आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप ट्विटर पर वायरल हो रहे नए पजल गेम Wordle के बारे में जानने को लेकर एक्साइटेड हैं? इस गेम का आधार काफी सिम्पल है—इसमें आपको 6 ट्राई में एक पाँच अक्षर वाले शब्द का अनुमान (guess) लगाना होता है। ये गाइड आपको इंटरनेट पर Wordle को खोजने, आपको खेल के रूल्स सिखाने, अपने फ्रेंड्स के साथ रिजल्ट्स शेयर करने, और आपको एक प्रोफेशनल Wordle प्लेयर बनने के लिए जरूरी सभी टिप्स और ट्रिक्स बताएगी। (How to Play Wordle: A Beginner's Guide with Tips and Tricks in Hindi, Twitter Trending Game)

विधि 1
विधि 1 का 3:

Wordle को कहाँ खेला जा सकता है? (Where can I play Wordle?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Wordle को आप वेब पर ऑनलाइन https://www.nytimes.com/games/wordle/index.html पर खेल सकते हैं: और भले Wordle के लिए कोई ऑफिशियल मोबाइल एप नहीं है, लेकिन आप अपने एंड्रॉइड फोन, आईपैड या आईफोन पर वेब ब्राउज़र में आसानी से इस गेम को खेल सकते हैं।
    • भले एप स्टोर और प्ले स्टोर में कई मोबाइल एप्स के टाइटल में "Wordle" शामिल है, लेकिन ये असली Wordle नहीं हैं। उन्हें खेला जा सकता है, लेकिन अगर आप असली Wordle गेम की तलाश में हैं, तो इन पर वो आपको नहीं मिलेगा।
  2. अगर आप किसी दिन Wordle को नहीं बता पाते हैं, तो आपको नए 5 अक्षर के शब्द को खेलने के लिए अगले दिन तक इंतज़ार करना होगा।
विधि 2
विधि 2 का 3:

Wordle को कैसे खेलते हैं? (How do you play Wordle?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक दिन के 5 लैटर के वर्ड को पता लगाने के लिए आपके पास 6 मौके होंगे, इसलिए हर एक चांस मायने रखती है! अपने अगले गैस के लिए अक्षर कम करने के लिए ऐसे शब्द का उपयोग करने का प्रयास करें जिसमें कई अलग-अलग अक्षर हों। अपने पहले अनुमान को टाइप करें, और फिर वर्ड में मैच हुए किसी भी लैटर का पता करने के लिए Enter दबाएँ या क्लिक करें।
  2. आपके अनुमान लगाने के बाद, टाइल कलर चेंज हो जाएंगे:
    • एक हरा टाइल दर्शाता है कि आपने वर्ड में सही जगह में सही अक्षर का अनुमान लगाया है।
    • एक पीले टाइल का मतलब आपने अक्षर का अनुमान सही लगाया है, जो उस शब्द में तो है, लेकिन सही जगह पर नहीं।
    • एक ग्रे टाइल का मतलब आपके द्वारा दिया गया अक्षर आज के वर्ड में नहीं है।
  3. दोबारा ट्राई करने के लिए, अपने पिछले अनुमान से मिले क्लू का इस्तेमाल करें। याद रखें कि किसी भी ग्रे लैटर को दोबारा इस्तेमाल न करें, क्योंकि आज के Wordle में वो निश्चित रूप से शामिल नहीं हैं।
    • अगर आपने किसी लेटर को उसकी सही पोजीशन पर गैस कर लिया है (एक हरा टाइल), तो अपने अगले गैस में उस लैटर को उसी पोजीशन में जरूर इस्तेमाल करें।
    • एक ही शब्द में अक्षर एक से ज्यादा बार आ सकते हैं।
  4. जब तक कि लैटर ग्रीन न हो जाएँ, तब तक अपने गैस किए अक्षर एंटर करते रहें: जब आप वर्ड को सही तरीके से गैस कर लेते हैं, तब आपको आपके स्टेटिस्टिक्स के साथ एक पॉप-अप विंडो दिखेगी, साथ ही एक काउंटडाउन टाइमर भी दिखेगा, जो आपको बताएगा कि अगले Wordle के उपलब्ध होने में कितना समय लग जाएगा।
  5. अगर आप अन्य लोगों को अपने स्कोर को बताना चाहते हैं, तो एक कलरफुल ग्रिड कॉपी करने के लिए Share बटन क्लिक करें, जिसे आप एक नए ट्वीट, फेसबुक पोस्ट में, ईमेल या इंस्टेंट मैसेज में पेस्ट कर सकते हैं।
    • क्योंकि हर कोई उसी Wordle पजल को खेल रहा है, इसलिए अपने रिजल्ट में वो शब्द आपके फ्रेंड्स और फॉलोअर्स के सामने नहीं आएगा।
    • आप Wordle में सबसे ऊपर ग्राफ आइकॉन को क्लिक करके अपने स्टेटिस्टिक्स (और Share बटन) पर कभी भी वापिस आ सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

