आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

नारियल का तेल बहुत तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और खाना पकाने के साथ साथ त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शुद्ध नारियल का तेल उच्चतम गुणवत्ता का माना जाता है और यह प्राकृतिक रूप से और कठोर रसायनों से मुक्त बनाया जाता है। गीली चक्की विधि, ठंड प्रक्रिया विधि और उबालने की विधि का प्रयोग करके शुद्ध नारियल का तेल घर पर बनाना सीखें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

गीली चक्की (Wet Mill) विधि का उपयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक तेज क्लीवर से एक नारियल को विभाजित करें। कच्चे, हरे नारियल की बजाए एक पके हुए, भूरे नारियल का प्रयोग करें।
  2. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    खोल में से नारियल का गूदा कुरेद लें। एक नारियल खुरचनी, तेज कतरन चाकू या मज़बूत धातु चम्मच का प्रयोग करें।
  3. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    नारियल के गूदे को छोटे टुकड़ों में काट लें या खुरचनी से नारियल के मांस का चूरा बना लें।
  4. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    टुकड़ों को एक फूड प्रोसेसर में रख दें।
  5. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    फूड प्रोसेसर को मध्यम गति पर चलाएँ और अच्छी तरह से चूरा बनने तक मिश्रण करते रहें। यदि आवश्यक हो तो मिश्रण में मदद करने के लिए थोड़ा सा पानी डालें।
  6. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    नारियल के दूध को छान लें। एक चौड़े मुंह वाले मर्तबान पर एक कॉफी फिल्टर या मलमल का कपड़ा रखें। थोड़ा सा नारियल का मिश्रण चम्मच से या सीधे प्रौसेसर से कपड़े पर डालें। कपड़े को नारियल के मिश्रण के आसपास लपेटें और मर्तबान में दूध को निचोड़ें।
    • तेज़ से निचोड़ें, सुनिश्चित करने के लिए कि आपको हर बूंद मिल गई हे।
    • इस प्रक्रिया को दोहराएँ जब तक सारा नारियल का मिश्रण इस्तमाल नहीं हो जाता।
  7. मरतबान को कम से कम चौबीस घंटे के लिए अलाभ्य छोड़ दें। जैसे जैसे यह बैठेगा, नारियल का दूध और तेल अलग हो जाएँगे और दही की एक परत मरतबान के शीर्ष पर दिखाई देगी।
    • अगर आप चाहें तो मरतबान को फ्रिज में रख सकते हैं जिससे दही ज़्यादा जल्दी कड़ा होगा।
    • यदि आप मरतबान को फ्रिज में रखना पसंद नहीं करते, तो उसे एक ठंडे कमरे में छोड़ दें।
  8. एक चम्मच से दही बाहर निकाललें और उसे फ़ेंक दें। शुद्ध, अक्षत नारियल का तेल मरतबान में बचा है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

