यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Angel Eyedealism
. एंजेल आईडियलिज्म मैनहट्टन के लोअर ईस्ट साइड में स्थित एक एस्ट्रोलॉजर और परफ़ोर्मेंस आर्टिस्ट हैं। लगभग तीन दशकों के ज्योतिष अनुभव के साथ, एंजेल ज्योतिष और एस्ट्रोकार्टोग्राफी को स्थानांतरित करने में माहिर हैं। आईडियलिज्म को Vogue, Cosmopolitan, The Atlantic, The Washington Post, Refinery29, NBC, MTV, Showtime, और Bravo जैसे कई मीडिया आउटलेट्स में चित्रित किया गया है। एंजेल का उद्देश्य प्रदर्शन कला ज्योतिष रीडिंग के लिए अपने मनोरंजन और गायन कौशल का उपयोग करते हुए एक सीधे, दयालु और विनोदी ज्योतिषीय लेंस के माध्यम से दूसरों की मदद करना है।
यहाँ पर 9 रेफरेन्स
दिए गए हैं जिन्हे आप आर्टिकल में नीचे देख सकते हैं।
यह आर्टिकल ११,३३८ बार देखा गया है।
अगर आपने कभी भी अपने दैनिक राशिफल (horoscope) को पढ़ा है और आपके साथ में वैसा कुछ भी नहीं हुआ, जैसा उसमें लिखा है, तो ऐसे आप अकेले नहीं हैं। पश्चिमी ज्योतिष में, तिथियां वैदिक (Vedic), या हिन्दू ज्योतिषी तिथियों (Hindu astrology date) की तुलना में थोड़ी भिन्न होती हैं। मुख्य अंतर यह है कि पश्चिमी ज्योतिष में तिथियां निश्चित होती हैं, जबकि वैदिक ज्योतिष में वे सितारों के साथ बदल जाती हैं। इस गाइड की मदद से अपनी राशि का पता लगाएँ, ताकि आपको अपना राशिफल का सही फल मिल पाए। एक बात का ध्यान रखें कि सितारे और नक्षत्र (constellations) के बदलने के साथ आपकी राशि में भी बदलाव आ सकते हैं। ज्योतिषी हर 70 साल में अपनी राशि की दोबारा जांच करने की सलाह देते हैं। (How to Know Your Zodiac Sign According to Hindu in Hindi)
चरण
-
1पहली राशि होने के साथ, मेष एक भावुक लीडर होते हैं: ये अक्सर अपने नैतिक मूल्यों के बारे में स्ट्रॉंग फील करते हैं और ये किसी बात के लिए अपना पक्ष चुनने में नहीं घबराते हैं। ये अक्सर ज़िम्मेदारी लेते हैं, चाहे ये फ्रेंड्स के ग्रुप में हैं या फिर ऑफिस में। यदि आप एक मेष राशि वाले व्यक्ति हैं, तो आपके फ्रेंड्स आपको शायद अग्रेसिव या फिर तीखा बोलने वाला (संभावित सबसे अच्छे तरीके में) डिस्क्राइब कर सकते हैं। [१] X रिसर्च सोर्स
- मेष राशि के संकेत को एक भेड़ (ram) के द्वारा दर्शाया जाता है और नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है।
- सिंह राशि और धनु राशि वालों के लिए मेष राशि सबसे उपयुक्त होती है।
-
1वृषभ राशि वालों को बुद्धिमान और प्रखर माना जाता है: यदि आप वृष राशि के व्यक्ति हैं, तो आप शायद एक कलाकार हैं या रचनात्मक शौक रखते हैं। इस राशि के लोग जीवन में अच्छाइयों का आनंद लेना पसंद करते हैं और इनके पास में करने के लिए कई चीजें हो सकती हैं। वृषभ राशि के लोग लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें सर्वोत्तम तरीके से प्राप्त करने को महत्व देते हैं। [२] X रिसर्च सोर्स
- वृषभ राशि का चिन्ह भैंस (bull) के साथ जुड़ा हुआ है और शुक्र द्वारा शासित है।
- वृषभ राशि के लोग कन्या और मकर राशि के लोगों के साथ अधिक संगत होते हैं।
-
1मिथुन राशि वाले बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं: ऐसे लोग जीवन में अलग-अलग चीजें पसंद करते हैं और अक्सर यात्रा या साहसिक कार्य पर अनायास निकलकर अपनी नियमित दिनचर्या को बदलना पसंद करते हैं। मिथुन राशि के लोग अपने दोहरे स्वभाव (double nature) के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें विरोधी पक्षों को समझने की अनुमति देता है। ऐसे लोग वाद-विवाद में महान हैं और दुनिया के बारे में उत्सुक हैं। [३] X रिसर्च सोर्स
