सामान्य लकड़ी गल, सड़ या टूट सकती है | अपनी लकड़ी के जीवन को बढ़ाने के लिए आप उस पर वाटरप्रूफिंग उत्पाद का प्रयोग कर सकते हैं | ऐसी लकड़ी को वाटरप्रूफ कर सकते हैं जो लगातार मौसम की मार सहती हैं जैसे बालकनी में रखा फर्नीचर | इसके अलवा घर के अन्दर मोजूद लकड़ी के सामान और किचन की सतह को भी वाटरप्रूफ किया जा सकता है |
चरण
-
फैसला करें की कौन से तेल का प्रयोग करना है: लकड़ी को वाटरप्रूफ करने के लिए | तीन आम तेल जिनका प्रयोग किया जाता है वो हैं अलसी (linseed) अखरोट (walnut) और टुंग (tung) | टुंग तेल अक्सर इससे जुड़े व्यावसायिक उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है | अनछूआ टुंग तेल बाकि तेल से महंगा होता है, इसलिए उसे अक्सर छोटे लकड़ी के कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है | अखरोट का तेल वही उत्पाद है जो आपको ग्रोसरी स्टोर में ओलिव तेल के बगल में मिलता है | नट से जुड़ी एलर्जी की वजह से, अखरोट का तेल व्यावसायिक तौर पर प्रयोग नहीं हो सकता है |
- अलसी का तेल आपको किसी भी रिपेयर शॉप पर मिल जायेगा, पर इसमें से कई उत्पाद या तो कच्चे (raw) रूप में या उबाल (boiled) कर के बेचे जाते हैं | उबले अलसी के तेल में मेटल को सुखाने के एजेंट होते हैं जो की ज़हरीला साबित हो सकता है | आप फिर भी इस उत्पाद को बाहर बालकनी में रखे फर्नीचर पर तो इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसी किसी वस्तु पर नहीं करें जिसका सम्बन्ध खाने से है | [१] X रिसर्च सोर्स
- अलसी का तेल बिना मेटल को सुखाने के एजेंट के साथ भी खरीदा जा सकता है | अगर आपको किचन काउंटर टॉप जैसे सुरक्षित स्थानों पर कोट करना है तो कच्चा अलसी का तेल ढूँढें |
-
तेल खरीदें: अपने कार्य के बारे में सोचें और फैसला लें की कौनसे लकड़ी के सतह पर आपको तेल का प्रयोग करना है | बढ़े कार्यों जैसे बालकनी की टेबल के लिए आप, एक्सटीरियर स्टेन (exterior stain) और डेक सीलेंट (deck sealant) का प्रयोग कर सकते हैं | तेल छोटे लकड़ी के उत्पादों जैसे टेबल, कटाई बोर्ड, काउंटर टॉप या बेसबॉल बैट के लिए उपयुक्त रहता है |
- उन सतह की सूची बनाएं जिस पर आपको वाटरप्रूफिंग करनी है | इससे आपको पता चलेगा की आपको कितना तेल खरीदना चाहिए | तेल से ठीक करने का ये फयदा है की तेल काफी सालों तक सुरक्षा देता है |
- वो तेल खरीदें जो आपकी समस्या के लिए सबसे उपयुक्त हो | तेल का एक बड़ा डब्बा खरीदें | कम चीज़ खरीदने से बेहतर है थोड़ा ज्यादा खरीद के रख लेना |
-
मिक्सचर बनाएं: आप तेल को टरपेंटायीन (Turpentine) और एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) के साथ मिलकर एक मज़बूत सीलेंट बना सकते हैं | एक भाग तेल (टुंग, अलसी या अखरोट), एक भाग टरपेंटायीन तेल और आधा भाग एप्पल साइडर विनेगर को मिश्रित करें | ये मिश्रण आपके तेल को सही रखकर ज्यादा सुरक्षित फिनिश देगा | [२] X रिसर्च सोर्स
- सभी सामग्री को एक मेटल के बर्तन, जैसे खाली कॉफ़ी के डब्बे में मिलाएं | तब तक सभी पदार्थों को मिलाएं जब तक सब कुछ आपस में मिश्रित नहीं हो जाए |
