आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फैली हुई स्याही को हटाना अत्यंत कठिन होता है, खासतौर पर जब वह स्थाई हो। परंतु, कुछ ऐसे जाँची परखीं चीज़ें हैं जो स्याही हटाने में काफी कारगर साबित हुए हैं: अल्कोहल (alcohol), सिरका, और हल्के दागों के लिए, साबुन वाला पानी। स्याही के दाग को जल्द से जल्द साफ कर देना चाहिए, चूंकि दाग जितना पुराना होगा वह उसे हटाना उतना ही कठिन होगा। चाहें सोफा कपड़े, चमड़े या विनाइल (vinyl) हो, स्याही के छूट जाने की आशा है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    स्याही के धब्बे को तुरंत साफ करना ज़रूरी है। स्याही के धब्बे को साफ कपड़े अन्यथा कागज के नैपकिन से ढक लें और थोड़ा ज़ोर से दबाएँ। सिर्फ ढकें और सोखें, पोछे नहीं, क्योंकि पोछने से स्याही का दाग फैल सकता है। [१]
    • बाहर से केंद्र की तरफ अंदर आते हुए जितनी स्याही हो सके सोख लें।
    • जब आवश्यकता हो तब कपड़ा या कागज के नैपकिन को बदल लें।
    • यदि स्याही सूख भी गयी हो तो भी उसके दाग को छुड़ाने का प्रयास करना चाहिए।
  2. चमड़े, कपड़े अथवा विनाइल (vinyle), किसी भी चीज़ से सोफा बना हो, घिसने वाले अल्कोहल (rubbing alcohol) से स्याही के दाग को छुड़ाया जा सकता है, लेकिन दाग छुड़ाने के पहले जाँच लें कि कहीं रंग तो नहीं छूट रहा है या अल्कोहल से वस्तु को नुकसान तो नहीं पहुँच रहा है।
    • 90 प्रतिशत आइसोप्रोपिल अल्कोहल (isopropyl alcohol) सर्वोत्तम होता है, परंतु 70 प्रतिशत वाला अल्कोहल भी यदि हो तो उसे भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • एक मिनट रुकें, फिर बिन्दु को देखें। यदि रंग न छूटा हो या सतह खराब नहीं हुई हो तो आप अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    अल्कोहल को सीधे सोफ़े पर स्याही के धब्बे पर न लगाएँ, अन्यथा गीला होने से सोफा भद्दा दिखाई दे सकता है।
  4. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    स्याही के धब्बे पर अल्कोहल वाले कपड़े से थपकी दें: कपड़े को न घिसें न ही उससे पोछें, क्योंकि उससे धब्बा फैल सकता है। यह प्रक्रिया तब तक करें जब तक कपड़ा और अधिक स्याही न सोख पाए। [२]
    • सोफे पर और स्याही थोपने के बजाय यह सुनिश्चित कर लें कि जब जब कपड़ा स्याही से भर जाय तो उसे बदल लें, अन्यथा स्याही सोफ़े पर ही लगती जाएगी।
    • यदि ज़्यादा समय तक अल्कोहल का इस्तेमाल करना पड़ रहा हो तो ताज़ा अलकोहल का प्रयोग करें क्योंकि अल्कोहल वाष्पित होता रहता है।
  5. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    पानी में भिगाए कपड़े से उस स्थान को पोछें और उस पर लगे अल्कोहल को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  6. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    थोड़ा ठहरें और अपने कार्य को देखें। यदि धब्बा फिर भी लगा हुआ है तो इस प्रक्रिया को पुनः दोहराएँ या धब्बा हटाने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाएँ।
  7. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    इसके पश्चात चमड़ा साफ करने वाले पदार्थ (leather cleaner) का प्रयोग करें (सिर्फ चमड़े वाले सोफ़े के लिए): इससे भविष्य में धब्बे लगने से बच सकते हैं और यह अतिरिक्त नमी प्रदान करता है, जिससे चमड़ा आगे चल कर कड़ा न हो जाये और उसमे दरार न पड़ जाए।
विधि 2
विधि 2 का 3:

सिरके का इस्तेमाल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. स्याही के धब्बे को तुरंत साफ करना आवश्यक है। स्याही के धब्बे को साफ कपड़े अन्यथा कागज के नैपकिन से ढक लें और थोड़ा ज़ोर से दबाएँ। सिर्फ ढकें और सोखें, पोछे नहीं, क्योंकि पोछने से स्याही का दाग फैल सकता है।
    • बाहर से केंद्र की तरफ अंदर आते हुए जितनी स्याही हो सके सोख लें।
    • जब आवश्यकता हो तब कपड़ा या कागज के नैपकिन को बदल लें।
    • यदि स्याही सूख भी गयी हो तो भी उसके दाग को छुड़ाने का प्रयास करना चाहिए।
  2. स्याही के धब्बे पर सिरका चमत्कारी ढंग से काम करता है। इसके खट्टेपन के स्वभाव के कारण, यह स्याही के धब्बे को प्रभावशाली ढंग से साफ कर देता है। इसके अतिरिक्त यह बहुत सुरक्शित है, हाथों पर सौम्य है और यह पर्यावरण पर अनुकूल होता है। सिरका का उपयोग किसी भी तरह के सोफ़े पर किया जा सकता है, परंतु अच्छा होगा कि यदि सिरका थोड़ा भी नुकसान पहुंचाए तो उसे पहले एक छिपे स्थान पर पहले प्रयोग कर के देख लें।
  3. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    1 बड़ा चम्मच बर्तन धोने वाला साबुन, 2 छोटे चम्मच सफ़ेद सिरका और 1 कप पानी को एक कटोरी (bowl) में घोल लें।
  4. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    इस घोल को एक नरम कपड़े की मदद से धब्बे वाले स्थान पर थप थपाएँ।
  5. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    ठंडे पानी से भीगे एक नरम कपड़े का प्रयोग करें। प्रभावित क्षेत्र को तब तक अच्छी तरह से पोछते रहें जब तक घोल पूरी तरह से साफ न हो जाय।
  6. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    यदि धब्बा फिर भी लगा हुआ है तो इस प्रक्रिया को पुनः दोहराएँ या धब्बा हटाने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाएँ।
  7. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    इसके पश्चात चमड़ा साफ करने वाले पदार्थ (leather cleaner) का प्रयोग करें (सिर्फ चमड़े वाले सोफ़े के लिए): इससे भविष्य में धब्बे लगने से बच सकते हैं और यह अतिरिक्त नमी प्रदान करता है, जिससे चमड़ा आगे चल कर कड़ा न हो जाए और उसमे दरार न पड़ जाए।
विधि 3
विधि 3 का 3:

साबुन और पानी का इस्तेमाल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. स्याही के धब्बे को तुरंत साफ करना आवश्यक है। स्याही के धब्बे को साफ कपड़े अन्यथा कागज के नैपकिन से ढक लें और थोड़ा ज़ोर से दबाएँ। सिर्फ ढकें और सोखें, पोछे नहीं, क्योंकि पोछने से स्याही का दाग फैल सकता है।
    • बाहर से केंद्र की तरफ अंदर आते हुए जितनी स्याही हो सके सोख लें।
    • जब आवश्यकता हो तब कपड़ा या कागज के नैपकिन को बदल लें।
    • यदि स्याही सूख भी गयी हो तो भी उसके दाग को छुड़ाने का प्रयास करना चाहिए।
  2. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    अगर दाग ताज़ा है तो गरम पानी का घोल कारगर सिद्ध हो सकता है। ½ छोटा चम्मच तरल बर्तन धोने वाला साबुन (liquid dish washing soap) को थोड़े से गरम पानी में मिलाकर एक छोटी कटोरी (bowl) में घोल बना लें।
  3. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    घोल को बोतल में डाल कर के अच्छी तरह से हिला भी सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    एक नरम कपड़े को साबुन के झाग वाले घोल में डूबा लें:
  5. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    स्याही के धब्बे को साबुन वाले घोल से हल्के हाथ से पोछें: जब तक आवश्यक हो तब तक घोल लगाएँ और पोछें।
  6. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    उस स्थान को अच्छी तरह से साफ करें।
  7. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    यदि धब्बा फिर भी लगा हुआ है तो इस प्रक्रिया को पुनः दोहराएँ या धब्बा हटाने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाएँ।
  8. Watermark wikiHow to स्याही के धब्बे को हटाएँ
    इसके पश्चात लेदर कंडीशनर (leather conditioner) का प्रयोग करें (सिर्फ चमड़े वाले सोफ़े के लिए): इससे भविष्य में धब्बे लगने से बच सकते हैं और यह अतिरिक्त नमी प्रदान करता है, जिससे चमड़ा आगे चल कर कड़ा न हो जाये और उसमे दरार न पड़ जाए।

सलाह

  • सफाई वाले शक्तिशाली पदार्थों से अत्याधिक ज़िद्दी धब्बे तो साफ हो जाएंगे, परंतु इससे सोफ़े के कपड़े का रंग छूटने की ज़्यादा संभावना हो सकती है।
  • सोफ़े पर से स्याही के धब्बे को हटाने के लिए आप अल्कोहल के बदले बालों वाले स्प्रे का प्रयोग भी कर सकते हैं, बालों वाले स्प्रे में भी अल्कोहल होता है। ध्यान से इसका प्रयोग पहले छिपे स्थान पर लें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कागज के नैपकिन
  • सफ़ेद कपड़ा
  • तौलिया
  • छोटी कटोरी
  • रबिंग अल्कोहल
  • सफ़ेद सिरका
  • बर्तन साफ करने वाला साबुन
  • लेदर कंडीशनर

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,१५९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?