आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ऊपरी होंठों का रंग डार्क होना कई महिलाओं की परेशानी है, विशेषरूप से जिनकी नेचुरली डार्क स्किन टोन हो | डार्क ऊपरी होंठ का मतलब है कि ऊपरी होंठ के ऊपर की स्किन या केवल ऊपरी होंठ ही डार्क होना | यह आर्टिकल इन दोनों ही परेशानियों को डील करने की कुछ जरुरी जानकारी देगा | इसकी शुरुआत करने के लिए नीचे पढ़ें |

विधि 1
विधि 1 का 2:

ऊपरी होंठ की डार्क स्किन को लाइट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऊपरी होंठ की स्किन के डार्क होने का कारण स्किन में मेलेनिन की अधिकता होना है | आप बाज़ार में मिलने वाली या प्रिस्क्रिप्शन स्किन लाइटनिंग क्रीम के उपयोग से डार्क पिगमेंटेशन को कम दिखा सकते हैं |
    • सबसे इफेक्टिव स्किन लाइटनिंग सामग्रियों में शामिल हैं- कोज़िक एसिड, अज़ेलैक एसिड, अर्बुटिन और विटामिन A, इसलिए आपको इनके कॉम्बिनेशन वाली क्रीम खरीदनी चाहिए |
    • डार्क स्किन के लिए हाइड्रोकुइनोन एक बहुत इफेक्टिव ब्लीचिंग प्रोडक्ट है | हालाँकि यह USA में मिलता है लेकिन इसकी पोटेंशियल कार्सिनोजेनिक प्रॉपर्टीज के कारण यह कई एशियन और यूरोपियन देशों में प्रतिबंधित है | इसलिए इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए | [१]
  2. आप बाज़ार से मास्क खरीद सकते हैं या इसे घर पर भी बना सकते हैं | इस मास्क को अपने लिप की ऊपरी डार्क स्किन पर लगायें | अब मास्क के पैकेज पर दिए गये टाइम के अनुसार इसे लगाए रखें और फिर थोड़े गर्म पानी से पेस्ट को धोकर साफ़ कर लें और स्किन को थपथपाकर सुखाएं | स्किन का रंग लाइट होने तक इस मास्क को सप्ताह में 2 से 3 बार तक लगायें |
    • अगर आप खुद मास्क बनाना चाहते हैं तो एक छोटी कटोरी में बेसन, हल्दी, नीम्बू का रस और हनी को एक समान मात्रा में मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट बनायें | इसे 10 से 15 मिनट तक या सूखने तक लगाये रखें |
    • इसके अलावा आप एक-एक बड़ी चम्मच (15 मिलीलीटर) दूध, हनी और लेमन जूस को एक साथ मिलाएं | इस मास्क को लिप्स पर 20 मिनट तक लगाकर रखें |
  3. एक्स्फोलियेशन डार्क, पिगमेंटेड स्किन की ऊपरी लेयर को हटाने में और अंदर की नई, लाइट स्किन को उभारने में मदद कर सकता है |
    • लिप के ऊपर की स्किन को एक्स्फोलियेट करने के लिए सप्ताह में तीन से चार बार फेसिअल स्क्रब का इस्तेमाल करें | आप चाहे तो स्टोर से ख़रीदे गये प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें या घर पर शुगर या नमक वाला स्क्रब बनाकर उपयोग करें |
    • केमिकल एक्स्फोलियेंट भी बेहतर ऑप्शन होते हैं | ऐसे केमिकल एक्स्फोलियेंट चुनें जिनमे बीटा-हाइड्रोक्सी एसिड हो, जैसे सैलिसिलिक एसिड | डेड स्किन सेल और हाइपरपिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए इसे ऊपरी होंठ की स्किन पर लगायें |
