आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
जब भी आप चाकू से छुटकारा पाना चाहते हैं, ये सुनिश्चित करें की आप कुछ सुरक्षा निर्देशों का पालन कर रहे हैं | कम धार वाले ब्लेड भी कई बार हाथ काट देते हैं, जिससे चाकू संभालने वाले पर खतरा बना रहता है | चाकू से छुटकारा पाने से पहले, ये देख लें की आपके चोट ना लगे इसलिए उसको सब तरफ से लपेट दिया हो | उसके बाद छुटकारा पाने का तरीका चुनें |
चरण
-
बबल व्रैप (bubble wrap) का इस्तेमाल करें: अगर आप अपना चाकू फेंकने वाले हैं, तो बबल व्रैप सबसे बेहतरीन विकल्प है | ये ब्लेड को सुरक्षित रूप से ढकता है, और छुटकारे के समय चोट या दुर्घटना की सम्भावना को कम करता है |
- आप सबसे पहले चाकू को बुचर पेपर (butcher paper) में लपेटना चाहेंगे | फिर, चाकू को बबल व्रैप की कुछ परतों में लपेटें | [१] X रिसर्च सोर्स
- अगर ज़रुरत हो, तो बबल व्रैप को बंधा हुआ रखने के लिए, डक्ट टेप की एक परत उसके आसपास लपेटें |
-
इस काम के लिए कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें: चाकू से छुटकारा पाते समय आप उस पर कार्डबोर्ड की एक अधिक परत लगाने की सोच सकते हैं | उसे फेंकने से पहले किसी पुराने जूते के डिब्बे या कार्डबोर्ड के डिब्बे में रखने की सोचें | ये तब भी असरदार रहता है जब आप चाकू किसी को दान करना चाहते हैं | [२] X रिसर्च सोर्स
-
अन्य सामान का इस्तेमाल करें: अगर आपके पास कार्डबोर्ड या बबल व्रैप नहीं है, तो आप न्यूज़पेपर, पुराने कपड़े, मोज़े, या किसी और सामान से भी ब्लेड को लपेट सकते हैं | बस अपने द्वारा चुने गए सामान की कुछ परतों में चाकू को लपेटें | अगर ज़रूरी हो, तो सामान के आसपास थोड़ी टेप लगाएँ ताकि चाकू अपने स्थान पर ही रहे |
-
लपेटे हुए चाकू को कार्डबोर्ड के डिब्बे में डालें और फेंक दें: अगर आपने चाकू को फेंकने की ठान ली है, तो फेंकने से पहले उसे डिब्बे में रख दें | कचरे में फेंकने से पहले बॉक्स को डक्ट टेप से सब तरफ से सील कर दें | इससे कचरा उठाने वाले को चोट लगने की सम्भावना कम हो जाती है | [३] X रिसर्च सोर्स
-
चाकू को रीसायकल करें: अगर आपका स्थानीय रीसाइक्लिंग सेंटर धातु स्वीकार करता है, तो आप अपनी चाकू को रीसायकल कर सकते हैं | अगर आप रीसाइक्लिंग सेंटर के नियमों के बारे में नहीं जानते हैं, तो उन्हें कार्य के समय में फोन करके पूछें | रीसाइक्लिंग से पहले भी अपने चाकू को ढंग से लपेट कर सुरक्षित कर लें | [४] X रिसर्च सोर्स
-
किसी प्रोफेशनल धार तेज़ करने वाले से संपर्क करें: फिर चाहे आपको उस चाकू की कोई ज़रुरत नहीं हो, एक प्रोफेशनल धार तेज़ करने वाले से संपर्क करना एक बेहतरीन विचार है | येलो पेजेज और इंटरनेट पर जांच कर देखें की आपके क्षेत्र में कोई प्रोफेशनल धार तेज़ करने वाला है | वो आपसे पुराना चाकू खरीदने में रूचि दिखायेगा क्योंकि उसे उपयोगी बना कर अन्य कार्य में प्रयोग किया जा सकता है | [५] X रिसर्च सोर्स
-
दान करने की सोचें: आप चाकू को दान करने का विचार भी बना सकते हैं | चाहे उसकी धार नुकीली नहीं हो, कोई भी उसको खरीद धार पैना कर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जायेगा | स्थानीय बिज़नेस से संपर्क कर पूछें की क्या वो दान में चाकू लेना पसंद करेंगे | [६] X रिसर्च सोर्स
-
उसे रद्दी धातु की तरह बेच दें: पहले ये जानने की कोशिश करें की आपका चाकू किस धातु का बना | अधिकतर चाकू स्टील, लोहे या अन्य धातुओं के मिश्रण से बने होते हैं | धातु की प्रकार पर निर्भर, आप उसे रद्दी में बेच सकते हैं | ऑनलाइन येलो पेजेज में देखें और कुछ ज़रूरी फोन कॉल्स करें | देखें की क्या कोई आपके पुराने चाकू को रद्दी में खरीदने को तैयार है | [७] X रिसर्च सोर्स
सलाह
- छुटकारा पाने के इंतज़ार में चाकू को खुला छोड़ने, जैसे की सड़क के किनारे पर, की गलती से बचें |
- किसी स्थानीय स्काउट ग्रुप को दान कर दें | उन्हें शायद अपनी सुरक्षा और अन्य कामों के लिए इसकी ज़रुरत हो |
चेतावनी
- छुटकारा पाते समय बच्चों को चाकू ढूंढने और संभालने से रोकें |
रेफरेन्स
- ↑ https://unclutterer.com/2010/07/16/ask-unclutterer-getting-rid-of-knives/
- ↑ https://unclutterer.com/2010/07/16/ask-unclutterer-getting-rid-of-knives/
- ↑ https://unclutterer.com/2010/07/16/ask-unclutterer-getting-rid-of-knives/
- ↑ http://www.apartmenttherapy.com/how-do-you-dispose-of-old-knives-good-questions-207361
- ↑ https://unclutterer.com/2010/07/16/ask-unclutterer-getting-rid-of-knives/
- ↑ https://unclutterer.com/2010/07/16/ask-unclutterer-getting-rid-of-knives/
- ↑ https://unclutterer.com/2010/07/16/ask-unclutterer-getting-rid-of-knives/