PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

यह विकीहाउ आर्टिकल आपको सिखाएगा कि कैसे अमेजॉन इको (amazon echo) और इको डॉट (echo dot) जैसे डिवाइसेज की वॉल्यूम वॉइस कमांड्स से और वॉल्यूम कंट्रोल से एडजस्ट करें। यह मेथड्स तब भी काम करेगी जब एलेक्सा म्यूजिक, पॉडकास्ट, या अन्य लाउड ऑडियो चला रही होगी। यदि आपकी एलेक्सा का वॉल्यूम उतना लाउड नहीं हैं, तो आपको इसे दूसरे स्पीकर से कनेक्ट करना होगा। आप रेगुलर वॉल्यूम का लेवल, और नोटिफिकेशन तथा अलार्म का साउंड, दोनों की वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

वॉइस कमांड्स का उपयोग करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप एलेक्सा को जगाने के लिए यह वेक कमांड कहेंगे, तो फिर वह आपकी अगली कमांड्स को सुनना शुरू कर देगी।
    • डिफॉल्ट वेक कमांड "एलेक्सा" हैं, लेकिन अगर आपने इसे "इको", "अमेजॉन" या किसी दूसरी कमांड में बदल लिया हैं, तो आपको वही इस्तेमाल करना होगी।
  2. अपने शब्दों में एलेक्सा से वॉल्यूम बढ़ाने या घटाने को कहे और वह वॉल्यूम को एक पॉइंट कम या ज्यादा कर देगी। उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं कि "एलेक्सा वॉल्यूम बढ़ाओ" या "एलेक्सा वॉल्यूम घटाओ"।
    • आप बात करने की तरह भी बोल सकते हैं जैसे "एलेक्सा क्या तुम प्लीज वॉल्यूम घटा दोगी?"। लेकिन केवल "एलेक्सा, और तेज" या "एलेक्सा, घटाओ" कहने से भी काम चल जाएगा।

    सलाह: एलेक्सा बहुत सारे शब्दों को समझती हैं जैसे कम/ज्यादा, बढ़ाओ/घटाओ, तेज़/धीमा आदि। तो आप जो भी आसानी से बोल पाएं, वह कहें।

  3. 0 और 10 के बीच में किसी स्पेसिफिक लेवल पर वॉल्यूम को एडजस्ट करें: यहां जीरो का मतलब म्यूट और 10 का मतलब सबसे तेज वॉल्यूम हैं। आप एलेक्सा को वॉल्यूम एक स्पेसिफिक लेवल पर बदलने के लिए कह सकते हैं।
    • उदाहरण के लिए, कहें, "एलेक्सा, वॉल्यूम को 6 पर सेट करो" या बस "एलेक्सा, वॉल्यूम 6" कहें।
  4. म्यूट और अनम्यूट करने के लिए बस "एलेक्सा, म्यूट" और "एलेक्सा, अनम्यूट" कहे। जब एलेक्सा वॉल्यूम को अनम्यूट करेगी, तो जिस लेवल पर वॉल्यूम पहले थी, उसी लेवल पर वापस पहुंच जाएगी।
    • आप एलेक्सा को वॉल्यूम को किसी एक लेवल पर सेट करने का बोल कर भी अनम्यूट कर सकते हैं, जैसे कि "एलेक्सा, वॉल्यूम 3"।
विधि 2
विधि 2 का 4:

हार्डवेयर वॉल्यूम कंट्रोल का उपयोग करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. नए इको डिवाइसेज में वॉल्यूम को एडजस्ट करने के लिए या दबाए: डिवाइस के टॉप पर प्लस "+" या माइनस "-" बटन्स को दबाएं। [१] [२]

    नोट: इसमें इको के सेकंड जनरेशन वर्ज़न्स, इको डॉट, इको शो, और इको स्पॉट जैसे डिवाइसेज आते हैं।

  2. वॉल्यूम रिंग वाले डिवाइसेज में वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए रिंग को घुमाएं: वॉल्यूम बढ़ाने के लिए डिवाइस के टॉप पर रिंग को क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं और वॉल्यूम घटाने के लिए काउंटर-क्लॉकवाइज घुमाए। लाइट की रिंग वॉल्यूम का वर्तमान लेवल सफेद रंग में दिखा देगी।

    नोट: वॉल्यूम रिंग वाले डिवाइसेज है - इको के फर्स्ट वर्ज़न्स, इको डॉट, और इको प्लस के नए वर्ज़न्स। [३] .

