आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

टोस्ट का इतिहास भी मानव सभ्यता जितना ही पुराना है, जिसे सबसे पहले प्राचीन मिस्र के लोगों ने बासी रोटी में ताजापन लाने के लिए बनाना शुरू किया था। नाश्ते और दूसरे खाने के साथ खाने के लिए इसे आज भी सबसे अच्छा और स्वादिष्ट स्नैक समझा जाता है, जिसे कई तरह से खाने के इस्तेमाल में लिया जा सकता है। किसी भी प्रकार के ब्रेड से आप आग, ओवन एवं टोस्टर पर टोस्ट बना सकते हैं और इस पर अपने टेस्ट के मुताबिक कई चीजें डाली जा सकती हैं। टोस्ट किस तरह बनाया जाता है इसके लिए पहला स्टेप देखें।

विधि 1
विधि 1 का 6:

टोस्टर में टोस्ट बनाने का तरीका

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. टोस्टर के ब्रेड स्लॉट्स में ब्रेड की स्लाइस को सावधानीपूर्वक रखें: अगर ब्रेड की स्लाइस टोस्टर के हिसाब से बड़ी हो, तो ब्रेड के अतिरिक्त हिस्से को काट दें। इस बात को भी ध्यान रखें कि टोस्ट, टोस्टर की हीटिंग कॉइल्स के संपर्क में न आए।
    • अगर आप ब्रेड स्लाइस को टोस्टर में ज्यादा गहरा लगा देंगे, तो इसके कोने जल जाएंगे, जिससे किचन में जलने की गंध‌ फैल जाएगी। इसलिए इस बात को सुनिश्चित करें कि ब्रेड की स्लाइस ज्यादा लंबी और मोटी न हों।
  2. ब्रेड के प्रकार, मोटाई और आप ब्रेड को कितना गहरा और कुरकुरा बनाना चाहते हैं उसके मुताबिक नोब को हायर (higher) या लोवर (lower) लेविल पर सेट करें। अगर आप इसकी सेटिंग से अपरिचित हैं, तो इसको लो पर सेट करें, इसके बाद आप इसे अपनी आवश्यकता अनुसार हायर पर सेट कर सकते हैं।
    • टोस्टर खासकर जो सस्ते होते हैं, आप उनकी सेटिंग्स पर भरोसा नहीं कर सकते। बहुत से लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि हाई सेटिंग पर भी उन्हें कई बार ब्रेड को टोस्ट करना पड़ता है। इसलिए टोस्टर को हमेशा लोअर सेटिंग्स पर ही इस्तेमाल करें, ताकि टोस्ट न जले। इसके बाद अगर ब्रेड को दोबारा से टोस्ट करने की जरूरत पड़े, तो आप सेटिंग्स को बढ़ा सकते हैं।
  3. हमेशा टोस्टर पर नजर रखें, ताकि ब्रेड जले नहीं और साईकिल पूरी होने के बाद जब टोस्ट बाहर आ जाए तो गरम टोस्ट को सावधानीपूर्वक हटाएं।
विधि 2
विधि 2 का 6:

ओवन में टोस्ट बनाने का तरीका

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कन्वैक्शन ओवन या टोस्टर ओवन ब्रेड को टोस्ट करने के लिए बहुत अच्छा रहता है। आप ब्रेड की स्लाइस को बेकिंग शीट या कड़ाही में रख सकते हैं, इसके अलावा आप चाहें, तो इसे सीधा ओवन की रैक पर भी रख सकते हैं।
    • टोस्ट बनाने के लिए रैक को ओवन में जितना मुमकिन हो सके ऊपर रखें। कम समय में टोस्ट बनाने के लिए ओवन को हाई हीट सेटिंग पर करना उचित रहेगा। टोस्ट को ऊर्जा के स्रोत के पास रखने से कम ऊर्जा खर्च होगी।
  2. ओवन के ब्रायलर को ऑन करें या फिर टोस्टर ओवन के तापमान को सेट करें: ब्रायलर, जो ओवन की केवल ऊपरी सतह को गर्म करता है, जल्दी टोस्ट बनाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन इस तरीके में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इसमें ब्रेड बहुत जल्दी जल जाता है इसलिए आपको तापमान सेट करने के बाद भी इसकी ओर, अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी ताकि ब्रेड न जले।
    • अगर आपका पास गैस चूल्हा है, तो इसका अलग ब्रायलर होगा जिसको आप टोस्ट बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इसका ब्रायलर अलग जगह पर होता है। ओवन के मेन कंपार्टमेंट के नीचे या तले के ऊपर आपको यह नजर आ सकता है।
    • ज्यादातर टोस्टर ओवन में टाइमर मौजूद होता है, टाइम पूरा होने के बाद ओवन ऑफ हो जाता है। अगर आप ओवन की सेटिंग से ज्यादा परिचित नहीं है, तो खुद के सामने ही टोस्ट बनाना ज्यादा उचित रहेगा।
  3. टोस्ट बनाते समय आधी समय सीमा होने पर चिमटे से ब्रेड को पलटें: अगर आपने ब्रेड को रैक पर रखा है या फिर आप ब्रायलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ब्रेड की ऊपरी सतह तो टोस्ट हो जाएगी लेकिन निचली सतह नरम बनी रहेगी। जब आप देखें की ब्रेड की ऊपरी सतह का रंग कत्थई होता जा रहा है, तो इसको पलट दें ताकि निचली सतह भी टोस्ट हो जाए।
  4. ब्रायलर पर टोस्ट बहुत जल्दी जल सकता है। ब्रेड कत्थई और कुरकुरा दिखाई देने पर, इसे जितना जल्दी हो सके ब्रायलर पर से हटाएं। ऐसा न करने पर यह जलकर काला हो जाएगा।
विधि 3
विधि 3 का 6:

कड़ाही में टोस्ट बनाने का तरीका

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर सतह पर चिकनाहट के लिए मक्खन या ऑयल न लगाया जाए, तो लोहे की कड़ाही में ब्रेड सबसे अच्छी तरह टोस्ट होता है। ब्रेड को सीधे सूखी कड़ाही पर रख दें और इसे टोस्ट होने दें। [१]
    • आप चाहें तो ब्रेड को टोस्ट करने से पहले भी बटर डाल सकते हैं। ऐसा करने से यह थोड़ा तला हुआ और कुरकुरा हो जाएगा। इसे आमतौर पर टैक्सास टोस्त कहते हैं और यह बहुत ज़ायके़दार लगता है।
  2. ब्रेड को कड़ाही में रख कर टोस्ट करें। शुरुआत में कड़ाही को गर्म होने में कुछ समय लगेगा जिसकी वजह से ब्रेड की एक तरफ की सतह को टोस्ट होने में कुछ ज्यादा समय लगेगा। इसलिए उस पर नजर बनाए रखें ताकि वह जल न जाए।
  3. जब एक तरफ की सतह टोस्ट हो जाए तो दूसरी तरफ की सतह को टोस्ट करने के लिए चिमटे की मदद से ब्रेड को पलटें। आप चाहें तो ब्रेड को लगातार उलट-पलट कर सकते हैं, ऐसा करने से दोनों तरफ की सतह समान रूप से कुरकुरी हो जाएगी।
विधि 4
विधि 4 का 6:

आग पर टोस्ट बनाने का तरीका

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. टोस्ट की स्लाइस को जायकेदार बनाने का सबसे आसान तरीका इसे ग्रिल पर रखकर, आग और धुएं में पकाना है। बर्गर को ग्रिल करने या ब्राववर्स्ट (bratwursts) बनाने के बाद ऐसा करके देखें, ताकि टोस्ट में मीट के जूस का कुछ मजा आ जाए और आप चाहें तो कैंपिंग में अपना अगला नाश्ता स्मोकी टोस्ट से कर सकते हैं।
    • अगर आप कैंपसाइट पर मौजूद ग्रिल रैक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसे चाकू या किसी और चीज़ की मदद से अच्छे से साफ करें। इस पर गंदगी या जंग जमा हो सकता है। सबसे पहले इसे आग पर थोड़ी देर गर्म होने दें और फिर इस पर मौजूद जली हुई गंदगी को साफ करें।
  2. आप फ्रेंच ब्रेड पर जैतून का तेल छिड़क सकते हैं, जिससे इसमें कुरकुरापन आ जाएगा और चाहें तो इसे सीधा ग्रिल पर भी रख सकते हैं। लेकिन आपको इस पर लगातार नजर रखनी होगी क्योंकि यह बहुत ही जल्दी टोस्ट हो जाएगा।
    • ग्रिल पर से लिड (lid) को हटा दें। टोस्ट बनने की प्रक्रिया कुछ ही क्षणों में पूरी हो जाएगी। इसलिए आग के पास ही खड़े रहें और टोस्ट पर नजर बनाए रखें। कुछ ही सेकंड्स की देरी होने पर यह जल सकता है।
  3. ग्रिल पर ज्यादा देर रहने से टोस्ट जल सकता है और आग भी लग सकती है। इसलिए इसको बार-बार पलटना बहुत उचित रहेगा। थोड़ा बहुत जल जाने पर चिंता न करें।
    • ब्रेड को आग पर बिल्कुल परफेक्ट टोस्ट करना मुश्किल होता है, लेकिन उसका हल्का सा जला हुआ धुएँ का मज़ा भी अच्छा लगता है।
  4. प्राचीन रोम वासी ब्रेड के स्लाइस को आग के पास मौजूद गर्म पत्थरों पर रखकर टोस्ट बनाते थे। टोस्ट बनाने का इससे आसान तरीका और क्या हो सकता है? अपनी अगली कैंपिंग ट्रिप पर आग के पास मौजूद पत्थर पर ब्रेड के स्लाइस को रखकर चांद को तकें। [२]
  5. यह खुली आग पर टोस्ट ग्रिल सैंडविच बनाने के लिए बहुत उचित रहता है। पड्जी पाइ मेकर एक धातु के डिब्बे की तरह होता है जिसके हैंडल लंबे होते हैं, जिसकी मदद से आप ब्रेड को आग पर टोस्ट कर सकते हैं।
    • अंदर की सतह पर बटर या ऑयल लगाएं और फिर ब्रेड की स्लाइस को इसमें रखकर इसे बंद कर दें। इस तरीके के लिए व्हाइट ब्रेड सबसे उचित रहता है। अब इसकी दोनों सतह को कुछ मिनटों के लिए आग पर रखें, लेकिन समय-समय पर इसकी जांच करते रहें, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि ब्रेड नहीं जला है। अब गरम टोस्ट का आनंद लें।
    • खुली आग पर पड्जी पाइ मेकर में ग्रेप-जेली सैंडविच जैसी शाही डिश बनाई जा सकती है। मज़े की बात यह है कि इसे आप कैंप में खुद बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं।
विधि 5
विधि 5 का 6:

ब्रेड का चुनाव करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. वाइट ब्रेड, गेहूं या राई की बनी सैंडविच ब्रेड से बहुत अच्छे टोस्ट बनते हैं। सैंडविच ब्रेड पहले से ही स्लाइस किए हुए होते हैं, जिसकी वजह से नाश्ते के लिए या सैंडविच बनाने के लिए यह बहुत उचित रहते हैं।
    • सॉफ्ट व्हाइट ब्रेड या दूसरे प्रकार के सैंडविच ब्रेड जल्दी टोस्ट हो जाते हैं। इसलिए इस प्रकार के ब्रेड्स का खास तौर पर ध्यान रखें ताकि यह न जलें।
  2. अगर आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली वाइट टोस्ट में आपको मजा न आए, तो आप कोई अधिक ठोस ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके किनारों में कुरकुरापन होगा और इसको चबाने में भी मजा आएगा। इसके लिए आपको आपकी स्थानीय बेकरी में जाना होगा, वहां पर रखे अलग-अलग ब्रेड के पूरे लोव्स (loaves) को स्लाइस करके देखें और आप के मुताबिक ब्रेड का चुनाव करें। आप नीचे बताए गए ब्रेड के प्रकार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
    • फ्रेंच लोव्स (French loaves) या बैगेट्स (baguettes)
    • रेज़िन लोव्स (raisin loaves)
    • चल्लाह (challah)
    • नाइन ग्रेन या मल्टी ग्रेन ब्रेड्स
    • ब्राउन ब्रेड
  3. क्योंकि ब्रेड को समान रूप से स्लाइस करना मुश्किल होता है, इसलिए आमतौर पर टोस्ट बनाने के लिए पहले से कटी हुई ब्रेड का ही प्रयोग किया जाता है, जिन्हें आप स्टोर पर से खरीद सकते हैं। भले ही आप बेकरी से ब्रेड खरीद रहे हों, वहां पर भी यह आपको पैक करने से पहले मशीन से स्लाइस करके दी जाएंगी।
    • अगर आपको मशीन से स्लाइस की हुई ब्रेड नहीं मिलती हैं, तो आप खुद भी ब्रेड नाइफ की मदद से ब्रेड को काट सकते हैं। कोशिश करें कि हर ब्रेड 3/4 इंच की हो। यह आकार टोस्ट के लिए उचित रहेगा और आसानी से टोस्टर में भी फिट हो जाएगा।
  4. अगर आपकी ब्रेड बहुत बासी हो चुकी है और इससे अब सैंडविच नहीं बन सकता, तो इसको फेंके नहीं, बल्कि इसे टोस्ट करें! बासी ब्रेड को टोस्ट करने से यह दोबारा ताजा हो जाती है, और टोस्टर में सबसे पहले बासी ब्रेड रखने से टोस्टर को भी गर्म होने का मौका मिल जाता है।
    • ऐसा माना जाता है कि टोस्ट का आविष्कार प्राचीन मिस्र में हुआ था, पिरामिड बनाने वाले मजदूरों को मजदूरी के रूप में ब्रेड दी जाती थी, जो काफी समय तक बाहर रखे रहने से अक्सर बासी हो जाती थीं। ब्रेड को वापस ताजा करने के लिए प्राचीन मिस्र के लोग इसे आग पर सेंकते थे, जिससे यह ताजा और कुरकुरी हो जाती थी। इसी प्रकार से ब्रेड को टोस्ट करने का आविष्कार हुआ। [३]
विधि 6
विधि 6 का 6:

टॉपिंग्स (Toppings) या दूसरी चीजों का इस्तेमाल करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आमतौर पर ड्राइ टोस्ट को बीच से आधा काटा जाता है, जबकि बटर टोस्ट को डायग्नल (diagonal) से काटा जाता है, ताकि दोनों में आसानी से फर्क किया जा सके।
    • क्लब सेंडविच को डायग्नल से दो बार काटा जाता है, जबकि टोस्ट स्टिक्स को वर्टिकल कई टुकड़ों में काटकर हाफ बॉयल अंडे के साथ परोसा जाता है। ऐसा करना जरूरी नहीं, आप जिस तरह भी चाहें, टोस्ट को काटकर इस्तेमाल में ले सकते हैं।
  2. सीधे टोस्टर में से निकली हुई टोस्ट की स्लाइस टॉपिंग के लिए बहुत उचित होती है। ब्रेड की टॉपिंग के लिए आप कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आमतौर पर नीचे दी हुई चीजों को टॉपिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है:
    • बटर या मार्ग्रीन (margarine) यानी नकली मक्खन
    • पीनट बटर
    • जेली या जेम
    • न्यूटेला (nutella)
    • तला हुआ अंडा
  3. नाश्ते में दालचीनी और शक्कर के साथ मिले हुए बटर से बने टोस्ट से बेहतर और क्या हो सकता है? ऐसा ज़ायके़दार टोस्ट बनाने के लिए नीचे बताई हुई चीजों को एक छोटे बाउल में मिक्स करें और टोस्ट किए हुए ब्रेड पर इसे लगाएं:
    • आधा चम्मच बटर
    • आधा चम्मच पिसी हुई दाल-चीनी
    • एक चम्मच शकर
  4. टोस्टेड चीज़ स्लाइस किया हुआ ब्रेड होता है, जिसे टोस्ट करने के बाद इसके बीच में पिघला हुआ चीज़ लगाया जाता है। आमतौर पर इसे चेद्दार (cheddar) चीज़ से बनाया जाता है, लेकिन आप कोई सा भी चीज़ इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस काम के लिए ओवन सबसे उपयुक्त रहता है।
    • ब्रेड की केवल एक साइड को ओवन में टोस्ट करें। इसके बाद जिस साइड को टोस्ट नहीं किया है, उस पर अपना पसंदीदा चीज़ लगाएं।
    • अब ब्रेड को ओवन में वापस रख दें, ताकि ब्रेड का ऊपरी हिस्सा टोस्ट हो सके और इसके साथ-साथ ब्रेड पर लगी चीज़ भी पिघल जाएगी। जब चीज़ में से बुलबुले बनने लगें और टोस्ट का रंग कत्थई हो जाए, तो इसको ओवन में से निकाल लें।
  5. मशरूम, बींस और बीफ़ के क़ीमें का इस्तेमाल करके देखें: यह सब सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन शोरबे वाले खाने को बींस के साथ अंग्रेजी व्यंजनों में नाश्ते और स्नैक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
    • सॉऊटीड (Sautéed) मशरूम स्टिक्स और चॉप्स के साथ खाने में बहुत अच्छे लगते हैं, खासतौर पर तब जब इन्हें ग्रिल्ड टोस्ट की टॉपिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाए।
    • टोस्ट के ऊपर बींस की मौजूदगी अंग्रेजी नाश्ते की पहचान है, जिसमें नीचे सादा टोस्ट किया हुआ ब्रेड होता है और इसके ऊपर बेक्ड किये हुए बींस की टॉपिंग की हुई होती है।
    • बीफ के बारीक क़ीमें को भी टोस्ट में टॉपिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और यह खाने में काफी लज़ीज़ लगता है।
  6. फ्राई किया हुआ ऐलविस (Elvis) सैंडविच का इस्तेमाल करके देखें: पीनट बटर, केले, अंगूर, जेली और बेकन से बने सैंडविच को ऐलविस सैंडविच कहते हैं। अमेरिका के मशहूर गायक ऐलविस इसे बहुत पसंद करते थे, जिसकी वजह से इसका नाम ऐलविस सैंडविच पड़ गया। यह सैंडविच बनाने के लिए नीचे बताए गए तरीके का पालन करें:
    • बेकन के स्लाइस किए हुए कुछ टुकड़ों को कड़ाही में फ्राई करें और इसमें से निकले हुए तेल को बाद के लिए बचा कर रखें। बेकन को हटाकर अब व्हाइट ब्रेड का एक पीनट बटर सेंडविच बनाएं और इस पर बेकन और थोड़े से कटे हुए केले और जेली की टॉपिंग करें।
    • अब इस सैंडविच को तेल वाली कड़ाही में रखकर दोनों तरफ से समान रूप से फ्राई करें। जब ब्रेड कुरकुरा और सुनहरा नजर आने लगे, तो आप इसको खा सकते हैं। लेकिन खाते समय नैपकिन का इस्तेमाल करना न भूलें।

