आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

लड़कियों की पसंद बनना या ख़ुद को पसंद करवाना बहुत मुश्किल और कन्फ़्यूजिंग लग सकता है। कभी-कभी तो केवल उनका ध्यान पॉज़िटिव तरीके से अपनी ओर खींचना भी मुश्किल हो सकता है। अगर आप कोई ग़लत बात कहते या कर देते हैं, तब आप उन्हें पलक झपकते ही खो सकते हैं या उनकी दिलचस्पी ख़त्म कर सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि लड़कियां आपको चाहें, आप उनकी पसंद बनें तब आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि किस तरह कूल दिखा जाये, चार्मिंग बना जाये और उनको सही तरीके से ट्रीट किया जाये।

विधि 1
विधि 1 का 3:

लड़कियों को सही तरीके से ट्रीट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जो हैं वही बने रहें : बेहतर यही होगा कि लड़की आपको इसीलिए पसंद करे जो आप हैं। अगर आप कुछ ऐसा होने का ढोंग करेंगे, जो कि आप नहीं हैं, तब उस रिलेशनशिप की उम्र बहुत कम रहेगी। आप हमेशा के लिए कोई नकली चेहरा नहीं लगाए रह सकते हैं।
    • उन सभी सुझावों को भूल जाइए जिनके बारे में आपने आदमियों की मैगज़ीन्स में पढ़ा हो या जिनको मूवीज़ में देखा हो। जिस तरह से भी आपको सबसे कम्फ़र्टेबल लगे, उसी तरह व्यवहार करिए।
    • जब आप बातें कर रहे हों, तब अपने जवाबों के बारे में बहुत अधिक सोचिए नहीं। बेशक, जब आप अपना रिस्पोंस बना रहे हों तब उस समय अपने ऑडिएंस का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। आप नहीं चाहेंगे कि कोई ऐसी बात मुंह से निकल जाये जो कि रूड या ऑफेंसिव हो। जैसे कि, कुछ जोक्स जो कि आप अपने पुरुष दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं, उनको यहाँ पर शेयर करना उचित नहीं होगा।
  2. अक्सर, जब कोई झूठ बोल रहा होता है, कहाँनियां बना रहा होता है या कोई बात बढ़ा-चढ़ा कर बता रहा होता है, तब साफ़ पता चल जाता है। बेईमानी करने से, आप उसका विश्वास खो देंगे। अपनी भावनाओं के बारे में भी ईमानदार रहिए। अगर आप रिलेशनशिप को वास्तव अगले स्तर तक नहीं ले जाना चाहते हैं, तब उससे यह मत कहिए कि आप उसके पेरेंट्स से मिलना चाहते हैं या उसके साथ ट्रेवल करना चाहते हैं।
    • रिसर्च में यह पता चला है, कि ईमानदारी से विश्वास का निर्माण होता है जिससे बेहतर रिलेशनशिप्स बनती हैं। [१]
  3. सेंसिबल बनें, और सम्मान देना तो हमेशा ही फ़ैशन में रहता है। लड़कियां स्पेशल महसूस करना चाहती हैं। ऐसे अनेक सीधे तरीके हैं जिनसे आप यह दिखा सकते हैं कि आप वास्तव में उसकी परवाह करते हैं।
    • उसके लिए दरवाज़ा होल्ड करिए, उसके भारी बैग्स को उठाने का ऑफर करिए, या छोटी-छोटी अनपेक्षित मदद करिए।
    • किसी ऐसी चीज़ की मरम्मत कर दीजिये जिसकी अभी तक वे मरम्मत न कर पाई हों या जिसकी मरम्मत करना उसको नहीं आता हो।
  4. उससे, उसके जीवन के बारे में और उन चीज़ों के बारे में सवाल पूछिये जो उसके लिए महत्वपूर्ण हों। अपने बारे में बहुत बातें मत करिए और उसको अपने बारे में बताने दीजिये। आप उसको दिखाना चाहते हैं कि आप एक व्यक्ति के रूप में उसमें इंटरेस्टेड हैं।
  5. यह दिखाने के लिए कि आप उसकी बात सुन रहे हैं, जब वो बात करें तब आई कॉन्टेक्ट बनाए रखिए। जो भी वो कहें उसके बारे में सवाल पूछिये या ऐसे रिस्पोंड करिए जिससे लगे कि आप बातचीत में एक्टिवली भाग ले रहे हैं।
    • उसके और साथ ही अपने भी, वर्बल और शारीरिक क्यूज़ पर ध्यान दीजिये। टेक्स्ट करना, अख़बार पढ़ना, टेलीविज़न देखना, या इधर उधर देखना रूड होता है और उससे लगता है कि आपका उसमें या उसकी बातों में इन्टरेस्ट नहीं है। अगर आप उसको ऐसा करते हुये देखें, तब समझ लीजिये कि आप उसका इन्टरेस्ट गंवा रहे हैं।
    एक्सपर्ट टिप

    Cher Gopman

    रिलेशनशिप कोच
    चेर गोपमैन न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक डेट कोचिंग NYC विंगवूमन एलएलसी के संस्थापक हैं। 'एनवाईसी विंगवूमन' मैचमेकिंग, विंगवूमन सेवाएं, 1-ऑन -1 कोचिंग और इंटेंसिव वीकेंड बूटकैंप प्रदान करता है। चेर एक सर्टिफाइड लाइफ कोच, पूर्व मनोरोग नर्स है, और इनके काम को इनसाइड एडिशन, फॉक्स, एबीसी, वीएच 1 और द न्यूयॉर्क पोस्ट पर फ़ीचर किया गया है।.
    Cher Gopman
    रिलेशनशिप कोच

