आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फिरोजी (Turquoise) रंग, जिसे एक्वामरीन (aquamarine) भी कहा जाता है, कलर स्पेक्ट्रम के साथ नीले और हरे रंग के बीच आता है। फिरोजी रंग सॉफ्ट, पेल (pale) से लेकर वाइब्रेंट रंगत तक, कलर के इंटेन्स शॉक्स (intense shocks) तक आता है – और अगर आपको पहले से तैयार किये हुए फिरोजी रंग का कंटेनर नहीं मिल रहा है, तो फिर आपको, आप जैसा शेड भी चाहते हैं, उसे पाने के लिए नीले और हरे रंग को मिलाना होगा। एक बेसिक फिरोजी रंग के लिए: साएन ब्लू (cyan blue) को ग्रीन के हल्के से इंक्रीमेंट के साथ में मिलाएँ।

विधि 1
विधि 1 का 3:

पेंट्स को चुनना (Picking Paints)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. "फिरोजी" आमतौर पर नीले और हरे रंग के बीच एक ब्राइट, मुख्य रूप से नीले रंग के मिश्रण का वर्णन करता है। हालांकि, आप चाहें तो फिरोजी स्पेक्ट्रम के अंतर्गत कई सारे अलग-अलग शेड्स भी मिक्स कर सकते हैं: पेल और हल्के फिरोजी रंग के लिए व्हाइट या लाइट-ग्रे पेंट की एक बड़ी बूंद (glob) मिला लें या फिर पॉप कलर पाने के लिए ब्राइट ब्लू, ग्रीन और यलो ही इस्तेमाल करते रहें। तय करें कि आपको एक ब्राइट कलर चाहिए या फिर एक सॉफ्ट रंगत चाहिए। [१]
  2. पेंट का मीडियम एक्रिलिक, ऑइल, वॉटरकलर बगैरह—कुछ भी चलेगा—लेकिन एक ही टाइप के दो पेंट्स को मिक्स करना, थोड़ा ज्यादा आसान होगा। ऑनलाइन या फिर किसी आर्ट सप्लाई स्टोर में पेंट की तलाश करें। अपनी नजरें बनाए रखें: हो सकता है कि आपको आपके मनचाहे काम के लिए एक पहले से मिक्स किया हुआ फिरोजी रंग मिल जाए। अगर आप फिरोजी के साथ में शुरुआत करते हैं, तो आप उसके पिगमेंट में थोड़ा सा बदलाव लाने के लिए उसमें ब्लू, ग्रीन, व्हाइट या यलो की जरा सी मात्रा मिला सकते हैं। [२]
    • अगर आप अभी पेंटिंग करने में नए हैं, तो एक्रिलिक्स के साथ में शुरुआत करने का सोचें। एक्रिलिक्स अच्छे और आसानी से मिक्स होने वाले मीडियम हैं और आप उन्हें आमतौर से छोटी, आसानी से स्क़्वीज होने वाली बॉटल्स में पा सकते हैं।
    • अगर आप अपना पेंट किसी आर्ट सप्लाई स्टोर से खरीदते हैं, तो वहाँ के स्टाफ से पूछ लें कि कौन से प्रॉडक्ट्स अच्छे से फिरोजी रंग में ब्लेन्ड होंगे। हो सकता है कि वो आपको आपके द्वारा चाहे हुए शेड के लिए मिक्स होने के लायक पेंट विशेष हरे और नीले रंग की सलाह दे सकें, लेकिन इसी के ऊपर आश्रित मत रहें। आप किस शेड की तलाश में हैं, उसकी जानकारी रखें।