- मिथुन राशि का चिन्ह दो बच्चों का है और और नक्षत्र का स्वामी बुध (Mercury) ग्रह है।
- यदि आप मिथुन राशि से हैं, तो आप तुला और कुंभ राशि के साथ अधिक संगत हैं।
-
1कर्क राशि के लोग अपनी गहरी भावनाओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों के लिए जाने जाते हैं: ऐसे लोग अक्सर बहुत संवेदनशील होते हैं और दूसरों की भावनाओं की अच्छी समझ रखते हैं, इसलिए वे अक्सर दूसरों की जरूरतों को अपने से पहले रखते हैं। यदि आप कर्क राशि के हैं, तो आप तर्कसंगत तरीके से नहीं बल्कि अपनी भावनाओं से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। [४] X रिसर्च सोर्स
- कर्क राशि को केकड़े (crab) द्वारा दर्शाया जाता है और राशि का स्वामी चंद्रमा है।
- वृश्चिक और मीन राशि के साथ कर्क राशि सबसे अच्छी होती है।
-
1सिंह राशि को अक्सर बहादुर और प्रशंसनीय के रूप में वर्णित किया जाता है: ये कभी भी चुनौती से नहीं भागते और जब भी उनके दोस्तों को उनकी जरूरत होती है, वे हमेशा आगे बढ़ते हैं। सिंह राशि के लोग अक्सर उत्साहित और आशावादी होते हैं, वे जहां भी जाते हैं अपने साथ प्रकाश की किरण लेकर आते हैं। यदि आप सिंह राशि के हैं, तो आपके फ्रेंड्स आपको दबंग और प्रभावशाली के रूप में वर्णित कर सकते हैं। [५] X रिसर्च सोर्स
- सिंह राशि को शेर के द्वारा दर्शाया जाता है और इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य है।
- यदि आप सिंह राशि के हैं तो मेष और धनु राशि आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगी।
-
1कन्या राशि के जातक अपनी बुद्धिमत्ता और अच्छे संचार कौशल (communication skills) के लिए जाने जाते हैं: इन्हें एक अच्छी चर्चा करना पसंद होता है, लेकिन ये बहुत विनम्र भी होते हैं। कन्या राशि के जातक आमतौर पर समस्याओं का विश्लेषण करना और ऐसे रचनात्मक समाधान निकालना पसंद करते हैं, जिनके बारे में दूसरे लोग सोच भी नहीं सकते। ये लोग मेहनती होते हैं और आमतौर पर उनका करियर सफल होता है। [६] X रिसर्च सोर्स
- कन्या राशि कौमार्य (virgin) से जुड़ी है और नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है।
- यदि आप कन्या राशि के हैं, तो आप सिंह और धनु राशि के साथ अधिक संगत होते हैं।
-
1तुला राशि के लोग स्वभाव से आकर्षक होते हैं और किसी से भी बात कर सकते हैं: ये लोगों की मेजबानी करना पसंद करते हैं और अपने रिश्तों को महत्व देते हैं, चाहे रोमांटिक हो या प्लेटोनिक। ये बहुत ही रचनात्मक लोग होते हैं, लेकिन इन्हें अपने जीवन में संतुलन बनाकर रखना भी पसंद होता है। तुला राशि वालों को रोमांस पसंद होता है, और इनके पास में अपने जीवन में मौजूद सभी लोगों को देने के लिए ढेर सारा प्यार भी होता है। [७] X रिसर्च सोर्स
- तुला राशि का प्रतिनिधित्व एक पैमाने (scales) द्वारा किया जाता है और इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है।
- तुला राशि मिथुन और कुंभ राशि के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio or Vrishchika): 15 नबम्बर से 14 दिसंबर
-
1वृश्चिक राशि वाले भावनाओं में तीव्र और बहुत सहज होते हैं: सहानुभूति रखते हैं और अक्सर दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह महसूस करते हैं, खासकर जब लोगों की बात आती है तो उनका एक मजबूत बंधन होता है। जब एक वृश्चिक राशि वाला व्यक्ति किसी काम को करने की ठान लेता है, तो वह लगभग हमेशा सफल होता है—वृश्चिक राशि के लोग मजबूत इरादों वाले होते हैं और लोगों को निराश करना पसंद नहीं करते हैं। [८] X रिसर्च सोर्स
- वृश्चिक राशि का चिह्न बिच्छू है और इस नक्षत्र के स्वामी मंगल और प्लूटो हैं।