विधि 3
विधि 3 का 4:

एलेक्सा ऐप का उपयोग करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह वह ऐप हैं, जिसके आइकन में नीले बैकग्राउंड में सफेद ब्रश का सर्कल बना हुआ हैं।
  2. टैब पर क्लिक करें: यह निचले-दाएं कोने में दो स्लाइडर बार वाला आइकन हैं।
  3. पर क्लिक करें: यह एलेक्सा इको स्पीकर के जैसा दिखने वाला एक आइकन हैं। इससे आपके सभी एलेक्सा डिवाइसेज की एक लिस्ट दिख जाएगी।
  4. उन डिवाइसेज पर क्लिक करें, जिन्हें आप एडजस्ट करना चाहते हैं: इससे सेटिंग्स खुल जाएगी।
  5. वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए वॉल्यूम के स्लाइडर बार को ड्रैग करें: डिवाइसेज सेटिंग्स स्क्रीन पर वॉल्यूम का स्लाइडर बार हैं। स्लाइडर बार का वॉल्यूम बढ़ाने के लिए राइट में ड्रैग करें। वॉल्यूम घटाने के लिए स्लाइडर बार को लेफ्ट में ड्रैग करें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

अलार्म, नोटिफिकेशन और टाइमर का वॉल्यूम एडजस्ट करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह वह ऐप हैं, जिसके आइकन में नीले बैकग्राउंड में सफेद ब्रश का सर्कल बना हुआ हैं।
  2. टैब पर क्लिक करें: यह निचले-दाएं कोने में दो स्लाइडर बार वाला आइकन हैं।
  3. पर क्लिक करें: यह एलेक्सा इको स्पीकर के जैसा दिखने वाला एक आइकन हैं। इससे आपके सभी एलेक्सा डिवाइसेज की एक लिस्ट दिख जाएगी।
  4. उन डिवाइसेज पर क्लिक करें, जिन्हें आप एडजस्ट करना चाहते हैं: इससे सेटिंग्स खुल जाएगी।
  5. यह हेडर के नीचे हैं। इससे आप अलार्म, नोटिफिकेशन और टाइमर का वॉल्यूम एडजस्ट कर पाएंगे।
  6. वॉल्यूम को एडजस्ट करने के लिए स्लाइडर बार को ड्रैग करें: स्लाइडर बार स्क्रीन के टॉप पर हैं। अलार्म, नोटिफिकेशन और साउंड की वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए राइट में ड्रैग करें। एलेक्सा साउंड्स की वॉल्यूम कम करने के लिए स्लाइडर बार को लेफ्ट में ड्रैग करें। [४]

    सलाह: आप अपने अलार्म और नोटिफिकेशन हेतु कस्टम साउंड चुनने के लिए Alarm या Notification को भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

सलाह

  • अगर आपको लगातार ऑडियो की समस्या आ रही हैं, तो डिवाइस को 10 सेकंड तक अनप्लग करके दोबारा प्लग करके देखें।
  • अगर एलेक्सा से ऐसे स्पीकर्स जुड़े हुए हैं जिनमें तेज आवाज में गाने बज रहे हैं, तो हो सकता हैं एलेक्सा आपकी आवाज या कमांड पहचान ना पाए। ऐसे में आपको हार्डवेयर बटन्स या वॉल्यूम रिंग का इस्तेमाल करना पड़ सकता हैं।
  • जब आप वॉल्यूम को एडजस्ट करेंगे, तो इको पर लाइट की रिंग में आपको वर्तमान वॉल्यूम लेवल सफेद रंग में दिख जाएगा। वॉल्यूम एडजस्ट कर देने के बाद यह दोबारा ऑफ हो जाएगा।
  • छोटी कमांड्स ज्यादा अच्छी होती हैं। हालांकि आप एलेक्सा से कुछ भी कह कर वॉल्यूम बदल सकते हैं, ख्याल रखें कि लंबी कमांड्स में गलती होने की संभावना ज़्यादा हैं।
  • अगर आपको लगातार वॉइस कंट्रोल से वॉल्यूम को एडजस्ट करने में समस्या आ रही हैं, तो आप अपने डिवाइस की पोजीशन को बदल कर देख सकते हैं। इसे ऐसी जगह रख कर देखें जहां आप वॉइस कमांड्स अधिकतर इस्तेमाल करते हो। कोई भी फर्नीचर या वस्तुएं हटा दें जो आपकी आवाज और डिवाइस के बीच में आती हो, खासकर वो वस्तुएं जो डिवाइस के बहुत पास हैं या उसे ढक रख रही हैं।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८५८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?