- ये ज़रूरी नहीं है की मिश्रण बनाया जाए, पर कई लकड़ी पर काम करने वाले इसकी सलाह देते हैं |
-
तेल लगाने से पहले लकड़ी को तैयार कर लें: किसी प्रकार की सतह में कमी तेल लगाने के बाद ज्यादा अच्छी तरह से दिखाई देंगी | तेल या तेल का मिश्रण लकड़ी के सभी रंगों को दिखा सकता है | मोटे सैंडपेपर या मेटल फाइल की मदद से लकड़ी से उन कमियों को हटायें जो सतह से साफ़ दिखाई देती हैं | सैंडपेपर या फाइल से तब तक रगड़ें जब तक लकड़ी सामान्य नहीं दिखने लग जाए |
- ख़त्म करते समय पूरे सतह को फाइन ग्रिट (220) सैंडपेपर से रगड़ें | इससे सतह तेल को सही से समाने देने के लिए तैयार हो जाएगी |
- तेल लगाने से पहले उस हिस्से को साफ़ कपड़े से साफ़ करके गंदगी के सभी निशान मिटा दें | तेल लगाने से पहले लकड़ी को पूरी तरह से सूखा होना चाहिए | [३] X रिसर्च सोर्स
-
खुद को तैयार करें: एक दाग रहित कपड़ा मोड़ लें और उसके इलावा कई फालतू कपड़े के टुकड़ों को पास रख लें | कपड़े को मोड़ने से तेल को फैलाते समय आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा | जब आप टरपेंटायीन और मिनरल स्पिरिट युक्त अन्य उत्पादों का प्रयोग कर रहे हों तो मोटे रबर के ग्लव्स पहन लें |
-
पहले कोट को लगायें: कपड़े की सतह पर थोड़ा सा तेल लगायें | तेल को सीधा लकड़ी पर नहीं लगायें | ग्रेन के साथ तेल को अन्दर से बाहर की ओर रगड़ें | जब तेल समा रहा हो तो ध्यान से उसे छूएं नहीं | एक समान (even) कोट लगाने की कोशिश करें | कपड़े को ज्यादा तेज़ नहीं रगड़ें नहीं तो उसमें से तेल रिस जायेगा | तेल के अवशेष नहीं छोड़ें |
-
कोट को सूखने दें: तेल को लकड़ी में समाने देने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करें | ज्यादा तेल को सतह से हटाने के लिए साफ़ कपड़े से सतह को पोंछें | लकड़ी को 24 घंटे, या जब तक वो सूखता नहीं है तब तक छोड़ दें | सूखने में तेल से वाटरप्रूफिंग सीलेंट से की गयी वाटरप्रूफिंग से ज्यादा समय लेता है |
- सतह को “0000” (बहुत फाइन) स्टील वूल से रगड़ें |
-
तेल के दो और कोट लगायें: लकड़ी में तेल की एक और परत लगायें | फिर से सुखाएं और स्टील वूल से सैंड करें | दोबारा इस्तेमाल करने से पहले कुछ दिन या हफ़्तों तक प्रतीक्षा करें | आप जब उसकी सतह पर अपनी उँगलियाँ नरमाई से फेर पाएं तब समझ लें की कार्य सही से सम्पूर्ण हो गया है | [४] X रिसर्च सोर्स
-
सतह को तैयार करें: आपको सीलेंट का प्रयोग करने से पहले पुरानी फिनिश के सभी निशान हटाने होंगे | सीलेंट लगाने से पहले सैंडपेपर का प्रयोग करें | इससे अगर कोई ऐसे उत्पाद हैं जिसकी वजह से सीलेंट समाएगा नहीं तो वो हटा दिए जायेंगे | सीलेंट तरीका उस स्थिति में कारगर साबित होती है जब लकड़ी पर पहले भी फिनिश की गयी हो, क्योंकि ऐसे में तेल का स्टेन लकड़ी में समा नहीं पायेगा |
- जिन हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है वहां थोड़ा रफ़ सैंडपेपर का प्रयोग करें | इसके बाद उस सतह को फाइन सैंडपेपर से रगड़ कर एक समतल सतह बना लें | [५] X रिसर्च सोर्स
-