ठंड प्रक्रिया विधि का प्रयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप सूखे हुए, बगैर चीनी के नारियल के लच्छे किराने की दुकान से खरीद सकते हैं। सुनिश्चित कर लें कि बैग में केवल एक ही संघटक है जो है नारियल। अगर आप ताज़े नारियल के गूदे के साथ शुरुआत करना चाहते हैं, तो गूदे को टुकड़ों में काट लें और डिहायड्रेटर (पदार्थ में से जल निकाल देने वाला उपकरण) का उपयोग करके इन्हें चौबीस घंटे तक सुखा लें। [१]
    • आप नारियल के गूदे को सुखाने के लिए अवन का उपयोग कर सकते हैं, उसके सबसे कम तापमान पर। उसको छोटे हिस्सों में काटें, उन्हें एक बेकिंग शीट पर रखें और कम तापमान पर आठ घंटों के लिए पकाएँ या फ़िर तब तक जब तक वह पूरी तरह से सूख न जाए।
    • अगर आप दुकान से खरीदा हुआ नारियल इस्तमाल कर रहे हैं, तो नारियल के लच्छे लें बजाए कतरे हुए नारियल के क्योंकि वह जूसर को आम तौर पर जाम कर देते हैं।
  2. सूखे हुए नारियल का रस छोटे समूहों में निकालें, क्योंकि जूसर में बहुत सारा नारियल डालने से वह जाम हो जाएगा। जूसर फाइबर से तेल और क्रीम को अलग कर देगा। नारियल का प्रसंस्करण करते रहें जब तक सारे लच्छों को जूसर में चला न दिया जाए।
  3. जूसर पहली बार में सारा तेल नहीं निकाल पाएगा, तो आप नारियल के लच्छों को दोबारा जूसर में घुमाएँ ताकि सुनिश्चित हो जाए कि आपके पास तेल की हर एक बूंद है।
  4. नारियल के तेल को एक मरतबान में डालें और किसी गरम जगह पर रखें: नारियल की क्रीम को मरतबान के तल पर बैठने के लिए चौबीस घंटे तक प्रतीक्षा करें। शुद्ध नारियल का तेल ऊपर की ओर आ जाएगा।
  5. तेल को चम्मच से एक नए मरतबान में डाल लें। जब तेल क्रीम से अलग हो जाए और जम जाए, तब एक चम्मच की मदद से इसे पहले मरतबान से हटा लें और नए मरतबान में डाल लें। यह अब उपयोग करने के लिए तैयार है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

नारियल को उबालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पानी को एक गहरे बरतन में डालें और चूल्हे पर रख दें। चूल्हे को मध्यम आंच पर जलाएँ और पानी को गरम करते रहें जब तक उसमें सेे भाप निकलनी शुरु न हो।
  2. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    कच्चे, हरे नारियल के बजाए एक पूरी तरह से पका हुआ भूरा नारियल इस्तमाल करें। नारियल को तोड़ें, उसका गूदा निकालें और उसे एक कटोरे में घिस लें।
  3. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    घिसे हुए नारियल को एक ब्लेंडर में डालें। गर्म पानी को नारियल पर डालें और ब्लेंडर का ढक्कन बंद कर दें। ब्लेंडर के ढक्कन को उसकी जगह में पकड़ें और नारियल और पानी को एक चिकने मिश्रण में प्यूरी कर लें।
    • ब्लेंडर को गर्म पानी से आधे से ज़्यादा न भरें। अगर आपका ब्लेंडर छोटा है, तो नारियल और पानी को दो बैचों में मिश्रित कर लें। ब्लेंडर को बहुत ज़्यादा भरने से उसका ढक्कन उड़ सकता है।
    • मिश्रण बनाते समय ढक्कन को उसकी जगह में पकड़ें, वरना वह ब्लैंडर चलाते समय हट सकता है।
  4. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    एक कटोरे पर मलमल का कपड़ा या एक छोटी जाली वाली छलनी रखें। प्यूरी किए गए नारियल को कपड़े या छलनी पर डालें ताकि नारियल का दूध कटोरे में टपक जाए। एक लेपनी की मदद से गूदे को दबाएँ और जितना हो सके उतना तरल बाहर निचोड़ें।
    • अगर आपके लिए आसान है, तो आप कपड़े को उठाकर अपने हाथों से कटोरे पर निचोड़ सकते हैं।
    • और भी ज़्यादा तरल निकालने के लिए, गूदे पर और गर्म पानी डालें और फिर से उसे निचोड़ें।
  5. Watermark wikiHow to शुद्ध (virgin) नारियल तेल बनाएं
    उसे एक गहरे बरतन में डालकर चूल्हे पर रखें और मध्यम आंच पर लगा दें। उसे उबाल लें और निरंतर हिलाते हुए पकाएँ जब तक सारा पानी सूख न जाए और क्रीम तेल से अलग होकर भूरे रंग की न हो जाए।
    • तरल को सही अवस्था तक उबालने की विधि में एक घंटे तक लग सकता है। धीरज रखें और निरंतर हिलाते रहें। [२]
    • अगर आप मिश्रण को उबालना नहीं चाहते, तो उसे अपने आप भी अलग होने दे सकते हैं। तरल को एक कटोरे में डालें और प्लास्टिक रैप से ढक दें। चौबीस घंटे तक इसे कमरे के तापमान पर छोड़ दें, फ़िर इसे फ्रिज में रख दें ताकि तेल जम जाए और तैरकर सतह पर आ जाए। तरल से तेल को छान लें। [३]

