आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अमरूला दक्षिण अफ्रीका की एक स्वादिष्ट शराब है जिसे मरूला पेड़ के फल, चीनी, और क्रीम से बनाया जाता है। ये क्रीमी और खट्टी शराब या लिकर रॉक्स ग्लास में आइस के साथ या कॉकटेल ड्रिंक में मिलाकर बहुत जायकेदार लगती है। बहुत से लोग अमरूला को कॉफी, कोकोनट, या फ्रूट कॉकटेल्स के साथ मिलाकर पीना, या अमरूला मिल्कशेक बनाना पसंद करते हैं। आप सही इन्ग्रेडिएंट्स को यूज़ करके और यहाँ बताई गयी स्टेप्स को फॉलो करके खुद अपने घर पर एक अमरूला पर आधारित ड्रिंक बना सकते हैं!

सामग्री

  • 1 या 2 शॉट्स अमरूला
  • 200 ml – 250 ml (6.8 fl oz – 8.5 fl oz) कॉफी
  • व्हिप्ड क्रीम (Whipped cream) - वैकल्पिक
  • 4 – 8 मार्शमैलोज़ (marshmallows) - वैकल्पिक
  • 2 g (0.071 oz) ब्राउन शुगर (brown sugar)
  • 2 g (0.071 oz) चॉकलेट पाउडर (chocolate powder)

1 सर्विंग के लिए।

  • 1 शॉट अमरूला
  • 1 शॉट कोकोनट वॉटर या 1 शॉट ट्रिपल सेक (Triple Sec)
  • 71 g (2.5 oz) क्रश करी हुई आइस (crushed ice)

1 सर्विंग के लिए।

  • 3 - 4 स्कूप्स वैनिला आइस क्रीम
  • 1 कप (240 ml) दूध
  • 2 शॉट्स अमरूला क्रीम लिकर (Amarula Cream Liqueur)
  • व्हिप्ड क्रीम - वैकल्पिक
  • चॉकलेट सिरप - वैकल्पिक

1 सर्विंग के लिए।

विधि 1
विधि 1 का 4:

अमरूला को आइस के साथ पिएं (Sipping Amarula with Ice)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक रॉक्स ग्लास (व्हिस्की वगैरह सर्व करने का ग्लास) में 3 या 4 आइस क्यूब्स डालें: अगर आप छोटे आइस क्यूब्स यूज़ कर रहे हैं तो आधे ग्लास को आइस क्यूब्स से भरें। [१]
    • आइस अमरूला को ठंडा रखेगी और ज्यादा रिफ्रेश करने वाली व टेस्टी ड्रिंक बनेगी।
  2. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    लिकर को आइस क्यूब्स पर डालें। आपको ग्लास को अमरूला से ऊपर तक भरने की ज़रूरत नहीं है। [२]
  3. अमरूला को धीरे-धीरे पिएं ताकि आप उसके क्रीमी और खट्टे स्वादों का आनंद ले सकें। जब आपका ग्लास खाली हो जाये तो आप उसमें और लिकर डाल सकते हैं। [३]
    • जैसे-जैसे आइस क्यूब्स पिघलेंगे अमरूला कम गाढ़ी होती जाएगी।
विधि 2
विधि 2 का 4:

