आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

यूरोपियन यूनियन (EU) की नागरिकता (citizenship) से आप EU में कहीं भी वीजा के बिना काम, यात्रा, या पढ़ाई कर सकते हैं। नागरिकता प्राप्त करने में कई वर्ष लग सकते हैं। EU की नागरिकता पाने के लिए, आपको किसी एक EU देश की नागरिकता के लिए अप्लाई करना चाहिए। नागरिकता की प्रोसेस हर देश में अलग-अलग होती है। आमतौर पर, आपको देश में कुछ निश्चित वर्षों तक रहने की ज़रूरत पड़ेगी, नागरिक बनने के लिए अपनी पात्रता (eligibility) के प्रूफ़ इकट्ठा करें, और एक ऐप्लिकेशन जमा करें। नागरिकता टेस्ट, लैंग्वेज टेस्ट, और ऐप्लिकेशन फ़ीस की भी ज़रूरत हो सकती है। हालाँकि, यदि आप पहले ही कुछ समय से एक EU देश में रह रहे हैं, तो आपको नागरिकता मिलने की काफ़ी अच्छी संभावनाएँ हो सकती हैं।

भाग 1
भाग 1 का 3:

पात्रताओं (Requirements) को पूरा करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यदि आप पहले से एक EU देश में नहीं रह रहे हैं, तो आपको रेजीडेंट बनने के लिए किसी एक देश में जाकर रहना पड़ेगा। प्रवासित होना (इमिग्रेटिंग) एक बहुत गंभीर और महँगा फ़ैसला है जिसके लिए आपको वीज़ा अप्लाई करने, जॉब ढूँढने, एक नयी लैंग्वेज सीखने, और देश में कई वर्षों तक रहने की ज़रूरत पड़ेगी। [१]
    • EU में 28 देश हैं। उनमें से किसी एक देश के नागरिक बन जाने पर आपको EU की नागरिकता मिल जाएगी। हालाँकि, नागरिक बनने के लिए प्रत्येक देश की अलग-अलग पात्रताएँ (requirements) होती हैं।
    • याद रखें कि यूरोप के सभी देश EU में नहीं आते हैं: नॉर्वे, उत्तरी मेसेडोनिया, या स्विट्ज़रलैंड में जाकर रहने से आपको EU की नागरिकता पाने में मदद नहीं मिलेगी।
    • ध्यान रखें कि UK अभी EU को छोड़ने की प्रोसेस में है। यदि आप ब्रिटिश नागरिकता अप्लाई करते हैं, तो हो सकता है कि आपको EU की नागरिकता परमानेंट रूप से न मिल सके।
  2. पता करें कि नागरिक बनने के लिए आपको कितने समय तक देश में रहना चाहिए: अधिकांश देशों में आपको कम से कम 5 वर्षों तक रहने की जरूरत होती है, हालाँकि कुछ देशों में लम्बे समय तक रेज़िडेन्सी की ज़रूरत हो सकती है। नागरिकता अप्लाई करने से पहले देखें कि आपको मनचाहे देश में कितने लम्बे समय तक रहना पड़ेगा। [२]
    • उदाहरण के लिए, आपको जर्मनी में पासपोर्ट पाने के लिए 8 वर्षों तक रहना पड़ता है। फ्रांस में, आपको रेजीडेंट बनने के लिए केवल 5 वर्षों तक रहने की जरूरत होती है।
  3. यदि आपका जीवन साथी किसी EU देश का नागरिक है, तो आप उनके द्वारा नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उनके पास कहाँ की नागरिकता है इसके आधार पर, एक EU नागरिक से शादी करने से नागरिकता अप्लाई करने से पहले आपका देश में रहने के लिए ज़रूरी समय कम हो सकता है। [३]
    • स्वीडन (Sweden) में, आपको आमतौर पर नागरिकता अप्लाई करने से पहले देश में 5 वर्षों के लिए रहना पड़ता है। हालाँकि, यदि आपने एक स्वीडिश नागरिक के साथ शादी की है या पार्टनरशिप को रजिस्टर किया है, तो आपको वहाँ केवल 3 वर्षों तक रहने की जरूरत होगी। [४]
  4. आपके द्वारा नागरिकता अप्लाई कर सकने से पहले कई EU देशों में लैंग्वेज की पात्रताएं होती हैं। कुछ आपको एक लैंग्वेज कोर्स लेने को कह सकते हैं जबकि दूसरे आपको एक बेसिक लैंग्वेज टेस्ट देने को कह सकते हैं। लैंग्वेज की पात्रताओं या टेस्ट के देशों में शामिल हैं: [५]
    • हंगरी (Hungary)
    • जर्मनी (Germany)
    • लातविया (Latvia)
    • रोमानिया (Romania)
    • डेनमार्क (Denmark)
  5. चेक करके देखें कि क्या आप किसी EU देश में ऐन्सेस्ट्री (ancestry) रखते हैं: कुछ EU देश नागरिकों के बच्चों या पोतों को स्वयं से नागरिक बनने देंगे, भले ही वे स्वयं देश में न रहते हों। इन क़ानूनों को जूस संगुइनिस (jus sanguinis) (या ब्लड के द्वारा अधिकार) कहा जाता है। [६]
    • आयरलैंड (Ireland), इटली (Italy), और यूनान (Greece) नागरिकों के बच्चों (children) और पोतों (grandchildren) को नागरिकता देंगे। हंगरी (Hungary) पर-पोतों (great-grandchildren) को शामिल करता है।
    • जर्मनी (Germany) और यूके (UK) में, आप इस तरीक़े से नागरिकता तभी प्राप्त कर सकते हैं अगर आपके माता पिता नागरिक थे।
    • कुछ देशों की पात्रताएं होंगी कि आपके पूर्वज देश छोड़कर कब गए थे। उदाहरण के लिए, पौलेंड (Poland) में, आज नागरिकता पा सकते हैं यदि आपके पूर्वजों ने 1951 के बाद छोड़ा था जबकि स्पेन (Spain) में, आपके पूर्वज 1936 और 1955 के बीच छोड़े होने चाहिए।
भाग 2
भाग 2 का 3:

नागरिकता (Citizenship) अप्लाई करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स की कॉपी बनाएँ। ऑरिजिनल डॉक्युमेंट्स को जमा न करें। वैसे तो सटीक पात्रताएँ देश के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सामान्य तौर पर, आपको जरूरत होगी: [७]
    • आपके बर्थ सर्टिफ़िकेट (birth certificate) की कॉपी
    • आपके वर्तमान पासपोर्ट (passport) की कॉपी
    • रेजिडेंसी का प्रूफ (Proof of residency), जैसे कि जॉब रिकॉर्ड्स, बैंक स्टेटमेंट्स, या आपके एड्रेस के साथ ऑफिशियल मेल।
    • रोजगार का प्रूफ (Proof of employment), जैसे कि आपके एम्प्लॉयर द्वारा साइन किया गया स्टेट्मेंट। यदि आप रिटायर्ड या सेल्फ़-एम्प्लॉयड हैं, तो यह दिखाने के लिए फ़ायनैन्शियल रिकॉर्ड बताएँ कि आप फ़ायनैन्शियली स्टेबल हैं।
    • यदि आपने देश के एक नागरिक से शादी की है, तो आपको शादी का प्रूफ, जैसे कि शादी प्रमाण-पत्र (मैरिज सर्टिफिकेट), किसी बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, और फैमिली फोटोस।
  2. यह ऐप्लिकेशन आमतौर पर देश के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध होता है। भरने से पहले ऐप्लिकेशन को ठीक से पढ़ें। वैसे तो हर देश में ऐप्लिकेशन अलग-अलग होते हैं, लेकिन आपको बताना पड़ सकता है:
    • आपका पूरा नाम
    • वर्तमान और पिछले एड्रेसेज
    • जन्म दिनांक (Date of birth)
    • वर्तमान नागरिकता
    • एजुकेशन
    • आप देश में कितने समय से रेसीडेंट हैं
    • आपके माता-पिता, जीवन साथी, और बच्चों सहित आपकी फैमिली की डिटेल्स।
  3. एप्लिकेशन को प्रोसेस किए जाने के लिए आपको भुगतान करना पड़ सकता है। ये फीस काफ़ी अलग-अलग हो सकती हैं। ऐप्लिकेशन फीस के कुछ उदाहरणों में शामिल हैं: [८]
    • आयरलैंड (Ireland): €175
    • जर्मनी (Germany): €255
    • स्वीडन (Sweden): 1,500 SEK
    • स्पेन (Spain): €60-100
  4. एक नागरिकता टेस्ट बताता है कि आप देश के रीतिरिवाजों, लैंग्वेज, क़ानूनों, इतिहास, और संस्कृति से परिचित हैं। ये टेस्ट छोटे होते हैं, लेकिन EU के कई देशों में इनकी ज़रूरत होती है। [९]
    • उदाहरण के लिए, जर्मनी में, आपसे जर्मनी के इतिहास, क़ानून, और संस्कृति के बारे में 33 सवाल पूँछे जाएँगे। आपको कम से कम 17 सवालों का सही जवाब देना होगा। [१०]
    • यह टेस्ट आमतौर पर देश की ऑफ़िशियल लैंग्वेज में दिया जाता है।
  5. यदि अनुरोध किया जाता है तो एक सुनवाई या इंटरव्यू अटेंड करें: कुछ देशों में, आपको नागरिकता मिलने से पहले, एक जज या पुलिस द्वारा आपका इंटरव्यू लिया जा सकता है। आपके द्वारा अपना ऐप्लिकेशन भरने के बाद, आपको अपनी सुनवाई की तारीख़ और जगह का नोटिफ़िकेशन मिलेगा। [११]
  6. अधिकांश देशों में नए नागरिकों के लिए एक सेरेमोनी होती है। इस सेरेमोनी में, नागरिक शपथ लेते हैं। आपकी नई नागरिकता को प्रूव करने के लिए आपको नैचुरलाईज़ेशन का सर्टिफ़िकेट मिल सकता है। आपके पास एक EU देश की नागरिकता होने पर, आप ऑटमैटिक रूप से एक EU नागरिक बन जाते हैं। [१२]
    • आमतौर पर आपको अपने ऐप्लिकेशन के 3 महीनों के भीतर पता चल जाएगा कि क्या आपको नागरिकता मिली है। हालाँकि, कुछ देशों में लम्बा समय लग सकता है।
    • ये सेरेमोनी बड़े शहरों या कैपिटॉल्स (capitols) में हो सकती हैं।
    • आमतौर पर नागरिकता पाने के लिए इस सेरेमोनी में आपकी उपस्थिति ज़रूरी होती है।
भाग 3
भाग 3 का 3:

अपने ऐप्लिकेशन को इम्प्रूव करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आमतौर पर देश में आपकी रेज़िडेन्सी लगातार होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपको एक निश्चित बताए गए समय तक केवल उस देश में रहना चाहिए। यदि आप एक वर्ष में कुछ हफ़्तों से ज़्यादा देश से बाहर रहते हैं, तो आप नागरिकता के पात्र नहीं रह सकते हैं। [१३]
    • उदाहरण के लिए, फ़्राँस (France) में, यदि आप 6 महीनों से ज़्यादा समय के लिए बाहर जाते हैं, तो आप नागरिकता के लिए अयोग्य (ineligible) हो सकते हैं।
  2. अधिकांश देश आपको नागरिकता तब तक नहीं देंगे जब तक कि आप एक निश्चित अमाउंट की सैलरी नहीं पाते हैं। कुछ इस बात का प्रूफ़ माँग सकते हैं कि आप देश में जॉब करते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं और काम नहीं करते हैं, तो आपको इसकी बजाय अपने जीवन साथी की डिटेल देनी पड़ सकती है। [१४]
    • उदाहरण के लिए, डेनमार्क (Denmark) में, आपको साबित करना पड़ता है कि आप हाउसिंग या वेल्फ़ेयर जैसी किसी पब्लिक सहायता के बिना अपने आप और अपनी फ़ैमिली को सपोर्ट कर सकते हैं। [१५]
    • यदि आप एक स्टूडेंट हैं तो पात्रताएँ अलग हो सकती हैं। एलिजिबल होने से पहले आपको ग्रैजुएट होने और फ़ुल-टाइम जॉब पाने की ज़रूरत हो सकती है।
  3. आप जिस देश में रह रहे हैं उस देश में प्रॉपर्टी खरीदें: आप जिस देश में नागरिकता अप्लाई कर रहे हैं यदि आपके पास उस देश में एक हाउस या ज़मीन है, तो आपका केस बेहतर हो सकता है। कुछ देशों में, जैसे कि यूनान (ग्रीस), लातविया, पुर्तगाल और साइप्रस में, आप एक निश्चित अमाउंट की प्रॉपर्टी के मालिक बनकर नागरिकता का अधिकार पा सकते हैं। [१६]

सलाह

  • साइप्रस और ऑस्ट्रिया जैसे कई देश आपको सरकार में पैसा इन्वेस्ट करके नागरिकता लेने देंगे, लेकिन आमतौर पर इसके लिए कम से कम एक मिलियन यूरो इन्वेस्ट करना पड़ता है।
  • नागरिकता की बात आने पर अलग-अलग देशों में कानून अलग-अलग होते हैं। आप जहाँ की नागरिकता चाहते हैं उस देश के क़ानूनों पर रिसर्च और पढ़ना सुनिश्चित करें।
  • EU के देश की दोहरी नागरिकता (Dual citizenship) भी आपको EU की नागरिकता प्रदान करेगी।
  • एक बार जब आप ऑस्ट्रिया (Austria), बुल्गारिया (Bulgaria), चेक गणराज्य (Czech Republic), डेनमार्क (Denmark), लातविया (Latvia) या लिथुआनिया (Lithuania) में नागरिकता प्राप्त कर लेते हैं, तो आपको अपनी पिछली नागरिकता को छोड़ना होगा। [१७]

चेतावनी

  • यदि आपकी किसी क्रिमिनल ऐक्टिविटी का रिकॉर्ड है, तो आपको नागरिकता देने से मना किया जा सकता है।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८७० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?