सलाह

  • अगर आप टोस्ट पर बटर का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्रेड के टोस्टर में से बाहर आने के फौरन बाद ही इसे टोस्ट पर लगा लें। ऐसा करने से बटर पिघल‌ कर‌ ब्रेड में चला जाएगा और गर्म टोस्ट पर इसे लगाना भी आसान होता है।
  • हमेशा पैकेट में से ब्रेड निकालने के बाद इसको सील कर दें। ऐसा करने से ब्रेड्स नहीं सूखेंगे।
  • टोस्टर की सेटिंग्स को ध्यान पूर्वक सेट करें। अगर आपको यह न मालूम हो कि इसको किस सेटिंग्स पर इस्तेमाल किया जाए, तो ऐसे में उसके मैनुअल की मदद लें। अगर आप टोस्टर को हाई (high) सेटिंग पर इस्तेमाल करेंगे, तो इससे टोस्ट जल सकता है। हमेशा टोस्ट अपनी नजरों के सामने ही बनाएं।
  • स्लाइस्ड ब्रेड को फ्रीजर में रखने से यह ताजा बनी रहेंगी, जरूरत पड़ने पर आप इनको टोस्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो ब्रेड को काउंटर पर ब्रेड बॉक्स में रख सकते हैं, क्योंकि इससे ब्रेड पर नमी आ सकती है। लेकिन फ्रीजर में रखने से ब्रेड पर आई नमी को टोस्टर दूर कर देगा।
  • अगर आपके पास टोस्टर या टोस्टर ओवन नहीं है, तो आप कड़ाही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप धीमी आंच का इस्तेमाल करें और ब्रेड को सही समय पर पलटें। नॉन-स्टिक कड़ाही के मुकाबले इस काम के लिए लोहे या स्टील की कड़ाही ज्यादा उचित रहेगी, क्योंकि सूखा खाना फौरन अधिक तापमान को अपने अंदर नहीं सोख पाता, जिससे नॉन-स्टिक कड़ाही की सतह और इसके साथ आने वाला प्लास्टिक का चम्मच खराब हो जाएगा। इसके लिए आप इलेक्ट्रिक ग्रिडिल (electric griddle) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे आपको हाई सेटिंग पर सेट करना होगा, क्योंकि लो सेटिंग पर यह धीरे-धीरे ब्रेड को सुखा देगा।
  • टोस्ट को अधिक मजेदार बनाने के लिए आप एप्रीकॉट (apricot) जेम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप से टोस्ट जल गया है, तो आप चाकू की मदद से इसके जले हुए हिस्से को साफ कर सकते हैं। लेकिन यह काम सिंक या कचरे के डिब्बे के ऊपर ही करें। ऐसा करने से गंदगी नहीं फेलेगी। लेकिन अगर आपका पूरा ही ब्रेड जल गया है, तो इसको फेंक कर, नया बनाएं। इसी वजह से शुरुआत में लोवर सेटिंग्स पर ही टोस्टर का उपयोग करें। ध्यान रखें‌ कि प्रेक्टिस से ही आप टोस्ट बनाने में माहिर हो पाएंगे
  • अगर मुमकिन हो, तो बटर को मुलायम कर लें, ताकि यह ब्रेड पर समान रूप से फैल जाए। आप चाकू पर मक्खन लगाने से पहले इसे दो 3 सेकंड के लिए गर्म कर सकते हैं। अगर आपका बटर मुलायम नहीं होगा, तो इससे ब्रेड खराब भी हो सकता है।

