आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी की गर्दन पर मौजूद एक अजीब आकार की खरोंच या निशान आपके मन में कुछ शक पैदा कर सकता है। हिक्की (Hickeys), लव बाइट्स या छोटे निशान जो त्वचा को चूसने से दिखाई देते हैं, ये काफी विशिष्ट होते हैं और आमतौर पर निजी और अंतरंग क्षणों के दौरान बनते हैं। यदि आप श्योर नहीं हैं कि आप जो देख रहे हैं, वो क्या है, तो एक असली हिक्की की निश्चित पहचान (या फिर ये केवल निशान ही होंगे) करने के लिए इस गाइड में दिए आइडेंटिफ़ायर को पढ़ें। (How to Spot a Hickey, 8 Telltale Signs of Love Bite in Hindi)

विधि 1
विधि 1 का 8:

आकार से पहचान करना (Size)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ज्यादातर हिक्की सिकुड़े, छोटे किए मुंह के आकार के होते हैं: हालांकि, ये साइज अलग हो सकते हैं, अधिकांश छोटे होते हैं, लेकिन कई 2.5 सेमी से कम चौड़े होते हैं। यदि ये सामान्य मुंह के आकार से बहुत बड़ा है, तो ये शायद संभावित रूप से एक सामान्य चोट हो सकता है। [१]
    • एक समूह में हिक्की की तलाश करें। यदि आप किसी पर बहुत सारे निशान देखते हैं, तो ये एक दूसरे के बगल में कई सारी अलग अलग हिक्की हो सकती हैं।
विधि 2
विधि 2 का 8:

शेप से पहचानें (Shape)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये पता लगाना आसान होता है कि उन्हें सिकुड़े हुए मुंह से दिया गया था। हालांकि, कर्लिंग आयरन या स्ट्रेटनर से जलने पर भी आमतौर पर ऐसा ही शेप मिलता है, इसलिए ऐसा होने की भी संभावना हो सकती है। [२]
    • यदि निशान पूरी तरह से गोल है और बीच में कुछ भी नहीं है, तो ये एक हिक्की तो नहीं, बल्कि शायद दाद (ringworm) हो सकता है।
विधि 3
विधि 3 का 8:

रंग से (Color)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अधिकांश हिक्की के निशान ज्यादातर लाल से बैंगनी तक होते हैं: हिक्की खरोंच होते हैं और इसलिए आमतौर पर ये खरोंच के रंग की होती हैं। ये निशान त्वचा पर लाल, गहरे लाल, बैंगनी या गहरे बैंगनी रंग के हो सकते हैं। आपको जो रंग दिखाई दे रहा है वह त्वचा के नीचे की टूटी हुई रक्त वाहिकाएं हैं जो सतह पर आ जाती हैं। [३]
    • सामान्य घाव के निशान ठीक होने पर रंग बदल लेते हैं, लेकिम हिक्की के निशान हल्के होने तक एक ही रंग रंग के रहते हैं जैसे वे गायब हो जाते हैं।
    • यदि आप हिक्की को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हरे रंग का कंसीलर एक बेहतरीन बेस कोट बनाता है। यह लाल और बैंगनी रंग को रद्द कर देगा और आपके लिए इसे ढंकना आसान बना देगा।
विधि 4
विधि 4 का 8:

लोकेशन के जरिए (Location)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. गर्दन या कंधे के क्षेत्र पर चोट के निशान की जाँच करें: हिक्की ज्यादातर कॉलरबोन के ऊपर उजागर त्वचा पर दिखाई देते हैं। कठोर होने की वजह से चूंकि चोट बगैरह की वजह से इन एरिया पर निशान पड़ना थोड़ा मुश्किल ही है, इसलिए आमतौर पर यहाँ पर हिक्की ही मिलती है। [४]
    • जिन लोगों को हिक्की निशान होता है वे आमतौर पर उन्हें स्कार्फ या टर्टलनेक से ढकते हैं। यदि जिस व्यक्ति पर आपको संदेह है, वह अचानक अपने गले में बहुत सी चीजें पहन लेता है, तो हो सकता है कि वह कुछ छिपा रहा हो।
विधि 5
विधि 5 का 8:

गतिविधि के जरिए (Activity)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यदि आप जानते हैं कि वो व्यक्ति हाल ही में डेट पर गया था, तो इस बात की बहुत संभावना है कि उसकी गर्दन पर वास्तव में लव बाइट मौजूद हो। हालांकि, यदि वो अभी हाल ही में हॉकी के प्रशिक्षण से लौटे हैं, तो यह एक सामान्य चोट हो सकती है। [५]
    • जरूरी नहीं कि हिक्की केवल सेक्स के दौरान ही मिलें—ये किस करते समय या फिर केवल डेट करते समय हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि बहुत जल्दबाज़ी में आप किसी नतीजे पर न पहुँचें।
विधि 6
विधि 6 का 8:

समयसीमा (Timeline)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. हिक्की खरोंच या निशान होते हैं और ये निशान हल्के होने में थोड़ा समय लेते हैं। हिक्की के साइज के आधार पर, त्वचा से पूरी तरह से जाने में इन्हें करीब 2 सप्ताह तक का समय लग सकता है। समय बीतने के साथ आप इन्हें हल्का और छोटा होते हुए पाएंगे। [६]
    • यदि हिक्की 2 सप्ताह के अंदर हल्की नहीं होती है, तो शायद कुछ गड़बड़ हो सकती है। सिर्फ सुरक्षित रहने के लिए अपॉइंटमेंट लें।
विधि 7
विधि 7 का 8:

तापमान (Temperature)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ठंडी चीजें ठीक होने की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं: यदि आप देखते हैं कि आपका बच्चा या आपका कोई फ्रेंड आजकल काफी आइस पैक का इस्तेमाल कर रहा है, तो शायद वो हिक्की को जल्दी से हल्का करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, ठंडी चीज से बहुत कम ही मदद मिलती है और हिक्की अभी भी काफी अच्छी तरह से दिख रही होगी। [७]
    • एक और ट्रिक ये है कि फ्रीजर में एक चम्मच रखें और हिक्की को हल्का करने के लिए उसे हिक्की के सामने रखें। यदि आप कई सारी चम्मचों को फ्रीजर में रखा पाते हैं, तो ये भी आपके संदेह की पुष्टि करने का एक अच्छा संकेत हो सकता है।
विधि 8
विधि 8 का 8:

उम्र (Age)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. नौजवान लोगों में हिक्की आमतौर पर काफी देखने को मिलती है: ऐसा नहीं है कि अधिक उम्र के युवक हिक्की नहीं दे सकते; लेकिन आमतौर पर ये लोग उन्हें छिपा लेते हैं या इसे उजागर नहीं होने देते। संभावना तो यही है कि आपको बुजुर्गों से ज्यादा किसी नौजवान पर हिक्की दिखाई देगी। [८]

सलाह

  • बर्फ, एलोवेरा और केले के छिलके इस्तेमाल करने के जैसे घर पर हिक्की से छुटकारा पाने के कुछ तरीके उपलब्ध हैं।

संबंधित लेखों

एक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
फ़ोन सेक्स करें
अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
किसी लड़की को इम्प्रेस करें
किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,८१३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?