आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
आप चाहे तो विकिहाउ पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। पर इससे आपको धन-संबंधी कोई भी लाभ नहीं है। अगर आपको इसमें दिलचस्पी है, तो आगे पढ़ें।
-
1विकिहाउ पर अपने लिए एक अच्छा सा नाम चुन लें। ध्यान रखें कि नाम अपमानजनक या अश्लील न हो।
-
2किसी भी पृष्ठ के ऊपरी दाएँ हिस्से पर "साइन अप करें" पर क्लिक करें।
-
3फिर, अपना चयनित नाम और आसानी से याद रहने वाला पासवर्ड लिखें।
-
4अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें। इस क्षेत्र को खाली भी छोड़ा जा सकता है।
- आपसे पूछे बिना आपका ईमेल पता किसी के साथ भी नहीं साझा किया जाएगा।
- अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आपके द्वारा दिए गए ईमेल पते पर हम आपको नया पासवर्ड भेजेंगे।
-
5अगर आप "मुझे याद रखें" पर क्लिक करते हैं, तो आपको बार-बार लॉग इन नहीं करना पड़ेगा| आप अकाउंट बनाने के बाद भी अपना ईमेल पता, पासवर्ड और नाम बदल सकते हैं।
-
6आप विकिहाउ की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको अधिक जानकारी प्राप्त होगी।
चेतावनी
- अगर आप 13 (तेरह) वर्ष के नहीं हैं, तो आप विकिहाउ पर अकाउंट नहीं बना सकते।
- अपना वास्तविक नाम, पता, फ़ोन नंबर, इत्यादि जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
विकीहाउ के बारे में
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,२१६ बार पढ़ा गया है।