आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी पैकेज को बो (bow) से बांधने का तरीका, एक मनोहर (elegant), संतुलित (symmetrical), आँखों को अच्छा लगने वाला तरीका है। फ़ैन्सी, सजावटी बो का इस्तेमाल, आप आउटफिट्स (outfits) को सजाने के लिए, या शादी अथवा विशेष उत्सवों पर सजावट के लिए, प्रयोग कर सकते हैं। एक बेसिक बो, एक लूपवाली (looped) बो, और एक फ्लोरल बो बांधना सीखें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

एक बेसिक बो बांधना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बेसिक बो को बांधने की टैक्नीक वही रहती है, चाहे जिस प्रकार का रिबन आप प्रयोग करते हैं, और आप उसे किस काम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बस एक रिबन की जरूरत होती है, जिसमे बाएँ और दाहिने सिरे, एक ही गांठ वाले मध्य (center) से निकलते हों।
    • अगर आप किसी पैकेज के ऊपर बो बांध रहे हैं, तो रिबन को पैकेज के नीचे से लूप (loop - घुमाएं) करें, दोनों सिरों को पैकेज के ऊपर लाएँ, और दोनों सिरों को साथ में ऐसी गांठ लगाएँ, की बाकी बचे रिबन की लंबाई, बराबर हो। अब आपके पास, काम करने के लिए, एक दाहिनी तरफ और एक बाईं तरफ है। [१]
    • आप बो को, रिबन के ऐसे टुकड़े से बांध सकते हैं, जो पैकेज से जुड़ा हुआ ना हो। रिबन के बीच में ऐसी गांठ लगाएँ, की दोनों बाएँ और दाहिने तरफ की लंबाई, बराबर हो।
  2. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    लूप को अपनी जगह रखने के लिए, उसे अपने अंगूठे और तर्जनी (forefinger) के बीच में पकड़ें। अगर आप रिबन बांध रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें की वह ट्विस्टेड (twisted) ना हो; लूप को स्मूद (smooth) होना चाहिए।
  3. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    [२] इस बार रिबन की दाहिनी साइड को, बाएँ लूप के नीचे से, निकालें। तब तक खींचे जब तक एकदम उसी साइज़ का दूसरा लूप ना बन जाए। वही टैक्नीक इस्तेमाल करें जो आप अपने जूते के फीते को बांधते समय करते हैं। [३]
  4. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    लूप को खींचे जिससे बीच की गांठ टाइट हो जाए। सुनिश्चित करें की दोनों लूप बराबर साइज़ के हों और सिरों की लंबाई बराबर हो। बो अब पूरी हो गयी है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

एक लूप की हुई (लूप्ड-looped) बो को बांधना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इस बो के लिए, रिबन का तकरीबन 12 inches (30.5 cm) लंबा टुकड़ा काटें। उसे सीधा और बिना गांठ लगाए रहने दें।
  2. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    बो के अंत से करीब तीन इंच पहले शुरू करें और एक लूप बनाएँ। अपने अंगूठे और तर्जनी से, उसे अपनी जगह पर रखें। [४]
  3. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    दाहिने सिरे को लूप के ऊपर से, दूसरा लूप बनाने के लिए, लूप करें: रिबन को अब उल्टे "S" जैसा दिखना चाहिए, जिसके दोनों सिरे पर एक पूंछ है। दोनों लूप को एक हाथ से पकड़ें, जिससे वह खुल ना जाएँ। [५]
  4. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    रिबन की बाकी लंबाई को, एकोर्डियन (accordion) स्टाइल में, लूप करें, जिससे आपके पास, लूप का एक ढेर (pile) हो, जिसके दोनों तरफ, दो बराबर की लंबाई वाले टुकड़े निकले हों।
  5. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    फ्लोरिस्ट के तार से, या पतली डोरी से, सभी लूप को बीच में बाँधें, दो हिस्सों में बांटते हुए। आपके पास अब, बांधने की जगह से दाहिनी तरफ, लूप का एक ढेर है, और एक ढेर बांधने वाली जगह के बाईं तरफ।
  6. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    लूप को अलग करते हुए, ऐसे फुलाएं जिससे बीच में जोड़ वाला हिस्सा ना दिखाई पड़े। एक प्रॉफेश्नल अंदाज़ देने के लिए, दोनों सिरों को, कैंची की सहायता से, उल्टे "v" की शेप में काटें। [६]
विधि 3
विधि 3 का 3:

एक फ्लोरल बो बांधना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    सिरे को अपनी हथेली पर, अंगूठे से दबा कर रखें, और बाकी हिस्से को तब तक लपेटते रहें, जब तक पूरा टुकड़ा लिपट ना जाएँ। आपके हाथ के के ऊपर हर लूप को। पिछले लूप के ऊपर, सफाई, से रखें।
  2. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    रिबन के लूप को हाथ से सरकाएँ, और आधे में फ़ोल्ड करें: सचेत रहें की हाथ से सरकाते समय, लूप खुल ना जाएँ।
  3. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    फ़ोल्ड किए हुए लूप को एक हाथ में पकड़ें, जिससे की बीच का फ़ोल्ड किया हुआ भाग, ऊपर की तरह देखता हुआ हो। दूसरे हाथ से, एक कैंची से, चिंच (cinch) के दोनों तरफ के कोनों को काटें, फ़ोल्ड किए हुए मध्य से। [७]
    • सुनिश्चित करें की आप रिबन की सभी पर्तों (layers) को काटें। एक सावधानीपूर्ण, मजबूत कैंची की काट से काटें जिससे कट बराबर हो, और कोई भी पर्त स्लिप ना करे।
    • दोनों कोनों को, रिबन के मध्य से, बहुत पास ना काटें।
  4. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    दूसरे रिबन को, लूप के बीच में, आप द्वारा काटें हुए खांचों के बीच में, फिट करें और वहाँ एक गांठ बाँधें। आप एक फ्लोरिस्ट का तार या छोटी स्ट्रिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. Watermark wikiHow to एक बो (bow) बांधें
    अंदर से बाहर की तरफ, प्रत्येक लूप को अलग करें। बीच से लूप को हल्के से खींचें और उनको अपनी तरफ घुमाएं। लूप को ऐसे स्थापित करें की वह पंखुरियों-जैसा, गोलाकार पैटर्न, बनाएँ। फ्लोरल बो अब पूरी हो गयी है। [८]

टिप्स

  • अंत में बराबर करने के पहले, सुनिश्चित करें की रिबन के दोनों सिरे बराबर लंबाई के हैं।
  • चिंता मत करें और बो को रिएडजस्ट ना करें, अगर रिबन ज्यादा है। बस सिरों को काट दें!


विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०७२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?