  3. ज्यादा पेल रंगत के लिए व्हाइट और/या यलो पेंट खरीद लें: अगर आप फिरोजी रंग के एक पेल और ज्यादा हल्के शेड की तलाश में हैं, तो आप ब्लू और ग्रीन को व्हाइट या यलो के साथ मिक्स कर सकते हैं। व्हाइट या यलो की विशेष रंगत, खासतौर से आपकी पसंद के ऊपर निर्भर करती है, इसलिए कुछ ऐसा चुनें, जो आपके मूड या देखने के स्टाइल के ऊपर फिट आता हो। उदाहरण के लिए, जब आप एक ट्रोपिकल बीच (beach) सीन पर, फिरोजी रंग के पानी को पेंट कर रहे हों, तब इसके बेस के लिए आपको एक वार्म ऑफ-व्हाइट चुनना चाहिए; किसी ठंडे और अलग प्लानेट को पेंट करने के लिए आपको उसके बेस के लिए एक गहरे, ज्यादा "आर्टिफ़िशियल" व्हाइट को चुनना चाहिए। [३]
  4. ग्रीन की ओर झुकाव वाले किसी कलर के साथ में ब्लू पेंट का इस्तेमाल करें: एक साएन, कोबाल्ट (cobalt), सेरुलियन (cerulean), अल्ट्रामरीन (ultramarine) – जैसी किसी पर्पल के मुक़ाबले ज्यादा ग्रीन जैसे एक ब्लू का इस्तेमाल करें। [४] हर एक पिगमेंट के अंतर्गत दूसरे पिगमेंट की भी कुछ मात्रा छिपी होती है, जिसका मतलब कि हर एक पेंट शेड पहले से ही किसी खास शेड के साथ में अच्छे मिक्स होने के लिए तैयार होता है। फिरोजी आमतौर पर ब्लू और ग्रीन का एक मिक्स है, इसलिए एक ऐसे ब्लू का इस्तेमाल करने की पुष्टि कर लें, जिसमें पहले से ही एक ग्रीन पिगमेंट शामिल हो। आप केवल कलर को देखकर भी किसी कलर के प्रति पिगमेंट के झुकाव का अंदाजा लगा सकते हैं: एक ग्रीनिश-ब्लू, एक ग्रीन की तरफ झुकाव वाला कलर है, जबकि एक पर्पल जैसा ब्लू, उसके रेड की ओर झुकाव का संकेत देता है। [५]
    • थैलो ब्लू (Phthalo blue) और थैलो ग्रीन पिगमेंट, ये फिरोजी रंग में इस्तेमाल होने वाले कुछ सबसे कॉमन कलर हैं। [६] थैलो ब्लू (जो कि थैलसाइअनाइन/phthalocyanine पिगमेंट के लिए छोटा फॉर्म है) में एक स्ट्रॉंग ग्रीन बायस शामिल होता है, इसलिए ये खासकर फिरोजी रंग मिलाने के लिए सूट करता है। कई सारे कमर्शियल पेंट ब्रांड्स एक "थैलो ब्लू" प्रॉडक्ट बेचा करती हैं। [७]
    • ब्लू पेंट में या तो एक रेड पिगमेंट या ग्रीन पिगमेंट शामिल रहता है। अगर किसी दिए हुए ब्लू पिगमेंट में एक ग्रीन बायस है, तो उसमें रेड पिगमेंट से ज्यादा ग्रीन पिगमेंट मौजूद है। दूसरे (खासकर कि पर्पल जैसे) ब्लू पिगमेंट्स एक रेड बायस होते हैं और ये फिरोजी रंग बनाने के हिसाब से ज्यादा सूट नहीं करते हैं।
    • आप एक "प्योर" ब्लू पेंट पिगमेंट नहीं पा सकते हैं – जिसे एक ऐसी ब्लू पेंट की रंगत माना जाता है, जो एक अच्छा ग्रीन (जब यलो के साथ में मिक्स किया जाए) और एक अच्छा पर्पल (जब रेड के साथ में मिक्स किया जाए) देता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ब्लू का झुकाव हमेशा ही या तो रेड की तरफ या ग्रीन की तरफ झुकाव होता है, जो इन पिगमेंट्स में मौजूद केमिकल इम्प्युरिटीज की वजह से होता है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

