आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कई लोग कांच के जार को सामान स्टोर करने तथा शिल्प कला प्रोजेक्ट में पुनः प्रयोग करना चाहते हैं। दुर्भाग्यवश, कई जार की बाहरी सतह पर मज़बूती से चिपके हुए, जटिल लेबल होते हैं जिन्हें निकालना मुश्किल काम है। वे अक्सर कागज़ और गोंद के निशान छोड़ देते हैं जो अधिक रगड़ने या पानी से धोने पर भी नहीं निकलते। सौभाग्यवश, जार से लेबल हटाना बड़ा ही आसान काम है, परंतु अवशेष को निकालने का भी एक सही तरीका है। इस आर्टिकल के जरिए आप लेबल के साथ-साथ निशान निकालने की प्रक्रिया सीख सकते हैं!

विधि 1
विधि 1 का 5:

सफ़ेद विनेगर का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सिंक में पर्याप्त पानी लेने की ज़रूरत होगी ताकि जार पूरी तरह से डुब जाएं। अगर आप एक से अधिक जार से लेबल हटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सबसे बड़े जार को डूबने जितना पर्याप्त पानी सिंक में होना चाहिए। पानी जितना गरम होगा, वह उतनी जल्दी लेबल में लगे गोंद को पिघलाने में मदद करेगा। [१]
  2. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    गरम पानी में बर्तन धोने वाले लिक्विड सोप की कुछ बुंदे मिलाएं: अगर आपके पास बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप नहीं है, तो आप साधारण साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे लेबल पर लगा गोंद कमज़ोर पड़ जाएगा और आसानी से निकल आएगा।
  3. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    सफ़ेद विनेगर थोड़ा अम्लीय (acidic) होता है, जिससे लेबल पर लगे गोंद को पिघलाने में मदद मिलेगी। इससे लेबल और उसके अवशेषों को हटाना आसान हो जाएगा। [२]
  4. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    सभी जार से ढक्कन हटा दें, और उन्हें सावधानी से पानी से भरे सिंक में डाल दें ताकि वह पानी में पूरी तरह से डुब जाएं।
  5. जितने लंबे समय तक आप जार को डुबोकर रखेंगे, विनेगर को उतना ही ज्यादा वक्त लेबल के नीचे लगे गोंद को पिघलाने में मिलेगा। जिद्दी लेबल हटाने के लिए लगभग 30 मिनट काफ़ी रहेगा, लेकिन 10 मिनट के बाद आप एक बार ज़रूर जाँच सकते हैं।
  6. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    लेबल आसानी से निकलना चाहिए। अगर कुछ निशान बच जाते है, तो उन्हें स्पंजी स्क्रबर से रगड़कर निकाल दें।
  7. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    साफ़ पानी से जार को धोएं और हल्के हाथों से पोंछ लें: लेबल निकलने के बाद, जार को पानी से धो लें, और साफ़ टॉवल से पोंछकर सुखा दें। अब यह जार उपयोग में लाने के लिए बिलकुल तैयार है!
विधि 2
विधि 2 का 5:

वाशिंग सोडा का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ध्यान रहें सिंक में इतना पानी होना चाहिए कि आपका जार पूरी तरह से उसमें डूब जाएं। अगर आप एक से अधिक जार से लेबल हटा रहे हैं, तो बड़ा जार डूबने जितना पानी लेने की आवश्यकता होगी।
  2. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    अपने हाथों से पानी को अच्छे से हिलाएं ताकि सोडा पानी में पूरी तरह से घुल जाएं। [३]
  3. जार का ढक्कन खोल दें और जार को पानी में डाल दें, और लगभग 30 मिनट तक इंतजार करें: जार को पानी से भरने दें ताकि वह पूरी तरह से पानी में डुब जाएं। [४] आपको पूरे 30 मिनट तक इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है, पर हाँ लेबल पूरी तरह से गीला होने और लेबल के नीचे लगा गोंद पिघलने तक आपको इंतज़ार करना पड़ेगा।
  4. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    जार को पानी से निकालें और उसपर लगे लेबल को भी उतार दें: अब लेबल आसानी से निकलना चाहिए। अगर कोई अवशेष बचता है, तो उसे पहले अपने उंगलियों से रगड़ें। अगर वह आसानी से नहीं निकलते हैं, तो अगले चरण की तरफ बढ़ें।
  5. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    जिद्दी दागों को रगड़ने के लिए थोड़ा अधिक वाशिंग सोडा का इस्तेमाल करें: अगर अभी भी कोई अवशेष बचा है, तो स्पंजी स्क्रबर पर थोड़ा वाशिंग सोडा लें, और हल्के हाथों से दागों को रगड़ें।
  6. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    साफ़ पानी से जार को धोएं और हल्के हाथों से पोंछ लें: अब आपका जार पूरी तरह से साफ़ हो गया है, लेकिन अभी भी जार पर वाशिंग सोडा के कुछ अवशेष रह सकते हैं। लेबल हटाने के बाद, जार को साफ़ पानी से अच्छे से धो लें, और टॉवल की मदद से हल्के से पोंछ लें।
विधि 3
विधि 3 का 5:

नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    अगर लेबल जिद्दी लग रहा है, तो जार को 10 मिनट के लिए गुनगुने, साबुन वाले पानी में भिगोएं, और फिर लेबल को हटाएं। जार पर थोड़ा अवशेष रहने की संभावना है, मगर यह कोई बड़ी बात नहीं है। [५]
    • प्लास्टिक से बने जार के लिए नेल पॉलिश रिमूवर या ऐसीटोन (acetone) का इस्तेमाल करना टालें। वह जार को विकृत या बैरंग बना सकते हैं। प्लास्टिक जार के लिए नेल पॉलिश रिमूवर या ऐसीटोन के बदले रबिंग अल्कोहल को बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु यह ज्यादा प्रभावी नहीं हो सकता है।
  2. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    पेपर नैपकिन, कपड़े या स्पंजी स्क्रबर पर थोड़ा नेल पॉलिश रिमूवर डालें: [६] अगर अवशेष कम है, तो आप पेपर नैपकिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अवशेष अधिक हैं, तो स्पंजी स्क्रबर का ही इस्तेमाल करें। इस कार्य के लिए ऐसीटोन (acetone) भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रबिंग अल्कोहल (Rubbing Alcohol) काम कर सकता है , लेकिन यह नेल पॉलिश रिमूवर या ऐसीटोन जितना असरदार नहीं होगा; हल्के अवशेष निकालने के लिए अल्कोहल उचित है।
  3. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    अवशेषों की छोटी जगह पर गोलाकार घुमाते हुए स्क्रबर से रगड़ें: नेल पॉलिश रिमूवर या ऐसीटोन (acetone) में मौजूद रसायन गोंद को पिघलाएगा और लेबल निकालने में भी मदद करेगा। ज़रूरत पड़ी तो दुबारा नेल पॉलिश रिमूवर या ऐसीटोन लगाएं।
  4. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    अगर आप जार में खाने का समान स्टोर करना चाहते हैं, तो जार को पानी से साफ़ करना अत्यधिक ज़रूरी है। जार को साफ़ करने के बाद, इसे स्वच्छ टॉवल से हल्के हाथों से पोंछ लें और फिर इसका इस्तेमाल करें।
विधि 4
विधि 4 का 5:

ऑइल या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर जार पर लेबल मज़बूती से चिपक गया है, तो जार को गरम साबुन वाले पानी में कुछ मिनट के लिए रखें, फिर उस पर लगे लेबल को हटाएं। अक्सर आपके जार पर कुछ पेपर और/ या गोंद के अवशेष मिलेंगे, परंतु यह आम बात है। [७]
  2. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    आप कोई भी कुकिंग ऑइल जैसे कैनोला ऑइल, ऑलिव ऑइल, या वेजिटेबल ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। [८] कुछ हद तक थोड़ी मात्रा में बेबी ऑइल भी काफ़ी असरदार होता है।
    • छोटे आकार के जार के लिए, आपको एक बड़ा चम्मच ऑइल और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लेने की ज़रूरत होगी। [९]
    • शुद्ध ऑलिव ऑइल हल्के गोंद के अवशेषों पर अच्छे से काम करता है। [१०] अगर अभी भी लेबल का अंश बचा है, तो अपघर्षक बेकिंग सोडा (Abrasive Baking Soda) की ज़रूरत पड़ेगी।
  3. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    ज्यादा अवशेष वाले हिस्से पर अधिक ध्यान दें। आप उंगलियों से, पेपर नैपकिन से, या कपड़े से भी जार को रगड़ सकते हैं।
  4. [११] [१२] इस दौरान, ऑइल गोंद के अवशेषों पर काम करेगा और उसे भीगो देगा। बाद में लेबल निकालने में आसानी होगी।
  5. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    स्टील के स्क्रबर या स्पंज से पेस्ट को रगड़कर साफ़ करें: [१३] पेस्ट को छोटे हिस्से पर गोलाकार रगड़ें। इससे बेकिंग सोडा को गोंद या पेपर के अवशेषों को निकालने में मदद मिलेगी।
  6. साबुन और पानी का इस्तेमाल करके जार को धो लें, फिर टॉवल से हल्के हाथों से पोंछ लें: अगर आपको थोड़ा सा भी अवशेष दिखाई देता है, तो जार के ऊपर कुछ बूँदें ऑइल छिड़ककर पेपर नैपकिन से पोंछ लें।
विधि 5
विधि 5 का 5:

हेअर ड्रायर का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. याद रहें, इस तरीके के इस्तेमाल से कुछ लोगों को मनचाहा परिणाम नहीं मिला है। यह तरीका केवल तब काम कर सकता है जब हेअर ड्रायर अत्यधिक गरम हवा दे सकता है या लेबल अधिक मज़बूती के साथ न चिपका हो। [१४]
  2. हेअर ड्रायर को लगभग 45 सेकंड के लिए लेबल के ऊपर रखें: हेअर ड्रायर से निकलने वाली हीट से लेबल के नीचे लगा गोंद सूखकर सख्त बन जाएगा। इससे लेबल को निकालना आसान होगा।
  3. Watermark wikiHow to जार से लेबल हटाएं
    अगर ज़रूरत पड़े तो, अपने उंगली के नाखूनों से या रेज़र ब्लेड की मदद से लेबल को निकालें। अगर वह आसानी से नहीं निकल रहा है, तो लेबल के ऊपर हेअर ड्रायर से अतिरिक्त 45 सेकंड के लिए गरम हवा दें, फिर निकालने की कोशिश करें। [१५]
  4. अवशेषों को निकालने के लिए ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें, फिर गुनगुना साबुन वाले पानी से जार को धो लें: पेपर टॉवल पर ऑलिव ऑइल की कुछ बूँदें लें, और हल्के हाथों से अवशेष वाले भाग को रगड़ें। [१६] जार को गुनगुने, साबुन वाले पानी से धो लें ताकि उसपर लगा ऑइल निकल जाएं, फिर उसे साफ़ टॉवल से हल्के से पोंछ लें।

सलाह

  • अगर आपके पास स्पंजी स्क्रबर नहीं है, तो आप मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ज्यादा मज़बूती से लगे लेबल के लिए, आपको कई प्रक्रियाओं को मिलाकर आज़माना पड़ सकता है।
  • क्या आपके जार पर डेट स्टैंप लगी है? लेबल को नेल पॉलिश रिमूवर या ऐसीटोन से पोंछ लें।
  • अचानक ही इस प्रक्रिया के बारे में पता चला है। जार में उबलता हुआ पानी डालें, फिर कुछ मिनट के लिए इंतज़ार करें, फिर पानी को फेंक दें और लेबल को निकालें। यह तरीका ढक्कन पर भी काम करता है।
  • अगर आप अधिक गरम जैसे उबलता हुआ पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रहें कि जार को पहले थोड़ा गरम कर लें ताकि अचानक होने वाले तापमान के बदलाव के कारण जार तड़क ना जाएं।
  • प्लास्टिक जार को पानी में डुबोते समय ध्यान रहें, क्योंकि गरम पानी में प्लास्टिक पिघल सकता है।
  • आप ग्लास जार को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि उसमें बचा खाद्य पदार्थ अच्छे से निकलें क्योंकि ज्यादातर ग्लास जार में खाद्य पदार्थ चिपके होते हैं।
  • समय और मेहनत दोनों को बचाने के लिए आप पहले लेबल को चाकू, रेज़र ब्लेड ((Razor Blade) या धारदार चाकू से खरोंच लें। “गू गॉन” (Goo Gone) नाम का या उससे मिलता-जुलता उत्पाद खरीदें और उसे लगाकर 20 मिनट के लिए सेट होने दें, फिर पेपर नैपकिन की मदद से उसे निकाल दें। उसके बाद आप जार या बॉटल को गुनगुने, साबुन वाले पानी से धो सकते हैं।

चेतावनी

  • हेअर ड्रायर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। इस प्रक्रिया में जार काफ़ी गरम हो जाता है।
  • हेअर ड्रायर का इस्तेमाल प्लास्टिक जार पर न करें; गर्माहट के कारण प्लास्टिक जार विकृत हो सकता है।
  • नेल पॉलिश रिमूवर/ऐसीटोन का प्रयोग प्लास्टिक जार पर न करें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

सफ़ेद विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए

  • सिंक या बाल्टी
  • सफ़ेद विनेगर
  • लिक्विड सोप
  • पानी
  • स्पंजी स्क्रबर (अगर ज़रूरत पड़े तो)

वाशिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए

  • सिंक या बाल्टी
  • वाशिंग सोडा
  • पानी
  • स्पंजी स्क्रबर (अगर ज़रूरत पड़े तो)

नेल पॉलीश रिमूवर का इस्तेमाल करने के लिए

  • नेल पॉलिश रिमूवर
  • पेपर टॉवल, साफ़ कपड़ा, या स्पंजी स्क्रबर

ऑइल या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए

  • ऑइल (कैनोला, ऑलिव, वेजिटेबल, इत्यादि)
  • बेकिंग सोडा
  • स्पंजी स्क्रबर

हेअर ड्रायर का इस्तेमाल करने के लिए

  • हेअर ड्रायर (Hairdryer)
  • ऑलिव ऑइल (अगर ज़रूरत पड़े तो)
  • पेपर टॉवल


विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,३८६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?