आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आपके पास ऐसा कोई कपड़ा है जो कसी हुई इलास्टिक की वजह से सही फिट नहीं हो रहा है तो आप कुछ बदलाव कर के उसे अपने लिए उपयुक्त बना सकते हैं | किस्मत से, आप ये बदलाव सिलाई मशीन के प्रयोग के बिना भी कर सकते हैं | आप या तो इलास्टिक को इतना खींच सकते हैं की वो आपको आराम से फिट हो जाए, या फिर आप इलास्टिक को पूर्ण रूप से निकाल सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

इलास्टिक को गरम करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप चाहेंगे की आपकी आयरन सबसे तेज़ सेटिंग पर सेट हो | चेहरे के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े या हाथ की तौलिया को पानी के नीचे ऐसे फिराएं की वो गीली हो, पर उसमें से पानी नहीं टपक रहा हो |
  2. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    आप या तो अपने पैंट्स के दोनों हिस्सों को–जो चौड़ाई चाहिए उस तक खींच कर -आयरानिंग बोर्ड के दोनों तरफ पिन कर सकते | या, आप पैंट्स को आयरानिंग बोर्ड के ऊपर तब तक चढ़ा सकते हैं जब तक वह सही चौड़ाई के नहीं हो |
  3. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    ये ध्यान में रखें की वो उस इलास्टिक को पूरी तरह से ढक रहा हो | अगर ज़रूरी हो, तो दो कपड़े इस्तेमाल करें |
  4. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    अपनी आयरन को सबसे तेज़ तापमान पर करके और गीले कपड़े को इलास्टिक पर रख कर, उसे आयरन करना शुरू करें | 10 सेकंड के लिए आयरन करें और फिर 10 सेकंड के लिए यूँ ही छोड़ दें | ऐसा 5-10 मिनट तक करते रहे | ये आपके पैंट्स की फिटिंग में मदद करेगा क्योंकि जैसे इलास्टिक गरम होता है, वो उसके टूटने के लिए उपयुक्त वज़न को कम कर देता है | इसका मतलब ये है की अपनी सीमा तक पहुँचने के बाद वह ज्यादा खिंच सकता है | [१]
  5. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    अगर वो ज्यादा नहीं खिंच पाया है, तो इलास्टिक को पलट कर फिर से दोहराएं | ऐसा तब तक करते रहे जब तक वह मन मुताबिक चौड़ाई तक नहीं पहुँच जाए | [२]
विधि 2
विधि 2 का 3:

इलास्टिक को खींचना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आपके पास कोई ऐसे कुर्सी है को इलास्टिक की उपयुक्त चौड़ाई जितनी ही चौड़ी है, तो वह उत्तम रहेगी | अगर आपके पास सही आकार की कुर्सी नहीं है, तो आप छोटी टेबल की एक साइड, एक खाली दराज़, या खाली पोस्टर फ्रेम का भी इस काम के लिए प्रयोग कर सकते हैं |
  2. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    अपने इलास्टिक वाले कपड़े को कुर्सी पर खींच कर लगायें: अगर हो सके तो, उसकी साइड्स को कुर्सी की साइड्स से मिलाएं | इससे खिंचाव समान रूप से होगा |
  3. अपनी इलास्टिक को ऐसा ही बना रहने दें, 24 घंटो तक, खींचने दें | अगर मन मुताबिक साइज़ अभी भी नहीं मिली है, तो इलास्टिक को वापस उसी खिंची अवस्था में कुछ दिनों के लिए छोड़ दें | इसे किसी गरम स्थान पर छोड़ कर इलास्टिक बैंड को खिंचने में मदद करें | [३]
विधि 3
विधि 3 का 3:

इलास्टिक को निकाल देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    इससे उस पर काम कर पाना आसान होगा | इसके इलावा, अगर आप देख पाएंगे की आप क्या कर रहे हैं तो गलती की सम्भावना भी कम हो जाएगी |
  2. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    कई बार, इलास्टिक कपड़े के अन्दर सिली होती है | अगर ऐसा है तो, आप इलास्टिक को उस सिलाई के अन्दर से नहीं निकाल पाएंगे | पहले सिलाई को ढूंढ उसे एक तरफ से पकड़ कर दूसरी ओर से खींचें | अगर आपको ऐसा लग रहा हैं की इलास्टिक हिल रही है, तो आप जहाँ चाहें वहां काट सकते हैं | अगर आपको सिलाई में कहीं ढीलापन महसूस हो रहा है, तो बस वहीँ पर काट दें |
  3. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    कपड़े के अंदरुनी हिस्से में एक छोटा सा स्लिट बनाएं: अपने कपड़े में से इलास्टिक बैंड निकालने के लिए, एक स्लिट बनाएं (करीब ½”) | अगर इलास्टिक सिलाई में मोजूद है, तो आपको उस सिलाई को इलास्टिक की साइज़ का काटना होगा | [४]
  4. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    केंची की मदद से स्लिट के अन्दर की इलास्टिक को काटें | अपने कपड़ों में और छेद किये बिना ही पूरी इलास्टिक को काटें | [५]
  5. Watermark wikiHow to कपड़े की इलास्टिक के खिंचाव को कम करें
    अगर आप फिर भी पैंट्स को सही से बाँध नहीं पा रहे हैं, तो जूते के लम्बे लेस या रिबन को सेफ्टी पिन से इलास्टिक की एक ओर बांधें | जब आप इलास्टिक को बाहर निकालें, उस छोर पर खींचें जहाँ रिबन नहीं है | अगर आप बांधना नहीं चाहते हैं, तो धीरे से इलास्टिक को बाहर निकालें, और ध्यान दें की कोई धागा नहीं छूट जाये जा कपड़े में झोल नहीं पड़ जाए | एक बार इलास्टिक बाहर आ गयी या बदल गयी, तो आपके कपड़े पहनने के लिए तैयार हैं |
    • आप अगर चाहें तो कपड़े पहनने से पहले इस स्लिट को बंद कर सकते हैं, पर ये एक महत्वपूर्ण चरण नहीं है |

सलाह

  • अगर आपको घर पर इलास्टिक को ढीले करने के तरीके सही नहीं लग रहे हैं, तो किसी दर्जी या कपड़े ठीक करने वाली से मदद मांगें |

संबंधित लेखों

काले जीन्स के फीके पड़े रंग को वापस नया जैसा करें
कपड़ों के फीके पड़े रंग को वापस पाएँ (Restore Faded Clothes)
कपड़े तह करें
अपने पेंट का माप लें (Measure Your Pants)
शॉर्ट ड्रेस को स्टाइलिश और कम्फ़र्टेबल तरीके से पहनें (Style a Short Dress, Fashion Tips)
अपने चाँदी के जेवर साफ़ करें
किसी जीन्स को अपनी कमर पर फिट करें
जीन्स के लिए माप लें (Measure for Jeans)
एक शर्ट को तह करें
नकली लीवाइज़ (Levis) की पहचान करें
असली कश्मीरी पशमीना शॉल पहचानें (Pure Kashmiri Pashmina Shawls ko Pahchane in Hindi)
बिना इस्तरी (आयरन) के कपड़ों की सिलवटें निकालें
क्रॉप टॉप (Crop Top) बनाएँ
अपने जीन्स के क्रॉच होल को ठीक करें (Fix the Crotch Hole in Your Jeans)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,२१३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?