एक ब्राइट फिरोजी रंग मिलाना (Mixing a Bright Turquoise)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to रंगों को मिलाकर फिरोजी (Turquoise) रंग बनाएँ
    अपने पेलेट (palette) के एक साइड पर फिरोजी-नीले (साएन) पेंट की जरा सी मात्रा लें और दूसरी तरफ ग्रीन पेंट की जरा सी मात्रा निकाल लें। वैकल्पिक रूप से, कलर की उसी बड़ी बूंद के ऊपर सीधे ब्लू और ग्रीन पेंट निकाल दें।
    • अगर आपके पास में पहले से एक ग्रीन पेंट नहीं है, तो आपको उसे खुद बनाना होगा। ग्रीन बनाने के लिए ब्लू और यलो के एक बराबर इंक्रीमेंट को मिक्स कर दें।
    • अगर आपके पास में एक पेंटिंग पेलेट नहीं है, तो आप किसी भी साफ, सूखी सर्फ़ेस पर अपने पेंट्स को मिक्स कर सकते हैं। एक प्लेट में, एक पेपर शीट में, कार्डबोर्ड की एक स्ट्रिप में या फिर टाइल के एक पीस में पेंट मिक्स करके देखें। बस किसी बहुत ज्यादा खास चीज के ऊपर इस काम को नहीं करने की पुष्टि कर लें।
  2. फिरोजी में ग्रीन से ज्यादा ब्लू पिगमेंट मौजूद होता है, इसलिए ब्लू पेंट को ग्रीन पेंट के मुक़ाबले दोगुना इस्तेमाल करने की कोशिश करें। अलग-अलग अनुपात के साथ एक्सपरिमेंट करने को लेकर घबराएँ नहीं, लेकिन 2:1 एक बेसिक अनुपात होता है।
    • हल्का सा ज्यादा ग्रीन पिगमेंट;मान लेते हैं कि 2:1.5 का ब्लू और ग्रीन के बीच का अनुपात—आपको एक गहरा समुद्र की हरियाली वाला फिरोजी रंग देगा। जरा सा कम ग्रीन पेंट 2:1 अनुपात से ज्यादा) एक असली नीले रंग के साथ में फिरोजी रंग देगा।
    • एक ज्यादा ब्राइट शेड के लिए, उसमें यलो पेंट की जरा सी मात्रा एड करके देखें। यलो से ब्लू के एक 1:5 या 1:6 अनुपात का इस्तेमाल करके देखें। ब्लू और ग्रीन के साथ में यलो मिक्स करें।
    • अगर शेड बहुत व्हाइट लग रहा हो, तो उसमें थोड़ा सा व्हाइट पेंट एड कर लें। व्हाइट, फिरोजी रंग को पेल और हल्का करेगा, ताकि ये बहुत ज्यादा इंटेन्स न दिखे।
  3. Watermark wikiHow to रंगों को मिलाकर फिरोजी (Turquoise) रंग बनाएँ
    स्टार्ट करने के लिए, अपने पेलेट में ग्रीन कलर की एक पेंटब्रश भर मात्रा ले लें, फिर इस बूंद को ब्लू की दो बूंदों से मिलाएँ। अब जब तक कि ये पेंट आपके पूरे कलर सैंपल से एक बराबर रूप से नही मिल जाती, तब तक इन पेंट्स को एक-साथ मिलाते रहें। मिक्स करते समय, ब्लू को तब तक ग्रीन के साथ में ब्लेन्ड करना चाहिए, जब तक कि ये बूंद फिरोजी रंगत न ले ले।
    • ऐसा करते समय आपको जितने पेंट की जरूरत है, उतने या; थोड़े और ज्यादा पेंट इस्तेमाल करने की पुष्टि कर लें। अगर आप पेंटिंग प्रोसेस के बीच में थोड़ा और ज्यादा ब्लू या ग्रीन एड करने की कोशिश करते हैं, आप अनुपात को बदल सकते हैं और फ़िरोजी का एक असमान शेड तैयार कर सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to रंगों को मिलाकर फिरोजी (Turquoise) रंग बनाएँ
    जब तक कि आप पूरी तरह से सैटिस्फ़ाय न हो जाएँ, तब तक मिक्स्चर के साथ में बदलाव करते रहें: जब फिरोजी रंग पूरी तरह से एक-बराबर मिक्स हो जाए, फिर एक बार चेक कर लें, कि आपको ये पसंद आ रहा है या नहीं। इस पेंट को किसी एक मटेरियल पर पेंट करके देख लें – पेंट अक्सर फैलने के बाद अपनी क्वालिटी को बदल देता है। अगर आप इससे खुश नहीं हैं, तो उसमें ब्लू, ग्रीन, यलो या व्हाइट पेंट की थोड़ी सी ज्यादा मात्रा मिलाएँ या जब तक कि आपको आपकी पसंद का फिरोजी शेड न मिल जाए, तब तक इन्हीं रंगों को मिलाते रहें।
  5. जब आप अपने फिरोजी रंग को मिक्स कर लें, फिर आप उसे इस्तेमाल करने को तैयार हैं। फिरोजी रंग की रंगत को, आपके द्वारा चाही हुई रंगत के एकदम मैच होता है। आप फिरोजी रंग बनाने के लिए इस्तेमाल किए हुए पेंटब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन फिर भी सटीकता पाने के लिए एक बार पहले ब्रश को साफ करने के बारे में सोचें। अगर आपको एक बार फिर से फिरोजी रंग बनाने की जरूरत है, तो ब्लू और ग्रीन को उसी मात्रा में मिलाने की पुष्टि कर लें, जैसे आपने पहली बार में किया था।
    • अगर आप बीच में और ज्यादा ब्लू/ग्रीन मिक्स करते हैं, लेकिन आप उस अनुपात को पहले की तरह नहीं बना पा रहे हैं: तो नए रंगत की बड़ी मात्रा मिलाकर देखें, फिर इस नए फिरोजी रंग को अपने ओरिजिनल फिरोजी रंग के ऊपर पेंट करके सबको एक सा मिला लें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