    • इसके अलावा, आप माइक्रोडर्माब्रेशन ट्रीटमेंट भी आजमा सकते हैं जो आमतौर पर डर्मेटोलॉजिस्ट एक क्रिस्टल हेड वाले रोटेटिंग ब्रश के द्वारा करते हैं और इससे ऊपरी डार्क स्किन की लेयर को इफेक्टिवली हटाया जा सकता है |
  4. ऊपरी होंठ की स्किन डार्क होने का कारण एग्रेसिव हेयर रिमूवल तकनीक भी हो सकती हैं जैसे रेगुलर वैक्सिंग |
    • इसलिए, कुछ महीनों तक वैक्सिंग न कराना ही बेहतर होगा जिससे स्किन को अपने आप लाइट होने का मौका मिल सके |
    • अगर आप ऊपरी होंठ पर ग्रो करने वाले डार्क हेयर के बारे में सोच-सोचक्र परेशान हो रहे हैं तो फेसिअल हेयर ब्लीच करें या फिर जेंटल हेयर रिमूवल मेथड अपनाएं जैसे थ्रेडिंग |
  5. ऊपरी लिप या शरीर के किसी भी हिस्से पर डार्क और डिसकलर्ड स्किन होने के पीछे सबसे बड़ा दोषी हानिकारक UV रेज़ को ही माना जाता है |
    • इसीलिए, धूप न होने पर भी हर दिन फेसिअल सनस्क्रीन लगाकर इन हानिकारक रेज़ से स्किन को बचाना बहुत जरुरी होता है | इसे आसानी से लगाने के लिए, हर सुबह कम से कम 15 SPF वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें |
    • ऊपरी लिप पर डार्क पिगमेंटेशन होने का एक कारण टैनिंग बूथ्स और बेड्स का इस्तेमाल भी है | टैनिंग बूथ्स स्किन के लिए हानिकारक होते हैं और ये समय से पहले ही बुढ़ापा ला सकते हैं, इसके साथ ही इनसे ब्राउन स्पॉट्स और डिसकलरेशन भी हो जाता है | इनकी बजाय सेल्फ-टैन लोशन लगायें जो स्किन के लिए कफी कोमल होते हैं |
  6. ऊपरी होंठ की स्किन लाइटनिंग के लिए कई तरह की होम रेमेडीज का इस्तेमाल किया जाता है जिनमे से अधिकतर की इफेक्टिवनेस अलग-अलग होती है | इसलिए अगर आप नैचुरली ऊपरी लिप की स्किन को लाइट बनाना चाहते हैं तो निम्नलिखित एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं:
    • हनी और लाइम जूस : थोड़ी सी हनी और लाइम जूस मिक्स करें (आप चाहें तो लेमन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं) और इसे ऊपरी होंठ पर लगायें | लाइम जूस में सिट्रिक एसिड स्किन को ब्लीच कर देते हैं जबकि हनी इसे सॉफ्ट और माँइश्चराइज करती है |
    • आलमंड ऑइल: बादाम का तेल स्किन लाइटनिंग का एक अच्छा प्रोडक्ट है क्योंकि यह स्किन को हाइड्रेट और पोषित करता है और साथ ही स्किन रिजुवेनेशन को भी प्रेरित करता है | थोडा सा आयल गर्म करें और इसे ऊपरी होंठ पर मसाज करें |
    • गाजर का रस: गाजर का रस भी ऊपरी होंठ की स्किन लाइटनिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन A और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है | एक गाजर को कद्दूकस करें और फिर इसे फ़ूड प्रोसेसर में ब्लेंड कर लें | एक छन्नी से छानकर इसका रस निकाल लें और इसे एक कॉटन बॉल से ऊपरी होंठ की स्किन पर लगायें | इसे 15 से 20 मिनट तक लगाये रखने के बाद धोकर साफ़ कर लें |


विधि 2
विधि 2 का 2:

डार्क अप्पर लिप्स को लाइट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लिप्स को हाइड्रेटेड रखने से उनके हेल्दी पिंक ग्लो को बरकरार रखने में मदद मिलेगी | बहुत ज्यादा ठन्डे या गर्म मौसम में यह और भी ज्यादा जरुरी होता है क्योंकि इन मौसम में लिप्स काफी ड्राई हो जाते हैं |
    • हर रात सोने से पहले एक माँइश्चराइजिंग लिप बाम का इस्तेमाल करें और दिन के समय में हाइड्रेटिंग लिपस्टिक चुनें |
    • बीज़वैक्स बेस्ड प्रोडक्ट्स एक्सट्रीमली हाइड्रेटेड होते हैं | सर्दियों में लिप्स में नमी को सील करने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें और लिप्स को सूखने न दें |
    • अगर आप नेचुरल माँइश्चराइ जेशन मेथड्स अपनाना चाहते हैं तो अपने लिप्स पर थोड़ी सी हनी (इसे चांटे नहीं) या थोडा सा एलोवेरा जेल मलें |
    • आप खूब सारा पानी पीकर भी अपने लिप्स को हाइड्रेट रख सकते हो- आईडियली हर दिन छह से आठ गिलास पानी |
  2. स्किन के अंदर की सॉफ्ट पिंक स्किन को बाहर लाने और डार्क लिप्स को को लाइट करने के लिए एक्स्फोलीयेशन एक अच्छा उपाय है |
    • एक छोटी चम्मच ऑलिव ऑइल और एक छोटी चम्मच चीनी मिलाकर खुद अपना लिप स्क्रब बनायें | अब इसे लगायें और सुंदर सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए इसे धोकर साफ़ करें |
    • इसके अलावा, आप टूथब्रश के ब्रिसल्स के इस्तेमाल से भी लिप्स को एक्स्फोलियेट कर सकते हैं | अपने लिप्स को गीला करें और फिर धीरे-धीरे ब्रश के ब्रिसल्स से लिप पर स्माल, सर्कुलर मोशन में मलें |
    • ऐसे केमिकल एक्स्फोलियेंट चुनें जिनमे सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है | इसे लिप्स पर लगायें लेकिन इसके सूखने तक लिप्स को चांटे नहीं |
    • आपको सप्ताह में कम से कम एक बार लिप्स को ऊपर बताई गयी मेथड्स के इस्तेमाल से एक्स्फोलियेट करना चाहिए | ध्यान रखें कि लिप्स को एक्सफोलिएशन के बाद हमेशा माँइश्चराइज करें |
  3. बिना SPF प्रोटेक्शन के धूप में लिप्स के एक्सपोज़र के कारण लिप्स डार्कली पिगमेंटेड हो सकते हैं (ड्राई, क्रैक्ड या सूजन वाले नहीं) |
    • इसीलिए दिन के समय में घर से बाहर निकलते समय SPF युक्त लिप बाम लगाकर हानिकारक UVA और UVB रेज़ से लिप की सुरक्षा करना जरुरी होता है | [२]
  4. बहुत ज्यादा ब्लैक टी या कॉफ़ी पीने से लिप्स रंग जाते हैं जिससे ये ज्यादा डार्क दिखाई देते हैं |
    • ब्लैक टी और कॉफ़ी की जगह पर ग्रीन या वाइट टी लें |
    • इसके अलावा, (अगर आपको कैफीन की तलब लगे तो) सुबह की कॉफ़ी एक स्ट्रॉ से पियें | इससे लिक्विड लिप्स और दांतों में नहीं लगेगा और इन पर धब्बे नहीं आयेंगे |
  5. अगर आप अपने लिप्स के डार्क कलर से परेशान हैं तो सबसे पहले स्मोकिंग छोड़ें |
    • स्मोक में पाया जाने वाला निकोटिन लिप्स पर धब्बे बना देता है और लिप्स डार्क और डल दिखने लगते हैं | इसके अलावा, स्मोकिंग से चेहरे की ओर जाने वाले ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है जिससे लिप्स पीले से और पतले दिखाई देने लगते हैं |
