आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कभी आपने ध्यान दिया है कि रेस्तरां में जो बर्फ दी जाती है वह साफ़ और पारदर्शी होती है लेकिन जो आपके फ्रिज की बर्फ ट्रे से निकाली जाती है वो सफ़ेद और धुंधली होती है ? Regular ice जब पानी में घुली हुई वायु बहुत छोटे-छोटे बुलबुलों में बदल जाती है तो बर्फ धुंधली हो जाती है| या फिर जब बर्फ इस तरह से जम जाती है कि वह बड़े कण निर्मित नहीं कर पाती है तब सफेद या अस्त्पष्ट हो जाती है | [१] इन्ही अशुद्धियों के कारण अपारदर्शी बर्फ शुद्ध,पारदर्शी बर्फ कि तुलना में कमज़ोर होती है और जल्दी पिघल जाती है| “आइस नर्ड” ने बिना रेस्तरां में जाये अच्छी गुणवत्ता की बर्फ बनाने के कई तरीके ढूंढे हैं| अपने घर में शुद्ध पारदर्शी बर्फ बनाने के लिए इन तरीको का उपयोग कीजिये|

विधि 1
विधि 1 का 4:

उबले पानी की विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह विधि असुतजल का उपयोग करने से लेकर, बर्फ जमने से पहले, पानी से हवा और खनिज अशुद्धियों को जितना संभव हो निकाल देगी| साफ़ किया हुआ बोतल बंद पानी या रिवर्स ओसमोसिस (reverse osmosis) द्वारा शुद्ध किये गए पानी से काम चलाया जा सकता है | [२]
  2. उबालने की प्रक्रिया में बुलबुले पानी से निकल जाते हैं, जिससे पानी के कण फ्रीजर में आपस में चिपक जाते हैं|
    • पहली बार उबालने के बाद पानी ठन्डे होने दें फिर दोबारा उबालें|
    • धूल को सतह पर एकत्र होने के लिए पानी को ढक कर रखें|
  3. बर्फ की ट्रे या अन्य साँचो में पानी डालें और उसे कणों से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढक दें: सुनिश्चित करलें कि पानी को ट्रे में डालने से पहले ठंडा कर लिया है ताकि प्लास्टिक पिघले नहीं| यदि आप और अच्छी बर्फ बनाना चाहते हैं तो और बड़े वर्ग (cubes) या बर्फ में गोले बनाने का प्रयास करें |
  4. जमने के लिए कुछ घंटे छोड़ दें|
  5. ट्रे को बाहर निकालें और सावधान से शुद्ध पारदर्शी बर्फ को निकालें: [३]
विधि 2
विधि 2 का 4:

बर्फ ज़माने की टॉप डाउन प्रक्रिया

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जैसा कि आप पिकनिक के लिए भोजन और पेय पदर्थो में ठन्डे करने के लिए उपयोग करते हैं लेकिन यह इतना छोटा होना चाहिए कि आपके फ्रीजर में बन जाये | कूलर बर्फ को इंसुलेट (insulator) करेगा जिससे उसे ऊपर से नीचे छोटे-छोटे जमाया जा सके|
  2. अपनी बर्फ ट्रे, सांचे या अन्य बर्तन को कूलर में नीचे रख दें: कूलर को बंद नहीं करें| यदि आप कर सकते हैं तो बड़े बर्फ के टुकड़े ज़माने वाली ट्रे , या छोटे बर्फ की श्रंखला बनाने वाली आयताकार प्लास्टिक या सिलिकॉन के बर्तन का उपयोग कर सकते हैं| [४]
  3. इस पद्धति के समर्थक दावा करते हैं कि आप उबला हुआ पानी या डिसटिल पानी का भी उपयोग कर सकते हैं|
  4. अपनी बर्फ की ट्रे या सांचे के आसपास पानी भरते हुए कूलर के निचले हिस्से में पानी डाल दें : यह पानी आपके बर्फ के टुकड़ो को बंद करेगा (seal) और उसे नीचे और आसपास की ठंडी हवा से बचाकर रखेगा |
  5. सुनिश्चित करें कि आपका फ्रीजर बहुत ठंडा न हो —17-25°F (-3 -8°C) ठीक रहेगा | कूलर को 24 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें |
  6. इसके बाद कूलर को बाहर निकालें और सावधानीपूर्वक आइस ट्रे या सांचे से बर्फ को निकालें: इस बर्फ में ऊपरी सतह पर एक पतली अशुद्ध परत होगी किन्तु बाकी की बर्फ शुद्ध और पारदर्शी होगी|
  7. अपनी ट्रे के आसपास से बर्फ को हटायें और बर्फ के टुकड़ो को निकाल लें।
  8. उन्हें एक मिनट के लिए बाहर छोड़ दें ताकि ऊपर की अशुद्ध बर्फ पिघल के हट जाये। अब आपके पास बड़े,ठोस बर्फ के टुकड़े हैं: [५]
विधि 3
विधि 3 का 4:

बर्फ जमाने की उच्च तापमान वाली विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह आपके फ्रीजर का उच्चतम तापमान होना चाहिए। यदि आप अपने पूरे फ्रीजर को इतना गरम नहीं रखना चाहते हैं तो जितना चाहते है उतना ठंडा रखें और बर्फ की ट्रे को शेल्फ (shelf) के ऊपर रखें |
  2. बर्फ की ट्रे या सांचे को पानी से भरें और फ्रीजर में रख दें: इसको 24 घंटे के लिए छोड़ दें | धीमी बर्फ जमने की प्रक्रिया के कारण वायु और अशुद्धियाँ निकल जाती हैं जिससे कि शुद्ध साफ़ बर्फ प्राप्त हो| [६]
विधि 4
विधि 4 का 4:

नीचे से ऊपर की तरफ बर्फ ज़माने की विधि (तल से बर्फ ज़माने की विधि)

आर्टिकल डाउनलोड करें

पिछली विधियों के विपरीत पहली बार छोड़कर, यह शुद्ध पारदर्शी बर्फ बनाने की सबसे उत्तम विधि है बल्कि यदि आप बर्फ बनाने की ट्रे में सीधे नल से पानी डालते हैं तब भी यह विधि काम करती है | नीचे से ऊपर की ओर बर्फ बनाने की प्रक्रिया में हवा के बुलबुले हटाए जा सकते हैं | इसे नीचे की सतह को किसी बहुत ठंडी वास्तु के संपर्क में लाकर किया जा सकता है | [७] जिस वस्तु के संपर्क में रखना है वह तरल हो तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि इस तरह से निचली सतह पूरी तरह से संपर्क में रहेगी जिससे उसकी गर्मी तेजी से बाहर निकल जाये | नमक का पानी इसके लिए उपयुक्त तरल पदार्थ है |

  1. एक बर्तन में पानी भरकर फिर उसे जमने से रोकने के लिए उसमें बहुत सारा नमक डालकर उसको फ्रीजर में रख दीजिये: यह ध्यान रखना है कि कटोरे में बहुत कम पानी ना हो, नहीं तो ठन्डे करने की प्रक्रिया नमक के पानी को 0°C तक गर्म कर देगी | नमक के पानी को जमने से रोकने के लिए फ्रीजर जितना ज्यादा ठंडा होगा नमक की मात्रा उतनी ज्यादा होना चाहिए| आप अपने अनुभव से सीखेंगे कि आप फ्रीजर को जितने तापमान पर रखते हैं उसके लिए कितना नमक ज़रूरी है |
  2. नमक के पानी को ठंडा करने के लिए फ्रीजर में कम-से-कम 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  3. पानी को उबालें और उसमें से अत्यंत सूक्ष्य बुलबुले निकालने के लिए उसे ठंडा करें।
  4. बर्फ की ट्रे में बर्फ को ऊपर से जमने से रोकने के लिए नमक के पानी के कटोरे को फ्रीजर से निकालें।
  5. बर्फ की ट्रे में पानी भरें और नमक के पानी के ऊपर फ्रीजर में रखें जो कि ताजे पानी से ज्यादा घनत्व वाला है जिससे बुलबुले रहित मजबूत बर्फ मिलता है क्योंकि बर्फ जमने के दौरान बिना किसी रुकावट के यह प्रक्रिया संपन्न होती है|
  6. बर्फ की ट्रे को पिघलने से रोकने के लिए फिर से फ्रीजर में रख दें।
  7. नमक के पानी के बर्तन की फिर से फ्रीजर में रख दें ताकि अगली बार बर्फ जमायें तो पहली प्रक्रिया को दोहराना न पड़े।

सलाह

  • अगर आपको इतना छोटा कूलर नहीं मिलता है जो आपकी फ्रिज में बन जाये तो आप बाज़ार से इंसुलेटेड आइस ट्रे खरीद सकते हैं |
  • पानी उबालने के लिए एल्युमीनियम की जगह स्टील के बर्तन का प्रयोग करें|

चेतावनी

  • गरम पानी का उपयोग करते हुए सावधान रहें | गरम पानी को आइस ट्रे में डालने से पहले ठंडा हो जाने दें |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८९५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?