आपके पाठक के लिए आपके रिसर्च पेपर के विषय की घोषणा के लिए।
    • उदाहरण के लिए, यदि आप युवा अपराधियों के बीच पुन:-अपराध दरों के बारे में एक समाजशास्त्र का पेपर लिख रहे हों, तो आप एक ऐसे व्यक्ति की संक्षिप्त कहानी शामिल कर सकते हैं जो आपके विषय को प्रतिबिंबित और प्रस्तुत कर सके।
    • इस प्रकार का दृष्टिकोण आम तौर पर प्राकृतिक या भौतिक विज्ञान के रिसर्च पेपर के इण्ट्रोडक्शन के लिए उपयुक्त नहीं है जहां लेखन परम्पराएँ भिन्न होती हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने पेपर के लिए संदर्भ प्रस्तुत करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने पेपर की कुल लंबाई के आधार पर, क्षेत्र में पहले से प्रकाशित मौजूदा साहित्य की समीक्षा शामिल करना आवश्यक होगा। यह आपके पेपर का वह महत्वपूर्ण मूलतत्व होता है जो दर्शाता है कि क्षेत्र में तर्क-वितर्क और छात्रवृत्ति के बारे में आपके पास गहन ज्ञान और समझ है। आपको यह बताना चाहिए कि आपके पास व्यापक ज्ञान है, लेकिन आप अपनी रिसर्च के लिए केवल सबसे प्रासंगिक बातें ही शामिल कर रहे हैं।
    • इन्ट्रोडक्शन का संक्षिप्त होना महत्वपूर्ण है, इसलिए लंबी चर्चा के बजाय प्राइमरी रिसर्च में ताज़ा घटनाओं पर केवल एक ओवरव्यू (overview) दीजिये। [६]
    • आप उन व्यापक विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए "उलटा त्रिकोण" (inverted triangle) सिद्धांत का पालन कर सकते हैं, जिनके लिए आप अपने पेपर के साथ प्रत्यक्ष योगदान कर रहे हैं।
    • मज़बूत साहित्य समीक्षा आपकी रिसर्च के लिए महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि जानकारी प्रस्तुत करती है और क्षेत्र के महत्व को दिखाती है। [७]
  2. अपने योगदान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए साहित्य का प्रयोग करें: संक्षिप्त लेकिन व्यापक साहित्य समीक्षा आपके स्वयं के रिसर्च पेपर को बनाने का एक बहुत ही प्रभावी तरीक़ा हो सकता है। जैसे ही आप अपना इन्ट्रोडक्शन विकसित करते हैं, आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए साहित्य से आगे बढ़ सकते हैं और व्यापक विद्वता के लिए प्रासंगिक स्थिति बता सकते हैं।
    • वर्तमान काम के बारे में साफ़ बता कर आप स्पष्ट रूप से दिखा सकते हैं कि उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आप क्या विशिष्ट योगदान कर रहे हैं।
    • आप मौजूदा ज्ञान में कमियाँ बता सकते हैं और समझा सकते हैं कि आप इसे कैसे दूर करेंगे और समझ को आगे बढ़ा देंगे। [८]
  3. एक बार जब आप अपने काम को व्यापक संदर्भ में तैयार कर लेते हैं तो आप अपने रिसर्च के तर्क और इसकी विशेष ताक़त और महत्व पर अधिक विस्तार से बता सकते हैं। तर्क को स्पष्ट रूप से और संक्षेप में आपके पेपर के मूल्य और क्षेत्र में इसके योगदान को बताना चाहिए। [९] यह कहने से आगे बढ़ने की कोशिश करें कि आप विद्वता की कमी को पूरा कर रहे हैं और अपने काम के सकारात्मक योगदान पर ज़ोर दीजिये।
    • उदाहरण के लिए, यदि आप एक वैज्ञानिक पेपर लिख रहे हैं तो आप प्रयोगात्मक दृष्टिकोण या मॉडल जिनका आपने उपयोग किया है उनके गुण बता सकते है।
    • आपकी रिसर्च में नया क्या है यह बताइये और अपने नए दृष्टिकोण के महत्व पर बल दें, लेकिन इन्ट्रोडक्शन में बहुत अधिक विवरण न दें। [१०]
    • कहा गया तर्क कुछ ऐसा हो सकता है: "अध्ययन अपने संभावित क्लिनिकल उपयोगों का मूल्यांकन करने के लिए टोपिकल कंपाउंड के पहले से नामालूम सूजन कम करने के प्रभाव का मूल्यांकन करता है"।