चेतावनी

  • ध्यान रखें कि आपके शरीर का कोई हिस्सा या धातु से बनी कोई चीज टोस्टर के संपर्क में न आए। ऐसा होने पर आप जल सकते हैं या आप को बिजली का झटका लग सकता है। टोस्टर में फंसे हुए ब्रेड को निकालने के लिए नायलॉन का चिमटा जिसका कोई सा भी हिस्सा धातु का नहीं बना होता उचित रहेगा। इसके अलावा आप चाहें तो चॉपस्टिक्स या चिमटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टोस्टर को या इसके वायर को पानी के करीब न लेकर जाएं। यह करना बहुत खतरनाक हो सकता है!
  • कभी भी टोस्टर को ऑन करके न छोड़ें, क्योंकि बहुत से उपकरण ऑन ही रह जाते हैं। इसके अलावा यह बहुत गर्म हो सकते हैं, जिससे आग लग सकती है और आपका टोस्ट भी जल सकता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ब्रेड
  • ब्रेड काटने के लिए खास चाकू
  • टोस्टर, टोस्टर ओवन, कड़ाही
  • बटर (ऐच्छिक)
  • बटर के लिए खास चाकू (ऐच्छिक)
  • ओवन मिट्स (Oven Mitts) (ऐच्छिक)
  • टॉपिंग्स (ऐच्छिक)
  • प्लेट या पेपर टॉवल

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

टोस्टर पर टोस्ट बनाने के लिए, ब्रेड की एक स्लाइस को टोस्टर में रखें और हैंडल को नीचे दबाएँ या अगर आप टोस्टर अवन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उस पर "टोस्ट मोड" का इस्तेमाल करें। टोस्टर या टोस्टर अवन पर अपने मनचाहे डार्कनेस पर डायल को एडजस्ट करें। जब आपकी ब्रेड टोस्ट बन जाए, उसे आराम से बाहर निकाल लें, ध्यान रखें टोस्टर या टोस्टर अवन के किसी भी मेटल कम्पोनेंट को टच न करें, इससे आपकी उंगली जल सकती है। आप चाहें तो स्टोवटॉप पर भी टोस्ट बना सकते हैं। सबसे पहले, ब्रेड की दोनों स्लाइस पर बटर लगाएँ। फिर, ब्रेड को पैन पर मीडियम-हाइ हीट पर टोस्ट करें। ब्रेड को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि ये दोनों साइड पर एक बराबर टोस्ट हो जाए। जब आप टोस्ट बना लें, उस पर अपनी फेवरिट टॉपिंग्स फैलाएँ। कॉमन टोस्ट टॉपिंग्स में बटर, अवोकाडो, नट बटर, ऑलिव ऑयल और जैम शामिल है।

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,८७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?