आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आपको गेंद के साथ खेलते हुए एक बिल्ली के बच्चे का प्यारा सा कार्टून बनाना है तो इस लेख में हम आपको कुछ मजेदार टिप्स बता रहे हैं। इन्हें फॉलो करें और देखें आप कितने बढ़िया चित्रकार हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

बिल्ली के बच्चे का खूबसूरत कार्टून

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बिल्ली के बच्चे के सिर व शरीर की बाहरी रेखा (outline) बनायें: एक सॉफ्ट किनारे (softer edges) वाले चतुर्भुज (ट्रेपेजोइड) का प्रयोग करें और आकृति के अंदर क्रॉस का निशान बनायें। शरीर के लिए आयत बनायें। ध्यान रखें कि एक बड़ी बिल्ली की तुलना में बिल्ली के बच्चे का सिर उसके शरीर की अपेक्षा बड़ा बने।
  2. सिर की दोंनों साइड बिल्ली के बच्चे के कानों को जोड़ें। अंगों (हाथ व पैर आदि) के लिए स्कैच (sketch) बनायें।
  3. बिल्ली के बच्चे की पूँछ की रफ बाहरी लाइन बनायें।
  4. निर्देशानुसार वर्ग (square) के अंदर बनाये हुए क्रॉस का प्रयोग करते हुए उसकी आँखों के लिए दो छोटे गोले बनायें। इसी तरह मुँह अौर नाक भी बनायें।
  5. आपके द्वारा बनाई हुई सिर व शरीर की बाहरी रेखा को गहरा करें। पतली घुमावदार रेखाओं से आप रोएँदार (furry) प्रभाव दे सकते हैं। उसके गालों पर मूँछों के बाल बनायें।
  6. अधिकतर बिल्लियों के धारी वाले रोएँ होते हैं। अगर आप चाहें तो ये भी बना सकते हैं।
  7. अपनी ड्राइंग में रंग भरें और लीजिए आपका प्यारा बिल्ली का बच्चा तैयार है।
विधि 2
विधि 2 का 4:

गेंद से खेलता हुअा बिल्ली का बच्चा

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. शरीर व सिर की बाहरी रेखायें बनायें। सिर के लिए एक गोला बनायें जिसके अंदर एक क्रॉस्ड लाइन (crossed line) हो और शरीर के लिए एक आयताकार आकृति का प्रयोग करें।
  2. यह वह गेंद होगी जिससे बिल्ली का बच्चा खेल रहा है।
  3. गेंद को पकड़े हुए इसके अन्य अंगों (हाथ और पैर) की बाहरी रेखा बनायें।
  4. निर्देशानुसार बनाई हुई बाहरी रेखाओं पर क्रास्ड लाइन का प्रयोग करते हुए इसकी नाक, आँख, व मुँह बनायें: आप लंबे स्ट्रोक (stroke) द्वारा इसकी मूँछ भी बना सकते हैं।
  5. बिल्ली के बच्चे का रोएँदार चेहरा बनाने के लिए सॉफ्ट स्ट्रोक का प्रयोग करें।
  6. इसी तरह छोटे-छोटे सॉफ्ट स्ट्रोक की सहायता से इसका शरीर व पूँछ बनायें।
  7. सफाई से बिल्ली के पंजे बनायें। गेंद को भी गहरा करें।
  8. अनावश्यक रेखाओं को मिटा कर ड्राइंग को साफ करें।
  9. अब इसमें रंग भरें। आपको अपनी ड्राइंग पर फक्र है ना!
विधि 3
विधि 3 का 4:

एक यथार्थ बिल्ली का बैठा हुआ बच्चा

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सिर के लिए गोल व शरीर के लिए अायताकार आकृति बनायें: चेहरे के लिए गोले के अंदर क्रॉस लाइन बनायें।
  2. दो गोले आँखों के लिए व एक आधा गोला नाक के लिए बनायें।
  3. नाक को ढकते हुए मुँह के लिए एक छोटा गोला बनायेंं।
  4. बिल्ली के बच्चे की आधारभूत बाहरी (basic outline) रेखायें बनायें।
  5. अनावश्यक रेखाओं को मिटा कर इसे रोएँदार आकृति देने की कोशिश करें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

एक यथार्थ बिल्ली का सोता हुआ बच्चा

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सिर के लिए गोल व शरीर के लिए आयताकार आकृति एक-दूसरे के पास बनायें: घुमावदार रेखा से शरीर व सिर को जोड़ें।
  2. मुँह के लिए एक गोल व पूँछ के लिए घुमावदार रेखा बनायें।
  3. बिल्ली के बच्चे की आधारभूत बाहरी रेखायें बनायें।
  4. अनावश्यक रेखाओं को मिटायें और इसमें कान व रोएँदार प्रभाव दिखाने के लिए लाइन डालें।
  5. अपनी आकृति में रंग भरें। लीजिए तैयार है सचमुच का बिल्ली का बच्चा!

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कागज
  • पेंसिल
  • पेंसिल शार्पनर
  • रबड़
  • रंगीन पेंसिल, मोम के रंग (crayons), मार्कर या वाटरकलर

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,४१२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?