आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
यह विकीहाउ आपको सिखाता है कि पूरे वेबपेज का एक से दूसरी भाषा में अनुवाद/ट्रांसलेट कैसे करना है।
चरण
-
अपने वेबपेज पर जाएं: आपकी पसंद के किसी भी वेब ब्राउज़र में वेबपेज ढूंढें और खोलें जिसको आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
-
वेबपेज के यूआरएल (URL) को कॉपी करें: वेब ब्राउज़र की विंडो पर सबसे ऊपर एड्रेस बार में यूआरएल को सेलेक्ट करें, फिर Ctrl + C (Windows) या ⌘ Command + C (Mac) दबाएँ।
-
अपने कॉपी किए यूआरएल को बाएँ टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट करें: बाएं टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें, फिर Ctrl + V (Windows) या ⌘ Command + V (Mac) दबाएँ।
-
एक ट्रांसलेशन भाषा को चुनें: दाएँ-तरफ के टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर पर क्लिक करें, फिर जिस भाषा में आप वेबपेज को देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
-
Translate पर क्लिक करें: वह दाएँ टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर नीला बटन है। इससे आपका ट्रांसलेट किया हुआ वेबपेज नए टैब में खुल जाएगा।
- अगर ट्रांसलेट किया वेबपेज नहीं खुलता है, तो आप दाएँ टेक्स्ट बॉक्स में उसकी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
-
गूगल क्रोम को खोलें: क्रोम ऐप आइकन पर क्लिक या डबल-क्लिक करें, जो एक लाल, पीले, हरे, और नील गोले के जैसा दिखता है।
-
बिल्ट-इन ट्रांसलेट सुविधा का उपयोग करें: गूगल क्रोम अपने आप उन वेबसाइटों को ट्रांसलेट कर देगा जो आपके ब्राउज़र की डिफ़ॉल्ट भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में हैं:
- जिस वेबपेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं उस पर जाएँ।
- पूछे जाने पर translate पर क्लिक करें।
- अगर आपको translate विकल्प नहीं दिखता है, तो एड्रेस बार के दाएँ तरफ गूगल ट्रांसलेट लोगो पर क्लिक करें, फिर translate पर क्लिक करें।
- अगर आप मशीन ट्रांसलेशन चाहते हैं तो यहाँ पर आपको गूगल ट्रांसलेट एक्सटेंशन मिल सकता है।
-
⋮ पर क्लिक करें: वह क्रोम विंडो के ऊपरी-दाएँ कोने में है। एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
-
Settings पर क्लिक करें: आपको यह विकल्प ड्रॉप-डाउन मेनू में मिलेगा।
-
नीचे जाएँ और Advanced ▼ पर क्लिक करें: यह पेज पर सबसे नीचे है।
-
नीचे जाएँ और Language पर क्लिक करें: यह language मेनू को बड़ा कर देगा।
-
Add languages पर क्लिक करें: वह आपको "Languages" सेक्शन में मिलेगा। इससे आपको एक पॉप-अप मेनू दिखाई देगा।
-
एक भाषा को चुनें: भाषा के बगल में स्थित बॉक्स को टिक करें जिसमें आप वेबपेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
-
Add पर क्लिक करें: वह पॉप-अप विंडो पर सबसे नीचे है।
-
⋮ पर क्लिक करें: यह आपकी चुनी हुई भाषा की दाएँ तरफ है। एक मेनू दिखाई देगा।
-
"Offer to translate pages in this language" बॉक्स को चेक करें: वह मेनू में है। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी चुनी भाषा को सपोर्ट करने वाला वेबपेज translate ऑप्शन दिखाएगा।
-
भाषा को मेनू में ऊपर मूव करें: अगर आप वेबपेजों को डिफ़ॉल्ट भाषा में देखना चाहते हैं, तो फिर भाषा की दाईं तरफ ⋮ पर क्लिक करें, फिर ड्रॉप-डाउन मेनू में Move to top पर क्लिक करें।
- ध्यान रखें कि सभी वेबसाइटें आपकी सेलेक्ट की गई भाषा में नहीं दिख पाएंगी।
-
फायरफॉक्स को खोलें: फायरफॉक्स आइकन पर क्लिक या डबल-क्लिक करें, जिसमें एक नारंगी लोमड़ी एक गहरे-नीले ग्लोब के चारों ओर लिपटी होती है।
-
Translator add-on installation page खोलें: यह एड-ऑन आपको गूगल ट्रांसलेट वेबसाइट का उपयोग किए बिना गूगल ट्रांसलेट के द्वारा पूरे फायरफॉक्स वेबपेज को ट्रांसलेट करने देगा।
-
Add to Firefox पर क्लिक करें: यह पेज के बीच में एक नीला बटन है।
-
पूछे जाने पर Add पर क्लिक करें: यह फायरफॉक्स में एड-ऑन को इंस्टॉल करने देता है।
-
पूछे जाने पर OK पर क्लिक करें: यह कन्फर्म करेगा कि एड-ऑन सफलतापूर्वक इंस्टॉल हो गया है।
-
एक वेबपेज पर जाएँ: जिस वेबपेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं उसे ढूंढें और खोलें।
-
ट्रांसलेटर आइकन पर राइट-क्लिक करें: यह फायरफॉक्स के ऊपरी-दाएँ कोने में एक स्पीच बबल आइकन है। इससे एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