- तुला राशि मिथुन और कुंभ राशि के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
-
1धनु राशि सत्य, ईमानदारी और न्याय के महत्व का संकेत है: इस राशि के लोग अपने हर काम में स्वतंत्र महसूस करना पसंद करते हैं और यह महसूस करने से नफरत करते हैं कि वे किसी चीज में फंस गए हैं। इस राशि के लोग काफी मुखर होते हैं, इतना कि कभी-कभी ये बहुत तीखी बात भी बोल देते हैं, लेकिन ये ऐसा हमेशा दयाभाव से करते हैं। धनु राशि के लोग खेलने और देखने दोनों में ही खेलों का आनंद लेते हैं। [९] X रिसर्च सोर्स
- धनु राशि वालों का प्रतिनिधित्व एक उड़ने वाले सेंटौर (flying centaur) द्वारा किया जाता है और बृहस्पति द्वारा शासित होता है।
- यदि आप धनु राशि के हैं तो मेष और सिंह राशि आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगी।
-
1मकर राशि वाले कड़ी मेहनत करते हैं और विचारशील होते हैं: ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर बहुत दबाव डालते हैं और ये अक्सर आशाजनक करियर की राह को चुनते हैं। मकर राशि के लोग फायदे और नुकसान को तौलने में बहुत अच्छे होते हैं और अपने दोस्तों और रोमांटिक पार्टनर को सावधानी से चुनते हैं। [१०] X रिसर्च सोर्स
- मकर राशि का चिन्ह एक समुद्री बकरी (sea goat) द्वारा दर्शाया गया है और शनि द्वारा शासित है।
- सिंह और धनु के साथ मकर राशि अधिक अनुकूल है।
-
1कुम्भ राशि वाले अपने नए और नए विचारों के लिए जाने जाते हैं: ये नई अवधारणाओं के साथ आने से डरते नहीं हैं, भले ही उनके विचार दूसरों को अजीब भी लगें। कुंभ राशि वाले बहुत मिलनसार होते हैं और इनका आमतौर पर कुछ करीबी दोस्तों के बजाय परिचितों का एक बड़ा समूह होता है। कुम्भ राशि वाले आमतौर पर कला, राजनीति, साहित्य और विज्ञान में अच्छे होते हैं। [११] X रिसर्च सोर्स
- कुम्भ राशि जल वाहक से जुड़े होते हैं और इस नक्षत्र के शासक ग्रह शनि और यूरेनस हैं।
- सिंह और धनु राशि के जातकों के साथ कुम्भ सर्वश्रेष्ठ होते हैं।
-
1मीन राशि के जातक आसान और बहुत मददगार होते हैं: ये अक्सर लापरवाह होते हैं और इन्हें दूसरों की भावनाओं की अच्छी समझ रहती है। मीन राशि के लोगों की कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है और ये बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये बहुत संवेदनशील और मिलनसार लोग होते हैं, जो इन्हें संघर्षों से बचाता है। [१२] X रिसर्च सोर्स
- मीन राशि का प्रतिनिधित्व मछली के एक जोड़े द्वारा किया जाता है और यह बृहस्पति और नेपच्यून द्वारा शासित होता है।
- मीन राशि के लोग कर्क राशि और अन्य लोगों के साथ अधिक संगत होते हैं।
संबंधित लेखों
रेफरेन्स
- ↑ https://www.astrology-prophets.com/aries-or-mesh-astrology-signs.php
- ↑ https://www.astrology-prophets.com/taurus-or-rishabh-astrology-signs.php
- ↑ https://www.indianastrology2000.com/gemini-horoscope.html
- ↑ https://www.astrology-prophets.com/cancer-or-karka-astrology-signs.php
- ↑ https://sophifranklin.medium.com/prominent-characteristics-of-zodiac-signs-hindu-astrology-f4bce21ddc52
- ↑ https://sophifranklin.medium.com/prominent-characteristics-of-zodiac-signs-hindu-astrology-f4bce21ddc52
- ↑ https://sophifranklin.medium.com/prominent-characteristics-of-zodiac-signs-hindu-astrology-f4bce21ddc52
- ↑ https://sophifranklin.medium.com/prominent-characteristics-of-zodiac-signs-hindu-astrology-f4bce21ddc52
- ↑ https://www.indianastrology2000.com/sagittarius-horoscope.html