आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

नारियल के तेल से आपके बाल और त्वचा प्राकृतिक रूप से नरम, उज्जवल, और स्वस्थ रहते हैं | नारियल का तेल प्राकृतिक है और इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होते हैं | इसलिए, अपने कंडीशनर, ऑय क्रीम, और लोशन को साइड में रख दें, और शुद्ध नारियल का तेल त्वचा और बालों पर इस्तेमाल करें। लेकिन इसे इस्तेमाल कैसे करें? जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों को पढ़ें:

विधि 1
विधि 1 का 4:

बालों की कंडीशनिंग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लगाते समय नारियल तेल गिर भी सकता है | इसलिए, पुराने कपड़े पहनें या अपने कंधों पर कोई तौलिया रख लें | अपने बाथरूम में बैठकर बालों पर तेल लगाकर कुछ घंटों तक घूम सकते हैं ताकि तेल आपके स्कैल्प में अच्छे से रम जाए।
  2. आप कोई प्लास्टिक कवर, कैप या कोई पुराने कपडे से अपने बालों को ढक सकते हैं | ऐसा कवर चुनें जो काफी देर तक या पूरी रात अपने बालों को बांद सकें।
  3. एक माइक्रोवेव बाउल में 3-5 बड़े चमच्च नारियल तेल के डालें: अपने बालों की लंबाई और मोटाई के हिसाब से तेल लें | अगर आपके लंबे, मोटे बाल है, तो 5; और अगर छोटे, पतले बाल है, तो 3-4 चमच तेल लें |
    • बगैर छने हुए तेल (unrefined) का उपयोग करें: छने हुए (refined) नारियल तेल में से कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्वों को निकाल दिया जाता है, जो आपके बाल और त्वचा स्वस्थ बनाते हैं | अन-रिफाइंड तेल में ये सारे गुण प्राकृतिक तरीके से मौजूद होते हैं |
    • अगर गलती से सिर में ज्यादा नारियल तेल का उपयोग हो गया है, तो इसमें डरने की कोई बात नहीं है | जब आप सिर धोएंगे, तब सारा तेल निकल जाएगा |
  4. बाउल को माइक्रोवेव में रखकर 30 सेकंड के लिए तेज़ गरम करें | एक बार हिलाएं और फिर से 30 सेकंड के लिए गरम करें जब तक कि वह पिघल ना जाए | पिघले हुए तेल को लगाने में आसानी होती है |
    • अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप अपने हाथों से भी तेल को पिघला सकते हैं | 1 चमच्च तेल को अपने हाथों पर रखकर रगड़ें | नारियल तेल बहुत कम गर्मी से पिघल जाता है |
    • आप नारियल तेल को गैस पर भी गरम कर सकते हैं | इसे एक छोटे बर्तन में गरम करने के लिए रख दें |
    • आप नारियल तेल को किसी बड़े सॉस पेन या पतीले में भी गरम कर सकते हैं।
    • आप नारियल तेल की बोतल को गरम पानी रख कर भी पिघला सकते हैं |
  5. गरम तेल को ठंडा करके अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं | अपनी उँगलियों से मसाज करते हुए पूरे बालों पर लगाएं | तब तक मसाज करते रहे जब तक कि तेल सारे बालों पर ना लग जाए |
    • आप एक कंघी से भी तेल को सारे बालों में फैला सकते हैं | जड़ों से बालों के अंत तक जायें |
    • अगर आपको सारे बालों की बजाए सिर्फ बालों के टिप को कंडीशन करना है, तो सिर्फ बालों के आखरी हिस्से पर तेल लगाएं और अपने हाथों से मसाज करें |
  6. आप कोई प्लास्टिक कवर कैप या पुराने कपडे से अपने बालों को अच्छे से ढक लें |
    • आप हेयरबैंड से भी अपने बालों को बांध सकते हैं |
    • एक तौलिये से आपके चेहरे पर गिरे हुए तेल को पोंछ लें |
  7. जितनी देर आप तेल को अपने बालों में लगे रहने देंगे, उतने ज्यादा आपके बाल कंडीशन होंगे |
  8. अपने पसंदीदा शैम्पू से बाल धोएं | अगर आपके बाल बहुत ज्यादा तैलीय है तो 2-3 बार धोएं ताकि सारा तेल निकल जाए |
  9. अपने बालों को ऐसे ही या हेयर-ड्रायर से सुखा लें | नारियल तेल को लगाकर धोने के बाद वे मुलायम, चमकदार, और चमकदार हो जायेंगे |
विधि 2
विधि 2 का 4:

अपने चेहरे को हाइड्रेट करें (Twacha, Dekhbhal, DIY)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने चेहरे को पानी, ब्रश, या तेल से साफ़ करके अच्छे से धोलें | मुलायम तौलिये से अपने चेहरे को पोंछ लें | ध्यान रखें, चेहरे को कभी भी रगड़कर साफ़ न करें |
  2. नारियल का तेल आँखों के लिए बेहद अच्छा है, इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किल (dark circle) और झुर्रियां (huriyan) नहीं पड़ती है | बहुत कम मात्रा में अपनी आँखों के आस-पास जहाँ झुर्रियां हो, लगाएं |
    • हर आँख के लिए मटर के दाने जितना ही तेल लगाएं, उससे ज्यादा ना लें |
    • ध्यान दें कि नारियल तेल आँखों के अंदर न जाए, क्योंकी इससे थोड़े समय के लिए आपको धुंधला दिखने लगेगा |
  3. अगर आपके चेहरे पर कहीं भी खुश्क त्वचा (जैसे आँखों के भौंह के मध्यम) है, तो बहुत कम में मात्रा नारियल तेल को लगाएं | धीरे-धीरे गोलाकार मलें |
  4. नारियल तेल फटे होंठों के लिए भी लाभकर है | अगर लगाते हुए यह मुँह में अन्दर भी चला जाता है तो कोई बात नहीं, इसलिए इसका उपयोग होठों पर हानिकारक नहीं है | नारियल तेल को भोजन में इस्तेमाल करने से भी आप स्वस्थ रहेंगे |
  5. नारियल तेल को फेस क्रीम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है: नहाने के बाद या चेहरा धोने के बाद, इसे अपने चेहरे पर लगाएं | मेकअप लगाने से 10 मिनट पहले लगाएं ताकि आपकी त्वचा इसे सोख लें | अपने चेहरे पर लगाने के लिए सिक्के जितना नारियल तेल काफी है |
    • कई लोगों की त्वचा नारियल तेल लगाने से फट जाती है, इसलिए पहले थोड़ा तेल लगाकर कुछ दिनों तक देखें कि आप पर इसका कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ रहा हो | बाद में आप इसका प्रयोग कर सकते हैं |
    • आयल क्लींजिंग के लिए आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं: अपने छिद्रों का ध्यान रखते हुए आप तेल लगा सकते हैं | आप नारियल तेल में अरंडी के तेल (castor oil) को भी मिला सकते हैं ताकि आपकी त्वचा ज्यादा तेलयुक्त ना लगे |
विधि 3
विधि 3 का 4:

अपने शरीर को नमी प्रदान करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. नहाने के बाद जब आपकी त्वचा में नमी होती है, तब नारियल तेल लगाएं | क्योंकि, तब इसे लगाने में भी आसानी होगी और आपकी त्वचा इसे अच्छे से सोख लेगी |
  2. अपने हाथों को नमी प्रदान करने के लिए नारियल तेल लगाएं: 1 बड़ा चमच्च नारियल तेल को अपने हथेली पर रखें | दूसरे हाथ से अपने हाथों पर अच्छे से रगड़ते रहे जब तक की पूरा तेल सोख ना जाए | इसी तरह अपने दोनों हाथों पर लगाएं |
  3. अपने पाँव को नमी प्रदान करने के लिए नारियल तेल लगाएं: 2 बड़े चमच्च नारियल तेल को अपने पूरे पाँव पर अच्छे से रगड़ते रहे जब तक की पूरा तेल सोख ना जाए | इसी तरह अपने दोनों पाँव पर लगाएं |
  4. अपने धड़ को नमी प्रदान करने के लिए नारियल तेल लगाएं: 1 बड़ा चमच नारियल तेल, पेट, पीठ, छाती, और जहाँ आपका मन करे अच्छे से रगड़ते हुए लगाएं | आप नारियल तेल को लोशन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
  5. त्वचा नारियल तेल को सोखने के लिए 15 मिनट तक का समय लेती है | तब तक आप अपना बाथरोब पहन कर घूम सकते हैं ताकि आपके नए कपडे या फर्नीचर पर तेल ना लगे |
  6. पूरे शरीर को नमी देने के लिए अपने नहाने के बाल्टी या बाथ टब में 1 बड़ी चम्मच (या इससे ज्यादा) नारियल तेल को गरम पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं | कुछ हफ़्तों तक 1-2 बार दोहराएं, जब तक आपकी त्वचा में नमी ना आ जाए |
विधि 4
विधि 4 का 4:

नारियल तेल के कुछ अन्य उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अच्छी खुशबू पाने के लिए आप नारियल तेल में गुलाब या लैवेंडर तेल को डाल सकते हैं | अब आप इसे अपने पूरे शरीर पर मसाज आयल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं |
  2. मटर के दाने जितना नारियल तेल को अपने हाथों पर रगड़ कर अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए लगाएं |
  3. दिन में 2 बार नारियल तेल को अपने धब्बों पर लगाएं | कुछ समय बाद ये धब्बे कम होने लगेंगे और आपकी त्वचा एक सार दिखने लगेगी |
  4. नारियल तेल को खुश्क त्वचा, खाज-खुजली पर लगाएं ताकि आपकी त्वचा में नमी आ जाए और खाज-खुजली से राहत मिले | [१]
  5. अपने बालों को रेशमी बनाने के लिए नारियल तेल लगाएं: एक कटोरे में थोड़े गरम नारियल तेल को ठंडा कर लें और अपने बालों में लगाएं |
    • नारियल तेल को अपने हाथों पर थोड़ा सा ही डालें |
    • अपने सर पर लगाकर अच्छे से मसाज करें और कपडे से बांद लें |
    • यह प्रक्रिया रात को करें और सुबह सर धोलें | आपके बाल रेशमी और मज़बूत बनेंगे |
  6. मटर के दाने जितना नारियल तेल को अपने क्यूटिकल पर लगाकर रगड़ें | कुछ देर बाद साबुन और पानी से हाथ धोलें |
  7. नीम के पत्ते, करी पत्ता, और गुड़हल के फूल को नारियल तेल में मिलाएं: इन सब को गरम करके ठंडा कर लें | ऊंगली की पोरों से अपने सर पर लगाकर हलके से मसाज करें | पूरी रात लगे रहने दें, सुबह धोलें | आपके बाल शानदार, चमकदार, और मुलायम हो जाएंगे |
  8. ये एक बहुत अच्छी कोल्ड क्रीम की तरह काम करता है। बस अपने चेहरे पर इसको लगायें, कुछ देर के लिए मसाज करे और फिर किसी कपडे से पोंछ दें।

सलाह

  • थोड़ा सा ही तेल काफी है, ध्यान दें कि ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें | गर्मियों में ज्यादा लाभ और सिर में ठंडक के लिए इसमें कपूर मिलाकर लगायें।
  • माइक्रोवेव में तेल को गरम करने से पौष्टिक गुण कम हो सकते हैं, इसलिए इसे चलते गरम पानी से पिघलाएं |
  • नारियल तेल में शक्कर मिलाकर आप इसे साधारण या खुश्क त्वचा के लिए स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • नारियल तेल को अगर अच्छे से सर में रगड़ा जाए, तो जुओं से 90% तक छुटकारा मिल सकता है |
  • नारियल तेल लगाने से आपके बाल मज़बूत होते हैं और जल्दी बढ़ते हैं |
  • अगर आप घर पर ही बालों पर कलर करती हैं, तो नारियल तेल आपके बालों को नमी प्रदान करता है | रंग लगाने से जो आपके बालों को नुकसान होता है, उससे भी बचाता है | अपने डाई की बोतल में कुछ बूँदें नारियल तेल की डालकर फिर लगाएं |
  • गर्म नारियल तेल में मीठी नीम या कड़ी पत्ता की पत्तियों को तल लें। ठंडा होने पर पत्तियों को निकालकर फेंक दें और तेल को बालों की जड़ों में लगायें। बाल चमक उठेंगे। अपने बालों पर तेल लगाकर एक दिन से ज्यादा ना रखें, वरना आपके बाल बदबूदार और चिपचिपे लगेंगे |
  • नारियल तेल में आँवला पाउडर मिलाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं | इससे आपके बाल जल्दी सफ़ेद नहीं होंगे |
  • संवेदनशील त्वचा के लिए नारियल तेल लोशन की तरह काम करता है | यह 100% प्राकृतिक है और इससे त्वचा को कोई नुकसान (जब तक आपको एलर्जी ना हो) नहीं पहुँचता है |
  • पाँव की शेविंग के बाद, त्वचा को चमकाने के लिए नारियल तेल लगाएं |
  • हफ्ते में 2-3 बार नारियल तेल को अपने सर पर लगाएं और धोलें | जल्द ही आपके बाल शानदार, चमकदार, और मुलायम हो जाएंगे |
  • नारियल तेल को अपने अंडरआर्म में डिओडोरेंट की तरह लगाएं |

चेतावनी

  • गुनगुने नारियल तेल का इस्तेमाल करना सब से अच्छा है | ध्यान रहे, यह ज्यादा गर्म न हो अन्यथा आप जल सकते हैं।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,२०,६३७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?