आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कई लोगों के नए साल का सेलिब्रेशन पूरे साल का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन होता है | पुराने साल को विदा करते हुए नए साल के स्वागत के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का यह सबसे बेहतरीन समय होता है | एक बेहतरीन न्यू ईयर पार्टी देने से यह सेलिब्रेशन और भी ज्यादा मजेदार बन सकता है | प्रेरणा लें और अपने और अपने नजदीकी लोगों के लिए एक परफेक्ट पार्टी की मेजबानी करें |

विधि 1
विधि 1 का 3:

पार्टी की प्लानिंग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पार्टी की प्लानिंग की शुरुआत करने से पहले, आपको पार्टी करने वाली जगह के बारे में सोचना होगा | आपको कोई ऐसी जगह खोजनी होगी जहाँ आप आसानी से पहुँच सकें और आमंत्रित किये जाने वाले सभी लोगों के लिए जहाँ पर्याप्त जगह हो | न्यू ईयर ईव पार्टी के लिए परफेक्ट जगह के बारे में सोचने के लिए थोडा समय लें |
    • अगर पार्टी क्लब में हो और वहां एडमिशन चार्ज लगे तो ध्यान रखें कि यह इनविटेशन देने पर ही हो | अगर, वहां कोई चार्ज न लगें तो भी इस पार्टी को जरूरतमंद दोस्त या चैरिटी करने वाले लोगों जैसे कुछ लोगों के लिए समर्पित कर सकते हैं |
    • आप अपने घर में पार्टी कर सकते हैं | इससे खर्च में कटौती की जा सकती है | [१]
    • अगर आपके किसी दोस्त के घर में पर्याप्त जगह हो तो उसे साथ में पार्टी की मेजबानी करने के लिए पूछें |
    • अगर आपको मेहमानों के लिए बहुत सारी जगह की जरूरत हो तो कोई पार्टी हॉल किराए पर ले सकते हैं |
  2. बिना मेहमानों की कोई पार्टी नहीं होती | आपको सोचना होगा कि आप किसे पार्टी में आमंत्रित करना चाहते हैं और कितने लोग आयेंगे | एक परफेक्ट गेस्ट लिस्ट बनाने के बारे में सोचने से आपकी पार्टी बेहतरीन बन सकती है |
    • ध्यान रखें कि uppers (पार्टी प्रेमी) और downers (ऐसे लोग जिन्हें डांस करने के लिए कोई न मिल रहा हो या जो बहुत शर्मीले हों) के अनुपात को बैलेंस रखें जिससे किसी को चोट न लगे बल्कि हर किसी को मजा आये | आमतौर पर, आपको प्रत्येक 5 uppers के लिए एक downer को बुलाना होगा लेकिन आप लोकेशन और सिक्यूरिटी और इमरजेंसी सर्विस की उपलब्धता के आधार पर इसे एडजस्ट कर सकते हैं |
    • विचार करें कि आप जिस जगह में पार्टी करना चाहते हैं, वहां कितने लोग कम्फ़र्टेबली फिट हो सकते हैं |
    • कम लोगों को बुलाने से आप पार्टी कम लागत में कर सकते हैं और मेहमानों के साथ बेहतर रूप से कनेक्ट हो सकते हैं | [२]
  3. सोचें कि आप मेहमानों को कब बुलाना चाहते हैं और कब विदा करना चाहते हैं: जब आपको पता चल जाये कि कौन-कौन आने वाला है और आप पार्टी कहाँ करने वाले हैं तो आप पार्टी शिड्यूल प्लान करना शुरू कर सकते हैं | आपको सोचना पड़ेगा कि महेमानों को किस समय पर बुलाना है और कब पार्टी ख़त्म करनी है | पार्टी से पहले इस शिड्यूल को बनाने से आपको तैयारी करने का समय मिल जायेगा और आपके मेंहमानों को भी पार्टी शुरू और खत्म होने के समय की जानकारी रहेगी |
    • सभी न्यू ईयर पार्टीज देर तक नहीं चलतीं | आप जब चाहें पार्टी ख़त्म कर सकते हैं |