- अगर आपको ट्रांसलेटर आइकन नहीं दिखता है, तो पहले विंडो में ऊपर दाएँ तरफ ☰ पर क्लिक करें। आपको ट्रांसलेटर आइकन ड्रॉप-डाउन मेनू में सबसे ऊपर दिखना चाहिए।
-
Translate this page to [Language] पर क्लिक करें: यह विकल्प ड्रॉप-डाउन मेनू में है। आपका ट्रांसलेटड वेबपेज नए टैब में खुल जाएगा।
-
अगर जरुरत पड़े तो ट्रांसलेशन भाषा को बदलें: निम्नलिखित चरणों से आप पेज के ट्रांसलेशन के लिए ट्रांसलेटर द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा को बदल सकते हैं:
- ट्रांसलेटर आइकन पर राइट-क्लिक करें।
- Options (change language) पर क्लिक करें।
- web translation पर क्लिक करें।
- "Select target language" ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू में एक भाषा चुनें।
- पेज पर सबसे ऊपर save options पर क्लिक करें।
-
माइक्रोसॉफ्ट एज को खोलें: एज ऐप आइकन को क्लिक या डबल-क्लिक करें, जो नीले बैकग्राउंड पर सफ़ेद "e" या गहरे-नीले "e" जैसा दिखता है।
-
Translator for Edge add-on page खोलें: यह एड-ऑन आपको आपके कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट भाषा के अलावा अन्य भाषा वाले पेज को आपकी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट करने देगा।
-
Get पर क्लिक करें: आपको यह विकल्प पेज के बीच में दिखेगा। इससे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर ऐप खुल जाता है।
-
माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में Get पर क्लिक करें: वह विंडो की दाईं तरफ एक नीला बटन है। एज के लिए ट्रांसलेटर इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा।
- इस एड-ऑन को इंस्टॉल होने में कुछ मिनट लग सकते हैं।
-
पूछे जाने पर Turn it on पर क्लिक करें: यह नीला बटन आपको एज में दिखाई देगा। इससे एज के लिए ट्रांसलेटर का इंस्टालेशन पूरा हो जाता है।
-
अपने वेबपेज पर जाएँ: जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उस वेबपेज को खोलें।
- ध्यान रखें कि यह वेबपेज आपके कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट भाषा से अलग भाषा में होना चाहिए।
-
"Translate" मेनू दिखने तक इंतजार करें: आपको यह ड्रॉप-डाउन मेनू विंडो में ऊपर दाएँ तरफ दिखना चाहिए।
- आप एड्रेस बार की दाईं तरफ दिखने वाले एज ट्रांसलेटर आइकन को भी क्लिक कर सकते हैं।
-
एक भाषा को चुनें: ड्रॉप-डाउन मेनू में करंट "Translate To" भाषा पर क्लिक करें, फिर आने वाले ड्रॉप-डाउन मेनू में उस भाषा पर क्लिक करें, जिसमें आप वेबपेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
-
Translate पर क्लिक करें: वह ड्रॉप-डाउन मेनू में सबसे नीचे है। इससे पेज आपकी चुनी भाषा में रिलोड हो जाता है।
-
सफारी को खोलें: सफारी ऐप आइकन पर क्लिक करें, जो स्क्रीन पर नीचे आपके मैक डॉक में एक नीले कम्पास जैसा दिखता है।
-
Translate extension for Safari खोलें: यह एक्सटेंशन आपको पूरे वेबपेज को ट्रांसलेट करने देता है।
-
Install now पर क्लिक करें: वह एक्सटेंशन आइकन की दाईं तरफ है। इससे सफारी में एक्सटेंशन इंस्टॉल हो जाएगा।
-
जिस वेबपेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं उस पर जाएँ: जिस वेबपेज को आप किसी अन्य भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उसको ढूंढें और खोलें।
-
पेज पर खाली जगह को राइट-क्लिक करें: एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
- आपके मैक के आधार पर आपको खाली जगह सेलेक्ट करते समय Control दबाए रहने की जरुरत पड़ सकती है।
-
Translate this page पर क्लिक करें: वह ड्रॉप-डाउन मेनू में है। इससे एड्रेस बार के नीचे विंडो में सबसे ऊपर एक टूलबार खुल जाता है।
-
एक भाषा को चुनें: दिखाई देने वाले टूलबार में "Language" ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें, फिर ट्रांसलेट किए वेबपेज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को चुनें।
-
"Translate" एरो को क्लिक करें: वह टूलबार में सबसे नीचे हैं। इससे आपका वेबपेज आपकी चुनी भाषा में रिलोड हो जाएगा। [१] X रिसर्च सोर्स
सलाह
- अगर आपके वेबपेज का कंटेंट आपके कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट भाषा से अलग है, तो आपका ब्राउज़र उसे एडजस्ट कर लेगा।
चेतावनी
- ट्रांसलेशन हमेशा सही नहीं होता है। असाइनमेंट या अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के लिए वेब ब्राउज़र ट्रांसलेशन के उपयोग से बचें।
- सभी वेबपेज ट्रांसलेशन सपोर्ट नहीं करते हैं।