पेल फिरोजी मिक्स करना (Mixing a Pale Turquoise)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप फिरोजी रंग के एक खास शेड को मिक्स करना चाहते हैं, तो पहले एक व्हाइट या एक बहुत हल्के ब्लू कलर के साथ स्टार्ट करें। व्हाइट पेंट काफी सारा मिक्स्चर बना देता है, इसलिए व्हाइट कलर की उतनी मात्रा का इस्तेमाल करने की पुष्टि कर लें, जितनी की आपको जरूरत है – थोड़ा ज्यादा कलर लेना भी ठीक रहेगा। फिरोजी रंग के एक डार्क शेड को पाने के लिए एक व्हाइट ग्रे कलर इस्तेमाल करने के बारे में सोचें।
  2. Watermark wikiHow to रंगों को मिलाकर फिरोजी (Turquoise) रंग बनाएँ
    ब्लू:ग्रीन:व्हाइट के एक 2:1:4 अनुपात का इस्तेमाल करें। पेल फिरोजी मिक्स करने का कोई सीधा सही तरीका मौजूद नहीं है, इसलिए आपको अपने खुद के हिसाब से इस अनुपात को एडजस्ट करना होगा। पहले व्हाइट पेंट के बीच में ब्लू और ग्रीन की बस कुछ बूंदों का इस्तेमाल करें और जब तक एक-समान रंगत न मिल जाए, तब तक इसे मिक्स करते रहें। देखें, कि आप एक ज्यादा ब्राइट फिरोजी चाहते हैं या फिर एक पेल फिरोजी और फिर उसी हिसाब से उसमें और ब्लू या व्हाइट कलर एड कर लें। अगर आप इसी कलर को कॉपी करना चाहते हैं, तो इसी अनुपात को रिकॉर्ड करने की पुष्टि कर लें।
    • याद रखेंr – जब तक कि आप पेंटिंग करना शुरू नहीं कर लेते, तब तक आप आपके फिरोजी के पिगमेंट को एडजस्ट कर सकते हैं। पेंट को सेट करने के पहले आपके उससे संतुष्ट होने की पुष्टि कर लें।
    • आपको आपके इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जितने भी पेंट की जरूरत है, कम से कम उतने ही पेंट को बनाने की पुष्टि कर लें। अपना आधा काम करने के बाद, वापस उसी पेंट-मिक्स्चर के अनुपात को बनाने की कोशिश करना थोड़ी मुश्किल प्रोसेस हो सकती है।
  3. Watermark wikiHow to रंगों को मिलाकर फिरोजी (Turquoise) रंग बनाएँ
    जैसे ही आप आपके पेल फिरोजी रंग से संतुष्ट हो जाएँ, फिर आप उसे इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। अपनी चुनी हुई सर्फ़ेस पर अपने रंग को फैला लें और अपने खुद के पेंट को मिक्स करने की खुशी का मजा लें!

