PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

दुनिया में बहुत सी ऐसी चीज़ें होती हैं जिन्हें पाने की हम चाह रखते हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें हम खुद से ही पा सकते हैं। कई बार हमें औरों की मदद चाहिए होती है, जैसे कि हमारे पेरेंट्स या साथ कि वर्कर (worker)। जो आपको चाहिए उसे पहचानना, और उसे मांगना ही अपनी मंजिल को पाने का रास्ता है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपने लक्ष्यों को चुनना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपको ये पता होना चाहिए कि आपको अपने पसंद की लाइफ जीने के लिए सबसे जरूरी क्या है। आप जो भी पाना चाहते हैं वो उन आदर्शों के खिलाफ नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा, तो आप अपने मंजिल को पाने के रास्ते में कुछ ऐसा खो देंगे जो आपके लिए अहमियत रखता है। [१]
    • आपको पहली नज़र पता नहीं चलेगा कि आपके लिए अहमियत रखने वाली चीज मंजिल के आड़े आ रही है। जैसे, अगर आपकी मंजिल एक बिज़नेस स्टार्ट करना है, जो आपकी लाइफ से काफी टाइम लेगा। अगर आपका आदर्श अपनी फैमिली के साथ खूब सारा वक़्त बिताना है, तो ये आपकी मंजिल में रुकावट हो सकती है।
  2. "ज्यादा पैसे कमाना" या "हेल्थी होना" जैसे बड़े लक्ष्य शुरू करने के लिए ठीक हैं, लेकिन आपको और भी डिटेल (detail) की जरूरत होगी। अपनी मंजिल को साफ-साफ पता कर लें, जिसमें आपको पता भी चल सके कि आप कितना आगे बढ़े। इससे आपको पता लग पाएगा कि आप कितना अच्छा कर रहे हैं, और आपको मंजिल पाने के लिए क्या-क्या कदम उठाने होंगे।
    • जैसे "हेल्थी होना," जैसे बड़े लक्ष्यों की बजाय कुछ साफ लक्ष्य जैसे "10 किलोमीटर भाग पाना" या "10 किलो वजन घटाना" चुनें।
  3. ये भी लिखें की आपको ये क्यों चाहिए। इससे आपकी चाह और मजबूत लगेगी, और आपको याद आती रहेगी कि आपको क्या पाना है। इससे आपको क्लियर हो जाएगा कि आप किन चीजों को सच में चाहते हैं, या ऐसी भी कोई चीज़ है जिसकी चाह आपको बाक़ियों से ज्यादा है। [२]
  4. बहुत से लोग, खासकर महिलाएं, चीजों की चाहत छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है वो उसके लायक ही नहीं हैं। अपनी इस सोच के पीछे के कारण ढूँढें। भय पर विजय पाने से आपको पता चल जाएगा कि मंजिल को पाने के लिए आपको क्या करना होगा। [३]
    • दूसरे लोगों की मर्जी और चिंताओं के बारे में न सोचें। आपकी लाइफ, जरूरतें, और दूसरों से अलग हैं, और इसमें कोई बुराई नहीं है। ये पहचानना की आप क्या चाहते हैं, और ये आपके लिए अलग कैसे हैं, आगे बढ़ने के लिए एक जरूरी कदम है। [४]
  5. कभी-कभी, कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें आप अंदर से पाना चाहते हैं लेकिन आपको ये पता ही नहीं होता। नई कामयाबियों, जॉब, और अनुभवों, या जो भी आपकी सरहदों को बड़ा कर सके और और आपको एक नया नजरिया दे सके, उन्हें खुल दिल से अपनाएं। [५]
    • क्लास लेने, या बाहर घूमने और नई चीजों को ट्राई करने में बाकी लोगों की सलाह भी मानें। आपको ऐसा कोई नया लक्ष्य या शौक मिल सकता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा ही न हो।
विधि 2
विधि 2 का 3:

कदम लेना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बहुत लोग खुद पर शक होने के कारण अपनी पसंद की चीज़ों को पाने की कोशिश नहीं करते। अपने शकों को पता लगाएं और उनके कारण ढूँढें, और उन्हें रास्ते से हटा दें। [६] [७]
  2. बहुत सी चीज़ें जो आपको चाहिए जैसे स्किल्स, समान, यहां तक की नई जॉब को पाने में पैसे लग सकते हैं। अपनी मंजिल को पाने के खर्चे को पता लगाएं, और अपने अभी के खर्चों को देखें। [८]
    • अगर आप कुछ बड़ा खरीदना चाहते हैं, कुछ महंगा खरीदना चाहते हैं, तो हर महीने या हर तनख्वाह से थोड़ा-थोड़ा बचाने से आप वहां पहुंच सकते हैं। ऐसा बार-बार करने से आपकी पैसा बचाने और खर्चने की आदत बेहतर होगी।
    • जो आप चाहते हैं उसकी कीमत के अलावा बाकी चीज़ें भी देखें। उन चीजों को देखें जिनपर आप पहले से ही पैसे खर्च रहे हैं। अगर कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो आपके लक्ष्य के बीच में आ रहीं हैं और आप उन्हें हटा सकते हैं, तो उन्हें हटा दें।
  3. एक प्रभावी एक्शन प्लान तैयार करें : जब आप ये फैसला कर लें कि आपको क्या चाहिए, तब ये पता लगाएं की उसे पाने के लिए क्या कदम उठाने होंगे।
    • किसी भी रुकावट, या मुश्किल पड़ाव का पता लगा लें, और उनसे पार पाने के लिए अपने प्लान में तरीके डालें। यहीं पर आप उन शकों से भी सामना करेंगे, जिन्हें आप हटा नहीं सके थे। ये रुकावटें पैसे, टाइम, आपकी एबिलिटी (ability), या बाक़ियों की मदद से संबंधित हो सकती हैं।
    • अपने इस सफर को ऐसे पड़ावों में बांट दें जिन्हें आप मैनेज कर सकें। एक बड़े काम को करने के बजाय उसे छोटी-छोटी चीजों में तोड़कर ठीक समय पर करने से आप ट्रैक पर रहेंगेI अगर आप लक्ष्य वजन घटाना है, मां लीजिए 2 हफ्ते में 2 किलो घटाने का गोल रखें। ये खाना छोड़कर, 2 हफ्तों में 10 किलो घटाने के गोल से कहीं बेहतर है।
    • अपने प्लान में क्लियर टाइम लिमिट रखें। किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्धारित समय या डेट रखने से आप मोटिवेटेड रहेंगे। इससे आप पूरे सफर में ट्रैक पर भी रहेंगे।
    • अपने प्लान को फॉलो करें। बहुत लोग फेल हो जाते हैं क्योंकि वो बहुत जल्दी हार मान लेते हैं। कुछ कदम पीछे आना सक्सेस का हिस्सा हैज़ इसलिए अपने प्लान से न हटें और उसे पूरा करें, चाहें कुछ चीज़ें ठीक से न जाएं। [९]
  4. कभी-कभी आपको वो नहीं मिल पाएगा आप चाहते हैं। पीछे हटने का बहाना ढूँढने के बजाय, कुछ अलग, उससे भी बड़ा पाने के मौके ढूँढें। [१०] [११]
    • जैसे, आप किसी बड़ी चीज खरीदने के लिए पैसे बचा रहे हैं, और जब तक आपके पास पैसे हों, तब तक वो चीज़ मिलना बंद हो जाए। कोई बात नहीं, शायद आप इससे भी बेहतर कुछ और खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप किसी बेहतर चीज़ के मिलने तक इंतजार कर सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

औरों से मदद लेना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लोगों को आपकी बातें सपने में नहीं आएंगी, जब तक आप उनसे कुछ मांगेंगे नहीं, उन्हें पता नहीं चलेगा। [१२] लोग आमतौर पर मदद करना चाहते हैं, खासकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की। [१३]
