आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

स्कूल में डेटिंग (Dating) करना काफी कंफ्यूज़ कर सकता है और दिमाग को उलझा सकता है, खासकर जब आपका किसी पर क्रश (crush) हो या आप उन्हें लाइक करते हों। आप किसी को डेट करने के लिए उनके साथ जबरदस्ती तो नहीं कर सकते, लेकिन ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे आप लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते हैं और उनका ध्यान खींच सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

लड़कियों से बात करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जिस लड़की को आप लाइक करते हों उससे बात करें। [१]
    • जब आप उसे स्कूल में या प्लेग्राउंड में मिलें तो "हाई (hi)" कहें।
    • अगर आपने पहले कभी किसी लड़की से बात नहीं कि है, तो बस कम से कम उसे एक स्माइल देने की हिम्मत, और बाद में हाई भी कहने की कोशिश करें, इससे उसे साफ हो जाएगा कि आप क्या चाहते हैं।
    • अगर आप जिस लड़की को लाइक करते हैं उससे कभी नहीं मिलेंगे, तो वो इस बात को कभी नहीं जान पाएगी।
    • उससे बात करते वक़्त शर्माएं नहीं। कॉन्फिडेंस से लड़कियां अट्रैक्ट होती हैं।
    • उसे बहुत देर तक न घूरें। इससे उन्हें अनकम्फ़र्टेबल (uncomfortable) लगेगा और वो सोचेंगी उनके चेहरे पर कुछ गड़बड़ हैं।
    • जब आप खुद को इंट्रोड्यूस (introduce) करें, तब खुलकर और एनरजेटिक (energetic) रहें। नजरें न चुराएं, या बहुत धीमी आवाज़ में न बोलें और न ही अपनी बॉडी को सिकोड़ें।
    • शुरुआत में नार्मल। उसे पूछें कि वो कैसी है, क्या चल रहा है, वगैरा-वगैरा।
  2. जिस लड़की को आप लाइक करते हों उससे बात करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें: वो फेसबुक या ट्विटर चलाती होगी। इन चीजों को कहकर ऑनलाइन बातचीत शुरू करें:
    • "हाए, कैसे हो?"
    • "क्या चल रहा है?"
    • उसकी फोटोज पर कमेंट करें। अगर उसका कोई पेट (pet) हो तो उसे उसके बारे में पूछें। अगर वो कोई स्पोर्ट खेलती हो तो आप उससे उसके बारे में भी बात कर सकते हैं।
  3. लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है।
    • उसे फ़्रेंडली कॉम्पलिमेंट दें। हर बार उसके लुक्स (looks) की तारीफ ही न करें।
    • लड़कियों को ये पसंद नहीं कि कोई सिर्फ इस पर ही ध्यान दे कि वो कैंसी दिखती हैं। अगर वो किसी और चीज़ में अच्छी हो तो उसे उसके बारे में बताएं!
    • किसी लड़की को कॉम्पलिमेंट करने के लिए आप कह सकते हैं, "तुम बहुत अच्छा डांस करती हो।" या "आज मुझे हिस्ट्री क्लास में तुम्हारा आंसर (answer) बहुत अच्छा लगा।"
    • अगर वो स्पोर्ट खेलती है, तो उसके मैच के बारे में उसकी तारीफ करें: "तुम, पिछले फुटबॉल मैच में बहुत अच्छा खेल रही थी।"
  4. उसके साथ लंच में या स्कूल के बाद होने वाली एक्टिविटी (activity) में बात करें: अपने बारे में उससे बातें शेयर करने में हिचकिचाएं नहीं, इससे वो आपको जान पाएगी।
    • उसकी फैमिली, फेवरेट सब्जेक्ट, और उसके इंटरेस्ट के बारे में पूछें।
    • बातचीत करते वक़्त, आई कॉन्टैक्ट बनाएं और ये जताएं की आप सुन रहे हैं। आप कह सकते हैं "मुझे लगता है ये बहुत बढ़िया हैI" या "ये बहुत अच्छा है। मुझे इसके बारे में और बताओ।"
  5. जिस लड़की को आप लाइक करते हैं उसे जानने की कोशिश करें: जिन चीजों को वो करती है उनमें शामिल होने की कोशिश करें। [२]
    • जिन चीजों जो वो पसंद करती है उनमें इंटरेस्ट दिखाने से आप उसके साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।
    • जो स्कूल एक्टिविटी उसे पसंद हैं उनमें इंटरेस्ट लेने से आप उसे और ज्यादा जान पाएंगे। इससे उसे लगेगा कि आप उन चीजों में इंटरेस्ट दिख रहे हैं जो सब पसंद हैं।
    • जैसे कि, आप उसे चैरिटी जमा करने में मदद कर सकते हैं, या उसके ग्रुप प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं।
    • बात शुरू करने के लिए आप कह सकते हैं, "मुझे पता चला कि तुम ______ में हो। मैं_____ में बहुत अच्छा हूँ और चाहिए तो तुम्हारी मदद कर सकता हूँ।"
  6. अगर लड़कियों को लगे कि आप शो ऑफ कर रहे हैं तो वो इम्प्रेस नहीं होती।
    • उसे उन चीजों के बारे में सवाल पूछें जो करना उसे पसंद हों, उसके पेट्स, उसकी फैमिली और स्कूल के बारे में भी पूछें।
    • आप बीच-बीच में अपने बारे में भी बता सकते हैं।
    • हमेशा बातचीत को उसपर ले जाएं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