एक वाटर बेस्ड वुड सीलर (water-based wood sealer) खरीदें: आपको ये उत्पाद होम इम्प्रूवमेंट स्टोर पर सहजता से मिल जायेंगे | आम तौर पर वाटर सील (Water Seal) और स्टेन सीलर (Stain Sealer) लकड़ी के सीलेंट के कुछ नाम है | आप टिंटेड सीलेंट खरीद सकते हैं और उसे लगाने से पहले लकड़ी की सतह को सैंड करना नहीं भूलें |
- सीलेंट को अक्सर हम जिन उत्पाद पर उनका प्रयोग हो सकता है उसके मुताबिक बांटते हैं | उदाहरण के तौर पर आपको मिलेंगे डेक सीलेंट (deck sealant), फेंस सीलेंट (fence sealant), आउटडोर सीलेंट (outdoor sealant), फ्लोर सीलेंट (floor sealant) या फर्नीचर सीलेंट (furniture sealant) |
- अगर आपकी लकड़ी को उमस, यू वी किरणें और पानी का सामना करना होता है तो मरीन वुड सीलेंट (Marine wood sealent) खरीदें |
- उत्पाद की जांच कर उसे लगाने की विधि और सूखने का समय जान लें | कुछ उत्पाद पेंट स्प्रेयर के साथ इस्तेमाल हो सकते हैं |
- लगाने के लिए पेंट स्प्रेयर और पेंट ब्रशेस खरीदें | [६] X रिसर्च सोर्स
-
एक समान्तर कोट लगायें: अपने पेंटब्रश या स्प्रेयर को तैयार करें और सतह पर एक समान्तर कोट बनाने की कोशिश करें | ये ध्यान रहे की हवा की उमस और तापमान उत्पाद के निर्धारित सीमा में हो, नहीं तो वह तुरंत ही उड़ जायेगा | ऐसे स्थान पर काम करें जहाँ उमस नियंत्रण में हैं जैसे गेराज |
- ये ध्यान रहे की लकड़ी की सतह सीलेंट लगाने से पहले साफ़ कर दी गयी हो |
-
उत्पाद को सूखने दें: उत्पाद के पैकेज पर सूखने के समय को लेकर लिखे निर्देश पढ़ें | यहाँ सूखने का समय तेल के सूखने के समय से कम होगा | कई सीलेंट 4-10 घंटे का समय लेते हैं |
-
पहले कोट को साफ़ करें: फाइन ग्रिट वाले सैंडपेपर की मदद से दूसरे कोट की पकड़ को बेहतर करें, लेकिन ऐसा तभी करें अगर वो उत्पाद के निर्देशों में लिखा है | ऐसा उत्पाद के पूरी तरह से सूखने के बाद करें |
- आप सीलेंट को साफ़ करने के लिए “0000” (बहुत फाइन) स्टील वूल का प्रयोग भी कर सकते हैं |
-
दूसरा और तीसरा कोट लगायें: सॉफ्टवुड को दो से तीन और हार्डवुड को एक कोट की ज़रुरत होती है | सॉफ्ट वुड सस्ती लकड़ी होती है जिस पर पहले कोई काम नहीं किया गया है | लोकप्रिय सॉफ्ट वुड में शामिल हैं सीडर, पाइन, रेडवुड स्प्रूस, बालसा और ईउ | हार्डवुड तगड़ी लकड़ी होती है और इसका प्रयोग उत्तम गुणवत्ता का फर्नीचर और डेक बनाने के लिए किया जाता है | लोकप्रिय हार्डवुड में शामिल हैं बीच, हिकॉरी, महोगनी, मेपल, ओक और अखरोट | [७] X रिसर्च सोर्स
-
लकड़ी को ठीक होने का समय दें: लकड़ी के इस्तेमाल या उस पर फर्नीचर रखने के लिए उसे कुछ दिन का समय दें | जब पानी लकड़ी की सतह पर लगेगा तब वह सतह से बह जाने के बजाय लकड़ी को गहरा कर देगा |
- अपनी लकड़ी की सेहत बनाये रखने के लिए हर कुछ सालों बाद सीलेंट लगायें |
-
एक आयल बेस्ड सेमी ट्रांसपेरेंट स्टेन (oil-based semi-transparent stain) चुनें: अगर आप बाहर की लकड़ी को ठीक करना चाहते हैं, तो एक्स्टीरियर ग्रेड स्टेन (exterior grade stain) लायें | स्टेन जितना हल्का होगा, उतनी ही उसमें तेल की मात्रा होगी | लाइट स्टेन ऐसे कामों और लकड़ी के लिए उपोगी होती है जो बाहर के तत्वों के संपर्क में नहीं है |