    • अगर आपके मेहमान देर तक बने रहते हैं तो आपको उनके सोने के लिए बिस्तर और थोड़ी जगह की व्यवस्था करनी पड़ेगी |
  4. उन्हें जीवंत बनायें और उन सभी जरुरी चीज़ों के बारे में लिखना न भूलने जो उन्हें अपने साथ लानी होगी जैसे स्विमसूट, फ़ूड, ड्रिंक्स, क्रिसमस के बाद की सेल में लगी गिफ्ट्स या और कोई चीज़ |
  5. पार्टी की प्लानिंग करते समय प्रत्येक मेहमान को ध्यान में रखने की कोशिश करें | खासतौर पर, आपकी पार्टी में हर किसी के लिए कुछ न कुछ होना चाहिए | पार्टी की प्लानिंग करते समय सभी उम्र के, सभी तरह के टेस्ट वाले और मेहमानों की रुचियों का ध्यान रखें | थोडा समय लें और अपने मेहमानों की लिस्ट को फिर से देखें और सुनिश्चित करें कि आपकी पार्टी में सभी एन्जॉय करें |
    • अगर पार्टी में बच्चे आने वाले हों तो सुनिश्चित करें कि उन्हें काफी मजा आये | आप उनके लिए वीडियो गेम या दूसरी मजेदार एक्टिविटी की व्यवस्था कर सकते हैं |
    • सोचें कि आपके सभी मेहमान किस तरह का खाना और म्यूजिक पसंद करेंगे | सभी मेहमानों का टेस एक जैसा नहीं हो सकता इसलिए ऐसी चीज़ें चुनें जिसके बारे में आपको लगता है कि वे सभी को अच्छी लगेंगी |
  6. न्यू ईयर ईव पार्टी करने से पहले आपको सोचना होगा कि आप किस तरह से फ़ूड और ड्रिंक हैंडल करेंगे | आप सभी मेहमानों को फ़ूड और ड्रिंक ऑफर करना चुन सकते हैं या फिर उनसे कोई चीज़ें लाने के लिए कह सकते हैं जिसे शेयर किया जा सके | आप जो भी ऑप्शन चुनें, जान लें कि रिफ्रेशमेंट के लिए किन चीज़ों की अपेक्षा की जाती है जिससे आपकी पार्टी सफल बन सके |
    • अगर आप सभी फ़ूड और ड्रिंक खुद भी देने वाले हैं तो मेहमानों की रूचि वाले आइटम्स में बारे में विचार कर लें | कोई ऐसी चीज़ दें जिसके बारे में आपको लगता है कि इसे सभी लोग पसंद करेंगे |
    • अगर आप मेहमानों से कुछ चीज़ें लाने के लिए कहेंगे तो आपकी लागत कम हो सकती है |
  7. अपने मेहमानों से पार्टी के दौरान एक्स्पेक्ट की जाने वाली चीज़ों के बारे में पूछना काफी अच्छा आईडिया हो सकता है | अधिकतर न्यू ईयर ईव पार्टीज मिडनाईट काउंटडाउन और बॉल ड्रॉप पर ही केन्द्रित होती हैं | लेकिन, आप अपनी पार्टी में कोई भी मजेदार इवेंट शामिल करने का प्लान बना सकते हैं |
    • शाम के म्यूजिक, फ़ूड और अच्छे कन्वर्सेशन की प्लानिंग से पार्टी सिंपल और मजेदार बन सकती है |
    • आप मेहमानों को एकसाथ खेलने के लिए बोर्ड गेम दे सकते हैं |
    • आप पार्टी में मजेदार कॉम्पीटिशन रख सकते हैं | उदाहरण के लिए, सबसे बेहतरीन ड्रेस वाले मेहमान इनाम जीत सकते हैं |
    • अपने मेहमानों को बताएं कि वे इनविटेशन में किस तरह की एक्टिविटीज की उम्मीद रख सकते हैं |
  8. लोकेशन, मेहमानों की लिस्ट और शिड्यूल तय करने के बाद, आप इनविटेशन बना सकते हैं और उन्हें भेज सकते हैं | इनविटेशन में पार्टी की सारी जानकारी होगी और मेहमानों के स्वागत का सन्देश होगा | इनविटेशन भेजने के लिए नीचे दी गयी विधियों में से किसी एक को चुनें:
    • मेल (mail) के जरिये
    • ईमेल के जरिये |
    • ई-कार्ड के जरिये [३]
    • सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके |
    • फ़ोन करके |
    एक्सपर्ट टिप