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपने रिसर्च प्रश्न और परिकल्पना को निर्दिष्ट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक बार जब आप संकेत देते हैं कि आपकी रिसर्च किस क्षेत्र में है और आपके पेपर के लिए सामान्य तर्क कहां है, तो आप उन रिसर्च प्रश्नों को बता सकते हैं जिनके उत्तर आपके पेपर में हैं। साहित्य समीक्षा और तर्क आपकी रिसर्च के ढांचे को तैयार करते है और आपके रिसर्च प्रश्नों का परिचय देते हैं। ये प्रश्न इन्ट्रोडक्शन के शुरू के हिस्सों से स्पष्ट रूप से विकसित किया जाने चाहिए और इन्हें पाठक के लिए आश्चर्य के रूप में सामने नहीं आना चाहिए। [११]
    • रिसर्च प्रश्न या प्रश्न, आम तौर पर इन्ट्रोडक्शन के अंत में आते हैं, और इन्हें संक्षिप्त और केंद्रित होना चाहिए। [१२]
    • रिसर्च प्रश्न में आपके पेपर की शुरुआत के कुछ महत्वपूर्ण शब्द और आपके पेपर का शीर्षक भी हो सकता है।
    • रिसर्च प्रश्न का एक उदाहरण हो सकता है "मैक्सिकन निर्यात अर्थव्यवस्था पर नॉर्थ अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के परिणाम क्या थे?"
    • फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के किसी विशेष तत्व और मेक्सिको में किसी विशेष उद्योग पर प्रभाव का, जैसे कपड़ों के निर्माण का संदर्भ दे कर, इसे और भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
    • अच्छे रिसर्च प्रश्न को समस्या को परखने योग्य परिकल्पना के रूप में आकार देना चाहिए।
  2. अपने रिसर्च प्रश्नों को निर्दिष्ट करने के बाद आपको अपनी परिकल्पना, या अपने थीसिस स्टेटमेंट की स्पष्ट और संक्षिप्त अभिव्यक्ति देनी होगी। यह स्टेटमेंट है जो बताता है कि आपका निबंध क्या खास योगदान देगा और केवल व्यापक विषय को कवर करने के बजाय स्पष्ट परिणाम देगा। [१३] आपको संक्षेप में यह स्पष्ट करना चाहिए कि आप इस परिकल्पना पर कैसे पहुंचे हैं जो मौजूदा साहित्य पर आपकी चर्चा का संदर्भ देता है।
    • यदि संभव हो तो "परिकल्पना" शब्द का उपयोग करने से बचने की कोशिश करें और इसके बजाय इसे अपने लेखन में अंतर्निहित करें। [१४] यह आपके लेखन को कम फ़ार्मूलाबद्ध दिखाएगा।
    • वैज्ञानिक पेपर में, अपने परिणामों के संबंध में एक वाक्य का ओवरव्यू और आपकी परिकल्पना से उसका संबंध को जानकारी स्पष्ट और सुलभ बनाता है। [१५]
    • परिकल्पना का उदाहरण हो सकता है "अध्ययन की अवधि में भोजन से वंचित चूहों के सामान्य भोजन करने वाले चूहों की तुलना में अधिक सुस्त होने की उम्मीद है"।
  3. कुछ मामलों में शोध पत्र के इन्ट्रोडक्शन के अंतिम भाग में कुछ पंक्तियां होंगी जो पूरे पेपर की संरचना का एक ओवरव्यू देंगी। [१६] इससे एक रूपरेखा मिल सकती है कि आपने पेपर कैसे व्यवस्थित किया है और यह अनुभागों में कैसे बंटा हुआ है।
    • यह हमेशा ज़रूरी नहीं है और आपको अपने अध्ययन के विषय की परम्पराओं का ध्यान रखना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए, प्राकृतिक विज्ञान पत्र में, पालन करने केलिए काफ़ी कठोर संरचना होती है। [१७]
    • ह्यूमैनिटीज़ या सामाजिक विज्ञान पेपर में पेपर की संरचना के लचीलेपन की सबसे अधिक संभावना होती है।

सलाह

  • इन्ट्रोडक्शन लिखते समय कौन सी जानकारी शामिल करना है, यह तय करने में सहायता के लिए अपने शोध पत्रों की रूपरेखा का उपयोग करें।
  • अपने रिसर्च पेपर को पूरा करने के बाद अपने इन्ट्रोडक्शन का प्रारूप तैयार करने पर विचार करें। अंत में इन्ट्रोडक्शन लिखने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि आप किसी भी प्रमुख बिंदु को नहीं छोड़ते हैं।

चेतावनी

  • भावनात्मक या सनसनीखेज इन्ट्रोडक्शन से बचें; ये पाठक में अविश्वास पैदा कर सकते हैं।
  • आम तौर पर अपने इन्ट्रोडक्शन में व्यक्तिगत सर्वनामों का प्रयोग करने से बचें, जैसे "मैं," "मुझे," "हम," "हम," "मेरा," "मेरा," या "हमारा"।
  • पाठक को अधिक मात्रा में जानकारी के साथ अभिभूत न करें। अपने पूरे पेपर के लिए विशिष्ट विवरण सहेज कर यथासंभव संक्षिप्त इन्ट्रोडक्शन रखें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,०२६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?