आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

लाल रंग एक प्राइमरी कलर है, इसलिए ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे आप किसी भी मीडियम में एकदम प्योर रेड कलर बना सकें। हालांकि, आप प्योर रेड को किसी दूसरे कलर्स के साथ कम्बाइन करके अलग-अलग शेड्स और रंगत जरूर पा सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

कलर थ्योरी को समझना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. रेड एक प्राइमरी कलर है, इसलिए आप दूसरे कलर्स को मिलाकर इसे नहीं बना सकते हैं।
    • प्राइमरी कलर्स वो कलर्स हैं, जिनका अपना खुद का अस्तित्व होता है और जिनमें किसी दूसरे कलर के ट्रेसेस (निशान) भी मौजूद नहीं होते। रेड के अलावा, ब्लू और यलो भी दूसरे प्राइमरी कलर्स हैं।
    • फिर भले आप एक प्योर रेड न बना सकते हों, आप अभी भी प्योर रेड को दूसरे कलर्स के साथ में मिक्स करके, लाल रंग जैसी दूसरी रंगत को जरूर बना सकते हैं। आप चाहें तो इसी तरीके से किसी भी लाल रंग की रंगत को भी बदल सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    प्योर रेड कलर को दूसरे कलर्स के साथ में मिक्स करना, उसकी रंगत को बदल देगा। आप इसे ज़्यादातर प्राइमरी और सेकंडरी कलर्स के साथ में कम्बाइन कर सकते हैं और हर एक कोंबिनेशन से अलग तरह के रिजल्ट्स मिलेंगे।
    • जब रेड को दूसरे प्राइमरी कलर्स के साथ मिला रहे हों, रेड को अपने कलर को पूरी तरह से बदलने से रोकने के लिए आपको दूसरे कलर की जरा सी मात्रा ही एड करना चाहिए। जरा सा यलो, एक ऑरेंज-रेड रंगत तैयार कर सकता है, लेकिन इसकी बहुत ज्यादा मात्रा ऑरेंज कलर तैयार कर देगी। ब्लू की जरा सी मात्रा एक वाइलेट-रेड रंगत तैयार कर सकती है, लेकिन इसकी बहुत ज्यादा मात्रा वाइलेट बनाकर देगी।
    • रेड को सेकंडरी कलर के साथ में मिक्स करने से ऑरेंज-रेड बनाकर देगा, लेकिन आपको इस रंगत को रेड बनने के बजाय और भी ज्यादा ऑरेंज बनने से रोकने के लिए, ऑरेंज की मात्रा को इक्वल पार्ट में या इससे कम एड करना चाहिए। इसी तरह से, रेड को सेकंडरी कलर वाइलेट के साथ में एड करने से एक वाइलेट-रेड कलर बनेगा, लेकिन आपको वाइलेट को एक इक्वल पार्ट या इससे कम पर ही लिमिट रखना चाहिए।
    • आप रेड को फ़ाइनल सेकंडरी ग्रीन की जरा सी मात्रा के साथ भी मिक्स कर सकते हैं। जैसे कि ये दोनों कोम्प्लीमेंट्स (कलर व्हील के अपोजिट साइड्स में मौजूद दो कलर) हैं, ग्रीन को रेड के साथ में मिक्स करने से एक ब्राउन जैसा कलर मिलेगा। इसकी बहुत ज्यादा मात्रा मिलाने से रेड जाकर ब्राउन में या मडी ग्रे में बदल जाएगा।
  3. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    अगर आप रंगत (ह्यू) में बदलाव लाए बिना, रेड की वैल्यू को बदलना चाहते हैं, तो फिर आपको प्योर रेड को व्हाइट या ब्लैक के साथ में मिक्स करना होगा।
    • व्हाइट एड करने से रंगत हल्की हो जाएगी। बहुत ज्यादा व्हाइट से पिंक बन जाएगा।
    • ब्लैक एड करने से शेड डार्क हो जाएगा। हालांकि, बहुत ज्यादा ब्लैक एड करने से भी ओरिजिनल रेड की रंगत में फर्क कर पाना मुश्किल बना सकता है।
विधि 2
विधि 2 का 4:

रेड पेंट मिक्स करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पेंट करते वक़्त, आपको रेड की कई तरह की अलग-अलग ह्यू (वर्ण) की जरूरत पड़ेगी। आप प्योर रेड को दूसरे कलर्स के साथ में मिलाकर भी ज़्यादातर ह्यू को तैयार कर सकते हैं।
    • कम से कम, आपके पास में रेड, यलो, ब्लू, यलो, ऑरेंज, वाइलेट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट पेंट्स तो होना ही चाहिए। जहां तक हो सके, उन्हीं पेंट्स को चुनने की कोशिश करें, जो हर कलर के प्योर ह्यू के एकदम करीब हो।
  2. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    अपने पेंटिंग पेलेट पर रेड के एक छोटे से डॉट को निकाल लें। अब इस पेंट के एक स्ट्रोक को कुछ स्क्रेप पेपर के बीच में ट्रांसफर करने के लिए एक पेंटब्रश का यूज करें।
    • रेड स्ट्रीक के ऊपर अच्छी तरह से नजर डालें। ये आपका ओरिजिनल सैंपल होगा और बाकी की प्रोसेस के दौरान आपके द्वारा मिक्स किए हुए रेड के साथ में इसे कंपेयर करना चाहिए।
  3. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    रेड को दूसरे प्राइमरी कलर्स के साथ में मिक्स करने की प्रैक्टिस करें: पेलेट के ऊपर रेड पेंट के और भी स्पॉट्स निकाल लें। एक स्पॉट पर यलो की जरा सी मात्रा को मिक्स कर लें और दूसरी जगह पर ब्लू की जरा सी मात्रा एड कर लें।
    • किसी भी एडिशन के लिए, बहुत जरा सी मात्रा के ऊपर काम करें और उन्हें तब तक मिक्स करते जाएँ, जब तक कि एक भी स्ट्रीक बाकी न रह जाए। इनमें से किसी भी कलर की बहुत ज्यादा मात्रा मिला लेने से रेड कलर बहुत ज्यादा बदल जाता है और इसकी रंगत भी बदल जाएगी।
    • अपनी ओरिजिनल रेड स्ट्रीक के एक साइड पर ऑरेंज-रेड (यलो से बनाए हुए) की एक लाइन पेंट कर दें। अपने ओरिजिनल रेड स्ट्रीक के दूसरे साइड पर वाइलेट-रेड (ब्लू से बने हुए) की एक लाइन पेंट कर लें। अलग-अलग ह्यू को कंपेयर करें।
  4. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    रेड पेंट्स के दो एकदम नए स्पॉट्स के साथ शुरुआत करें। एक में ऑरेंज पेंट और दूसरे में वाइलेट पेंट एड कर दें।
    • आपको दो कलर्स को इक्वल पार्ट्स में मिक्स करते आना चाहिए और उससे भी रेड ह्यू ही बनना चाहिए, लेकिन अगर आप जरा से सेकंडरी कलर (ऑरेंज या वाइलेट) को यूज करते हैं, रेड एलीमेंट और भी स्ट्रॉंग हो जाएगा।
    • अपने पहले वाले ऑरेंज-रेड के ठीक सामने, नए ऑरेंज-रेड की एक लाइन पेंट कर लें। पहले वाले वाइलेट-रेड के सामने अपनी नई वाइलेट-रेड की लाइन पेंट कर लें। इन नए ह्यू को उनके काउंटरपार्ट्स और ओरिजिनल रेड सैंपल के साथ में एड कर दें।
  5. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    फ्रेश रेड को पेलेट पर निकाल लें और इसमें ग्रीन की बहुत जरा सी मात्रा एड कर लें। रेड को अब रेडिश-ब्राउन में चेंज हो जाना चाहिए। [१]
    • ग्रीन के छोटे-छोटे डॉट्स के साथ में शुरुआत करना बेस्ट रहता है। अगर इच्छा हो, तो ह्यू को और भी बदलने के लिए, आप धीरे-धीरे जर सी मात्रा में ग्रीन को और ज्यादा एड करते जा सकते हैं। हालांकि, इसे बहुत ज्यादा भी एड करने से ब्राउन या ग्रे-ब्राउन पेंट तैयार होता है। [२]
    • पेपर के ऊपर, ओरिजिनल रेड सैंपल के करीब कहीं पर, अपने इस नए कलर की लाइन पेंट करें। कलर्स को कंपेयर करें।
  6. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    फ्रेश रेड पेंट में जरा से व्हाइट को एड कर लें: फ्रेश रेड कलर में थोड़ा सा व्हाइट और फ्रेश रेड में एक और डैब ब्लैक एड कर लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
    • रेड-ब्राउन सैंपल के करीब डार्क किए हुए रेड की एक स्ट्रीक पेंट कर दें और उन्हें कंपेयर करें; दोनों ही कलर्स को डार्क होना चाहिए, लेकिन रेड-ब्राउन सैंपल में एक ध्यान देने लायक ब्राउन एलीमेंट होना चाहिए, जबकि डार्क हुए रेड में नहीं।
    • पेपर पर एक हल्के किए हुए रेड की स्ट्रीक भी पेंट कर लें। इस रंगत को दूसरे सैंपल्स के साथ कंपेयर करें।
विधि 3
विधि 3 का 4:

रेड फ़्रोस्टिंग बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ब्राइट या डीप रेड फ़्रोस्टिंग बनाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आइसिंग का कलर धीरे-धीरे वक़्त के साथ डार्क होते जाएगा। कलर फ़्रोस्टिंग को जरूरत पड़ने के 24 से 72 घंटे पहले तैयार करना बेस्ट होता है, ताकि कलर सेट हो सके।
    • ये उस वक़्त और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, जब आप सिर्फ रेड फूड कलरिंग से बनी हुई प्योर रेड फ़्रोस्टिंग पाना चाह रहे हों, लेकिन यही एक ट्रिक रेड के उन वेरिएशन्स के ऊपर भी काम कर सकती है, जो आपकी पसंद के मुताबिक डीप न हो।
  2. जब भी आपको रेड के डार्क या ब्राइट शेड को तैयार करना हो, तो इसमें यूज होने वाले डाइ की वजह से आइसिंग टुकड़े-टुकड़े होने लग जाती है।
    • काम करते वक़्त आइसिंग की टेस्ट-चेकिंग करना, आपको फ्लेवर में आए हुए चेंजेस को समझने में मदद करेगा और बहुत ज्यादा भी टुकड़े बनने से रोके रखेगा।
    • अगर आइसिंग के टुकड़े हो जाते हैं, आप और भी फ्लेवरिंग एड करके, इसे फिक्स कर सकते हैं। क्लियर एक्सट्रेक्ट के साथ ही जुड़े रहें और आइसिंग के 1 कप (250 ml) में करीब 1/4 tsp (1.25 ml) का ही यूज करें।
  3. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    व्हाइट आइसिंग को एक नॉन-रिएक्टिव बाउल में रख लें। रेड फूड कलरिंग को, जरा सी मात्रा में, हर एक एडिशन के बाद अच्छी तरह से मिक्स करते हुए एड कर लें और तब तक इसे करते रहें, जब तक कि आपको एक ब्राइट रेड शेड न मिल जाए।
    • जैल के साथ में काम करना या फिर खासतौर पर आइसिंग के साथ में यूज करने के लिए बनी कलरिंग को पेस्ट करना बेस्ट होता है। स्टैंडर्ड लिक्विड कलरिंग अच्छी तरह से कोंसंट्रेट नहीं होती है; रेड फ़्रोस्टिंग बनाने के लिए जरूरी अमाउंट आइसिंग के टेस्ट और टेक्सचर को बर्बाद कर देगा।
    • एक जनरल गाइडलाइन की तरह, आपको एक कप (250 ml) व्हाइट आइसिंग के लिए तकरीबन 1/2 tsp (1.25 ml) रेड आइसिंग की जरूरत पड़ेगी। अगर आप "नो टेस्ट (No Taste)" रेड आइसिंग फॉर्मूला यूज कर रहे हैं, तो आपको शायद एक कप (250 ml) आइसिंग के लिए 1 tsp (5 ml) व्हाइट आइसिंग की जरूरत पड़ेगी। [३]
  4. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    अगर आप डीप रेड फ़्रोस्टिंग यूज करना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ ब्राइट रेड डाइ है, तो हल्का सा ब्राउन एड करना, अपने द्वारा चाहे हुए कलर को पाने का बेस्ट तरीका है। [४]
    • ऊपर पहले बताई हुई सेम प्रोसीजर का यूज करते हुए, व्हाइट आइसिंग की डिश में रेड फूड कलरिंग मिला लें। इसे तब तक जारी रखें, जब तक आपको डार्क पिंक या लाइट रेड कलर न मिल जाए।
    • रेड आइसिंग के साथ ब्राउन फूड कलरिंग एड कर दें। ब्राउन डाइ की मात्रा को, रेड डाइ की मात्रा का एक-तिहाई होना चाहिए, अगर नहीं है, तो इससे कम भी चलेगा। एक बार मिक्स हो जाए, फिर आपके पास में ब्राउन हिंट के साथ डीप रेड आइसिंग होगी।
      • इसी तरह से, कलर को गहरा करने के लिए आप रेड आइसिंग में ब्राउन कोको पाउडर भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से आमतौर पर फ्लेवर भी इंप्रूव हो जाएगा।
  5. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    दूसरे मीडियम्स की तरह ही, आप प्योर रेड या "रेड-रेड" फूड कलरिंग को दूसरे डाइ कलर्स के साथ में मिलाकर भी फ़्रोस्टिंग के ह्यू को बदल सकते हैं। हर बार एक क्लीन बाउल में फ्रेश व्हाइट आइसिंग के साथ शुरुआत करते हुए कई तरह के अलग-अलग कोम्बिनेशंस के साथ में एक्सपेरिमेंट करें।
    • फाइव पार्ट "रोज पिंक" डाइ और वन पार्ट वाइलेट डाइ का यूज करते हुए एक बरगंडी (burgundy) फ़्रोस्टिंग बनाएँ।
    • दो पार्ट्स रेड-रेड और वन पार्ट बरगंडी डाइ को कम्बाइन करते हुए मरून फ़्रोस्टिंग मिक्स करें।
    • रेड-रेड और पिंक को कम्बाइन करके, रसबेरी रेड तैयार करें। [५]
    • तकरीबन एक-समान मात्रा में दो से तीन पार्ट्स रेड-रेड, पाँच से आठ पार्ट्स ऑरेंज और एक पार्ट ब्राउन को मिलाकर रस्ट-रेड बना लें।
    • तैयार रेड आइसिंग में ब्लैक का छोटा सा हिस्सा मिलाते हुए एक डार्क रूबी रेड तैयार कर लें। [६]
विधि 4
विधि 4 का 4:

रेड पॉलीमर क्ले मिक्स करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    अगर आपको रेड के वार्म टोन की जरूरत है, लेकिन सिर्फ प्योर क्ले है, रेड को एक चुटकी भर ऑरेंज या यलो के साथ में मिक्स कर लें।
    • गोल्डन यलो का यूज करें और ग्रीनिश यलोज को अवॉइड ही करें, क्योंकि ये रेड को एक ब्राउन रंगत दे सकते हैं। ज़्यादातर ऑरेंज क्ले सही तरीके से काम करने चाहिए।
    • ह्यू को बहुत ज्यादा बदलने से बचने के लिए, रेड सैंपल में सिर्फ छोटी सी चुटकी भर एडेड कलर को मिला लें। कलर को तब तक रोल करें, गूँथें और मैश करें, जब तक इसमें हल्की सी भी स्ट्रीक्स न रह जाएँ। अगर आपको ह्यू को बदलना है, तो और ज्यादा एक्सट्रा कलर एड कर लें और रिपीट करें।
  2. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    अगर आपको रेड की एक कूल टोन की जरूरत है, तो चुटकीभर ब्लू या वाइलेट के साथ में प्योर रेड क्ले मिक्स कर लें।
    • वार्मर ब्लू, जिनमें वाइलेट के कुछ ट्रेसेस मौजूद हैं, वो ग्रीन वाली कूल टोन्स से बेहतर होते हैं। ग्रीनिश ब्लू फ़ाइनल ह्यू को ब्राउन के साथ में बदल सकता है। हालांकि, ज़्यादातर वाइलेट क्ले सही ढ़ंग से काम करते हैं।
    • ठीक वार्म रेड टोन्स की तरह ही, आपको कूल एडिटिव को रेड क्ले में, जरा-जरा सा बढ़ाकर मिलाते हुए रेड टोन्स मिलाते जाना चाहिए।
  3. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    आप चुटकीभर ब्राउन या ब्लैक क्ले के साथ रेड के कलर को गहरा कर सकते हैं। आप किस कलर को यूज करते हैं, उसके हिसाब से रेड को बहुत ज्यादा बदलने से रोके रखने के लिए आपको सिर्फ जरा सी मात्रा को ही एड करना चाहिए।
    • ब्राउन क्ले एड करने से कलर धीरे-धीरे डीप होते जाएगा, लेकिन ये ह्यू को ब्राउन रंगत वाले कलर के साथ बदल देगा।
    • ब्लैक क्ले एड करने से रेड का शेड काफी हद तक डार्क हो जाता है, लेकिन ये असली ह्यू को नहीं बदलेगा।
  4. Watermark wikiHow to लाल रंग बनाएँ (Make Red)
    आप व्हाइट या ट्रांसलुसेंट (पारदर्शी) क्ले का यूज करते हुए रेड क्ले के कलर को लाइट कर सकते हैं।
    • रेड सैंपल में चुटकीभर किसी भी एक क्ले का यूज करें। अगर रेड अभी भी भरपूर हल्का नहीं हुआ है, तो फिर छोटे-छोटे इंक्रिमेंट्स में, धीरे-धीरे मनचाहे रिजल्ट की ओर बढ़ते जाएँ। [७]
    • व्हाइट क्ले एड करने से वैल्यू चेंज हो जाएगी, और इसे बहुत ज्यादा एड करने से रेड से पिंक में चेंज हो सकता है।
    • ट्रांसलुसेंट क्ले एड करने से, कलर की वैल्यू में बदलाव आए बिना कलर कम ब्राइट हो जाएगा। टोटल मिक्स सैंपल के करीब वन-थर्ड में ट्रांसलुसेंट क्ले शामिल हो सकता है, लेकिन इससे ज्यादा यूज करने की वजह से रेड एक ओपेक (अपारदर्शी) ह्यू में जाने के बजाय, एक सेमी-ट्रांसपेरेंट वॉश में बदल जाएगा।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