    Stefanie Chu-Leong

    Stellify Events के संस्थापक और सीनियर इवेंट प्लानर
    स्टेफनी च्यु-लियोंग, सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया और केलिफोर्निया सेंट्रल वैली में स्थित Stellify Events की संस्थापक और सीनियर इवेंट प्लानर हैं। स्टेफनी को 15 से अधिक वर्ष का इवेंट प्लानिंग में अनुभव है और इनको बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले समारोह का आयोजन करने में विशेषज्ञता हासिल है। इन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में BA किया है।
    Stefanie Chu-Leong
    Stellify Events के संस्थापक और सीनियर इवेंट प्लानर

    न्यू ईयर ईव पार्टी प्लानिंग करने के लिए मुझे किन बातों की जानकारी होनी चाहिए? सबसे मुख्य विचार बिंदु हैं कि पार्टी की कोई थीम होनी चाहिए, बजट के बारे में पता हो, और आने वाले मेहमानों की जानकारी हो । आप हजारों अलग-अलग तरीको से न्यू ईयर ईव पार्टी प्लान कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको थीम, बजट और मेहमानों की लिस्ट के बारे में जानकारी रखनी होगी, इनमे से आप कुछ भी बंद नहीं कर सकते ।

विधि 2
विधि 2 का 3:

चीज़ें सेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लगभग हर पार्टी में मेहमानों के लिए कुछ तरह के पेय पदार्थों की उपलब्धता रखी जाती है | आपको किस तरह से पेय पदार्थ ऑफर करने होंगे, यह आपके मेहमानों की रूचि पर निर्भर करता है | सोचें कि आपके आपके दोस्त और परिवार के लोग पार्टी के दौरान किस तरह के पेय पदार्थ पीना पसंद करेंगे | पेय पदार्थ चुनते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें:
    • आपको अपने मेहमानों को पानी जरुर देना चाहिए |
    • अधिकतर वयस्क अल्कोहलिक पेय पीना पसंद करते हैं | इसलिए मेहमानों के लिए कुछ बियर या वाइन की व्यवस्था करें |
    • पार्टी में सॉफ्ट ड्रिंक रखना भी बेहतर होगा |
    • आपके मेहमान कॉफ़ी और चाय पीना भी पसंद कर सकते हैं |
    • अगर बच्चे आने वाले हों तो आपको जूस या मिल्क जैसी चीज़ें तैयार रखनी होंगी |
    • आप अपने दोस्तों या परिवार के लोगों से पार्टी के लिए कुछ ड्रिंक्स लाने के लिए कह सकते हैं | [४]
