आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आश्चर्य की बात है कि लहसुन छीलने के लिए सिर्फ दो कटोरों की ज़रूरत होती है। इस प्रकार आप एक ही बार में कई लहसुन छील सकते हैं। लहसुन की कलियों को छीलने के भी कई तरीके हैं, हो सकता है आपको उनकी ज़रूरत न पड़े। लेकिन कोई चिपकने वाला या सख्त लहसुन इस्तेमाल कर रहे हों तो उनकी आवश्यकता हो सकती है।

विधि 1
विधि 1 का 2:

एक लहसुन को हिलाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लहसुन को एक काउंटर पर रखें और अपने हाथ की हील से नीचे की ओर कसकर दबाएं। इस प्रकार उसकी कलियाँ अलग हो जायेंगी।
    • अगर उनको रोकने के लिए कोई दीवार नहीं होगी तो कलियाँ इधर उधर बिखर जायेंगी। इसलिए इसकी जगह आप लहसुन के ऊपर के हिस्से को काटकर कलियों को अलग कर सकते हैं।
    • कंटेनर में आसानी से जितने लहसुन आ जाएँ, उनको आप इस तरह एक बार में अलग कर सकते हैं।
  2. दोनों को एक दूसरे के साथ ठीक से मिलना चाहिए। इसके लिए आप एक बड़ा और एक छोटा कटोरा लें, या दो बराबर के कटोरे लें जिनके किनारों को पकड़ने के लिए चौड़ी जगह हो। हलके मेटल के कटोरे इस काम के लिए अच्छे हैं। वे मज़बूत होते हैं और उन्हें हिलाना आसान होता है। पर आप किसी भी चीज़ के बने हुए कटोरे ले सकते हैं। वास्तव में हिलाते समय कलियाँ आपस में टकराकर एक दूसरे का छिलका छील देती हैं। [१]
    • आप प्याले, जार्स, हलके सॉस पैन्स, एक कॉकटेल शेकर, या अन्य कोई भी मज़बूत कंटेनर जिसे पकड़ना आसान हो - और बाद में साफ करना आसान हो, इस्तेमाल कर सकते है।
  3. लहसुन की कलियों को एक कटोरे में डालें। उस कटोरे के ऊपर दूसरा कटोरा उल्टा करके रखें। उनको उठायें और अच्छे से पकड़कर कसके हिलाएं। [२] दस, पंद्रह बार हिलाने से आपका काम बन जायेगा।
  4. इस तरह बड़े सफेद लहसुन को छिल जाना चाहिए। ताज़े लहसुन या चिपकने वाले बैंगनी प्रकार के लहसुन के लिए हो सकता है कि ज्यादा देर हिलाना पड़े। [३]
विधि 2
विधि 2 का 2:

एक अकेली कली को छीलें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लहसुन के ऊपर के हिस्से को दबाकर या काटकर हटायें और कलियों को अलग करें। चाकू के ब्लेड का चौड़ा चपटा हिस्सा कली पर रखें। अपने हाथ की हील से चाकू के ब्लेड को कसकर दबाएं। इस प्रकार कली हलका सा पिचक जाएगी और उसका छिलका आसानी से निकल आयेगा। [४] फिर आप उसको बारीक काट सकते हैं या पेस्ट बना सकते हैं।
    • आपके पास चौड़ा चाकू न हो तो अपने हाथ की हील से कली को कसकर दबाएं। [५]
  2. यह तरीका थोड़ा कम प्रभावशाली है, पर अगर आप एक कली को समूचा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह अच्छा है। लहसुन की कली का थोड़ा चपटा, अंतिम किनारा अपने अंगूठे पर रखें और अपनी तर्जनी (पहली उँगली) नोक वाले किनारे पर रखें। उँगली और अंगूठे को पास लायें (पिंच करें) ताकि लहसुन की कली मुड़ जाये और छिलका फट जाये। छिलके को खींचकर निकाल दें। [६]
    • यह कागज़ी छिलके वाली कलियों के लिए अच्छा काम करता है।
  3. ये सिलिकॉन या रबर के ट्यूब्स काफी सस्ते होते हैं और उनको इस्तेमाल करना भी आसान है। लहसुन को ट्यूब में डालें और उसे एक सतह पर रोल करें। छिलका निकल जायेगा।
    • इसकी जगह आप एक सिलिकॉन या रबर मैट इस्तेमाल कर सकते हैं। आप स्वयं उसे लपेटकर एक ट्यूब बना सकते हैं। वे आपके रसोईघर में कम जगह लेंगे क्योंकि आप उन्हें जार खोलने और न फिसलने वाली सतह जैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. यह लहसुन की कली को एक जाली में से कुचलती है जिससे मैश करी हुई गार्लिक छिलके को पीछे छोड़कर निकल आती है। कुछ रसोइया इस तरह की, सिर्फ एक काम की चीजें रखकर रसोईघर को भरना नहीं पसंद करते हैं। यदि आप चाकू इस्तेमाल करने में एक निंजा की तरह निपुण नहीं हैं तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी है और इससे आपका समय बच सकता है।
    • काम करने के बाद गार्लिक प्रेस को साफ करने के लिए आप "ईज़िली क्लीन अ गार्लिक प्रेस" (Easily Clean a Garlic Press) लेख से कुछ तरकीबें सीख सकते हैं।

सलाह

  • बैंगनी लहसुन, सख्त गर्दन वाले लहसुन, और बहुत ताज़े लहसुन को छीलना मुश्किल है। उनकी कलियों पर से आपको छिलके के तिनके हटाने पड़ सकते हैं।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,७१६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?