कॉफी के साथ अमरूला पिएं (Drinking Amarula with Coffee)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ड्रिप मशीन, फ्रेंच प्रेस, या कोई और तरीका यूज़ करके कॉफी का एक ताज़ा कप ब्रू करें। फिर एक मग में 200 ml से 250 ml (6.8 fl oz – 8.5 fl oz) कॉफी डालें ताकि उसका तीन-चौथाई हिस्सा कॉफी से भर जाये। इससे बाकी इन्ग्रेडिएंट्स डालने के लिए काफी जगह रहेगी। [४]
    • आप एक कॉफी शॉप से ताज़ी ब्रू करी हुई गर्म या ठंडी कॉफी जिसमें बर्फ पड़ी हो (iced) खरीद सकते हैं।
    • अगर आप अमरूला और कॉफी को आइस डालकर पीना चाहते हैं तो कॉफी को पहले ठंडा हो जाने दें फिर ड्रिंक में 3 या 4 आइस क्यूब्स डालें।
    • यदि आप एक छोटा मग यूज़ कर रहे हैं तो कम कॉफी डालें।
  2. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    कॉफी में अमरूला क्रीम लिकर (Amarula Cream Liqueur) के 1 या 2 शॉट्स डालें और हिलाएं: अमरूला क्रीम को सावधानी से एक शॉट ग्लास या जिगर (छोटे नापने के ग्लास) में उंडेलें। फिर शॉट को कॉफी के मग में डालें। उसके बाद एक चम्मच से दोनों लिक्विड्स को मिलाएं। [५]
    • अगर आप ड्रिंक में अमरूला का ज्यादा तेज़ स्वाद चाहते हैं तो उसमें 2 शॉट्स डालें। यदि आप एक संतुलित कॉफी ड्रिंक चाहते हैं तो केवल 1 शॉट डालें।
    • अगर आप कॉफी में बहुत ज्यादा अमरूला डालेंगे तो कॉफी का स्वाद दब जायेगा और ड्रिंक का असली मज़ा नहीं आयेगा।
  3. व्हिप्ड क्रीम के कैन के ऊपर के बटन को दबाएं और कॉफी पर क्रीम स्प्रे करें। व्हिप्ड क्रीम, क्रीमी अमरूला के पूरक जैसे काम करेगी और ड्रिंक को मीठा बनाएगी। [६]
    • आप जितनी ज्यादा या कम व्हिप्ड क्रीम डालना पसंद करें उतना डाल सकते हैं।
    • फैट-फ्री व्हिप्ड क्रीम का स्वाद उतना समृद्ध या रिच (rich) नहीं होगा जितना पारंपरिक व्हिप्ड क्रीम का होता है।
  4. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    व्हिप्ड क्रीम के ऊपर थोड़ी सी ब्राउन शुगर छिडकें और कुछ मार्शमैलोज़ सजाएं: ड्रिंक के ऊपर 2 g (0.071 oz) ब्राउन शुगर और 4 से 8 मार्शमैलोज़ (चीनी और जेलाटीन के साथ बनाई गई नरम चबाने वाली मिठाई) डालें ताकि वह और मीठी हो जाये। ब्राउन शुगर की मिठास से कॉफी का कड़वापन और अमरूला का क्रीमी गुण बैलेंस हो जाता है। [७]
    • अगर आपको बहुत ज्यादा मीठी कॉफी ड्रिंक्स न पसंद हों तो आप उसमें मार्शमैलोज़ न डालें।
  5. अंत में ड्रिंक में हॉट चॉकलेट पाउडर डालें और उसे सर्व करें: चॉकलेट पाउडर डालने से ड्रिंक ज्यादा जायकेदार हो जाती है। अगर कॉफी बहुत गर्म हो तो आप पीने से पहले ड्रिंक को ठंडा हो जाने दें ताकि आपकी जीभ जले नहीं। [८]
विधि 3
विधि 3 का 4:

कोकोनट वॉटर या साइट्रस अमरूला कॉकटेल बनाएं (Making a Coconut Water or Citrus Amarula Cocktail)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    आप पहले से क्रश करी हुई आइस खरीदें या आइस क्यूब्स को एक ब्लेंडर में डालकर क्रश करें। जैसे-जैसे आइस पिघलेगी ड्रिंक का क्रीमी गुण बैलेंस हो जायेगा जिससे उसका स्वाद ज्यादा अच्छा हो जायेगा। [९]
    • अगर आपके पास एक कॉकटेल शेकर न हो तो आप आइस क्यूब्स को एक लंबे ग्लास में डालें।
  2. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    शेकर में अमरूला का 1 शॉट और कोकोनट वॉटर का 1 शॉट डालें: आप अमरूला और कोकोनट वॉटर को नापने के लिए एक शॉट ग्लास या जिगर यूज़ करें ताकि आप उनकी सही मात्रा यूज़ कर सकें। इसकी जगह अगर आप एक साइट्रस कॉकटेल लेना पसंद करें तो कोकोनट वॉटर के बजाय ट्रिपल सेक (Triple Sec) का 1 शॉट डालें। [१०]
    • अगर आप एक मार्टीनी बनाना चाहें तो कोकोनट वॉटर की जगह जिन (gin) का 1 शॉट डाल सकते हैं।
    • यदि आप बहुत स्ट्रौंग कॉकटेल बनाना चाहते हैं तो ड्रिंक में अमरूला के 2 शॉट्स डालें।
  3. ड्रिंक को हिलाएं ताकि सब इन्ग्रेडिएंट्स मिल जाएँ: शेकर को जोर से हिलाएं ताकि सब चीजें ठीक से मिल जाएँ और क्रश करी हुई आइस थोड़ा सा पिघल जाये। इससे अमरूला क्रश करी हुई आइस से तर हो जाएगी। [११]
    • अगर आपके पास एक कॉकटेल शेकर न हो तो आप एक दूसरे ग्लास के ऊपर के हिस्से को अमरूला से भरे हुए ग्लास के अंदर रखें ताकि वे एक दूसरे के साथ कसके फिट हो जाएँ। फिर दोनों ग्लासिस को एक साथ पकड़ें और ड्रिंक को हिलाकर मिलाएं।
  4. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    ड्रिंक को एक मार्टीनी ग्लास में उंडेलें और उसका आनंद लें: आपको ड्रिंक को छानने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वह आइस के साथ बढ़िया लगती है। अगर आपने कोकोनट वॉटर की जगह ट्रिपल सेक यूज़ किया हो तो अंत में ड्रिंक के ऊपर एक संतरे का छिलका रखकर उसे सजाएं। [१२]
विधि 4
विधि 4 का 4:

अमरूला शेक बनाएं (Creating an Amarula Shake)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    एक ब्लेंडर में वैनिला आइस क्रीम के 3 या 4 स्कूप्स और 1 कप (240 ml) दूध डालें: आपको वैनिला आइस क्रीम का जो भी ब्रैंड पसंद हो उसे यूज़ करें। दूध को एक नापने वाले कप में डालकर नापें ताकि आप उसकी सही मात्रा इस्तेमाल करें। फिर दूध को आइस क्रीम के ऊपर डालें। [१३]
    • यदि आपके पास आइस क्रीम निकालने के लिए एक स्कूपर (scooper) न हो तो आप एक बड़ा चम्मच इस्तेमाल करें।
  2. Watermark wikiHow to अमरूला पिएं (Drink Amarula)
    ड्रिंक में अमरूला के 1 या 2 शॉट्स डालें और ब्लेंड करें: अमरूला को एक शॉट ग्लास या जिगर से नापें। फिर हर शॉट को ब्लेंडर में डालें। ब्लेंडर को हाई सेटिंग पर चलायें और ड्रिंक को तब तक ब्लेंड करें जब तक आइस क्रीम आइस के साथ पूरी तरीके से मिल जाये और ड्रिंक स्मूद हो जाये। [१४]
  3. अगर आप शेक को ज्यादा मीठा बनाना चाहते हैं तो उसके ऊपर थोड़ी सी व्हिप्ड क्रीम स्प्रे करें या थोड़ा सा चॉकलेट सिरप डालें। ध्यान रखें कि आइस क्रीम और अमरूला पहले से मीठे होते हैं। इसलिए अगर आप दूसरी मीठी चीजें डालेंगे तो शेक और भी मीठा हो जायेगा। जब ड्रिंक ठंडी हो तभी उसका मज़ा लें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ग्लास या मग
  • शॉट ग्लास या जिगर (नापने के लिए छोटा ग्लास)
  • कॉकटेल शेकर (वैकल्पिक)
  • ब्लेंडर
  • चम्मच
  • आइस क्यूब्स

रेफरेन्स

  1. https://thedrinkblog.com/amarula-cream/
  2. https://thedrinkblog.com/amarula-cream/
  3. https://thedrinkblog.com/amarula-cream/
  4. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coffee-surprise
  5. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coffee-surprise
  6. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coffee-surprise
  7. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coffee-surprise
  8. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coffee-surprise
  9. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coco
  1. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-citrus-creme
  2. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coco
  3. https://amarula.com/#  !/cocktails/amarula-coco
  4. http://www.drinksmixer.com/cat/4256/
  5. http://www.drinksmixer.com/cat/4256/

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९२७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?