PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

सामान्य मादा मक्खी का जीवनकाल लगभग एक माह होता है, लेकिन उस समय में वह लगभग पाँच सौ अंडे दे सकती है। स्पष्ट रूप से, मात्र कुछ मादा मक्खियाँ आपके बाहर बहुत कम समय में हजारों मक्खियों को उत्पन्न कर सकती हैं। [१] क्योंकि मक्खियाँ गंदगी और मल खाती हैं, वे बीमारियाँ फैलाती हैं, तो आप जो भी कर सकते हैं वह उनकी संख्या को कम करने के लिए करें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

मक्खियों को आकर्षित करने से बचें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. मक्खियाँ किसी भी तेज़ गंध के प्रति आकर्षित होती हैं; [२] यदि आप गंध को हटा दें, तो आप ज़बरदस्त रूप से अपने घर के बाहर मक्खियों की संख्या को कम कर देंगे।
    • कुत्ते के मल को उठाएँ। सुनिश्चित करें कि आप उसे सील करने योग्य बैगों में डाल सकते हैं इससे पहले कि आप उसे कचरे के डिब्बे में डालें।
    • कचरे के कैन के ढक्कनों को कसकर बंद करके रखें। अगर आपके यहाँ एक पार्टी है, तो सुनिश्चित करें कि फेंकने योग्य पेपर गुड्स के लिए प्रयोग किए जानेवाले कचरे के डिब्बे का ढक्कन कसा हो, और मेहमानों से अपना कचरा फेंकने के बाद उस पर ढक्कन लगाने को कहें। [३]
  2. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खियाँ लंबी घास और झाड़ियों के ढेर को पसंद करती हैं, इसलिए झाड़ियों को छांट कर रखें और कटी हुई घास के ढेर, पत्तियाँ या झाड़ियाँ अपने हाते में न छोड़ें।
  3. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    कम्पोस्ट बिन सड़नेवाले पदार्थ से भरा होता है; जो मक्खी के लिए स्मोरगैसबोर्ड की तरह है।
    • अपने कम्पोस्ट के ढेर को बहुत गीला न रखें।
    • कम्पोस्ट के ढेर को जितना हो सके अपने घर से दूर रखें।
    • अपने कम्पोस्ट के ढेर को उचित रूप से रखें। इसकी “कुकिंग” (cooking) करते रहें ताकि यह मक्खी के लार्वा को पनपने के लिए बहुत गर्म हो।
  4. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खियाँ गीलेपन और ठहरे हुए पानी पर आकृष्ट होती हैं; चिड़ियों के नहाने के लिए ताज़ा पानी रखें और बाल्टियों या बर्तनों को बरसाती पानी से न भरने दें। आपको पुराने टायरों या किसी मलबे को निकाल देना चाहिए जो आपके हाते में बरसाती पानी इकट्ठा कर सकते हैं।
  5. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    अगर आप अपने पिछवाड़े की चिड़ियों को फल की ट्रीट्स देना चाहते हैं, तो फल या छिलकों को अपने घर से जितना संभव हो दूर रखें।
विधि 2
विधि 2 का 2:

मक्खियों को हटाना और दूर करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मोलैस और कॉर्नमील मिलाएँ और उसे उथली डिश या प्याले में रखें। प्याले को अपने हाते से दूर रखें—मक्खियाँ वहाँ इकट्ठी हो सकती हैं जब आप शांति से अपना भोजन कर रहे होंगे। [४]
  2. मांसभक्षी कीड़े खरीदें जो मक्खी का लार्वा खाते हैं या अन्यथा जीवन चक्र को बाधित करते हैं: Nasonia vitripennis और muscidifurax zaraptor एक दूसरे के साथ देने का प्रयास करें।
  3. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खी के लिए लाइट ट्रैप बिजली से चार्ज की गई लाइट होती है जो मक्खियों को आकर्षित करती है और उन्हें नष्ट कर देती है। एक आनंदप्रद क्षेत्र के चारों ओर उन्हें लटकाने की कोशिश करें – ठीक ऊपर जहां कोई उनमें दौड़ सकता है।
    • इनकी सेटिंग करने में सावधानी बरतें। लाइट ट्रैप्स कभी भी किसी को अधिक चोट नहीं पहुंचा सकते हैं, लेकिन फिर भी उनके द्वारा ज़ैप किया जाना काफी दर्दनाक है।
  4. मक्खियाँ वोडका की गंध से बचती हैं। इसलिए, अपने पोर्च के चारों ओर या किसी अन्य मनोरंजन के बाहरी क्षेत्र में वोडका बैग्स टाँगने की कोशिश करें।
    • चौथाई गैलन फ्रीज़र बैग्ज़, स्ट्रिंग के साथ एक गटर से बंधे हुए, अच्छी तरह से काम करते हैं।
    • कोई भी सस्ती वोडका काम करेगी।
    • आप थोड़ी वोडका अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं, हालांकि तीखी गंध और त्वचा के रूखे होने से सावधान रहें।
  5. जबकि कुछ पौधे सिर्फ़ मक्खियों को भगाते हैं, अन्य वास्तव में मक्खियों को खा जाते हैं: वीनस फ़्लाइ ट्रैप, पिचर प्लांट आदि।
  6. मक्खियाँ कुछ पौधों की गंध से रुकती हैं, इसलिए अपने आँगन में या अपने दरवाज़ों के पास गमलों में पौधों को रखें जो मक्खियों को बाहर निकालते हैं: तुलसी, एल्डरबेरी, लैवेंडर, पुदीना और फ़ाल्स इंडिगो।
  7. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मकड़ियां मक्खियों को खाती हैं, लेकिन यदि आप उनके जाले को नष्ट कर देते हैं, तो मक्खियां एक प्राकृतिक शिकारी को खो देती हैं।
  8. Watermark wikiHow to बाहर मक्खियों से छुटकारा पायें
    मक्खियों को हवा नहीं पसंद होती है। बाहर पंखा लगवाना मूर्खतापूर्ण लग सकता है, लेकिन यदि आपके पास छोटा घर है तो आपकी छत पर या आँगन में पंखा मक्खियों को भगा सकता है।
  9. लौंग की गंध मक्खियों को दूर करती है। बाहर की डाइनिंग टेबिल पर सजावट के लिए लौंग रखना मक्खियों को खाने पर उतरने से रोक सकता है। [५]
  10. मक्खियाँ मीट की गंध पर बहुत आकर्षित होती हैं और झुंड बनाकर आपके बारबेक्यू ग्रिल में घुस जाएंगी जैसे हि आप पकाने के लिए मीट को बाहर निकालेंगे।
    • पूरे मीट को कसकर ढककर रखें जब वह ग्रिल में न हो।
    • बारबेक्यू ग्रिल के ढक्कन को बंद रखें जब मीट पक रहा हो।
    • अपने ग्रिलिंग टोंग्स और बर्तनों को सुरक्षित रखें—मक्खियाँ मीट सूंघेंगी और उनपर उतरेंगी। (यदि आप देखते हैं कि मक्खियाँ आपके ग्रिलिंग बर्तनों पर उतरी हैं, तो अंदर ले जाकर मीट पलटने से पहले उन्हें धोलें।)

सलाह

  • यदि आप मक्खियों के लिए ट्रैप बनाना चाहते हैं जो मक्खियों के पैरों में चिपक जाए तो पीनट बटर, स्कूल ग्ल्यू और शहद मिलाएँ। आप चकित हो जाएंगे!
  • कुछ लोग दृढ़तापूर्वक कहते हैं कि उनके हाते के चारों ओर चमकीली वस्तुएँ लटकाने से मक्खियाँ डर कर रुक जाती हैं। इसका समर्थन करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन आप अपने आँगन या अपने गार्डेन में एल्यूमीनियम फॉइल की स्ट्रिप्स या कुछ अन्य रिफ्लेक्टिव धरातल वाली चीज़ को लटकाकर कोशिश कर सकते हैं।
  • इकोसिस्टम में मक्खियों का भी अपना स्थान होता है, इसलिए उनका पूरी तरह उन्मूलन समझदारी नहीं है। मधुमक्खियों और ततैया के बाद, मक्खियाँ सबसे अधिक पौधों और फूलों का परागण करती हैं। मक्खियाँ अन्य कीटों को नियंत्रित करने में भी मदद करती हैं।
  • ऐसी सामग्री को हटाकर जिसमें लार्वा विकसित होता है, मक्खी के जीवन चक्र को तोड़ा जा सकता है, जिससे वयस्क मक्खियों के उत्पादन को प्रतिबंधित किया जा सकता है। जबकि कुछ स्थितियों में वयस्क मक्खी की संख्या को कम करने में रासायनिक कीटनाशक प्रभावी हो सकते हैं, वे उचित सफ़ाई व्यवस्था और मक्खी के विकास के स्थलों के आक्रामक उन्मूलन का विकल्प नहीं हैं। मक्खियाँ कीटनाशकों के प्रतिरोध को शीघ्र विकसित कर सकती हैं और घर की मक्खियाँ अब बहुत से ऐसे कीटनाशकों के लिए प्रतिरोधी हैं जो उनके प्रबंधन के लिए पंजीकृत हैं। वयस्क मक्खियों पर तत्काल नियंत्रण के लिए केवल अंतिम उपाय के रूप में कीटनाशकों का प्रयोग करें। [१]

चेतावनी

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,३२९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?