    उससे प्रश्न पूछिये और जब वो बात करे तब अपना पूरा ध्यान उसी पर केन्द्रित रखिए। लड़कियां बता सकती हैं कि कब आप सचमुच में सुन नहीं रहे हैं, जिसका प्रभाव आपकी रिलेशनशिप पर पड़ सकता है। उसकी बातें सुनना शायद वह सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है जो आप कर सकते हैं और वही उसको दिखाता है कि आप चाहते हैं कि उनके जीवन में इन्वौल्व हो जाएँ और शायद अगला कदम भी उठा लें।

  6. अगर यह स्पष्ट हो कि अभी वो तैयार नहीं है, तब शारीरिक कॉन्टेक्ट की शुरुआत मत करिए। धीमा मगर स्टेडी ही रेस में जीतता है। पहले ऐसे सटल (subtle) तरीकों को खोजिए जिनसे आप उसे दिखा सकें कि आप उसकी ओर आकर्षित हैं। उसके रूप रंग तथा व्यक्तित्व पर कॉम्प्लीमेंट दीजिये।
विधि 2
विधि 2 का 3:

उस लायक दिखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कोई भी निगेटिव व्यक्तियों के साथ नहीं रहना चाहता है। प्लेज़ेंट, पॉज़िटिव तथा दोस्ताना रवैया होने से आप और भी अधिक अपीलिंग हो जाते हैं। [२] प्रत्येक व्यक्ति मुसकुराते समय बेहतर दिखाई पड़ता है। आपकी स्माइल जितनी अच्छी होगी, आप उतने ही सुंदर दिखेंगे। अगर आप थोड़े बहुत अनाकर्षक भी हैं, तब भी इसके कारण आप बेहतर लग सकते हैं।
  2. बॉडी लैंगवेज अच्छी होने से, आप दूसरों को अधिक कॉन्फिडेंट दिखाई पड़ते हैं। [३] कंधे पीछे करके, और सिर उठा कर, सीधे खड़े होइए। अपनी प्रशंसा के भाव को दिखाने के लिए, आई कॉन्टेक्ट करिए। आई कॉन्टेक्ट की कमी होने से यह लग सकता है कि आप नर्वस या असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। [४]
  3. शरीर के ऐसे हिस्सों की तुलना में जिन्हें सुधारा नहीं जा सकता, अच्छी तरह से तैयार होना और ढंग के कपड़े पहनना, आकर्षक दिखाई पड़ने के लिए अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। [५] शावर लेने, दांतों पर ब्रश करने और शेव करने की मेहनत करिए। अपने बालों को ढंग से कटवाइए और उनको भली भांति संवारिए। ऐसे कपड़े पहनिए जो आप पर फबें। लड़कियां, निस्संदेह आपके फैशन सेंस और स्टाइल पर ध्यान देंगी।
विधि 3
विधि 3 का 3:

न पसंद आने वाली चीज़ों से बचिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऐसी घटिया बातें या पिक अप लाइन्स मत बोलिए जो आपने टीवी शो में पर या इन्टरनेट पर सुनी हों। अगर आप उसका ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं तब ऐसी घिसी-पिटी बातों से दूर ही रहिए। कॉम्प्लीमेंट देने के लिए कुछ नया खोज कर लाइये। [६] उसे यह बताना कि उसकी हंसी बहुत प्यारी है या उसका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढ़िया है, यह दिखाता है कि आपका आकर्षण शारीरिक से हट कर है।
  2. उसे अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एनकरेज करके उसे यह दिखाइए कि आप बहुत पज़ेसिव नहीं हैं। अपनी रिलेशनशिप के अलावा भी जीवन होना आप दोनों ही के लिए अच्छा है। अगर उसके पुरुष मित्र हों तब ईर्ष्या मत करने लगिए। ईर्ष्या बहुत ही नापसंद आने वाली चीज़ है।
  3. अपने आप को थोपने वाले या पुशी (Pushy) मत बनिए। आप दोनों को अपने निर्णय करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए जिनका एक दूसरे द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए।
    • अगर वो आपके एड्वान्सेज के लिए नहीं कह देती है, तब उसको शालीनतापूर्वक स्वीकार कर लीजिये। अगर वो आपको रिजेक्ट कर दे तब नाराज़ मत होइए। अगर आप उसके निर्णय का सम्मान करेंगे तब हो सकता है कि भविष्य में उसका मन बदल जाये। अगर आप एग्रेसिवली बात करेंगे या उसके बारे में बुरी बातें करेंगे, तब उससे आपको ही नुकसान होगा। दूसरी लड़कियों को आपके बुरे व्यवहार का पता लगेगा और इसके कारण, उनके साथ आपके संभावित मौके भी बरबाद हो जाएँगे।
  4. थोड़े बहुत चूहा बिल्ली के खेल में तो मज़ा आता है, मगर वो बहुत जल्दी बोर करने वाला बन जाता है। किसे लड़की को यह दिखाने के लिए कि आप उसके लिए बेताब नहीं है, आप बोर होने का या थोड़े खिंचे रहने का ढोंग तो कर सकते हैं, मगर आप नहीं चाहेंगे ऐसा लगे, कि आपकी दिलचस्पी ही नहीं है और चूंकि आप तक पहुंचना बहुत कठिन है इसलिए कोशिश करने की ज़रूरत ही नहीं है। [७]


सलाह

  • लड़कियां उसी तरह से फ़र्क होती हैं, जैसे कि लड़के होते हैं। कुछ तरीके दूसरों की तुलना में बेहतर काम करेंगे।
  • बहुत मेहनत मत करिए। आपको पूरी दुनिया का सबसे पसंद आने वाला लड़का होने की ज़रूरत नहीं है; बस कमरे में सबसे पसंद आने वाला लड़का बनने की कोशिश करिए।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,०५१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?