आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आम पका हुआ है यह जानने के लिए गंध और बनावट दो सबसे अच्छे संकेतक हैं। आम का आकार भी कुछ संकेत दे सकता है, लेकिन अकेले आकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इससे पहले कि आप यह निर्णय करें कि क्या आपको वह ताज़ा आम काटना है जो आप अभी ख़रीद के लाये हैं, आप यह सुनिश्चित करने के लिए यह लेख पढ़िए कि यह रसास्वादन के लिए ठीक से पका भी है या नहीं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

आकार देखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    अधिकतर आम की क़िस्मों के लिए, एक गोल या फुटबॉल आकार, समतल या बराबर के आकार से बेहतर होता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि आम की क़िस्मों में विशेष विभिन्नताएँ होती हैं। [१]
    • अटाल्फो (Ataulfo) आम जब पका होता है तो कुछ-कुछ चौरस अंडाकार होता है । यह क़िस्म हमेशा काफी छोटी होती है।
    • फ्रांसिस (Francis) आम आयताकार होता है और पकने पर हल्का सा एस (S) आकार का होता है।
    • हैडन (Haden) आम आकार में गोल से अंडाकार होता है। यह क़िस्म सामान्यतया मध्यम से बड़े आकार की होती है।
    • कैइट (Keitt) आम बड़ा, अंडाकार क़िस्म का होता है।
    • केंट (Kent) आम एक दूसरी बड़ी, अंडाकार आकार की आम की क़िस्म है।
    • टॉमी एटकिंस (Tommy Atkins) आम अंडाकार या आयताकार होता है। इसका आकार मध्यम से बड़ा होता है।
    • एलफाँसे (Alphonse) आम का आकार आयताकार होता है।
    • एडवर्ड (Edward) आम गोल और आयताकार दोनों आकार में पाये जाते हैं।
    • केसर (Kesar) आम का आकार हमेशा गोल होता है।
    • मनीला (Manila) आम दिखने में पतला और क्षीण होता है।
    • पामर (Palmer) आम आयताकार आकार का होता है।
  2. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    तने के पास गूदा और छिलका फूला हुआ या मांसल और विशेषकर गोल होना चाहिए। [२]
    • आम के पकने से पहले, तने का अंतिम भाग अच्छी तरह से समतल होगा। फल के अंदर गूदा, रस और चीनी अभी नहीं विकसित हुई है। एक बार आम जब पूरा विकसित हो जाता है और पक जाता है, तब वह इतना मांसल हो जाता है कि तने का आख़िरी हिस्सा समतल रहने के बजाय थोड़ा ऊपर उठ जाता है। [३]
  3. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    लाल रंग अक्सर ताज़गी का संकेतक न होकर इस बात का संकेतक होता है कि आम को कितनी धूप मिली है। [४] इसके अलावा पके हुए आम का रंग आम की क़िस्म के आधार पर अलग अलग होता है। आम पका हुआ है यह जानने के लिए केवल उसके रंग पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, लेकिन अगर आप रंग को सहायता के लिए संकेतक के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं तो आपको पहले यह समझना होगा कि विशिष्ट क़िस्में एक बार पकने पर कैसी दिखती हैं।
    • अटाल्फो आम जब पकता है तो गहरा सुनहरे रंग का हो जाता है।
    • फ्रांसिस आम पकने पर हरे और सुनहरे का मिश्रण होगा। पीले छिलके की हरी आभा धूमिल पड़ जाती है, धीरे-धीरे यह और सुनहरा होता जाता है। फिर भी संज्ञान में लें कि कुछ हरा फिर भी रहेगा।
    • हैडन आम एक बार पकने पर हरे से पीला हो जाता है। ये क़िस्म अधिकतर लाल हो जाती है, लेकिन इसके पकने के लिए लाल होना आवश्यक नहीं है।
    • केइट आम पकने के बाद भी हरा ही रहता है।
    • कैंट आम अधिकतर गहरा हरा रहेगा, लेकिन इसमें पकने के बाद हल्का पीला रंग रहेगा या विभिन्न हिस्सों पर पीली चित्तियाँ होंगी।
    • टॉमी एटकिंस आम में कोई भी दृश्य संकेत नहीं मिलता है। छिलका पीला हरा रह सकता है, जो बाद में सुनहरा हो जाये, या गहरी लाल अरुणिमा छा जाये।
    • अल्फ़ान्से आम में पकने पर बैंगनी से पीला छिलका होता है।
    • एडवर्ड आम में छिलका गुलाबी, पीला, या दोनों का मिश्रण हो सकता है।
    • केसर आम एक बार पकने के बाद भी हरा रह सकता है, लेकिन उनमें अक्सर पीला रंग आ जाता है।
    • मनीला आम में पकने पर ज़ादातर नारंगी-पीला रंग होता है लेकिन कभी-कभी, छिलका गुलाबी में भी बदल सकता है।
    • पामर आम में रंग में अंतर हो सकता है, कभी बैंगनी, लाल, पीला, या तीनों का मिश्रण हो सकता है।
  4. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    जबकि यह कोई पक्का लक्षण नहीं होता है, अगर आम के छिलके पर भी छींटे या चित्तियाँ आ गई हैं, तो संभवतः आम पका हुआ है।
    • वो आम जिसमें चित्तियाँ न हों, वो भी पका हो सकता है, ये इस पर निर्भर करता है की क़िस्म क्या है। धब्बों को केवल एक मात्र संकेतक मानकर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
    • कुछ आम की क़िस्में जैसे केंट आम में भूरे की जगह पीली चित्तियाँ विकसित हो सकती हैं।
विधि 2
विधि 2 का 4:

गंध से देखें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    तने के पास से हल्की गंध आएगी। अगर आम में गाढ़ा रस है, मीठी गंध है, तो काफ़ी संभावना है कि आम पूरी तरह से पका हुआ है।
    • तने के निचले हिस्से के पास से आम को सूंघें। वहाँ पर महक सबसे अधिक होगी और आपको इस बात का भी बिलकुल सही पता चल जाएगा कि फल की महक कैसी है।
    • गंध द्वारा आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आम का स्वाद कैसा होगा। स्वाद और गंध की अनुभूतियाँ काफ़ी जुड़ी होती हैं, और कोई भी चीज़ कैसी महक रही है, उसका उसके स्वाद पर बहुत प्रभाव पड़ता है। [५]
  2. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    जिस आम में कड़वी या शराब की सी गंध आ रही हो उसको न लें: अगर आप आम को उसके तने के पास सूंघते हैं और उसमें कड़वी महक आती है, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आम अधिक पक चुका है और सड़ांध के करीब है।
    • अगर हम और फलों से तुलना करें तो आम में चीनी का अंश बहुत अधिक होता है। जब यह खराब होने लगते हैं, तो प्राकृतिक रूप से इनमें ख़मीर उठने लगता है। इससे कड़वे और शराब जैसी महक का पता चलता है। इससे यह भी पता चलता है कि आम आवश्यकता से अधिक, बहुत अधिक पक चुका है। इसका स्वाद कड़वा होगा जैसा कि महक रहा है।
विधि 3
विधि 3 का 4:

छू कर देखिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    जब आप आम के किनारे हल्के से दबाते हैं, तो गूदे को थोड़ा “दब” जाना चाहिए या वहाँ पर इंडेंट पड़ जाना चाहिए। मुलायम आम पका हुआ होता है। [६]
    • एक आम जो दबाने पर खोखला नहीं होता है या जो चट्टान की तरह सख़्त होता है, वह खाने के लिए पर्याप्त पका नहीं है।
    • समझें, निस्संदेह, आम मसलने योग्य नहीं होना चाहिए। अगर थोड़ा दबाव डालने पर ही आपकी उँगलियों से आम में छेद हो जाता है, तो फल अधिक पका हुआ है।
    • अप्रत्याशित रूप से फल पर निशान डाल देने से बेहतर है कि आप उँगलियों के बजाय हथेलियों से दबाऐं। आम को अपनी हथेली से पकडें। फल को चारों तरफ़ से बंद कर लें, फिर अपनी हथेली से दबायें।
  2. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    आम के ऊपर अपनी उँगलियों से रगडें। अक्सर, एक पके हुए आम में उसके छिलके पर शिकन होती है। [७]
    • इस बात पर ध्यान दें शिकन का न होना इस बात का प्रतीक नहीं है, कि आम पका हुआ नहीं है।
    • अगर ऊपर बड़े भाग में गहरी शिकन हैं, तो संभवतः आम अधिक पका हुआ है।
    • अटाल्फो आम इस बात के लिए जाना जाता है कि पकने पर उसमें शिकन आ जाती हैं। अन्य क़िस्मों में हल्की शिकन आ सकती हैं, जिनको मालूम करना कठिन हो सकता है, जबकि वो कुछ पकने के बाद भी खिंचाव से चिकने रहते हैं।
  3. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    आम को उठाएँ और उसके वज़न को आँकें। एक पका हुआ आम अपने आकार के हिसाब से बिना पके आम से कुछ भारी लगेगा।
    • अगर आप भार मापने के लिए बेहतर दिशानिर्देश चाहते हैं तो एक पके हुए दिखने वाले आम के भार की उस आम के भार से तुलना करें जो पका नहीं है। कच्चा आम, पके हुए आम से हल्का महसूस होगा, विशेषरूप से अगर आम एक ही परिमाण के हैं। अगर दोनों भार में लगभग बराबर होते हैं तो दूसरा आम भी संभवतः पका नहीं है।
विधि 4
विधि 4 का 4:

कच्चे आम को पकाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    जबकि यह पूरी तरह से आवश्यक नहीं है, लेकिन पेपर बैग में फल को रखने से पकने की प्रक्रिया जल्दी हो जाएगी। [८]
    • फल जब पकता है तो इसमें प्राकृतिक रूप से एथिलीन गैस बनती है। एथिलीन हारमोन की उपस्थिति से और पकना सक्रिय हो जाएगा, और ब्राउन कलर का पेपर बैग आम के पकने से बनी हुई एथिलीन को रोक लेगा।
    • आम के साथ में थैले में सेब या केला रखने से पकने की प्रक्रिया और तेज़ हो सकती है क्योंकि ये दोनों फल उच्च स्तरीय एथिलीन उत्पादकता के लिए जाने जाते हैं।
  2. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    यहाँ पर बताई गई विधियों के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या यह पका है, हर दिन आम को देखिए।
    • इसमें 2 से 7 दिन लग सकते हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि जब आप शुरू करते हैं तब आम कितना कच्चा है।
    • रेफ़्रिजरेटर में कच्चा आम न रखें। ठंडा तापमान, नाटकीय रूप से, पकने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है और कच्चा आम रेफ़्रिजरेटर में पकने से पहले ही ख़राब हो जाएगा।
  3. Watermark wikiHow to बताएं कि आम पका हुआ है
    पके हुए आम को तुरंत खा लेना चाहिए या उसे रेफ़्रिजरेटर में पाँच दिन तक रखा जा सकता है।
    • ठंडा तापमान, जो कच्चे आम का प्राकृतिक दुश्मन है, वही पके हुए आम का सबसे अच्छा मित्र है। अगर आप कमरे के तापमान में मेज़ पर पका हुआ आम रख दें, तो वह एक दिन में ख़राब हो जाएगा। लेकिन एक ठंडे रेफ़्रिजरेटर में यह पका हुआ और ताज़ा आम यदि पाँच दिन नहीं तो चार दिन तक अवश्य रहेगा।

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ब्राउन कलर का पेपर बैग (वैकल्पिक)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,२७९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?