टिप्स और ट्रिक्स

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने पहले गैस के लिए, एक ऐसे शब्द को चुनें, जिसमें कम से कम तीन स्वर (vowels) शामिल हों: इसका मकसद आपके शुरुआती शब्द को इस तरह से बनाना है, कि बाद के अनुमानों के लिए विकल्पों या संभावनाओं को कम कर दिया जाए। अगले शब्द के विकल्पों को कम करने के लिए तीन स्वरों वाले शब्द का प्रयोग सही विकल्प है। बहुत अच्छे पहले गैस के लिए इन कई स्वर वाले शब्दों का इस्तेमाल करके देखें:
    • Cause
    • Irate
    • Adieu
    • Radio
    • Abode
    • Hokey
  2. अपने पहले गैस के रिजल्ट के आधार पर पॉसिबल वर्ड्स बनाने के बारे में विचार करें: अगर आपने एक अच्छा पहला शब्द सिलेक्ट कर लिया है, तो अब आपके पास शब्द बनाने के लिए कुछ पीले और/या हरे टाइल्स होंगे। अब ऐसे 5-लैटर वाले वर्ड्स के बारे में सोचें, जिनमें वो लैटर शामिल हैं, लेकिन जिनमें कोई भी ग्रे) इनकरेक्ट गैस किया लैटर नहीं शामिल है।
  3. एक पीले टाइल का मतलब कि वो लैटर आज के Wordle गेम में शामिल है, लेकिन उस पोजीशन पर नहीं, जिस पर आपने उसे गैस किया है। अब आपकी जानकारी में मौजूद कुछ 5-लैटर वाले वर्ड्स में उस पीले लैटर की सबसे कॉमन पोजीशन के बारे में सोचें। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास आपके पहले गैस की सेकंड पोजीशन में एक पीला K है, तो आप उसे अब 5th पोजीशन में रखकर देख सकते हैं—क्योंकि कई 5-लैटर वाले वर्ड्स ck के साथ खत्म होते हैं।
  4. अगर आपने पहले ही एक लैटर को ट्राई किया है, जो आज के Wordle में नहीं है, तो उसे अपने अगले या आने वाले बाकी के गैस में शामिल न करने का ध्यान रखें।
  5. वर्ड्स में आमतौर पर एक-साथ आने वाले लैटर के बारे में सोचें: इंग्लिश में कई लैटर अक्सर दो या तीन के सेट में आते हैं। कुछ मुश्किल वर्ड्स को समझने में आपकी मदद के लिए यहाँ पर कॉमन एक्जाम्पल दिए गए हैं:
    • वर्ड की शुरुआत में:
      • tr
      • th
      • cr
      • br
      • qu
    • वर्ड के आखिर में:
      • ck
      • ng
      • ny
    • स्वर का कोंबिनेशन:
      • ai
      • ea
      • ou
  6. कुछ लोग इसे Wordle में चीटिंग के रूप में देखते हैं, लेकिन जल्दी में ये उपयोगी हो सकता है। मदद पाने के लिए वेब पर "5 letter words that start with TR" जैसा कुछ सर्च करके देखें।
  7. अगर आप तीन गैस के बाद मुश्किल में लग रहे हैं, तो फिर ग्रीन या यलो हुए स्वर या व्यंजन को फिर से या दोबारा इस्तेमाल करके देखें। उदाहरण के लिए, "Creep" या "Grill"

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ९०८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?