स्कूल में लड़कियों को इम्प्रेस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जिसे आप लाइक करते हों उस लड़की के लिए अच्छी चीज़ें करें: उसकी फेवरेट चीजों के बारे में पता करें और उसे उनसे सरप्राइज करें। [३]
    • अगर उसका कोई फेवरेट फ्लावर (flower) है, तो उसे उसके लिए तब तक न खरीदें जब तक आप दोनों रिलेशनशिप में न हों।
    • उसकी भारी बुक्स या बैग को उसकी क्लास तक ले जाने के लिए उसे पूछें।
    • उसकी फेवरेट खाने की चीज़ को स्कूल में या किसी और एक्टिविटी में लाएं।
    • उसके किसी स्कूल इवेंट में उसकी मदद करें।
  2. जिस लड़की को आप लाइक करते हों उसके बारे में न कोई अफवाह सुनें न फैलाएं। [४]
    • अपने बारे में फैल रही बातों से जूझना हाई स्कूल में मुश्किल होता है, खासकर लड़कियों के लिए।
    • अगर कोई उसके लिए गलत बातें कहे, तो उसका बचाव करें।
    • अपने दोस्तों को उसके या उसके दोस्तों के बारे में बातें य अफवाहें न फैलाने दें।
  3. उसे उसकी पसंद की मूवी देखने जाने या ऐसे एक्टिविटी करने के लिए पूछें जो उसे पसंद हो।
    • किसी लड़की के साथ कुछ देर के लिए फ़्लर्ट करने के बाद आप उसे डेट पर जाने के लिए पूछ सकते हैं।
    • बस उससे पूछें <" मैं सन्डे को______के लिए जा रहा हूँ, क्या तुम भी आओगी?", इससे उसे पता चल जाएगा कि चाहे वो न भी आए फिर भी आप जाएंगे। जो भी करें कॉंफिडेंट के साथ करें।
    • अगर आपको पता चल जाए जी उसने किसी इवेंट (event) में जाने के लिए इंटरेस्ट दिखाया है, तो उसे वहां ले जाने के लिए पूछें। कहें कि "मैंने सुना कि तुम सन्डे को वो मूवी देखने जाना चाहती थी। अगर अभी भी जाना चाहती हो तो मेरे साथ आ सकती होI"
    • उसके इंटरेस्ट के हिसाब से उससे डेट पर जाने के लिए पूछें।
    • अगर वो मना कर दे तो उससे जबरदस्ती न करें और बुरा भला न कहें।
    • आपको डेट पर बहुत ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं। डेट इस बात से नहीं आंकी जाएगी कि उसपर कितना खर्चा हुआ बल्कि इससे आंकी जाएगी कि आप दोनों ने कैसा समय बिताया।
    • अगर आप या लड़की शुरुआत में शर्मा रहे हों, तो ग्रुप डेट या डबल डेट करने की कोशिश करें ताकि थोड़ा प्रेशर कम हो जाए।
  4. इससे आपके चांस बहुत कम हो जाएंगे।
    • उसे थोड़ी जगह दें। हमेशा उसी के साथ ही न रहें।
    • स्कूल या एक्स्ट्रा एक्टिविटी में उसी का पीछा न करते रहें। अपनी मुलाकातों को नेचुरल रहने दें उन्हें जल्दी लाने के लिए कोशिश न करें।
    • बहुत ज्यादा कोशिश न करें। अगर किसी लड़की ने आपको कह दिया हो कि वो इंटरेस्टेड नहीं है, तो उसे तंग न करें।
  5. अपने क्रश के सामने आपको जितना हो सकते उतना सुंदर लगना है। [५]