    • उनसे मिलकर बात करें। फ़ोन पर बात करने के बजाय या मैसेज भेजने के बजाय मिलकर बात करना हमेशा बेहतर होता है। आपके सामने मना करना उनके लिए कई ज्यादा मुश्किल होगा।
    • उन्हें साफ-साफ डिटेल बताएँ। जब आप कुछ मांगें, तो साफ बताएं कि आपको क्या और कब चाहिए। "थोड़े समय में" जैसे चीज़ें कहने से बचें; अगर आप उन्हें साफ-साफ बताएंगे तो उन्हें ये लगेगा कि आपने इस चीज़ को सोचने में टाइम लगाया है कि आपको क्या चाहिए और वो आपकी मदद कैसे कर सकते हैं।
  2. आप उस चीज़ की बात कर रहे हैं जो आपको चाहिए, जो आपको एक्साइटेड करती है। बाक़ियों को पता लगने दें कि ये आपके लिए बहुत अहमियत रखता है। उत्साह बाकी लोगों में भी फैल जाता है, और उनका आपको मन करना और भी मुश्किल हो जाएगा। अगर आपको अपने आईडिया को लेके एक्साइटेड हैं, तो शायद वो भी एक्साइटेड हो जाएं और आपकी मदद करना चाहें। [१४]
  3. आप उनके ऊपर पूरे काम का बोझ न लादें। इससे उनका मदद करने का मन नहीं करेगा। अपनी रिक्वेस्ट को सिंपल और सीधा रखें, और उन्हें ये जताने में न डरें कि उन्हें बस थोड़ा सा ही करना है।
    • इसके अलावा, किसी से काम करवाने के बजाय उनसे जानकारी मांगने बेहतर होता है, जिससे आप उसे खुद ही कर सकें। अगर आपका गोल काम में अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करना है, तो उसे ये करके दिखाने की बजाय पूछें कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
  4. अगर कोई आपके लिए कुछ कर रहा है, तो उसके लिए बदले में कुछ करने का वादा करें। आप कह सकते हैं कि आप उनकी मदद करेंगे, या फिर पैसे वापस कर देंगे।
    • आपके काम के साथी या दोस्तों के लिए, आप उनके लिए लंच खरीदने या कुछ और देने की बात जर सकते हैं। अपनी जॉब के साथियों से आप बदले में उनका काम कर सकते हैं।
    • अगर आप बच्चे या टीनएजर हैं, तो ये न सोचें आपको तो बदले में कुछ देने की जरूरत ही नहीं है। आप अच्छे नम्बर लाने जैसी चीज का वादा भी कर सकते हैं। [१५]
  5. ना के लिए तैयार रहें:कभी-कभी लोग आपकी रिक्वेस्ट ठुकरा देंगे या उन्हें मनाना पड़ेगा। ये सोचें कि वो क्या कहकर मना कर सकते हैं, और उनके जवाब भी ढूँढे लें। [१६] उनके शक वैसे ही हो सकते हैं जो आपको खुद पर थे, तो आप उन्हें उनके सामने क्लियर करके शुरू कर सकते हैं।
    • अगर आपको कोई मना करे तो उसका कारण पूछने में न हिचकिचाएं। अगर उनका जवाब साफ न हो, तो डिटेल मांगें। A question like "मैं क्या कर सकता हूँ?"जैसा सवाल और डिटेल लेने के लिए अच्छी शुरुआत है, ताकि आप पता लगा पाएं की न को हाँ में कैसे बदलें। [१७]
    • उनकी न ताने मारें और न बेज्जती करें। अगर उन्होंने मदद नहीं कि इसका मतलब ये नहीं वो बुरे इंसान हैं। ऐसा करने से वो फ्यूचर में भी आपकी मदद नहीं करेंगे।
  6. अगर कोई आपको कुछ दे, तो आभार जताएं। सीरियस रहें, और लोगों को भी बताएं कि उन्होंने क्या किया। थैंक यू बोलने से वो फ्यूचर में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
    • एक फॉर्मल थैंक यू नोट देना भी अच्छा होता है खासकर जॉब के साथियों के लिए। बस इसे छोटा सा और सीरियस रखें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,१२३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?