आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पतंग दोनों बच्चों और बुज़ुर्गों को बराबर असीमित आनंद देती हैं। अगर आपकी पतंग बिना डोर लगे हुए आती है, तो आपको उसे स्वयं डाल कर, बांधने की जरूरत होगी। शुरुआत छेद करने से करें, फिर उनके भीतर से धागे को डालें और अपनी जगह पर रखने के लिए, गांठ लगाएँ। अंत में, उड़ाने के लिए डोर के खातिर, एक लंबी डोर को, आप द्वारा बनाए हुए लूप से, जोड़ें। पतंग उड़ाने का मज़ा लें!

भाग 1
भाग 1 का 2:

छेद को बनाना और उनमे से धागा डालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पतंग की डंडियों के मिलने वाले स्थान पर, 2 छेद एक दूसरे के ऑपोज़िट (विपरीत) बनाएँ: पतंग की उल्टी तरफ, 2 डंडियाँ होती हैं। एक डंडी वर्टिकल होती है जबकि दूसरी हॉरिजॉन्टल। पतंग के मटिरियल पर एक छोटा सा छेद, हॉरिजॉन्टल डंडी के 1 centimetre (0.39 in) ऊपर, करें। फिर पतंग की फ़ैब्रिक में दूसरा छेद, हॉरिजॉन्टल डंडी के 1 centimetre (0.39 in) नीचे, एकदम विपरीत तरफ करें। [१]
    • छेद करने के लिए कैंची या नुकीली डंडी का प्रयोग करें।
    • पतंग की डंडियाँ प्लास्टिक या लकड़ी की हो सकती हैं।
  2. पहले किए गए छेदों के 18 centimetres (7.1 in) नीचे, दो और छेद करें: पतंग की डंडियों के मिलने के स्थान से 18 centimetres (7.1 in) नापें। फिर, एक छोटा छेद, पतंग की वर्टिकल डंडी के दोनों तरफ, पतंग की फ़ैब्रिक में करें। एक बार फिर, पतंग की डंडी से छेद करीब 1 centimetre (0.39 in) दूरी पर करें। [२]
    • अगर आपके पास रूलर नहीं हैं, तो 18 centimetres (7.1 in) की जगह, एक हाथ नापें।
  3. इस काम के लिए, पतंग के लिए बनाई गई डोर सबसे अच्छा काम करती है, क्योंकि वह हवा के तेज झोंकों को सह सकती है। परंतु, अगर आपके पास वह नहीं है, तो आप साधारण धागे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। धागे को दोहरा करें जिससे वह मजबूत और अधिक समय तक चलने वाला हो जाए। [३]
    • किसी स्पोर्ट्स स्टोर से पतंग की डोर खरीदें।
  4. ऊपरी छेद में से डोर को डालें और फिर नीचे वाले छेद से उसको वापस लें: डोर के दोहराए हुए टुकड़े को मोड़े हुए सिरे से करीब 5 centimetres (2.0 in) ऊपरी छेद से पतंग के सामने से डालें। फिर, डोर को अपनी तरफ, विपरीत दिशा में किए गए छेद से, निकालें। [४]
    • डोर को अपनी तरफ डालने के पहले, पतंग की डंडियों के ऊपर से डोर को लूप करें।
  5. पतंग के सामने, डोर पर डबल गांठ (double-knot) लगाएँ: डोर के मुड़े हुए सिरे को एक हाथ में पकड़ें और दूसरे सिरे को विपरीत हाथ में पकड़ें। फिर, मुड़ी हुई डोर को, डोर के दूसरे सिरे के ऊपर से ले जाएँ और मुड़े हुए टुकड़े को आप द्वारा बनाए हुए लूप के बीच से डालें। डोर के दोनों सिरों को कस कर खींचें जिससे गांठ पड़ जाए। डबल गांठ को पक्का करने के लिए, इस प्रोसैस को दोबारा करें। [५]
    • यह सामान्य गांठ, अक्सर जूते के फीते बांधने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
  6. डोर का लंबा सिरा, पतंग के नीचे के छेद में 5 centimetres (2.0 in) डालें। डोर को कस कर मत खींचें, बल्कि उसे एक लूप को बनाने के लिए ढीला छोड़ दें। फिर, डोर के दूसरे सिरे को नीचे के दूसरे छेद के अंदर से अपनी तरफ खींचें। [६]
    • जब आप डोर को दूसरे छेद के बीच से डालें, तो सुनिश्चित करें की वह पतंग की वर्टिकल डंडी के ऊपर से जाती है।
भाग 2
भाग 2 का 2:

गांठ बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. डोर के 5 cm (2.0 in) टुकड़े को, 1 हाथ में पकड़ें और दूसरे हाथ में लूप को। फिर, डोर के इस टुकड़े से एक डबल गांठ बनाएँ। इससे डोर खुलती नहीं है। [७]
    • अगर गांठ ढीली लगे तो गांठ को कसने के लिए, हल्का सा खींचे।
  2. डोर के लूप को पतंग से दूर रखें। प्रत्येक डोर के सिरे पर, छेदों से 18 centimetres (7.1 in) दूरी नापें, और एक निशान बनाएँ। इन दोनों निशानों को लें और उनको साथ में गांठ बांधें। ] जिससे एक छोटा लूप बन सके। [८]
    • इससे पतंग को बैलेन्स करने में सहायता मिलती है और उसे सीधे उड़ने देती है।
    • अधिक डोर को, कैंची से काट दें।
  3. डोर के लंबे सिरे को, आप द्वारा बनाए हुए लूप में, गांठ बाँधें: यह डोर का वह सिरा है जिसे आप उड़ाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। डोर के लंबे सिरे को लें, और उसे पतंग पर बनाए हुए लूप पर डबल गांठ बाँधें। पतंग के ढीले या मुक्त होने से बचने के लिए, डबल गांठ का प्रयोग करें। [९]
    • अपनी उड़ाने वाली डोर को किसी लकड़ी के टुकड़े या ट्यूब पर लपेटें। इससे आपको डोर की लंबाई बढ़ाने या घटाने को मिलता है और आपका पतंग पर ज्यादा नियंत्रण रहता है।

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कैंची
  • 2 m (6.6 ft) पतंग की डोर का टुकड़ा (पतंग को बांधने के लिए)
  • पतंग की डोर (पतंग उड़ाने के लिए)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३३,५७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?