    • आपका पर्सनल स्टाइल जो भी हो, ये ध्यान रखें कि आपके कपड़े साफ हों और उनमें सिलवटें न हों।
    • ध्यान रखें कि आप साफ-सुधरे लग रहे हैं।
    • आपको रोजाना साफ-सफाई रखनी है— नहाना, डीओ लगाना, ब्रश करना इत्यादि।
    • अच्छे कपड़े पहनने से आपके अंदर कॉन्फिडेंस आएगा।
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपनी पर्सनैलिटी से उसका ध्यान खींचना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी पर्सनैलिटी को दिखाने में न डरें और कॉंफिडेंट रहें। [६]
    • लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं जो अपने आप को कम नहीं समझते, और जिनमें सेल्फ कॉन्फिडेंस होता है।
    • अगर आप क्रिएटिव हैं, तो आप किसी म्यूसिक ग्रुप, आर्ट ग्रुप, या थिएटर को जॉइन कर सकते हैं। वहां आप ऐसी लड़कियों से मिल सकते हैं, जिनके इंटरेस्ट और टैलेंट आप जैसे ही हों, और आप उन्हें अट्रैक्ट कर सकते हैं।
  2. चाहे आप किसी लड़की के पीछे भी लगे हों, तब भी आपको स्पोर्ट्स, आर्ट्स या स्कूल एक्टिविटी को नहीं छोड़ना चाहिए। [७]
    • जिस लड़की को आप लाइक करते हैं पूरा टाइम उसी के बारे में सोचने या उसे इम्प्रेस करने में न लगाएं।
    • आपको अपनी लाइफ में बैलेंस की जरूरत है। अपनी हॉबी (hobby) को भी को भी टाइम दें।
    • उम्मीद है कि आपके क्रश के कुछ इंटरेस्ट आपसे मिलते होंगे। इनको आगे बढ़ाते हुए एक दूसरे के साथ और समय बिता सकते हैं।
  3. लड़कियां उनसे अट्रैक्ट होती हैं जिनके पास अच्छे दोस्तों का एक ग्रुप हो। [८]
    • आप अपने दोस्तों के ग्रुप की मदद से और लड़कियों से मिल सकते हैं।
    • जिस लड़की में आपको इंटरेस्ट हो उसे अपने और अपने दोस्तों के साथ एक्टिविटीज करने के लिए बुलाएं।
    • दोस्ती भी जरूरी होती है। किसी लड़की को डेट करना शुरू करने के बाद अपने दोस्तों को नजरंदाज न करें।
  4. किसी लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में अपने मार्क्स खराब न करें। [९]
    • लड़कियां फेल होने वाले लड़कों के बजाय अच्छे मार्क्स लाने वाले लड़कों से ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं।
    • अपनी क्लास में पार्टिसिपेट (Participate) करें। अगर आप क्लास में कॉंफिडेंट होंगे तो लड़कियों का इसपर ध्यान जाएगा।
    • अगर आप किसी सब्जेक्ट में अच्छा नहीं कर पा रहे, तो आप किसी लड़की से उसमें मदद मांग सकते हैं।

चेतावनी

  • अगर आप उसे डेट पर बुलाएं, तो वो मना कर सकती है, तो इसके लिए तैयार रहें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,८९३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?