    • धूम्रपान छोड़ना आसान नहीं होता लेकिन अगर आप ठान लें तो ऐसा कर सकते हैं | इस आदत को छोटने से न केवल लिप्स का अपीयरेंस सुधरेगा बल्कि स्किन, हेयर और इंटरनल ऑर्गन्स की हेल्थ भी इम्प्रूव होगी और समय से पहले बुढ़ापा आने से बचेंगे | स्मोकिंग छोड़ने की और अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पढ़ें |
  6. लिप्स में ब्लड फ्लो को स्टीमुलेट करने के लिए मसाज एक बेहतर तरीका है जिससे लिप्स भरे हुए और लाइट कलर के दिखाई देते हैं |
    • थोडा सा नेचुरल ऑइल (जैसे बादाम का तेल या कोकोनट ऑइल) लें और इंडेक्स फिंगर से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लिप्स पर मलें |
    • इसके अलावा, आप एक आइस क्यूब से लिप्स पर धीरे-धीरे मसाज कर सकते हैं | कोल्ड आइस ब्लड को सरफेस पर ले आती है जिससे लिप्स रेड और फुल दिखाई देने लगते हैं |
  7. डार्क लिप्स को लाइट करके उन्हें रोज़ि और फुल बनाने के लिए कई होम रेमेडीज होती हैं, नीचे दी गयी रेमेडीज में से अपने लिए किसी बेहतर रेमेडी को चुनें और एक्सपेरिमेंट करें |
    • लेमन जूस: लेमन जूस में पाए जाने वाले सिट्रिक एसिड नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं | लेमन जूस को सीधे लिप्स पर लगायें, इसे लिप्स पर लगाने से पहले इसमें आधा पानी मिला लें या थोड़ी सी हनी मिला लें | ध्यान रखें कि इसे लगाने के बाद लिप्स को माँइश्चराइज जरुर करें क्योंकि लेमन जूस लिप्स को ड्राई बना सकता है |
    • आलू का रस: आलू में कैटेकोलास (catecholase) नामक एंजाइम पाया जाता है जिसका उपयोग डार्क स्किन और लिप्स को लाइट करने में किया जा सकता है | एक आलू की स्लाइस काटें और इसे लिप्स के ऊपर रगड़ें | [३]
    • हनी और गुलाब की पंखुडियां: 4 या 5 गुलाबी या लाल गुलाब की पंखुडियां लें और इन्हें धोकर ओखली और मूसल से पीस लें | अब इसमें पर्याप्त हनी मिलाएं जिससे एक पेस्ट बन जाए और फिर इस पेस्ट को दिन में दो बार लिप्स पर लगायें | हनी लिप्स को माँइश्चराइज करेगी जबकि गुलाब की पंखुडियां अपने पिंक या रेड कलर से लिप्स को रंग देंगी |
    • ग्लिसरीन: ग्लिसरीन लिप्स को डार्क होने से बचाती है और ड्राईनेस के कारण होने वाले ड्राई स्पॉट्स को हटाती है | हर रात सोने से पहले एक कॉटन बड पर थोड़ी ग्लिसरीन लगाकर लिप्स पर लगायें |
    • चुकंदर: बीटरूट या चुकंदर का रस लिप्स के ब्राइट और हेल्दी कलर को रिस्टोर करने में मदद करता है क्योंकि इसका रंग ही वाइब्रेंट पर्पल होता है | इस जूस को डायरेक्टली लिप्स पर लगायें और फिर एक लाइट माँइश्चराइजिंग लिप बाम लगायें | [४]

सलाह

  • अधिकतर होम रेमेडीज से विज़िबल रिजल्ट दिखने में एक या दो सप्ताह लग जाते हैं इसलिए बहुत जल्दी हार न मानें | धैर्य रखें और लगातार कोशिश करते रहें, धीरे-धीरे आपकी कोशिश रंग लाने लगेगी |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,६६८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?