आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी भी दो डायमेंशन वाले एरिया में वर्ग इंच (जिसे in 2 के रूप में भी लिखा जाता है) का पता करना आमतौर पर एक काफी सीधी प्रक्रिया होती है। सरलतम मामलों में, जब प्रश्न में एरिया एक स्क्वायर या रेक्टेंगल के आकार में होता है, तो वर्ग इंच में एरिया को चौड़ाई × लम्बाई समीकरण से दिखाया जाता है। दूसरी आकृतियों (वृत्त, त्रिभुज, आदि) के एरिया को कई विशेष गणितीय समीकरणों से कैल्क्युलेट कर सकते हैं। अगर आवश्यक हो, तो आप वर्ग फुट या वर्ग सेंटीमीटर से वर्ग इंच में साधारण कन्वर्जन भी कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

स्क्वायर या रेक्टेंगल में वर्ग इंच निकालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. स्क्वायर और रेक्टेंगल की चार सीधी भुजाएं होती हैं - रेक्टेंगल के केस में, विपरीत भुजाओं की लम्बाई समान होती है, जबकि स्क्वायर में सभी भुजाएं समान होती हैं। लम्बाई की वैल्यू निकालने के लिए स्क्वायर या रेक्टेंगल की कोई भी भुजा मापें। [१]
  2. अब अभी मापी जाने वाली भुजा को छूने वाली किसी भी भुजा को मापें। यह भुजा पहली भुजा से 90 डिग्री के कोण पर मिलनी चाहिए। यह दूसरा माप स्क्वायर या रेक्टेंगल की चौड़ाई है। [२]
    • चूँकि स्क्वायर की सभी भुजाएं समान होती हैं, तो स्क्वायर के लिए "लम्बाई" का माप "चौड़ाई" के माप के समान होना चाहिए। इस केस में, आपको केवल एक भुजा को मापना होता है।
  3. वर्ग इंच में अपने स्क्वायर या रेक्टेंगल का एरिया निकालने के लिए अपने लम्बाई और चौड़ाई के माप को गुणा करें। [3]
    • उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि रेक्टेंगल के लिए एरिया के लिए लम्बाई को 4 इंच और चौड़ाई को 3 इंच मापते हैं। इस केस में, आपके रेक्टेंगल का एरिया 4 × 3 = 12 वर्ग इंच है।
    • स्क्वायर के केस में, चूँकि सभी भुजाएं समान होती हैं, आप किसी एक भुजा का माप ले सकते हैं और वर्ग इंच में एरिया निकालने के लिए उसे खुद से गुणा (उसे "squaring" करना या दो की घात देना भी कहते हैं) कर सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

दूसरे शेप में वर्ग इंच निकालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. वर्ग इंच में वृत का एरिया निकालने के लिए, आपको केवल वृत के केंद्र से लेकर उसके किनारे तक की इंच लम्बाई चाहिए होती है। इस दूरी को वृत की त्रिज्या कहते हैं। यह नंबर निकाल लेने के बाद, उसे ऊपर वाले समीकरण में "r" की जगह सब्स्टीट्यूट कर दें। वृत में वर्ग इंच पता करने के लिए उसे खुद से गुणा करें, फिर गणित के कांस्टेंट pi (3.1415926...) से गुणा करें। [4]
    • इसलिए, 4 इंच त्रिज्या वाले वृत का एरिया 50.27 वर्ग इंच होगा, क्योंकि यह 3.14 x 16 का गुणनफल है।
  2. वर्ग इंच में त्रिभुज के एरिया को दोनों माप को इंच में रखते हुए उसके आधार को ("b") उसकी ऊँचाई ("h") से गुणा करके निकालते हैं। एक त्रिभुज का आधार उसकी एक भुजा की लंबाई होती है, जबकि इसकी ऊंचाई "आधार" भुजा से 90 डिग्री के कोण पर मापे जाने पर "आधार" भुजा से विपरीत कोने तक की दूरी होती है। त्रिभुज के एरिया को किसी भी तीन भुजाओं और विपरीत कोने के आधार और ऊँचाई से कैल्क्युलेट कर सकते हैं। [5]
    • इसलिए, अगर आप 4 इंच की लम्बाई को आधार चुनते हैं, और उसकी ऊँचाई 3 इंच है, तो आपका उत्तर 2 x 3 = 6 वर्ग इंच होगा।
  3. एरिया = b × h समीकरण से समानांतर चतुर्भुज का एरिया निकालें: समानांतर चतुर्भुज रेक्टेंगल के समान होते हैं, केवल अंतर यह है कि उनके कोने 90 डिग्री के कोण पर नहीं मिलते हैं। वर्ग इंच में समानांतर चतुर्भुज के एरिया को कैल्क्युलेट करने का तरीका रेक्टेंगल के कैल्क्युलेट करने के समान है - दोनों माप को इंच में रख कर समानांतर चतुर्भुज के आधार को उसकी ऊंचाई से गुणा करें। उसका आधार उसकी एक भुजा की लंबाई होता है, जबकि उसकी ऊँचाई समकोण पर मापी जाने वाली विपरीत भुजा से पहली भुजा की दूरी होती है। [6]
    • इसलिए, अगर चुनी हुई भुजा की लम्बाई 5 इंच है, और ऊँचाई 4 इंच है, तो एरिया 5 x 4 = 20 वर्ग इंच होगा।
  4. एरिया = 1/2 × h × (B+b) समीकरण को यूज करके समलंब चतुर्भुज का एरिया निकालें: समलंब चतुर्भुज एक चार-भुजाओं वाला आकार होता है जिसमें समानांतर भुजाओं का एक सेट और गैर-समानांतर भुजाओं का एक सेट होता है। वर्ग इंच में इसके एरिया को कैल्क्युलेट करने के लिए, आपको तीन माप (इंच में) लेने होंगे: लंबी समानांतर भुजा की लंबाई ("B"), छोटी समानांतर भुजा की लंबाई ("b"), और समलंब की ऊँचाई (" h") - समकोण पर मापी गई दो समानांतर भुजाओं के बीच की दूरी। दोनों भुजाओं की लंबाई को एक साथ जोड़ें, ऊंचाई से गुणा करें, फिर रिजल्ट को आधा कर दें ताकि समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल वर्ग इंच में मिल जाए। [7]
    • इसलिए, अगर आपके समलंब चतुर्भुज की लंबी भुजा 6 इंच की है, छोटी भुजा 4 इंच की है, और ऊँचाई 5 इंच है, तो रिजल्ट ½ x 5 x (6+4) = 25 वर्ग इंच है।
  5. एरिया = ½ × P × a समीकरण से हेक्सागोन का एरिया निकालें: यह फॉर्म्युला किसी भी रेगुलर हेक्सागोन के लिए काम करता है, जिसका मतलब है उसकी 6 बराबर भुजाएं और 6 बराबर कोण हैं। P परिधि, या 6 गुणा रेगुलर हेक्सागोन की एक भुजा की लम्बाई (6 x s) को दर्शाता है। a अंत:त्रिज्या (apothem) — हेक्सागोन के केंद्र से किसी भी भुजा के मध्यबिंदु (जो दो कोण के बीच में है) तक की लम्बाई को दर्शाता है। एरिया निकालने के लिए इन्हें गुणा करें और रिजल्ट को आधा कर दें। [8]
    • इसलिए, अगर आपके हेक्सागोन की 4 इंच की 6 बराबर भुजाएं हैं (जिसका मतलब है P = 6 x 4 = 24) और अंत:त्रिज्या (apothem) 3.5 इंच है, तो कैल्क्युलेशन ½ x 24 x 3.5 = 42 वर्ग इंच है।
  6. एरिया = 2a² × (1 + √2) समीकरण से ऑक्टागोन का एरिया निकालें: एक रेगुलर ऑक्टागोन के लिए (जिसकी 8 बराबर भुजाएं और 8 बराबर कोण हैं), एरिया निकालने के लिए आपको केवल एक भुजा (फॉर्म्युला में “a”) की लम्बाई पता लगनी होती है। उस माप को फॉर्म्युला में डालें और आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा। [9]
    • इसलिए, अगर रेगुलर ऑक्टागोन की भुजा लम्बाई 4 इंच है, तो 2(16) x (1 + 1.4) = 32 x 2.4 = 76.8 वर्ग इंच कैल्क्युलेट करेंगे।
विधि 3
विधि 3 का 3:

वर्ग इंच में बदलना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कैल्क्युलेशन करने से पहले अपने माप को इंच में कन्वर्ट करें: वर्ग इंच में अपना अंतिम उत्तर पाने के लिए, फॉर्म्युला के लिए जरुरी माप (जैसे की लम्बाई, ऊँचाई, या अंत:त्रिज्या) को इंच में प्रदान करना सबसे आसान होता है। इसलिए अगर आपके वर्ग की भुजाएं 1 फुट हैं, तो एरिया की कैल्क्युलेशन करने से पहले उसे 12 इंच में कन्वर्ट करें। माप की कुछ कॉमन युज्नित के लिए यहाँ कुछ कन्वर्जन फैक्टर दिए हुए हैं:
    • 1 फुट = 12 इंच
    • 1 यार्ड = 36 इंच
    • 1 सेंटीमीटर = 0.3937 इंच
    • 1 मीटर = 39.3701 इंच
    • 1 मिलीमीटर = 0.0394 इंच
  2. वर्ग फीट से वर्ग इंच में कन्वर्ट करने के लिए 144 से गुणा करें: 1 वर्ग फुट 1 स्क्वायर फुट (या 1 फुट गुणा 1 फुट) होता है; इसका मतलब है की वह 12 इंच गुणा 12 इंच, या 144 वर्ग इंच भी है। इसलिए, अगर आपका एरिया वर्ग फुट में है, तो वर्ग इंच में एरिया निकालने के लिए उसे 144 से गुणा करें। [10]
    • उदाहरण के लिए, 400 वर्ग फुट = 400 x 144 = 57600 वर्ग इंच
  3. वर्ग सेंटीमीटर से वर्ग इंच में कन्वर्ट करने के लिए 0.155 से गुणा करें: 1 सेंटीमीटर लगभग 0.394 इंच के बराबर होता है, और 0.394 का वर्ग (0.394 x 0.394) 0.155 होता है। इसलिए, अगर आपको 250 वर्ग सेंटीमीटर के रिजल्ट को कन्वर्ट करना है, तो 38.75 वर्ग इंच पाने के लिए 250 को 0.155 से गुणा करें। [11]
    • 1 वर्ग मीटर भी 10,000 वर्ग सेंटीमीटर के बराबर होता है, और एक वर्ग किलोमीटर 10,000,000,000 वर्ग सेंटीमीटर के बराबर होता है। इसलिए, एक वर्ग किलोमीटर = 10,000,000,000 वर्ग सेंटीमीटर x 0.155 = 1,550,003,100 वर्ग इंच है।

संबंधित लेखों

फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
भाग करें (Division Kaise Kare)
मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
ग्राम को किलोग्राम में बदलें
षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?