आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

गुलाबी, बहुत लोगों का प्रिय रंग होता है। वह कपड़ों, बेकरी की सजावट और फूलों में बहुत लोकप्रिय होता है, मगर अक्सर गुलाबी डाई (dye) बाज़ार में मिल नहीं पाती। सच तो यह है कि गुलाबी दरअसल हल्का लाल होता है, वैसे प्रकृति में यह लाल और बैंगनी के मिलने से बनता है। सौभाग्य से, लाल और सफ़ेद को मिला कर, गुलाबी पेंट, आइसिंग, या कुछ भी बनाना बहुत सरल होता है। [१]

विधि 1
विधि 1 का 3:

एक्रिलिक (Acrylic) या ऑइल पेंट को मिलाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लाल के अलग-अलग शेड्स (shades) को सफ़ेद पेंट में मिलाने से से गुलाबी के अलग-अलग शेड्स तैयार होते हैं। जब आप कर रहे हों, तब अलग-अलग लाल रंगों का इस्तेमाल करके देखिये। गुलाबी का सबसे चमकीला और स्थाई शेड पाने के लिए, परमानेंट अलीज़रीन क्रिमसन (Permanent Alizarin Crimson) या क्वीनाक्रिडोन लाल एक्रीलिक (Quinacridone red acrylic) ले कर उसे टाइटेनियम व्हाइट (Titanium White) के साथ मिलाइये। [२]
    • सिंदूर से शुद्ध गुलाबी का एक बढ़िया शेड मिलेगा।
    • ब्रिक रेड (brick red) का इस्तेमाल करने से थोड़ा धुँधला गुलाबी आयेगा, जो लगभग पीच (peach) की तरह होगा।
    • गाढ़े लाल, जैसे अलीज़रीन क्रिमसन ह्यू (Alizarin Crimson Hue) से एक गुलाबी रंग बनता है जिसमें नीले या बैंगनी की झलक होती है, इसलिए ये मैजेंटा (magenta) जैसे शेडों के लिए अच्छा होता है।
  2. अपना कैनवास, काग़ज़, या मिक्सिंग बोर्ड लीजिये: उसके ऊपर लाल रंग पोत दीजिये। इसी लाल को गुलाबी बनाना है, इसलिए इसे तब तक सबसे अलग रखिए जब तक आप तय न कर सकें आपको कैसा और कितना गुलाबी चाहिए।
  3. लाल के निकट, सफ़ेद पेंट लगाइए। पेंट बचाने के लिए, पहले थोड़ा सा निकालिए। जब आप उसको लाल से मिलाएंगे, तब शुद्ध लाल को हल्का करने के लिए आप सदैव ही उसमें कुछ और सफ़ेद मिला सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    ब्रश या चाकू जैसे पेंट करने के टूल्स (tools) का इस्तेमाल करके सफ़ेद और लाल को मिलाइए। आपको गुलाबी की कैसी झलक चाहिए इसके अनुसार पहले थोड़ा सा रंग मिलाइए। अधिक से अधिक चमकदार रंगत लाने के लिए आप और अधिक सफ़ेद मिला सकते हैं, मगर हर लाल रंग की रंगत की मज़बूती अलग होती है, इसलिए आपको अंततः पता चल सकेगा आप अपने किस प्रकार के लाल से आपको किस प्रकार की गुलाबी रंगत मिल सकेगी। [३]
    • आप जितना गाढ़ा लाल इस्तेमाल करेंगे, उसे गुलाबी बनाने के लिए उतना ही अधिक सफ़ेद पेंट उसमें मिलाना पड़ेगा।
    • गुलाबी को पीच या सालमन (salmon)के रंग के निकट ला कर कोमल बनाने के लिए उसमें थोड़ा पीला रंग मिलाइए।
    • गुलाबी को फ़ूशिया (fuschia) या मैजेंटा के निकट लाने के लिए उसमें नीला या बैंगनी मिलाइए।
विधि 2
विधि 2 का 3:

वॉटरकलर्स को मिलाना (Mixing Watercolors)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    साफ़ ब्रश को पानी के बर्तन में डुबाइए। उसके बालों को फैलाने के लिए, बर्तन की तली में उसे थोड़ा सा दबा दीजिये और फिर अतिरिक्त पानी निकालने के लिए बर्तन के रिम (rim) पर छूआते हुए बाहर निकालिए।
  2. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    लाल और सफ़ेद पेंट को मिक्स (mix) करने वाली सतह पर रखिए: अगर आप ट्यूब वाले गीले वॉटरकलर इस्तेमाल कर रहे हों, तब जितनी ज़रूरत हो उतना ही सफ़ेद और लाल पेंट निकाल लीजिये। अगर आप सूखे वॉटरकलर इस्तेमाल कर रहे हों, तब आप पहले अपने ब्रश से अपने प्रोजेक्ट पर लाल रंग लगा सकते हैं, और फिर वहीं पर मिला सकते हैं। [४]
  3. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    अगर आप गीला वॉटरकलर पेंट इस्तेमाल कर रहे हों, तब अपने गीले ब्रश को लाल पेंट पर फिराइए। इसे अपने पानी के बर्तन में मिलाइए। जब ऐसा कर चुकें तब ब्रश को सुखाइए मत। ब्रश को साफ़ करने के लिए उसे बर्तन के रिम पर स्लाइड (slide) कराइए। [५]
    • जब तक आपकी पसंद का नहीं हो जाये तब तक और लाल मिलाते रहिए।
  4. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    गीले ब्रश को सफ़ेद पेंट पर फिराइए। जैसा आपने लाल पेंट के साथ किया था, उसी तरह इसे अपने पानी के बर्तन में मिलाइए। आपके पेंट में गुलाबी झलक आने लगेगी।
    • जब तक आपको अपनी पसंद का गुलाबी न मिल जाये तब तक और सफ़ेद मिलाते रहिए।
  5. आप चाहे सूखे वॉटरकलर्स का इस्तेमाल कर रहे हों, चाहे गीले का, थोड़ा सा बैंगनी, और पीला या लाल में कुछ पानी मिला कर उसे पतला करके, बिना सफ़ेद मिलाये अलग-अलग तरह के गुलाबी रंग बना सकते हैं। तब तक कोशिश करते रहिए जब तक आपको अपनी पसंद का रंग न मिल जाये। [६]
    • जब आप सफ़ेद नहीं मिलाएंगे, तब आपको स्टैण्डर्ड गुलाबी मिल सकता है। यह इस पर निर्भर करेगा कि आप सूखने से पहले लाल रंग को पतला करने के लिए उसमें कितना पानी मिलाते हैं।
    • गुलाबी के और कोमल शेड्स पाने के लिए, उसमें पीला मिलाइए। इससे आपको अंततः पीच रंग मिल जाएगा।
    • थोड़ा सा बैंगनी या नीला मिलाने से आपको हॉट (hot) गुलाबी मिलेगा। मैजेंटा जैसे शेड्स पाने के लिए उसे थोड़ा और मिलाइए। [७]
विधि 3
विधि 3 का 3:

फ़ूड कलर्स से डाई (die) करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप यह फ़्रोस्टिंग (frosting), ग्ल्यु (glue) या हेयर कंडीशनर (hair conditioner) वगैरह से कर सकते हैं। आपको जितना गुलाबी चाहिए इसको उतना ही निकालिए। इसे मिलाने के लिए एक प्याले में रखिए ताकि आपको डाई पर काम करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।
  2. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    लाल एक सामान्य कलरिंग है जिसे सफ़ेद को गुलाबी बनाने के लिए मिलाया जा सकता है। लाल फ़ूड कलरिंग की समस्या यह है कि यह बहुत गाढ़ा होता है, इसलिए आप एक बूंद से शुरुआत करिए और अगर आपको और गहरा शेड चाहिए तब और रंग मिलाइए। अगर आपका फ़्रोस्टिंग या सामग्री अधिक होगी तब आपको और बूंदों की ज़रूरत होगी। [८]
    • उसकी जगह पर आप रोज़ (rose) कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हल्की फ़ूड कलरिंग से आपकी फ़्रोस्टिंग को बेहतर गुलाबी रंग मिल सकता है।
  3. Watermark wikiHow to रंगों को मिला कर गुलाबी रंग बनाएँ
    फ़ूड कलरिंग को मिलाने के लिए लकड़ी के चम्मच या रसोई में इस्तेमाल होने वाली उस जैसी किसी चीज़ का इस्तेमाल करिए। जब तक आपको यकीन न हो जाये कि आपकी कलरिंग पूरी तरह से सोख ली गई है और मिल गई है तब तक मिलाते रहिए, और फिर अगर ज़रूरत हो तब और लाल कलरिंग मिलाइए।
  4. अपनी पसंद के गुलाबी शेड को पाने के लिए लाल के अलावा भी अन्य रंगों को बूंद-बूंद करके डाल कर देखिये। कोशिश करते रहिए। काम धीरे-धीरे करिए, और एक बार में एक बूंद ही डालिए। [९]
    • नीला, बैंगनी हरा या यहाँ तक कि भूरा फ़ूड कलरिंग डालने से आपका गुलाबी और भी गहरा होता जाएगा, और वह हॉट गुलाबी बन जाएगा जो कि बाद में फ़ुशिया (fuchsia) या मैजेंटा बनेगा।
    • अपने गुलाबी को पीच बनाने के लिए पीले जैसा कोई हल्का रंग मिलाइए।

सलाह

  • गाढ़ा गुलाबी बनाने के लिए अधिक लाल मिलाइए। अधिक सफ़ेद मिलाने से गुलाबी हल्का हो जाएगा।
  • जब पेंट का इस्तेमाल कर रहे हों तब हमेशा सफ़ेद में लाल मिलाइए। इससे आप सफ़ेद पेंट बहुत गाढ़ा हो कर बर्बाद होने से बच जाएगा।
  • याद रखिए कि आप कभी भी और कलरिंग तो मिला सकते हैं, मगर उसे निकाल नहीं सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा पेंट या डाई ले कर शुरुआत करिए।
  • अगर आपको हल्का गुलाबी चाहिए, तब लाल की एक बूंद कम डालिए क्योंकि अगर आप बहुत अधिक लाल डालेंगे तब बहुत गाढ़ा गुलाबी बन जाएगा।

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

दूसरे कलर्स को मिलाकर पिंक पेंट बनाने के लिए, व्हाइट और रेड पेंट को एक बराबर मात्रा में मिलाकर शुरुआत करें। अगर आप पिंक का एक लाइट शेड पाना चाहते हैं, तो व्हाइट पेंट को थोड़ा ज्यादा मिला लें या फिर अगर डार्क शेड चाहते हैं, तो रेड ज्यादा मिला लें। पिंक के एक वाइब्रेंट या चमकदार शेड के लिए, गहरे लाल या क्रिम्ज़न पेंट की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर देखें। अगर आप पिंक फूड कलरिंग बनाना चाहते हैं, तो बस बटरक्रीम फ़्रोस्टिंग के जैसे व्हाइट बेस के ऊपर रेड फूड कलरिंग की कुछ 1 या 2 बूंदें मिला लें। फूड कलरिंग को व्हाइट बेस के साथ में तब तक मिक्स करें, जब तक कि ये पिंक न हो जाए और फिर आपका काम पूरा हुआ! वॉटरकलर पेंट्स का यूज करके पिंक बनाने जैसी और भी चीजें सीखने के लिए, आर्टिकल को पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५९,७५५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?