सलाह

  • शुद्ध नारियल का तेल अद्भुत हल्की और परतदार पेस्ट्रीस जैसे स्कोनस और पाइ क्रस्टस बनाने में इस्तमाल किया जा सकता है। यह एक कोमल सा वैनीला का स्वाद जोड़ देता है और पारम्परिक वसा जैसे चरबी या मख्खन के मुकाबले सेहतमंद होता है।
  • पुराने समय में नारियल के तेल निषिद्ध माना जाता था क्योंकि इसके साथ एक चिंताजनक तथ्य जुड़ा हुआ था कि इसमे नब्बे प्रतिशत संतृप्त वसा होता है। लेकिन हाल ही में, यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दुनिया में पाप से मुक्त कर दिया गया है क्योंकि यह हाइड्रोजनीकृत तेलों की तरह संसाधित या रासायनिक उपचारों से नहीं बनता और इस कारण से अपने स्वस्थ संयंत्र आधारित पोषक तत्वों को बरकरार रखता है। संतुलन में इस्तमाल करने से नारियल का तेल जैतून के तेल से ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • एक पका हुआ नारियल अपने सख़्त, गहरे भूरे भूसे से पहचाना जा सकता है। जो नारियल पूरी तरह से नहीं पके होरे वह हल्के भूरे रंग के होते हैं। कच्चे नारियल छोटे और हरे होते हैं। एक पके हुए नारियल से एक जवान नारियल की तुलना में ज़्यादा तेल निकलेगा।
  • शीत-प्रसंस्कृत शुद्ध नारियल का तेल बिना किसी आग के बनाया जाता है। इससे तेल के स्वाभाविक स्वास्थय लाभ, विरोधी ऑक्सीडेन्टस और विटामिनस बरकरार रहते हैं।
  • नारियल के टुकड़ों को फूड प्रोसेसर में डालने से पहले जमाने और फिर पिघालने से गूदा नरम हो जाएगा जिससे ज़्यादा दूध निकलने की संभावना बढ़ जाएगी।
  • माना जाता है कि नारियल के तेल के दो-सौ से अधिक अद्भुत स्वास्थ्य लाभ हैं। कहा जाता है कि हर दिन एक चम्मच भर पीने से रोगक्षमता बढ़ती है, रक्तचाप कम होता है, जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और कैंसर के उपचार में भी सहायता मिलती है। नमी का स्तर बढ़ाने हेतु और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और पुटिकों को ठीक करने के लिए इसे त्वचा और बालों में भी लगाया जा सकता है। इसके उदाहरण हैं डायपर से होने वाले लाल चकत्ते, सूखी त्वचा से राहत और साथ ही साथ कीड़ों की काट से राहत। इसके अन्य लाभ हैं- रक्त परिसंचरण में सुधार, सामान्यीकृत थायराइड का कार्य, उपापचय का बढ़ना और वज़न का घटना।

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता है

गीली चक्की विधि

  • एक ताज़ा, पका हुआ नारियल
  • क्लीवर
  • तेज कतरन चाकू
  • फूड प्रोसेसर
  • कॉफी फिल्टर या मलमल का कपड़ा
  • चौड़े मुंह वाला मर्तबान
  • चम्मच

ठंड प्रक्रिया विधि

  • फूड डिहायड्रेटर
  • जूसर

उबालने की विधि

  • ब्लेंडर
  • छोटी जाली वाली छलनी

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५२,३१३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?