आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

स्ट्रॉबेरी स्मूदी हेल्दी, स्वादिष्ट और ताज़गी से भरपूर ड्रिंक है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि बनाना बहुत आसान है | सिर्फ एक ब्लेंडर और 4 चीज़ों से आपको एक ऐसी अच्छी ठंडी ड्रिंक मिलेगी जो किसी भी मिष्ठान्न प्रेमी को संतुष्ट कर सकती है |

सामग्री

  • 10 स्ट्रॉबेरी
  • 1/2 कप या 125 मिलीलीटर दूध
  • 5 बर्फ के टुकड़े (ice cubes)
  • वैकल्पिक
    • 1 बड़ी चम्मच (15 ग्राम) चीनी
    • 3 स्कूप आइसक्रीम
  • 10 स्ट्रॉबेरी
  • 1/4 कप पानी (या किसी भी फ्लेवर का जूस)
  • 5 बफर के टुकड़े या आइस क्यूब्स
  • 1 बड़ी चम्मच (15 ग्राम) शहद, अगाव (agave) या चीनी
विधि 1
विधि 1 का 2:

ट्रेडिशनल स्ट्रॉबेरी स्मूदी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    अगर 10 लोगों के लिए स्मूदी बनाना है तो स्ट्रॉबेरी के साइज़ के आधार पर इन्हें कम या ज्यादा लिया जा सकता है | और यह मात्रा इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कितनी स्मूदी पीना चाहते हैं |
    • अगर आप स्ट्रॉबेरी का ऊपरी हिस्सा अलग करके उन्हें दो हिस्सों में काट लेते हैं तो उन्हें ब्लेंडर में पीसना आसान हो जाता है |
    • ध्यान रखें कि साफ चाकू और कटिंग बोर्ड ही इस्तेमाल करना है |
  2. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    इस काम के लिए मैजिक बुलेट या फ़ूड प्रोसेसर भी बेहतर रहेंगे | [१]
  3. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    2% दूध मिलाने से क्रीमी और गाढ़ी स्मूदी बनेगी लेकिन दूध की जगह पर नॉन-फैट, सोया और आलमंड मिल्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है | अगर आपके पास दूध नहीं तो दही से भी काम चल सकता है | [२]
  4. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    गाढ़ी, ठंडी स्मूदी बनाने के लिए बांकी चीज़ों के साथ ब्लेंडर में बर्फ भी मिलाएं | लेकिन, अगर आप स्मूदी को काफी गाढ़ी बनाना चाहते हैं (कम से कम शुरूआती कुछ समय के लिए) तो स्मूदी पूरी तरह से बनाने के बाद उसमे ऊपर से बर्फ मिला सकते हैं | ये आपकी चॉइस पर निर्भर करता है |
  5. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    ब्लेंडर की स्ट्रेंथ और बर्फ के टुकड़ों के साइज़ के अनुसार इसे तैयार होने में लगभग 15 सेकंड से एक मिनट तक लगेगा | आखिरी बार बर्फ डालने के लिए इसे थोडा हिलाना पड़ेगा इसलिए जरूरत होने पर चम्मच से घुमाते जाएँ | क्या अभी तक इसे चखने का मन नहीं हुआ? [३]
  6. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    अगर स्ट्रॉबेरी काफी मीठी हैं तो एक्स्ट्रा चीनी की जरूरत नहीं रहती | अन्यथा अगर आप कुछ नेचुरल चाहते हैं तो शहद सबसे अच्छा विकल्प है | अच्छा होगा कि इसे ऊपर से डालें और चखें | अगर आप इसे बहुत ज्यादा डालेंगे तो आपको स्ट्रॉबेरी या दूध भी ज्यादा मिलाना पड़ेगा |
  7. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    स्ट्रॉबेरी को आधा काटें और फिर इसकी भी आधी स्लाइस करें जिससे आप इसे गिलास के किनारों पर सजा सकें | एक स्ट्रॉ और कॉकटेल अम्ब्रेला लें और अब स्मूदी के स्वाद का लुफ्त उठायें |
    • एक ठंडा गिलास बेहतर होता है- यह स्मूदी को बहुत जल्दी पतला नहीं होने देता | अगली बार जब भी आपका स्मूदी पीने का मन हो एक गिलास पहले फ्रीजर में रख दें।
  8. ऊपर बताई गयी रेसिपी से एक गिलास स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनती है: ध्यान रहे- स्ट्रॉबेरी स्मूदी होती ही इतनी स्वादिष्ट है कि आपके आसपास के लोगों को भी आपकी तरफ खींच ले। ऐसे में जब इसे शेयर करना पड़े तो आशा के अनुरूप आपके पास एक्स्ट्रा चीज़ें भी होनी चाहिए |
विधि 2
विधि 2 का 2:

बिना दूध वाली स्ट्रॉबेरी स्मूदी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सिंगल सर्विंग के लिए 10 स्ट्रॉबेरी काफी होती हैं लेकिन और ज्यादा होना और भी अच्छा होता है | बाद के लिए और ज्यादा स्मूदी बनाकर रख सकते हैं | कटिंग बोर्ड और चाकू लें और अपना काम शुरू करें |
  2. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    पानी बहुत अच्छा काम करेगा और स्ट्रॉबेरी के फ्लेवर को और बढ़ाएगा लेकिन जूस इसमें सेव, पाइनेपल, आम, बल्कि अंगूर या क्रैनबेरी के स्वाद का समावेश भी कर देगा | इससे स्ट्रॉबेरी का स्वाद कम हो जायेगा लेकिन इससे स्मूदी को और ज्यादा शार्प ट्विस्ट मिलेगा | [४]
  3. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    शहद एक प्राकृतिक चीनी है लेकिन इसकी जगह पर सफ़ेद चीनी भी डाली जा सकती है | हालाँकि, दोनों ही वैकल्पिक हैं | अगर स्ट्रॉबेरी काफी मीठी हों तो स्मूदी में इन्हें मिलाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती |
    • आप सभी चीज़ें एकसाथ ब्लेंड कर सकते हैं और फिर देखें कि स्मूदी में कहीं चीनी कम तो नहीं रह गयी है | इस कमी को पूरा करने के लिए एक चम्मच चीनी मिलाने का यह बहाना अच्छा रहेगा |
  4. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    ये टुकड़े जितने छोटे होंगे उतनी ही आसानी से ब्लेंड हो जायेंगे लेकिन अंत में ये सभी एक समान ही बहने लगेंगे | अगर आप बहुत ज्यादा बर्फ मिलाने में सावधानी बरतना चाहते हैं तो पहले आधी बर्फ ही भरकार ब्लेंड करें और इसके बाद इसे ठंडा रखने के लिए सबसे अंत में 1 या दो टुकड़े डालें | [५]
    • एक अन्य विकल्प है- एकदम ठंडा गिलास, इस तरह से गिलास बर्फ के समान काम करेगा और स्मूदी गाढ़ी बनी रहेगी |
  5. Watermark wikiHow to आसानी से स्ट्रॉबेरी स्मूथी बनायें (Kaise Strawberry Smoothie Banayen)
    लो (low) लेवल पर ब्लेंड करें और धीरे-धीरे हाई तक ले जाएँ:बर्फ लो सेटिंग पर पिस जाएगी लेकिन पूरी स्मूदी के लिए हाई लेवल होना चाहिए | जब सभी कुछ रेड फ्रूटी लिक्विड जैसा हो जाये तब समझ जाएँ कि स्मूदी बन गयी है | अब बस, एक चम्मच उठायें और चखकर देखें |
    • अब इसमें वायुसंचार करने के लिए हाई लेवल पर और 30 मिनट के लिए ब्लेंड करना होगा | इससे थोडा वॉल्यूम भी मिलेगा |
  6. फलों के टुकड़ों से गार्निश करें, इन फलों में लेमन, पाइनेपल या और ज्यादा स्ट्रॉबेरी ली जा सकती हैं | और साथ ही एक स्ट्रॉ और अम्ब्रेला भी ! तैयार है फलों से भरपूर स्वादिष्ट स्मूदी | इसे बनायें और पीने का मजा लें |

सलाह

  • सभी चीज़ों को एक ही बार में एकसाथ न मिलाएं | ब्लेंडर के बॉटम तक पहुंचाने के लिए बर्फ के टुकड़ों को बाद में डालना चाहिए |
  • अगर आप चाहें तो आम, केला, संतरा जैसे फलों को भी मिला सकते हैं |
  • अगर आप स्मूदी के बीच-बीच में चीज़ों को चबाना भी चाहते हैं तो स्मूदी को बहुत ज्यादा ब्लेंड न करें |
  • इस स्मूदी के लिए वनिला आइसक्रीम लेने की सिफारिश की जाती है | यह मीठी, क्रीमी होती है और अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाती है |

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ब्लेंडर (blender)
  • गिलास
  • चम्मच
  • चाकू
  • कटिंग बोर्ड
  • स्ट्रॉ (वैकल्पिक)
  • ब्लेंडर गिलास

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६५९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?