सलाह

  • व्हाइट पेंट में ब्लू और ग्रीन की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर फिरोजी रंग के एक पेल शेड को तैयार करें।
  • आप आपके ब्लू पेंट में यलो पेंट का हल्का सा टच एड करके भी फिरोजी रंग बना सकते हैं। एक 1:6 का अनुपात या 1:5 का अनुपात भी अच्छे रिजल्ट्स दे सकता है।
  • फिरोजी को एक शान्तिदायक रंग माना जाता है। एक आरामदायक प्रभाव पाने के लिए इसे ही पेंटिंग के लिए इस्तेमाल करें।
  • आप कलर का अनुपात बदलकर कलर इंटेन्सिटी को बदल सकते हैं। पहले एक बेसिक 2:1 के अनुपात (2 भाग ब्लू और एक भाग ग्रीन) से शुरुआत करें और फिर यहीं से एक्सपरिमेंट करें।

चेतावनी

  • कुछ पिगमेंट्स दूसरे से ज्यादा स्ट्रॉंग होते हैं। अगर आपको अपने पहले मिक्स से आपकी पसंद का फिरोजी रंग नहीं मिलता, तो ब्लू में और ग्रीन या यलो मिला लें – या जब तक आपको संतुष्टि न मिले, तब तक और ब्लू मिलाते जाएँ। अगर ग्रीन या यलो बहुत स्ट्रॉंग है, तो फिर पिछले वाले मिक्स के साथ फ्रेश ब्लू को ब्रश में लेकर आगे बढ़ने का सोचें।
  • ज़्यादातर पेंट से कपड़ों पर और काम की जाह पर दाग लग सकता है। इसलिए ऐसे कपड़े को पहनने की पुष्टि कर लें, जिनके गंदे होने से आपको कोई फर्क न पड़े। अपने काम की जगह को न्यूज़-पेपर से या एक कपड़े से ढँक लें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • पेंटब्रश
  • ग्रीन की तरफ झुकाव लिए एक ब्लू (साएन) पेंट (दूसरे ब्लू से आपको मडी या धुंधला सा परिणाम मिलेगा)।
  • यलो पेंट और/या ग्रीन पेंट (हल्के फिरोजी के लिए हल्का ग्रीन, गाढ़े फिरोजी के लिए गाढ़ा)
  • पेंट कलर्स को अलग करने के लिए पेलेट
  • केनवस (Canvas)/पेपर
  • वॉटरकलर पेंट्स (या दूसरे पेंट्स को घोलने के लिए) पानी
  • ऐसे कपड़े, जिनके गंदे होने से आपको कोई तकलीफ न हो
  • काम की जगह को सुरक्षित रखने के लिए न्यूज़पेपर या ड्रॉप-क्लॉथ

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

आप नीले और हरे रंग का उपयोग करके फ़िरोजी बना सकते हैं। सबसे पहले हरे रंग की तुलना में दोगुने नीले रंग से शुरू करें। फिर पेंट को एक साथ मिलाएँ। एक समुद्री-हरा फ़िरोजी रंग पाने के लिए और अधिक हरा मिलाएँ, या गहरा, नीला फ़िरोजी पाने के लिए अधिक नीला मिलाएँ। एक हल्के फ़िरोजी के लिए, थोड़ा सा सफेद रंग मिलाएं, जो आपके द्वारा उपयोग किए गए हरे रंग की मात्रा का लगभग आधा है। फ़िरोजी को और ब्राइट बनाने के लिए आप थोड़ा सा पीला भी मिला सकते हैं। यदि आप अपने रंगों के लिए शुरुआती शेड्स चुनने जैसी और भी बातें जानना चाहते हैं, तो पढ़ते रहें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २९,८६७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?