रेड पेंट मिक्स करने के लिए

  • रेड पेंट
  • यलो पेंट
  • ब्लू पेंट
  • ऑरेंज पेंट
  • वाइलेट पेंट
  • ग्रीन पेंट
  • ब्लैक पेंट
  • व्हाइट पेंट
  • पेंटब्रश
  • पेंटिंग पेलेट
  • स्क्रेप प्रैक्टिस पेपर

रेड फ़्रोस्टिंग बनाने के लिए

  • व्हाइट फ़्रोस्टिंग
  • नॉन-रिएक्टिव बाउल्स
  • स्पून्स
  • रेड-रेड आइसिंग कलरिंग
  • ब्राउन आइसिंग कलरिंग (ऑप्शनल)
  • पिंक आइसिंग कलरिंग (ऑप्शनल)
  • ब्लैक आइसिंग कलरिंग (ऑप्शनल)

रेड पॉलीमर मिक्स करने के लिए

  • रेड पॉलीमर क्ले
  • यलो या ऑरेंज पॉलीमर क्ले
  • ब्लू या वाइलेट पॉलीमर क्ले
  • ब्लैक या ब्राउन पॉलीमर क्ले
  • व्हाइट या ट्रांसलुसेंट पॉलीमर क्ले

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५१,९३३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?