आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फुटबॉल (soccer ball) से खेलना मजेदार होता है लेकिन हो सकता कि आप इसका चित्र बनाने से अंजान हों | एक साधारण फुटबॉल दो चपटे आकारों से बनी होती है, पेंटागन और हेक्सागन (pentagons and hexagons) | नि:संदेह पेंटागन एक पंचभुजीय बहुभुज (polygon) है जबकि हेक्सागन की 6 भुजाएँ होती हैं | यहाँ कुछ निर्देश हैं जो आपको यह समझने मेँ सहायक होंगे कि आप फुटबॉल का चित्र कैसे बनाएँ | चलिये शुरू करते हैं !

विधि 1
विधि 1 का 3:

साधारण फुटबॉल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक गोला बनाइये |
  2. अब एक - दूसरे को बीच मेँ से समानता से द्विभाजित करती हुई 90 डिग्री पर सीधी रेखाएँ खीचें |
  3. बॉल का आकार बनाने के लिए, पहले मार्गदर्शक के तौर पर, गोले के बीच मेँ एक साधारण आकार का हेक्सागन बनाइये |
  4. एक–एक लाइन छोड़कर हेक्सागन के तीनों ओर बराबरी से और उससे सटाकर आगे के हेक्सागन बनाइये |
  5. तीन पेंटागन बनाने के लिए जो सीधी रेखाएँ हैं उनके बीच की खाली जगह को रेखाओं से भरें |
  6. अब मार्गदर्शक को पूरा करते हुये उसके आगे 9 छोटी रेखाएँ खीचें और गोले से मिलाते हुये बॉल के आकारों को पूर्ण करें |
  7. अब गेंद को वास्तविक आकार देने के लिए, मार्गदर्शक के अनुसार उन रेखाओं पर गोलाई में रेखाएँ खीचें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

कार्टून (cartoon) फुटबॉल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बॉल के तीनों कोनों पर दो हेक्सागन और एक पेंटागन बनाएँ |
  2. अब इन आकारों के समान ही और आकार बनाएँ और उनको मिलाते जाएँ |
  3. सभी आकारों को एक दूसरे से जोड़ते हुये चित्र को पूरा करें |
  4. आँखों का आकार देने के लिए गेंद के ऊपरी हिस्से पर दो अंडाकार आकृति बनाएँ |
  5. आँखों की पुतली के आकार के लिए, पहले जो आँखें बनाईं हैं उनके अंदर दो छोटे अंडाकार गोले बनाएँ |
  6. बॉल के निचले हिस्से में, आँखों के नीचे तरफ, बॉल के कार्टून केरेक्टर (character) की मुस्कराहट बनाइये |
  7. दांतों का रूप देने के लिए, बॉल के मुस्कराते मुख के अंदर ऊपरी और निचली लाइनें जोड़ते हुये तीन खड़ी लाइनें खीचें |
  8. अब गोले से थोड़ी दूर नीचे की तरफ, बॉल केरेक्टर के पंजों को बनाने के लिए दो चप्पू (paddle) के समान आकार बनाएँ |
  9. बॉल केरेक्टर के हाथों का रूप बनाने के लिए बॉल के दोनों ओर दो नली (tube) के आकार बनाएँ |
  10. नली जैसे आकारों को आगे बढ़ाते हुए बॉल केरेक्टर के दोनों तरफ हाथों का आकार दें |
  11. अब दस्ताने पहने हुये मुट्ठी का आकार बनाएँ और चित्र को पूरा करें |
  12. बॉल केरेक्टर के पैरों को बनाने के लिए, बॉल के निचले हिस्से से पंजों को मिलाते हुये दो साधारण आकार की नली बनाइये |
  13. अब आँखों के ऊपरी भाग पर हल्की –सी बाहर निकली हुई नुकीली भौंहें बनाइये और इसके साथ ही नीचे तरफ जूतों के सोल (sole) पर कीलों वाली नुकीली लाइनें भी बनाइये |
  14. जूतों की लेस (lace) बनाइये और कार्टून बॉल में रंग भरिए |
विधि 3
विधि 3 का 3:

पारंपरिक फुटबॉल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. गोले के बीच में थोड़ा झुका हुआ, तिरछा एक पेंटागन बनाइये |
  2. पेंटागन के पांचों कोनों से पाँच सीधी लाइनें खींचें |
  3. अब इन पांचों लाइनों से, प्रत्येक से दो लाइन जोड़ते हुये बनाइये |
  4. पांचों खुली हुई लाइनों को मिलाएँ और आकार को पूरा करें |
  5. अब फुटबॉल की बाकी सभी लाइनों को पूरा करने के लिए, उन्हें परिधि से जोड़ते हुये, छोटी लाइनों से मिलाएँ |

सलाह

  • एक सही फुटबॉल बनाना गणितीय रूप से संभव नहीं है, इसको सही बनाने के लिए आपको कुछ प्रयास करने पड़ सकते हैं |
  • इसके लिए यही ठीक होगा कि जल्दबाज़ी ना करें, पर्याप्त समय लें |
  • पारंपरिक फुटबॉल में काले रंग के पेंटागन और सफ़ेद रंग के हेक्सागन होते हैं, परंतु आप अपने हिसाब से उसमें रंग भर सकते हैं और अपनी अलग, अनूठी डिजाइन (design) बना सकते हैं |
  • पेंसिल से शैडो एरिया (shadow area) को हल्का शेड (shed) करना सही तरीका है, फिर छोटी वाली उंगली से उसको एकरूप करें |
  • बड़े आकार बनाएँ | छोटे आकार असली और सही नहीं दिखेंगे |
  • बिना किसी साँचे के उपयोग के, मुक्त हाथों से चित्र बनाना वास्तविक और ज्यादा अच्छा दिखाई देता है |
  • फुटबॉल का बिल्कुल सही चित्र बनाना थोड़ा कठिन होता है, गहरी सांसें लें, आराम से इसको सोच लें फिर बनाएँ |
  • जब आप फुटबॉल का चित्र बना रहे हों तब स्केल का उपयोग करना ना भूलें |

चेतावनी

  • पहले ही गहरे चित्र ना बनाएँ, पहले इसका हल्का स्केच (sketch) बनाने की कोशिश करें | चित्र पूरा होने के बाद आप इसको अच्छे से गहरा कर सकते हैं |
  • बहुत बड़े पेंटागन नहीं बनाएँ अन्यथा फुटबॉल अच्छी नहीं दिखेगी |
  • बहुत छोटे आकार बनाने से बचें, इन्हें बनाने के लिए अच्छी ख़ासी जगह लेना चाहिए |
  • यह ध्यान रखें कि आप चित्र को दाग –धब्बे से गंदा ना कर रहे हों |
  • यदि आप इसको बना चुके हैं और यह सही नहीं बना है तो आप पुनः प्रयास करें |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कागज
  • चित्रकारी के सामान (काला पेन, पेंसिल, मार्कर, इत्यादि)
  • रबर (पेंसिल ले लिए)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ११,७४९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?