आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आपके पास कैलकुलेटर है, मगर आप उसको बंद नहीं कर पाते हैं? बहुत सारे बेसिक कैलकुलेटर में बंद करने का बटन नहीं होता है, बल्कि उन्हें इस तरह से बनाया जाता है कि इस्तेमाल न करने के कुछ समय बाद वह खुद-ब-खुद बंद हो जाते हैं। यदि आपको कैलकुलेटर तुरंत बंद करना हो, तो आप कुछ बटन शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

सोलर और नियमित कैलकुलेटर (Solar and Regular Calculators)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ज्यादातर कैलकुलेटर इस्तेमाल ना होने के कुछ मिनट बाद खुद ब खुद बंद हो जाते हैं। यदि आपको इसकी जरूरत ना हो, तो इसे कुछ मिनटों के लिए परे रख दें और यह अपने आप बंद हो जाएगा।
  2. इनमें से कोई एक कंबीनेशन आपके कैलकुलेटर को बंद कर देगा। दिखाए गए बटनो को दबाए रखें: [१]
    • 2 3
    • 5 6
    • ÷ ×
    • 9 -
    • 1 2 4 6
    • 1 3 4 5
    • 1 2 3
  3. ऊपर दिए गए बटन को दबाए रखते हुए कुछ समय के लिए ON, C/CE, या AC को दबाए रखें: ऊपर के बटनो के सही कंबीनेशन से, आपका कैलकुलेटर बंद हो जाना होना चाहिए।
  4. आप एक कैलकुलेटर के सोलर स्ट्रिप को संपूर्ण ढक कर उसे बंद कर सकते हैं। जब कैलकुलेटर को रोशनी मिलनी बंद हो जाएगी, उसका लाइट बंद होकर खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा।
विधि 2
विधि 2 का 3:

सिटीजन कैलकुलेटर (Citizen Calculators)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सिटीजन कैलकुलेटर आखरी इनपुट के 8 मिनट बाद बंद होता है। आपका कैलकुलेटर खुद-ब-खुद बंद हो जाना चाहिए।
  2. ज्यादातर ब्रांड के सिटीजन कैलकुलेटर इन कंबीनेशनो द्वारा बंद हो जाने चाहिए:
    • ON ÷ × % Check Correct Correct
विधि 3
विधि 3 का 3:

ग्राफिंग कैलकुलेटर (Graphing Calculator)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ग्राफिंग कैलकुलेटरों में OFF फंक्शन को ON या AC के द्वितीयक (secondary) फंक्शन के रूप में निर्दिष्ट किया जाता है। इसका अर्थ है कि OFF फंक्शन के इस्तेमाल के लिए, आपको Shift या 2ND बटन दबाना होगा।
  2. यह आपके ग्राफिंग कैलकुलेटर को बंद कर देगा।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,०३३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?