  2. लगभग हर पार्टी में मेहमानों के लिए किसी न किसी तरह के फ़ूड ऑफर किये जाते हैं | आपकी किस तरह से फ़ूड ऑफर करने होंगे, यह आने वाले लोगों की संख्या, फ़ूड के लिए आपके बजट और पार्टी की टाइमिंग के आधार पर निर्भर करेगा | अपने मेहमानों के लिए बेस्ट सोचते हुए आप उन्हें खाना या सिर्फ स्नैक्स ऑफर कर सकते हैं | अपने मेहमानों के लिए फ़ूड की व्यवस्था करते समय निम्नलिखित टिप्स को ध्यान में रख सकते हैं: [५]
    • पार्टीज में आमतौर पर स्नैक्स की एक ट्रे दी जाती है | इस स्नैक्स ट्रे में क्रैकर्स, समोसे, नमकीन, चीज़ स्लाइसेस और फ्रूट्स या सब्जियों जैसी चीज़ें होती हैं |
    • आप सभी लोगों के लिए ग्रुप मील बना सकते हैं | इसमें सूप या स्टयु का एक बड़ा पॉट हो सकता है जिसे एक बार में कई लोग ले सकते हैं |
    • आप अपने दोस्तों से भी सबके खाने के लिए कुछ लाने के लिए कह सकते हैं |
  3. हालाँकि फ़ूड और ड्रिंक पार्टी के बिग पार्ट होते हैं, आप अपने मेहमानों को एन्जॉय करने देंगे | उन्हें प्लेट्स, कप्स, नैपकिन और सिल्वरवेयर जैसी चीज़ें दें क्योंकि ये फ़ूड और ड्रिंक देने के लिए भी जरुरी होते हैं | ध्यान रखें कि पार्टी को स्मूदली चलाने के लिए अपने पास पर्याप्त सप्लाइज रखें |
    • आपके पास पार्टी में सभी के लिए पर्याप्त प्लेट्स और कप होने चाहिए |
    • इसके लिए आपको पेपर या प्लास्टिक टेबलवियर खरीदें | लेकिन, इनसे पार्टी बहुत महंगी हो सकती है | [६]
    • ध्यान रखें कि आपके पास पर्याप्त नैपकिन और पेपर टॉवल हों |
    • हर किसी के इस्तेमाल के लिए एक ट्रैशकैन रखना काफी मददगार साबित हो सकता है |
  4. पार्टी की फील को पूरा करने के लिए, थोड़ी सजावट करना भी बेहतर साबित हो सकता है | ये सजावट आपके अनुसार सरल या बहुत ज्यादा फ़िज़ूल खर्च के साथ की जा सकती है | न्यू ईयर ईव पार्टी के लिए यहाँ दी गयी कुछ आसान सी टिप्स आजमायें: [७]
    • क्रिसमस डेकोरेशन को हॉलिडे लुक मेन्टेन रखने के लिए बनाये रखें |
    • खुद सजावट करें | उदारहण के लिए, आप बो-टाई (bow-tie) पास्ता नूडल्स को पेंट करके और उन्हें एक साथ बांधकर गोल्ड बो-टाई गुलदस्ता बना सकते हैं |
    • एक टूथपिक या ड्रिंक स्टिरर के अंतिम किनारे के चारो ओर एक झिलमिल या किनारी लपेटें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