- ये उत्पाद किसी भी हार्डवेयर या रिपेयर स्टोर पर मिल जायेंगे |
-
लकड़ी को तैयार करें: लकड़ी की सतह पर कोई भी कमी स्टेन लगने के बाद ज्यादा नज़र में आएगी | स्टेन लकड़ी में मोजूद सभी रंगों को पेश करेगा | सतह पर दिखने वाली कमियों को हटाने के लिए मोटे सैंडपेपर या मेटल फाइल का प्रयोग करें | सतह को सैंडपेपर या फाइल से तब तक रगड़ें जब तक लकड़ी समांतर नहीं लगें |
- अंत में पूरी सतह को फाइन ग्रिट (220) सैंडपेपर से रगड़ें | इससे स्टेन सभी स्थानों पर समान रूप से लग जायेगा |
- तेल लगाने से पहले सूखे कपड़े से टुकड़ों या कोई अवशेष हों तो उन्हें हटा दें | स्टेन करने से पहले लकड़ी पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए | [८] X रिसर्च सोर्स
-
पहला कोट लगायें: पेंट ब्रश से स्टेन को समान तरीके से लगायें | पूरी सतह को ढक दें और उसे सूखने दें | दूसरा कोट लगाने से पहले लकड़ी को चार घंटे से एक दिन तक सूखने दें |
-
अधिक मात्रा को हटा दें: फाइन ग्रिट सैंड [पेपर से सूखी सतह को रगड़ें | एक साफ कपड़े से सतह को साफ़ करके ही दूसरा कोट लगायें | एक और कोट लगाने से पहले ये ज़रूरी है की लकड़ी की सतह साफ़ और सूखी हो |
-
स्टेन का दूसरा कोट लगायें: ये कोट सूखने में ज्यादा वक़्त लेगा | ध्यान रहे की आप उसे सूखने के लिए काफी समय दें तभी बाकि का वाटरप्रूफिंग तेल सही से समा पायेगा | दूसरा कोट लगाने के पांच घंटे बाद स्टेन को जांचें |
- अगर लकड़ी छूने से चिपकने का एहसास नहीं दे रही है तो समझ लें स्टेन सही से समा गया है |
-
तीसरा और आखरी कोट लगायें: इन सभी प्रक्रिया का प्रयोग आखरी स्टेन को लगाने के लिए भी करें | सब्र रखें और पूरी प्रक्रिया के दौरान समान कोट लगायें | तीन दिन से एक हफ्ते के इंतजार के बाद ही लकड़ी का इस्तेमाल करें |
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
तेल से लकड़ी को वाटररूप्रूफ करना
- तेल (अखरोट, अलसी और टुंग)
- टरपेंटायीन तेल (वैकल्पिक)
- सैंडपेपर (रफ और फाइन)
- गंदगी रहित कपड़े
- फालतू कपड़े
- 0000 स्टील वूल
सीलेंट से वाटर प्रूफ करना
- कमर्शियल वुड सीलेंट
- पेंट ब्रश
- पेंट स्प्रेयर (वैकल्पिक )
- 220-ग्रिट का सैंडपेपर
- 0000 स्टील वूल
- टैक क्लॉथ
लकड़ी को स्टेन से वाटर प्रूफ करना
- आयल बेस्ड स्टेन
- पेंट ब्रशेज
- सैंडपेपर (रफ़ और फाइन)
रेफरेन्स
- ↑ http://www.robin-wood.co.uk/wood-craft-blog/2009/12/14/what-is-the-best-oil-for-treating-wood/
- ↑ http://www.remediesandherbs.com/top-4-homemade-wood-polish-and-sealant-recipes/
- ↑ http://www.diynetwork.com/how-to/outdoors/patios-and-decks/how-to-clean-and-seal-a-deck
- ↑ http://www.woodworkdetails.com/knowledge/finishing/tung-oil
- ↑ http://www.wisegeek.org/what-are-the-best-methods-for-waterproofing-wood.htm
- ↑ http://www.wisegeek.org/what-are-the-best-methods-for-waterproofing-wood.htm
- ↑ http://www.diffen.com/difference/Hardwood_vs_Softwood
- ↑ http://www.diynetwork.com/how-to/outdoors/patios-and-decks/how-to-clean-and-seal-a-deck