मेहमानों का मनोरंजन करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इंडिया में न्यू ईयर इव सेलिब्रेशन का एक बड़ा हिस्सा है आधी रात को टावर पर बॉल ड्रॉप देखना | इसलिए आधी रात में अपने मेहमानों को बॉल ड्राप देखने की व्यवस्था करना भी बेहतर आईडिया है | आप मेहमानों को बॉल ड्रॉप दिखने के लिए नीचे दी गयी विधियाँ आजमा सकते हैं:
    • इस इवेंट को कवर करने वाले किसी टेलीविज़न चैनल को सब्सक्राइब करें |
    • आप ऑनलाइन भी बॉल ड्रॉप की स्ट्रीमिंग कवरेज खोज सकते हैं |
    • आप आधी रात को एक साथ काउंटडाउन देखने के लिए अपनी पार्टी किसी लोकल बार के आसपास भी रख सकते हैं |
  2. म्यूजिक से किसी भी पार्टी में जान डाली जा सकती है और न्यू इयर ईव सेलिब्रेशन भी इससे अलग नहीं है | सोचें कि किस तरह का म्यूजिक आपको और आपके मेहमानों को पसंद आयेगा और पार्टी के लिए एक बेहतरीन प्लेलिस्ट बनायें | [८]
    • पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की रूचि के अनुसार म्यूजिकल टेस्ट रखें | किसी मेहमान को असुविधाजनक लगने वाले गाने अपनी प्लेलिस्ट में न रखें |
    • पूरी पार्टी में चलाते रहने के लिए पर्याप्त म्यूजिक कवर करें |
    • आप पार्टी के दौरान म्यूजिक चलाने के लिए Pandora जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते है |
    • अपनी पार्टी के लिए अच्छा वॉल्यूम खोजें |
  3. पार्टी का मुख्य बिंदु है-सेलिब्रेट करना | पार्टी के दौरान, आने वाले सभी लोगों के साथ थोडा समय बिताना भी बेहतरीन आईडिया है | इससे उन्हें अपना स्वागत अनुभव होगा और सेलिब्रेशन में शामिल होने की फीलिंग आएगी | हमेशा मेहमानों पर नजर रखें जिससे सुनिश्चित हो सके कि वे संभवतः वे एन्जॉय करते हुए बेहतरीन समय गुजारें |
    • फन ग्रुप एक्टिविटीज प्लान करें: उदाहरण के लिए, आप एक फोटो बूथ बना सकते हैं या लोगों को कुछ खेलने के लिए कुछ गेम ऑफर कर सकते हैं | [९]
    • अगर कोई अकेला या बोर होता हुआ दिखाई दे तो उनसे बात करें या उनके साथ एक्टिविटी शुरु करें |
    • नए लोगों का परिचय दूसरे लोगों से कराएं |
  4. इस शाम का फोकस आधी रात में होने वाला काउंटडाउन और न्यू ईयर होगा | जैसे ही घड़ी के कांटे 12 पर पहुंचें, आपको सभी लोगों को एकसाथ लाना होगा और काउंटडाउन के लिए तैयार करना होगा | यह सभी लोगों को एकसाथ इकट्ठा करने और न्यू ईयर पार्टी को हाई नोट देने का सबसे अच्छा तरीका होता है | [१०]
    • अधिकतर लोग आधी रात में 10 सेकंड बचने पर काउंटडाउन शुरू करते हैं |
    • कई लोग घड़ी के कांटे 12 पर आते ही शैम्पेन की बोतल खोलने के साथ एन्जॉय करते हैं |
    • आप भी काउंटडाउन के लिए अपने ट्रेडिशन खुद बनाने के लिए फ्री हैं |
  5. जब सभी मेहमान न्यू ईयर एन्जॉय कर चुकें तो फिर पार्टी को बंद करने का समय हो जाता है | ध्यान रखें कि आपके सभी मेहमान सकुशल सुरक्षित अपने घर पहुँच जाएँ या आपके द्वारा की गयी व्यवस्था में कम्फ़र्टेबल हों | पार्टी ख़त्म होने पर आपको थोड़ी सफाई भी करनी होगी | पार्टी खत्म होने के बाद, थोड़ी बेहतर नींद लें और न्यू इयर एन्जॉय करें |
    • सोने से पहले, बचे हुए सारे फ़ूड और ड्रिंक फेंक दें |
    • आपको ये सभी कचरा ट्रैशबिन या बैग में डालना पड़ेगा |
    • डेकोरेशन हटाने, झाड़ू लगाने और दूसरी सफाई करने के लिए सुबह होने तक का इंतज़ार करें |
    • किसी को भी नशे में गाड़ी न चलाने दें | अगर आपके मेहमान अपनी गाडी से घर जा रहे हों तो सुनिश्चित करें कि वे नशे में न हों |

सलाह

  • अपनी पार्टी की सही प्लानिंग करने से पार्टी सफल हो सकती है |
  • ध्यान रखें की बुलाये जा रहे सभी मेहमानों के लिए आपके पास पर्याप्त जगह हो |
  • सोचें कि आपके मेहमान किस तरह के फ़ूड और ड्रिंक सबसे ज्यादा पसंद करेंगे |
  • ऐसा म्यूजिक चलायें जिसे सभी लोग एन्जॉय करें |
  • आखिरी के 10 सेकंड में काउंटडाउन करना सबसे बेहतरीन ट्रेडिशन होता है |
  • हमेशा पहले से ही प्लान बनाकर चलें |

चेतावनी

  • किसी को भी नशे में ड्राइविंग न करने दें |

चीज़ें जिनकी आवश्यकता होगी

  • फ़ूड
  • ड्रिंक्स
  • प्लेट्स, कप्स और सिल्वरवेयर
  • मनोरंजन
  • डेकोरेशन


विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०६८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?